सबूतों की बौछार, फिर भी पुलिस लाचार! आगरा में चेन स्नेचिंग मामले में खाकी की सुस्ती पर उठे सवाल* आगरा। ताजनगरी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात पुलिस की कार्यप्रणाली है। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंटजॉन्स चौराहे पर 22 मई को चेन स्नेचिंग की एक वारदात को एक महीना पूरा होने जा रहा है, लेकिन तमाम पुख्ता सबूतों के बावजूद पीड़िता को इंसाफ की जगह सिर्फ 'तारीख और तजुर्बा' मिला है। सीसीटीवी में दिखे बदमाश, एटीएम से निकाला कैश घटना के बाद घटिया चौकी इंचार्ज को मामले की लिखित सूचना दी गई।शुरुआती 4-5 दिनों तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें चेन लूटने वाले बदमाश साफ तौर पर नजर आए। हद तो तब हो गई जब अगले ही दिन वही संदिग्ध बाइक सवार राजपुर चुंगी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकालते हुए भी कैमरे में कैद हुए। इतने पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। *बदमाशों का खौफ या पुलिस की नाकामी?* पीड़ित परिवार का कहना है कि: "हमें हमारी सोने की चेन और पेंडेंट तो नहीं मिला, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई का एक कड़वा तजुर्बा जरूर मिल गया। सारे सबूत थाली में सजाकर देने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। समझ नहीं आता कि इसे बदमाशों का खौफ कहें या पुलिस की घोर नाकामी।"
सबूतों की बौछार, फिर भी पुलिस लाचार! आगरा में चेन स्नेचिंग मामले में खाकी की सुस्ती पर उठे सवाल* आगरा। ताजनगरी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात पुलिस की कार्यप्रणाली है। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंटजॉन्स चौराहे पर 22 मई को चेन स्नेचिंग की एक वारदात को एक महीना पूरा
होने जा रहा है, लेकिन तमाम पुख्ता सबूतों के बावजूद पीड़िता को इंसाफ की जगह सिर्फ 'तारीख और तजुर्बा' मिला है। सीसीटीवी में दिखे बदमाश, एटीएम से निकाला कैश घटना के बाद घटिया चौकी इंचार्ज को मामले की लिखित सूचना दी गई।शुरुआती 4-5 दिनों तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें चेन लूटने वाले बदमाश साफ तौर पर नजर आए। हद
तो तब हो गई जब अगले ही दिन वही संदिग्ध बाइक सवार राजपुर चुंगी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकालते हुए भी कैमरे में कैद हुए। इतने पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस को तुरंत एक्शन लेना चाहिए था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। *बदमाशों का खौफ या पुलिस की
नाकामी?* पीड़ित परिवार का कहना है कि: "हमें हमारी सोने की चेन और पेंडेंट तो नहीं मिला, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई का एक कड़वा तजुर्बा जरूर मिल गया। सारे सबूत थाली में सजाकर देने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। समझ नहीं आता कि इसे बदमाशों का खौफ कहें या पुलिस की घोर नाकामी।"
- ताजमहल में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, नवागंतुक ACP ने दिए कड़े निर्देश चार्ज संभालने के बाद ACP ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने ताजमहल के सभी प्रमुख सुरक्षा स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और विश्व धरोहर ताजमहल आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित की जाए।1
- आगरा में स्वास्थ्य विभाग महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चला रहा है। इसके तहत जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपनी 14 वर्ष की बेटियों को अनिवार्य रूप से यह वैक्सीन लगवाने की अपील की है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, जिससे समय पर एचपीवी टीकाकरण कराकर काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार यह वैक्सीन पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करा रही है, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी एक खुराक की कीमत लगभग चार हजार रुपये तक है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रयास है कि कोई भी पात्र बालिका इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रहे, जिसके लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। जिले में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर यह वैक्सीन उपलब्ध है, और पात्र किशोरियों का पंजीकरण यू-विन (U-WIN) पोर्टल के माध्यम से भी कराया जा सकता है। जिलाधिकारी ने 'आज का टीका, कल का सुरक्षित भविष्य' की भावना के साथ अभिभावकों से अपनी बेटी के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है, क्योंकि एचपीवी वैक्सीन न केवल सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करती है, बल्कि महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने जनपदवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अपनी बेटियों को समय पर यह वैक्सीन लगवाकर उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव रखने की अपील की है। 'स्वस्थ बेटी, सुरक्षित भविष्य' के संकल्प के साथ इस अभियान को एक जनआंदोलन बनाने का लक्ष्य है, ताकि आगरा को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाया जा सके।1
- अंजना ओम कश्यप को एक मानहानि मामले में हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उन्हें 2 करोड़ रुपये के इस मानहानि केस में किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है।1
- amit Pandey Uttar Pradesh Banaras amit Pandey Uttar Pradesh Banaras4
- आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर घर पर हमला करने, मारपीट करने, जान से मारने की कोशिश करने और मकान पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त, आगरा को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है कि उसकी पत्नी और दर्जनों अन्य लोगों ने मिलकर उसके पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल दिया और मकान पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित के अनुसार, उसकी शादी 2021 में हुई थी, जिसके कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच, पीड़ित ने भी पारिवारिक न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि 8 जून 2026 को पत्नी अपने कई परिजनों और अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे और सरिया लेकर उसके घर पहुंची और गाली-गलौज व मारपीट करने लगी, जिसके बाद पीड़ित ने 112 नंबर पर कॉल कर अपनी जान बचाई। हमलावरों पर जाते-जाते मकान पर कब्जा करने और परिवार को खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित का कहना है कि पहली घटना के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते 14 जून 2026 को कथित तौर पर दोबारा हमला किया गया। इस दौरान पीड़ित, उसके पिता, मां और दादी के साथ मारपीट की गई, उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया और पत्नी को जबरन मकान में बैठा दिया गया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मकान को कब्जामुक्त कराने की मांग की है।1
- बांदा जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को लेकर विधायक प्रकाश द्विवेदी और उनके समर्थकों पर शालिनी सिंह पटेल ने तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या विधायक के जय-जयकार करने वाले 'चमचों' को अस्पताल की बदहाली और मरीजों की दुर्दशा दिखाई नहीं देती। शालिनी सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि बांदा जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीज सुबह 8 बजे से पहुंच जाते हैं, लेकिन उन्हें तीन-तीन दिन बाद की जांच की तारीख दी जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इस दौरान किसी मरीज की हालत गंभीर हो जाए या वह जीवित न रहे तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। पटेल ने यह भी बताया कि डॉक्टरों का पक्ष भी गलत नहीं है, क्योंकि अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी है, सीएमएस स्वयं एक डॉक्टर हैं, और मंडलीय अस्पताल आज तक पूरी तरह चालू नहीं हो सका है। इसके परिणामस्वरूप, मरीज स्ट्रेचर और बेड के अभाव में जमीन पर लेटकर इलाज कराने को मजबूर हैं। उन्होंने विधायक और उनके कार्यकर्ताओं के उन दावों पर सवाल उठाया जिसमें कहा गया था कि बांदा सदर विधानसभा को जापान और अमेरिका बना दिया गया है, जब एक अस्पताल की मूलभूत व्यवस्थाएं भी नहीं संभाली जा पा रही हैं। शालिनी सिंह पटेल ने जोर दिया कि विकास केवल फेसबुक पर दिखाने से नहीं होता, बल्कि जमीन पर दिखना चाहिए और जनता अस्पतालों की बदहाली, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी व मरीजों की पीड़ा को देख रही है। उन्होंने विधायक से जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आग्रह किया और कहा कि वह, शालिनी सिंह पटेल, उनके साथ खड़ी हैं, भले ही उनके खिलाफ लगातार मुकदमे लिखवाए गए हों और उन्हें जेल भिजवाया गया हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मुकदमों और जेल से नहीं डरतीं, और जनता के हित में होने वाले काम में समर्थन करेंगी, लेकिन फर्जी कार्यों, अन्याय और जनविरोधी नीतियों का हमेशा विरोध करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि विधायक सही काम करेंगे तो सब उनके साथ खड़े रहेंगे, लेकिन जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल प्रचार से विकास का प्रमाण नहीं दिया जा सकता।4
- आगरा के सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव महाराज जी के पावन शहीदी दिवस पर भव्य कीर्तन दीवान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में मत्था टेका और गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया। रागी जत्थों ने गुरु साहिब के त्याग, तपस्या और शहादत पर प्रकाश डालते हुए संगत को गुरमत मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन अरदास, हुकमनामा और गुरु के अटूट लंगर के साथ हुआ।1
- केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक मामले पर एक 'सबसे बड़ा खुलासा' किया है। सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में टेलीग्राम से संबंधित एक महत्वपूर्ण बयान दिया है।1
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक ट्रेन के कोच में आग लगने की घटना सामने आई है। इस अग्निकांड में ट्रेन का एक कोच पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद जले हुए कोच को तत्काल ट्रेन से अलग कर दिया गया है। फिलहाल, मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।1