Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में देश के मौजूदा हालात पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस देश में महात्मा गांधी, किसानों और गरीबों ने बिना किसी को नुकसान पहुँचाए एक अनोखी क्रांति और आंदोलन खड़ा किया था, आज उसी देश में अपने हक़ की माँग कर रहे बच्चों को पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ बहुत कुछ गलत हो रहा है और जिस डेमोक्रेसी के लिए गांधीजी और अनगिनत लोग शहीद हुए, आज उसी देश में डेमोक्रेसी ख़त्म हो रही है। प्रियंका गांधी ने बॉर्डर पर तैनात जवानों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जो लोग यूनिफॉर्म पहनकर सीमाओं पर खड़े हैं, क्या उनके बच्चों को इसलिए पीटा जाएगा क्योंकि वे एग्जाम पेपर लीक होने पर अपने हक़ और इंसाफ़ की माँग कर रहे हैं।
VACC 24 News
कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में देश के मौजूदा हालात पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस देश में महात्मा गांधी, किसानों और गरीबों ने बिना किसी को नुकसान पहुँचाए एक अनोखी क्रांति और आंदोलन खड़ा किया था, आज उसी देश में अपने हक़ की माँग कर रहे बच्चों को पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ बहुत कुछ गलत हो रहा है और जिस डेमोक्रेसी के लिए गांधीजी और अनगिनत लोग शहीद हुए, आज उसी देश में डेमोक्रेसी ख़त्म हो रही है। प्रियंका गांधी ने बॉर्डर पर तैनात जवानों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जो लोग यूनिफॉर्म पहनकर सीमाओं पर खड़े हैं, क्या उनके बच्चों को इसलिए पीटा जाएगा क्योंकि वे एग्जाम पेपर लीक होने पर अपने हक़ और इंसाफ़ की माँग कर रहे हैं।
More news from North West Delhi and nearby areas
- श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय भव्य श्री राम कथा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तरप्रदेश का यह सौभाग्य है कि यहाँ वे सभी धाम और तीर्थ मौजूद हैं जो इसे भारत के हृदय स्थल के रूप में प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने कितना भी दुष्प्रचार किया हो, लेकिन जब जीवन की मर्यादा की बात आती है तो हर व्यक्ति श्रीराम और अयोध्या की ओर देखता है। वहीं, जब जीवन की जीवंतता और इसके रहस्यों की बात आती है तो लोग अविनाशी काशी की ओर देखते हैं। मुख्यमंत्री जी ने आगे कहा कि जीवन में भक्ति क्या है यह जानना हो तो मथुरा और वृंदावन जाना चाहिए, तथा जीवन में समरसता देखनी हो तो प्रयागराज जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग कुछ भी बोलते रहें और कितना भी दुष्प्रचार कर लें, लेकिन उत्तरप्रदेश में ही सनातन धर्म के मूल्यों के बारे में जानने और सीखने का अवसर मिलता है।1
- कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में देश के मौजूदा हालात पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस देश में महात्मा गांधी, किसानों और गरीबों ने बिना किसी को नुकसान पहुँचाए एक अनोखी क्रांति और आंदोलन खड़ा किया था, आज उसी देश में अपने हक़ की माँग कर रहे बच्चों को पीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ बहुत कुछ गलत हो रहा है और जिस डेमोक्रेसी के लिए गांधीजी और अनगिनत लोग शहीद हुए, आज उसी देश में डेमोक्रेसी ख़त्म हो रही है। प्रियंका गांधी ने बॉर्डर पर तैनात जवानों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जो लोग यूनिफॉर्म पहनकर सीमाओं पर खड़े हैं, क्या उनके बच्चों को इसलिए पीटा जाएगा क्योंकि वे एग्जाम पेपर लीक होने पर अपने हक़ और इंसाफ़ की माँग कर रहे हैं।1
- गुजरात के भरूच, सूरत और नवसारी सहित 11 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का गंभीर 'एक्स्ट्रीमली सीवियर अलर्ट' जारी किया गया है। अलर्ट के तहत लोगों के मोबाइल पर आपातकालीन सायरन बजाकर उन्हें सतर्क किया गया है। इस अलर्ट से प्रभावित होने वाले जिलों में भरूच, छोटा उदेपुर, दाहोद, नर्मदा, नवसारी, पंचमहल, सूरत, तापी, डांग, वडोदरा और वलसाड शामिल हैं।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद अब उनके समर्थन में रिटायर्ड फौजी भी मैदान में उतर आए हैं। जंतर-मंतर पहुंचे सेना के पूर्व जवानों ने आंदोलनरत छात्रों का समर्थन करते हुए सरकार की कार्रवाई पर कड़ा आक्रोश जताया है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि जिस तरीके से अपने हक के लिए आवाज उठा रहे छात्रों को देशद्रोही और आतंकवादी बताकर उन पर लाठियां चलाई जा रही हैं, वह अत्यंत शर्मसार करने वाला काम है। सरकार की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि जो सरकार देश के छात्रों पर ही लाठियां चलाए और उन्हें आतंकवादी घोषित करे, ऐसी सरकार को देश से उखाड़ फेंकना चाहिए। छात्रों के हक की इस लड़ाई में एकजुटता दिखाते हुए रिटायर्ड फौजियों ने साफ किया कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए उन्हें जो भी कदम उठाना पड़ेगा, वे करेंगे।1
- दिल्ली के वजीरपुर इलाके में चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फटने से घर में अचानक आग लग गई। इस हादसे की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वहीं, हादसे के बाद आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।1
- पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कल होने वाली कैबिनेट बैठक में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। कल की कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ ज्यादा कड़े फैसलों और सख्त कार्रवाइयों पर निर्णय लिए जाने की तैयारी है।1
- थाना दादरी पुलिस और ग्रेटर नोएडा एसओजी (SOG) टीम की स्नैचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।1