logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धान की नीलामी बंद होने से किसानों का फूटा गुस्सा नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा कृषि उपज मंडी में धान की नीलामी अचानक बंद होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना पूर्व सूचना के बोली बंद किए जाने से नाराज किसानों ने मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया। दूर-दराज से अपनी उपज बेचने पहुंचे सैकड़ों किसान ट्रॉलियों के साथ मंडी में फंस गए। किसानों के विरोध और हंगामे के बाद मंडी प्रशासन और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद दोबारा नीलामी शुरू कराई गई। हालांकि, मंडी में 500 से ज्यादा ट्रॉलियों की कतारें लगी हुई हैं। अब सवाल यह है कि जब किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं, तो बिना पूर्व सूचना के नीलामी बंद करने से उन्हें होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा?

22 hrs ago
user_DEEPAK SAHU
DEEPAK SAHU
रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

धान की नीलामी बंद होने से किसानों का फूटा गुस्सा नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा कृषि उपज मंडी में धान की नीलामी अचानक बंद होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना पूर्व सूचना के बोली बंद किए जाने से नाराज किसानों ने मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया। दूर-दराज से अपनी उपज बेचने पहुंचे सैकड़ों किसान ट्रॉलियों के साथ मंडी में फंस गए। किसानों के विरोध और हंगामे के बाद मंडी प्रशासन और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद दोबारा नीलामी शुरू कराई गई। हालांकि, मंडी में 500 से ज्यादा ट्रॉलियों की कतारें लगी हुई हैं। अब सवाल यह है कि जब किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं, तो बिना पूर्व सूचना के नीलामी बंद करने से उन्हें होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र* गोटेगांव। झांसीघाट श्री मां रेवा सेवा समिति के तत्वावधान में झांसी घाट पर आयोजित होने वाली मां नर्मदा की भव्य महाआरती समूचे क्षेत्र में गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है *झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र* गोटेगांव। झांसीघाट श्री मां रेवा सेवा समिति के तत्वावधान में झांसी घाट पर आयोजित होने वाली मां नर्मदा की भव्य महाआरती समूचे क्षेत्र में गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। समिति द्वारा पिछले 1 वर्ष से अनवरत प्रतिदिन शाम 7 बजे यह पावन महाआरती पूर्ण विधि-विधान और भक्तिभाव से संपन्न कराई जा रही है। संध्या होते ही पूरा नर्मदा तट वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, घंटियों की गूंज और "हर-हर नर्मदे" के उद्घोष से भक्तिमय हो उठता है। मां रेवा के पावन जल में प्रज्वलित दीपों की अलौकिक छटा और भव्य आरती के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांसी घाट पहुंच रहे हैं। इस निरंतर चल रहे धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्य अरविन्द पटेल (मैनेजर), सम्राट मिश्रा, संतोष वर्मन, रूपेन्द्र नामदेव, गोपाल मल्लाह, अनिल वर्मन अरविन्द तोमर, उदित मिश्रा, दिनेश पटेल,सिद्धू वर्मन,प्रिंस वर्मन, परी वर्मन, दिलीप, तेजीलाल, हेमंत, राजकुमार एवं शिवकुमार, आशु वर्मन,साहिल साहू आदि पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में झांसी घाट पहुंचकर प्रतिदिन शाम 7 बजे होने वाली मां नर्मदा की दिव्य महाआरती में शामिल हों और पुण्य लाभ अर्जित करें।
    2
    *झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र* 
गोटेगांव। झांसीघाट श्री मां रेवा सेवा समिति के तत्वावधान में झांसी घाट पर आयोजित होने वाली मां नर्मदा की भव्य महाआरती समूचे क्षेत्र में गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है
*झांसी घाट पर मां नर्मदा की महाआरती बनी आस्था का केंद्र* 
गोटेगांव। झांसीघाट श्री मां रेवा सेवा समिति के तत्वावधान में झांसी घाट पर आयोजित होने वाली मां नर्मदा की भव्य महाआरती समूचे क्षेत्र में गहरी आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। समिति द्वारा पिछले 1 वर्ष से अनवरत प्रतिदिन शाम 7 बजे यह पावन महाआरती पूर्ण विधि-विधान और भक्तिभाव से संपन्न कराई जा रही है। संध्या होते ही पूरा नर्मदा तट वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, घंटियों की गूंज और "हर-हर नर्मदे" के उद्घोष से भक्तिमय हो उठता है। मां रेवा के पावन जल में प्रज्वलित दीपों की अलौकिक छटा और भव्य आरती के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांसी घाट पहुंच रहे हैं।
इस निरंतर चल रहे धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्य अरविन्द पटेल (मैनेजर), सम्राट मिश्रा, संतोष वर्मन, रूपेन्द्र नामदेव, गोपाल मल्लाह, अनिल वर्मन अरविन्द तोमर, उदित मिश्रा, दिनेश पटेल,सिद्धू वर्मन,प्रिंस वर्मन, परी वर्मन, दिलीप, तेजीलाल, हेमंत, राजकुमार एवं शिवकुमार, आशु वर्मन,साहिल साहू आदि पूरी निष्ठा के साथ व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं।समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में झांसी घाट पहुंचकर प्रतिदिन शाम 7 बजे होने वाली मां नर्मदा की दिव्य महाआरती में शामिल हों और पुण्य लाभ अर्जित करें।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • भव्य कलश यात्रा का आमंत्रण 🚩* *जय माँ खेरापति!* आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक *30 अक्टूबर, सुबह 11 बजे* श्री खेरापति माता मंदिर, गोटेगांव में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा *श्री खेड़ापति मंदिर गोटेगांव से प्रारंभ* होगी। इस पावन अवसर पर परम पूज्य *विपिन बिहारी जी महाराज* के सानिध्य में यात्रा निकलेगी।
    1
    भव्य कलश यात्रा का आमंत्रण 🚩*

*जय माँ खेरापति!*

आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक *30 अक्टूबर, सुबह 11 बजे* श्री खेरापति माता मंदिर, गोटेगांव में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

कलश यात्रा *श्री खेड़ापति मंदिर गोटेगांव से प्रारंभ* होगी।

इस पावन अवसर पर परम पूज्य *विपिन बिहारी जी महाराज* के सानिध्य में यात्रा निकलेगी।
    user_Kailash gupta tv 24
    Kailash gupta tv 24
    Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • धान की नीलामी बंद होने से किसानों का फूटा गुस्सा नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा कृषि उपज मंडी में धान की नीलामी अचानक बंद होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना पूर्व सूचना के बोली बंद किए जाने से नाराज किसानों ने मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया। दूर-दराज से अपनी उपज बेचने पहुंचे सैकड़ों किसान ट्रॉलियों के साथ मंडी में फंस गए। किसानों के विरोध और हंगामे के बाद मंडी प्रशासन और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद दोबारा नीलामी शुरू कराई गई। हालांकि, मंडी में 500 से ज्यादा ट्रॉलियों की कतारें लगी हुई हैं। अब सवाल यह है कि जब किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं, तो बिना पूर्व सूचना के नीलामी बंद करने से उन्हें होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
    1
    धान की नीलामी बंद होने से किसानों का फूटा गुस्सा
नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा कृषि उपज मंडी में धान की नीलामी अचानक बंद होने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। बिना पूर्व सूचना के बोली बंद किए जाने से नाराज किसानों ने मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया। दूर-दराज से अपनी उपज बेचने पहुंचे सैकड़ों किसान ट्रॉलियों के साथ मंडी में फंस गए। किसानों के विरोध और हंगामे के बाद मंडी प्रशासन और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद दोबारा नीलामी शुरू कराई गई। हालांकि, मंडी में 500 से ज्यादा ट्रॉलियों की कतारें लगी हुई हैं। अब सवाल यह है कि जब किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचते हैं, तो बिना पूर्व सूचना के नीलामी बंद करने से उन्हें होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा?
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बिरसिंहपुर -पाली/ प्रार्चाय पर शिक्षकों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
    1
    बिरसिंहपुर -पाली/  प्रार्चाय पर शिक्षकों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 min ago
  • तिल्दा-नेवरा मां मावली मोदिर सहित तिल्दा नेवरा नगर भर में दिखा पर्व का उल्साह
    1
    तिल्दा-नेवरा मां मावली मोदिर सहित तिल्दा नेवरा नगर भर में दिखा पर्व का उल्साह
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 min ago
  • EXPRESS MP CG NEWS
    1
    EXPRESS MP CG NEWS
    user_Ashish dubey
    Ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल मंत्री प्रहलाद पटेल, जनप्रतिनिधियों और गौपीठाधीश्वर महंत विपिन बिहारी दास महाराज ने की सहभागिता भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल मंत्री प्रहलाद पटेल, जनप्रतिनिधियों और गौपीठाधीश्वर महंत विपिन बिहारी दास महाराज ने की सहभागिता गोटेगांव। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मंत्री प्रहलाद पटेल, जनप्रतिनिधियों एवं सांवरे सरकार सहित पूज्य गौपीठाधीश्वर महंत श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा नगर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया।
    4
    भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
मंत्री प्रहलाद पटेल, जनप्रतिनिधियों और गौपीठाधीश्वर महंत विपिन बिहारी दास महाराज ने की सहभागिता
भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
मंत्री प्रहलाद पटेल, जनप्रतिनिधियों और गौपीठाधीश्वर महंत विपिन बिहारी दास महाराज ने की सहभागिता
गोटेगांव। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मंत्री प्रहलाद पटेल, जनप्रतिनिधियों एवं सांवरे सरकार सहित पूज्य गौपीठाधीश्वर महंत श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा नगर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *- प्रेसविज्ञप्ति –* मध्यप्रदेश पुलिस-जिला नरसिंहपुर दिनांक 29-10-2026 *नरसिंहपुर पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा — 48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार* • *थाना मुंगवानी अंतर्गत सिद्धेश्वर धाम में सो रहे बाबा पर पत्थर से हमला कर की गई थी हत्या।* • *अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन।* • *एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड एवं फिंगरप्रिंट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए साक्ष्य।* • *त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही के चलते 48 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।* • *पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने।* पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के आरोपियों की पतासाजी कर त्वरित गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुंगवानी क्षेत्र के ग्राम कठौतिया हार स्थित सिद्धेश्वर धाम में बाबा कैलाश की पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने के मामले का अंधी हत्या का खुलासा करते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। *घटना का विवरण:* थाना मुंगवानी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कठौतिया हार स्थित सिद्धेश्वर धाम में बाबा कैलाश के सिर पर पत्थर से हमला किया गया था। उपचार के लिए जबलपुर ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने हेतु एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड एवं फिंगरप्रिंट टीम को बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। प्रारंभिक जाँच एवं गवाहों के कथनों से सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सो रहे बाबा के सिर पर पत्थर से हमला किया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *अंधी हत्या का खुलासा — 48 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार :* अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीआपी, गोटेगांव, श्री लाकेश मार्को के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसपास के किसानों से पूछताछ की तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई। जाँच के दौरान ग्राम पाठा निवासी सोमनाथ ठाकुर, पिता उजियार ठाकुर, उम्र 45 वर्ष के घटनास्थल पर देखे जाने तथा सिद्धेश्वर धाम में ठहरने वाले बाबाओं के संबंध में जानकारी लेने की बात सामने आई। पुलिस ने संदेही को तलाश कर अभिरक्षा में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने सिद्ध बाबा धाम में रहने वाले श्रीलाल ठाकुर के साथ जादू-टोने को लेकर पुरानी रंजिश होने की बात बताई। जिसके कारण आरोपी द्वारा कुटिया में सो रहे बाबा के सिर पर पास में पड़ा पत्थर पटककर हत्या करना स्वीकार किया गया है। आरोपी सोमनाथ ठाकुर, पिता उजियार ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पाठा के विरूद्ध धारा 103 (1) बीएपएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। *अंधी हत्या के खुलासे में पुलिस टीम की भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगवानी उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक विवेक तिवारी, प्रधान आरक्षक संजय डोंगरे, प्रधान आरक्षक नीरज धुर्वे, आरक्षक रामकुमार, आरक्षक साकेत यादव, आरक्षक मिलिंद, आरक्षक दीपक एवं आरक्षक अतुल राजनेगी की मुख्य भूमिका रही है।
    1
    *- प्रेसविज्ञप्ति –*
मध्यप्रदेश पुलिस-जिला नरसिंहपुर
दिनांक 29-10-2026
*नरसिंहपुर पुलिस ने अंधी हत्या का किया खुलासा — 48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार*
•	*थाना मुंगवानी अंतर्गत सिद्धेश्वर धाम में सो रहे बाबा पर पत्थर से हमला कर की गई थी हत्या।*
•	*अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन।*
•	*एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड एवं फिंगरप्रिंट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जुटाए साक्ष्य।*
•	*त्वरित एवं प्रभावी पुलिस कार्यवाही के चलते 48 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।*
•	*पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने।*
		पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के आरोपियों की पतासाजी कर त्वरित गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुंगवानी क्षेत्र के ग्राम कठौतिया हार स्थित सिद्धेश्वर धाम में बाबा कैलाश की पत्थर से हमला कर हत्या किए जाने के मामले का अंधी हत्या का खुलासा करते हुए नरसिंहपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
*घटना का विवरण:* 
                       थाना मुंगवानी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कठौतिया हार स्थित सिद्धेश्वर धाम में बाबा कैलाश के सिर पर पत्थर से हमला किया गया था। उपचार के लिए जबलपुर ले जाने के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
                        प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण करने हेतु एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड एवं फिंगरप्रिंट टीम को बुलाया गया, जिनके द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।
                        प्रारंभिक जाँच एवं गवाहों के कथनों से सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सो रहे बाबा के सिर पर पत्थर से हमला किया था जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*अंधी हत्या का खुलासा — 48 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार :* 
                          अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीआपी, गोटेगांव, श्री लाकेश मार्को के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसपास के किसानों से पूछताछ की तथा मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई।
                            जाँच के दौरान ग्राम पाठा निवासी सोमनाथ ठाकुर, पिता उजियार ठाकुर, उम्र 45 वर्ष के घटनास्थल पर देखे जाने तथा सिद्धेश्वर धाम में ठहरने वाले बाबाओं के संबंध में जानकारी लेने की बात सामने आई। पुलिस ने संदेही को तलाश कर अभिरक्षा में लिया और पूछताछ की।
                              पूछताछ में आरोपी ने सिद्ध बाबा धाम में रहने वाले श्रीलाल ठाकुर के साथ जादू-टोने को लेकर पुरानी रंजिश होने की बात बताई। जिसके कारण आरोपी द्वारा कुटिया में सो रहे बाबा के सिर पर पास में पड़ा पत्थर पटककर हत्या करना स्वीकार किया गया है।
                             आरोपी सोमनाथ ठाकुर, पिता उजियार ठाकुर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम पाठा के विरूद्ध धारा 103 (1) बीएपएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*अंधी हत्या के खुलासे में पुलिस टीम की भूमिका:* 
                              उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगवानी उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक विवेक तिवारी, प्रधान आरक्षक संजय डोंगरे, प्रधान आरक्षक नीरज धुर्वे, आरक्षक रामकुमार, आरक्षक साकेत यादव, आरक्षक मिलिंद, आरक्षक दीपक एवं आरक्षक अतुल राजनेगी की मुख्य भूमिका रही है।
    user_पत्रकार श्रीकांत दुबे
    पत्रकार श्रीकांत दुबे
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.