दतिया उपचुनाव को लेकर कुम्हेड़ी "सिंधवारी मंदिर में आज़ाद समाज पार्टी की बैठक, रविन्द्र भाटी रहे मुख्य अतिथि" ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आज़ाद समाज पार्टी ने ग्राम कुम्हेड़ी में स्थित सिंधवारी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेता रविन्द्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर एडवोकेट राय सिंह बौद्ध ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और दतिया उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और चुनाव में मजबूती के साथ उतरने की अपील की गई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण बैठक में मौजूद रहे।
दतिया उपचुनाव को लेकर कुम्हेड़ी "सिंधवारी मंदिर में आज़ाद समाज पार्टी की बैठक, रविन्द्र भाटी रहे मुख्य अतिथि" ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आज़ाद समाज पार्टी ने ग्राम कुम्हेड़ी में स्थित सिंधवारी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेता रविन्द्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर एडवोकेट राय सिंह बौद्ध ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और दतिया उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और चुनाव में मजबूती के साथ उतरने की अपील की गई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण बैठक में मौजूद रहे।
- ओबीसी नेता विजय कुमार ने बढ़ाया दामोदर सिंह यादव का जनबल, राजकुमार कुशवाह से की खास मुलाकात ब्रेकिंग न्यूज दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के चुनावी माहौल में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में आयोजित सभा में ओबीसी नेता विजय कुमार जी शामिल हुए। इस दौरान उनकी राजकुमार कुशवाह से आत्मीय मुलाकात हुई। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दोनों नेताओं ने दामोदर सिंह यादव के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। इस मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न समाजों का समर्थन लगातार दामोदर सिंह यादव के पक्ष में दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि यह बढ़ता समर्थन आगामी मतदान में कितना असर दिखाता है।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव में रिकार्ड मतदान के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन और कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में स्वीप आईकॉन सारिका घारू मतदाताओं को प्रेरित कर रही हैं। सारिका घारू ने अपने संदेश में कहा कि वोट डालने के बाद उंगली पर लगने वाला नीला निशान सिर्फ एक स्याही का निशान नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र के प्रति सजग नागरिक होने का प्रमाण है। उन्होंने अपील की है कि जिन मतदाताओं के नाम दतिया की मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन वे काम या पढ़ाई के सिलसिले में जिले से बाहर हैं, वे 30 जुलाई को मतदान में भाग लेने आकर अपना फर्ज निभायें क्योंकि यह अवसर दतिया के गौरव और लोकतंत्र में शत-प्रतिशत भागीदारी का है। सारिका ने कहा कि चूंकि इस समय मानसून का मौसम है और दोपहर या शाम के समय बारिश की संभावना बनी रहती है, इसलिए मतदाताओं से यथासंभव पहले ही मतदान करने की अपील की गई है। महिलाओं से भी कहा गया है कि सुबह मतदान शुरू होते ही सबसे पहले अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर वोट डालें। सारिका घारू ने कहा कि दतिया इस बार रिकार्ड मतदान करेगा और लोकतंत्र की शान बढ़ाएगा।1
- चरम रोगी बना रहे है सब्जी के बढ़ते भाव, सर खुजाते हुए ग्राहक कहता है बड़े भाव बढ़ गए है अब सब्जी के बढ़ते भाव मौसम की मार है से है या मनमर्जी की हद पार से है, पता नहीं1
- गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है गुरु पूर्णिमा केवल पर्व नहीं, गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आत्मबोध का महापर्व है *पण्डोखर सरकार धाम में आज होगा भव्य श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह* पण्डोखर (दतिया) - भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा को ज्ञान, श्रद्धा, समर्पण और आत्मजागरण का सर्वोच्च पर्व माना गया है। शास्त्रों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के स्वरूप के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है। गुरु ही शिष्य के जीवन से अज्ञानरूपी अंधकार को दूर कर उसे सत्य, धर्म और आत्मबोध के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। इसी गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से पण्डोखर सरकार धाम में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा। पण्डोखर धाम के पीठाधीश्वर त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी हजारों श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के पहुँचने की संभावना है। श्रद्धालु अपने सद्गुरुदेव का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा पात्र साधकों को वैदिक परंपरा के अनुसार कानमंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आध्यात्मिक उन्नति का संकल्प लेने का पावन अवसर है। गुरु से प्राप्त मंत्र और मार्गदर्शन व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं तथा उसे धर्म, सेवा और सदाचार के पथ पर आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने पूर्व में दीक्षा प्राप्त की है, वे प्रातःकाल से व्रत एवं उपवास रखते हुए गुरुपूजन करेंगे। वहीं नए श्रद्धालु, जिन्होंने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वे प्रातः 8 बजे से पण्डोखर धाम कार्यालय में अपना पंजीयन करा सकेंगे। प्रातः 10 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा, जिसके उपरांत गुरुपूजन, मंत्र दीक्षा तथा वैदिक हवन का क्रम देर रात्रि तक अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए अखंड भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पण्डोखर धाम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं गुरुजनों से इस दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव में सहभागी बनकर भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के इस महान उत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।।1
- दतिया उपचुनाव: प्रचार का शोर आज होगा शांत, 30 जुलाई को मतदाता करेंगे फैसला प्रचार समाप्त, अब जनता की अदालत में उम्मीदवार—30 जुलाई को होगा मतदान चुनावी रण का प्रचार खत्म, अब वोट की ताकत से तय होगी जीत-हार हैशटैग: #दतिया_उपचुनाव #DatiaByElection #मतदान_30_जुलाई #लोकतंत्र_का_पर्व #Vote2026 #Election2026 #जनता_का_फैसला #VotingDay #LakshyaNews1
- चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।* विशाल रैली के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। *इस शक्ति प्रदर्शन में कई दिग्गज कांग्रेस नेता भी प्रमुखता से शामिल हुए।* शहर में करीब एक किलोमीटर लंबा कार्यकर्ताओं का जुलूस देखने को मिला, *जिसने मुख्य मार्गों का रुख करते हुए माहौल में चुनावी हलचल तेज* चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।* विशाल रैली के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। *इस शक्ति प्रदर्शन में कई दिग्गज कांग्रेस नेता भी प्रमुखता से शामिल हुए।* शहर में करीब एक किलोमीटर लंबा कार्यकर्ताओं का जुलूस देखने को मिला, *जिसने मुख्य मार्गों का रुख करते हुए माहौल में चुनावी हलचल तेज* कर दी है। कार्यकर्ताओं के इस अभूतपूर्व उत्साह को आगामी *चुनाव के लिहाज से पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।*4
- दतिया उपचुनाव को लेकर कुम्हेड़ी "सिंधवारी मंदिर में आज़ाद समाज पार्टी की बैठक, रविन्द्र भाटी रहे मुख्य अतिथि" ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आज़ाद समाज पार्टी ने ग्राम कुम्हेड़ी में स्थित सिंधवारी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेता रविन्द्र भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर एडवोकेट राय सिंह बौद्ध ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और दतिया उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और चुनाव में मजबूती के साथ उतरने की अपील की गई। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण बैठक में मौजूद रहे।1
- ग्वालियर जिले के पिछोर तिराहे पर पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार क्रमांक MP 07 ZE 8396 में अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों से एक कट्टा सहित तीन जिंदा राउंड और एक 12 बोर की बंदूक सहित 24 जिंदा राउंड बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान आशिक खान उर्फ गुच्ची खान और भोला खान निवासी डबरा के रूप में हुई है। सिटी पुलिस ने कार सहित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दतिया उपचुनाव से पहले की गई है, जहां सीएम मोहन यादव की सुरक्षा को लेकर दतिया सहित ग्वालियर जिले की सीमा पर बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।4