जमालपुर में महिलाओं ने पानी के लिए लगाएं 'डीएम साहब पानी दो" के नारे नल जल कनेक्शन के लिए महिलाओं ने दिया धरना। बुधवार को सुबह 7:00 बजे धरहरा रोड स्थित वार्ड संख्या 27 एवं 31 की 50 से अधिक महिलाओं ने नल जल कनेक्शन नहीं दिए जाने के विरोध में धरहरा रोड स्थित तार गाछ काली स्थान के निकट तीन बतिया चौक पर धरना पर बैठ गए। धरना का नेतृत्व स्वयं पानी की समस्याओं से पीड़ित महिलाओं का समूह ही कर रही थी। महिलाओं का कहना था कि हमारे वार्ड संख्या 31 में पानी का टंकी लगाया गया लेकिन फिर भी आज तक हम लोगों को कनेक्शन नहीं दिया गया तथा यहां से सदर बाजार, वलीपुर, एवं केशोपुर में पानी का सप्लाई दिया जा रहा है। आखिर चिराग तले अंधेरा कब तक रहेगा ? महिलाओं के अचानक किए गए धरने से धरहरा रोड सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 तक पूर्ण जाम हो गया। स्कूल जाने वाले तमाम बसे जाम में फंस गए तथा विद्यार्थियों को बस से उतरकर पैदल ही स्कूल जाना पड़ा। जमालपुर धरहरा मार्ग पर अन्य यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना था कि पानी की समस्याओं से यहां के लोग सालों से परेशान हैं। बढ़ती गर्मी के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है यहां की महिलाओं को बाल्टी एवं गैलन में दूर दराज के क्षेत्र से पानी ढोकर लाना पड़ता है या खरीद कर पीना होता है। लगभग 11:00 बजे नगर परिषद जमालपुर के योजना विभाग के कर्मचारी प्रेम शंकर बुडको के कनीय अभियंता सुरेन्द्र शर्मा पूर्व पार्षद बबलू पासवान एवं पार्षद प्रतिनिधि राजन मंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर परिषद में जल की समस्याओं को लेकर बैठक बुलाई जाएगी तथा समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि अगर मंगलवार तक समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो बुधवार को पुनः सड़कों पर धरने पर बैठ जाएंगे। वहीं धरना स्थल पर उपस्थित वार्ड पार्षद साईं शंकर ने कहा कि महिलाओं की मांग जायज है। बढ़ती गर्मी के कारण अब हर वार्ड में पानी के लिए हाहाकार मच रहा है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय शील गौतम सिर्फ सरकारी ऑफिस के ए सी कमरे में बैठे रहते हैं। क्षेत्र में जाकर जन समस्याओं के समाधान में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। पिछले 4 वर्षों से मेंटेनेंस के नाम पर सरकारी पैसों का बंदर बांट हो रहा है। जब आधी से अधिक आबादी को नल जल का पानी नहीं तो फिर मेंटेनेंस के नाम पर लुट क्यों ? ज्ञात हो की जमालपुर जलापूर्ति योजना में अब तक 150 करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं। 11 वार्डों में अब तक पानी की एक बूंद नहीं पहुंची है। 22 वार्ड में पानी आंशिक रूप से पहुंच रहा है। तथा 3 वार्ड रेलवे का है जहां कनेक्शन नहीं दिया जाना है। शहर में चार टंकी के द्वारा बुडको को 14,605 कनेक्शन देना था जो अब तक 17,201 कनेक्शन दिया जा चुका है। तथा वर्तमान में लगभग 10,000 कनेक्शन फाइलों में कैबिनेट के मंजूरी के इंतजार में है।

- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- guddukumar hii1
- Post by Amit Kumar Mandal1
- कटिहार में आग का तांडव: देर रात बांस की खेती में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर मोहल्ले में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बांस की खेती में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और हर कोई अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुट गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बांस की खेती को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासी मदन कुमार पासवान ने बताया कि अचानक आग की लपटें उठती दिखीं, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और मिलकर आग बुझाने में जुट गए। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आग रिहायशी इलाकों तक भी पहुंच सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग कैसे लगी, यह जांच का विषय बना हुआ है।1
- बेलदौर थाना पुलिस ने एक थ्री फिफ्टीन, एक देसी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, तीन खोखा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत अन्तर्गत पच्चबिग्घी बहियार एवं सहरन बहियार के बीच नागेश्वर शर्मा को गिरफ्तार किया। बताते चलें कि उक्त कार्रवाई बीते मंगलवार की देर रात्रि की गई है। ग्रामीण सूत्रों पर भरोसा करें तो उक्त व्यक्ति संतमत परिवार के बताए जा रहे हैं। इसको लेकर बुधवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार एक थ्री फिफ्टीन, एक देशी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस के अलावे 3 तीन खोखा के साथ गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई पुलिस कप्तान राकेश कुमार के दिशा निर्देश पर की गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पोड़ा थाना अध्यक्ष सतीश कुमार के साथ-साथ बेलदौर पुलिस मौजूद थे।1
- गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर क्या कुछ जानकारी साझा कर रही है सुनिए Bihar Police Dig Begusarai KhagariaPolic E1
- Post by Guddukumar1