Shuru
Apke Nagar Ki App…
guddukumar hii guddukumar hii
Guddukumar
guddukumar hii guddukumar hii
More news from Bihar and nearby areas
- नल जल कनेक्शन के लिए महिलाओं ने दिया धरना। बुधवार को सुबह 7:00 बजे धरहरा रोड स्थित वार्ड संख्या 27 एवं 31 की 50 से अधिक महिलाओं ने नल जल कनेक्शन नहीं दिए जाने के विरोध में धरहरा रोड स्थित तार गाछ काली स्थान के निकट तीन बतिया चौक पर धरना पर बैठ गए। धरना का नेतृत्व स्वयं पानी की समस्याओं से पीड़ित महिलाओं का समूह ही कर रही थी। महिलाओं का कहना था कि हमारे वार्ड संख्या 31 में पानी का टंकी लगाया गया लेकिन फिर भी आज तक हम लोगों को कनेक्शन नहीं दिया गया तथा यहां से सदर बाजार, वलीपुर, एवं केशोपुर में पानी का सप्लाई दिया जा रहा है। आखिर चिराग तले अंधेरा कब तक रहेगा ? महिलाओं के अचानक किए गए धरने से धरहरा रोड सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 तक पूर्ण जाम हो गया। स्कूल जाने वाले तमाम बसे जाम में फंस गए तथा विद्यार्थियों को बस से उतरकर पैदल ही स्कूल जाना पड़ा। जमालपुर धरहरा मार्ग पर अन्य यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना था कि पानी की समस्याओं से यहां के लोग सालों से परेशान हैं। बढ़ती गर्मी के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है यहां की महिलाओं को बाल्टी एवं गैलन में दूर दराज के क्षेत्र से पानी ढोकर लाना पड़ता है या खरीद कर पीना होता है। लगभग 11:00 बजे नगर परिषद जमालपुर के योजना विभाग के कर्मचारी प्रेम शंकर बुडको के कनीय अभियंता सुरेन्द्र शर्मा पूर्व पार्षद बबलू पासवान एवं पार्षद प्रतिनिधि राजन मंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर महिलाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर परिषद में जल की समस्याओं को लेकर बैठक बुलाई जाएगी तथा समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि अगर मंगलवार तक समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो बुधवार को पुनः सड़कों पर धरने पर बैठ जाएंगे। वहीं धरना स्थल पर उपस्थित वार्ड पार्षद साईं शंकर ने कहा कि महिलाओं की मांग जायज है। बढ़ती गर्मी के कारण अब हर वार्ड में पानी के लिए हाहाकार मच रहा है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय शील गौतम सिर्फ सरकारी ऑफिस के ए सी कमरे में बैठे रहते हैं। क्षेत्र में जाकर जन समस्याओं के समाधान में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। पिछले 4 वर्षों से मेंटेनेंस के नाम पर सरकारी पैसों का बंदर बांट हो रहा है। जब आधी से अधिक आबादी को नल जल का पानी नहीं तो फिर मेंटेनेंस के नाम पर लुट क्यों ? ज्ञात हो की जमालपुर जलापूर्ति योजना में अब तक 150 करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं। 11 वार्डों में अब तक पानी की एक बूंद नहीं पहुंची है। 22 वार्ड में पानी आंशिक रूप से पहुंच रहा है। तथा 3 वार्ड रेलवे का है जहां कनेक्शन नहीं दिया जाना है। शहर में चार टंकी के द्वारा बुडको को 14,605 कनेक्शन देना था जो अब तक 17,201 कनेक्शन दिया जा चुका है। तथा वर्तमान में लगभग 10,000 कनेक्शन फाइलों में कैबिनेट के मंजूरी के इंतजार में है।1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार की शाम करीब पांच बजे हुई तेज बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेमौसम बारिश के कारण खेतों में कटे हुए गेहूं की फसल भीगकर खराब हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बोरना पंचायत के किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, हाजी मोहम्मद गुफरान, मीर लालो, मोहम्मद जावेद समेत कई किसानों ने बताया कि इस अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि खेतों में काटकर रखी गई गेहूं की फसल पूरी तरह भींग गई है, जिससे अनाज के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में इस तरह की बेमौसम बारिश ने उनकी चिंता और बढ़ा दी1
- Post by Deepak king 901
- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के खगड़िया जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने मंगलवार को गोगरी पंचायत के कुंडी में किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अमल किशोर यादव के दरवाजे पर आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्या कुछ कहा सुनिए #viralvideochallenge1
- “भक्ति में लीन सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष, वीडियो हुआ वायरल” #surajgarha #Lakhisarai #police #viralreels #trendingshorts #jtvbihar1
- Post by THE LIVE1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- गोगरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बुधवार की शाम करीब पांच बजे हुई तेज बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेमौसम बारिश के कारण खेतों में कटे हुए गेहूं की फसल भीगकर खराब हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बोरना पंचायत के किसान मोहम्मद शहाबुद्दीन, हाजी मोहम्मद गुफरान, मीर लाल, मोहम्मद जावेद समेत कई किसानों ने बताया कि इस अचानक हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि खेतों में काटकर रखी गई गेहूं की फसल पूरी तरह भींग गई है, जिससे अनाज के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में इस तरह की बेमौसम बारिश ने उनकी चिंता और बढ़ा दी1
- Post by THE LIVE1