Shuru
Apke Nagar Ki App…
मात-पिता ke Jag mein Seva ki virodh Aaye hamen har pal Teri Sath duniya jarur Radhe Radhe Krishna Radhe sab kam banaa le
Subhash Yadav
मात-पिता ke Jag mein Seva ki virodh Aaye hamen har pal Teri Sath duniya jarur Radhe Radhe Krishna Radhe sab kam banaa le
More news from बिहार and nearby areas
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में NH-31 से नीरपुर जाने वाली सड़क नदी में तब्दील, आवागमन में परेशानी NH-31 से नीरपुर जाने वाली सड़क नदी में तब्दील, आवागमन में परेशानी मानसी। खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव में एनएच-31 से नीरपुर जाने वाली सड़क इन दिनों जलजमाव के कारण नदी में तब्दील हो गई है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा रहने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। जलजमाव के कारण सड़क पर गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं, पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार वाहन गुजरने के दौरान सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों के कपड़ों पर पड़ जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण से जुड़े संवेदक द्वारा जलजमाव की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क से पानी निकासी की व्यवस्था कराने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है।2
- बिरौल के रहने वाले युवक की बेंगलुरु में सड़क हादसे में गई जान से मचा कोहराम 21 साल पहले हुई थी पिता की मौ'त घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से मचा कोहराम मृतक एक भाई और दो बहन था. युवक Icici बैंक बेंगलुरु में कार्यरत थे. बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल गांव के रहने वाले स्वर्गीय राज कुमार झा के 25 वर्षीय पुत्र रामलाल झा बेंगलुरु के icici बैंक में काम कर रहे थे.गुरुवार को सड़क हादसे में उसकी जान चली गई.माता रंजू देवी तथा उसके दो बहन का रो रो कर बुरा हाल है.1
- काली पहाड़ स्थित कुंड में तैरने के दौरान डूबा नाबालिक युवक, घंटों तलाश के बाद भी बॉडी का पता नहीं काली पहाड़ स्थित कुंड में तैरने के दौरान डूबा नाबालिक युवक घंटों तलाश के बाद भी अब तक बॉडी का पता नहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल डूबने वाले युवक की पहचान लव कुमार के रूप में हुई पिता नरेंद्र कुमार फुटपाथ पर गोलगप्पे का करते हैं व्यापार1
- “6 साल जनता की आवाज़ | Mobile TV News”1
- महेशखूंट थाना पुलिस ने लूट कांड का किया सफल उद्वेदन, दो आरोपी गिरफ्तार। लूटे गए 15 हजार रुपये, मोबाइल, बैग व चाबी का गुच्छा बरामद खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेमहा बन्नी निवासी दिनेश कुमार उर्फ फुद्दो और मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सामान के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। शनिवार की दोपहर एक बजे प्रेस कांफ्रेस करते हुए गोगरी एसडीपीओ चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि बीते 23 सितंबर को एक महिला अपने पति के साथ खगड़िया से वापस घर जा रही थी। इसी दौरान चौक से करीब एक किलोमीटर आगे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक को रोकने का प्रयास किया और बल प्रयोग करते हुए महिला के पास से हैंडबैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 15 हजार रुपये नकद, गोदरेज की चाबी का गुच्छा और दो मोबाइल फोन थे। घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन पर महेशखूंट थाना कांड संख्या 176/26, दिनांक 24 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक खगड़िया के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नकद, एक लेडीज बैग, गोदरेज की चाबी का गुच्छा और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- बेगूसराय GD कॉलेज के प्रांगण में NSU छात्र संगठन नें रामधारी दिनकर सिंह के नाम पर बेगूसराय विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे. छात्र संगठन ने एक दूसरे को गुलाल और मिठाई खिलाकर बिहार सरकार को शुभकामना एवं बधाई दें..4
- गोगरी प्रखंड क्षेत्रों में बैंक कर्मियों का 3 दिन हड़ताल जारी,रविवार को खुला रहेगा बैंक। *बैंक 3 दिन बंद, रविवार को खुलेंगे: खगड़िया समेत देशभर में असर* *खगड़िया:* यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे शनिवार से पहले निपटा लें। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक देशभर के सरकारी बैंकों में तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 सितंबर को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि 26 सितंबर चौथा शनिवार और 27 सितंबर रविवार की छुट्टी के साथ 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से लगातार 5 दिन बैंक बंद हो जाते। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए RBI ने 27 सितंबर रविवार को सभी शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह चालू रखने की अनुमति दी है। बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसको लेकर ग्राहक सूचना जारी की है। बैंक ने नोटिस में कहा है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक सेवाएं बहाल रखने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन ग्राहक अपने महत्वपूर्ण लेन-देन हड़ताल से पहले पूरे कर लें। नकदी के लिए ATM/ADWM, ग्राहक सेवा केंद्र (CSP), इंटरनेट बैंकिंग, BOI मोबाइल बैंकिंग और UPI का उपयोग करने की सलाह दी गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि हड़ताल अवधि में दूसरे बैंकों के ATM इस्तेमाल पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर रविवार को शाखाएं खुली रहेंगी। बता दें कि UFBU की मुख्य मांग 5 दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करना है। इसके अलावा वेतन-पेंशन विसंगतियों को लेकर भी नाराजगी है। हड़ताल से अर्धवार्षिक क्लोजिंग के काम पर भी असर पड़ने की आशंका है।1
- कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। 🙏 "Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed. 🙏" #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video हमको अचानक पटना में हिंदू मुस्लिम के समूह छात्र सरकार के द्वारा 8 वर्ष पहले जबरन बेहोश करके ऑपरेशन करके पूरे शरीर ब्रेन में रोबोट टर्मिनेटर एआई सैटलाइट जीपीएस कैमरा साउंड सिस्टम बिजली के तार उल्टा घड़ी वाला मशीन कंप्यूटर कुत्ता मोबाइल बिजली इंटरनेट नियंत्रित ब्रेन चिप लगाकर सभी को हजारों कुत्ता बकरी जानवर में जोड़कर सामूहिक रूप से सभी यंत्रों को उल्टा घड़ी वाला मशीन से लाखों सैनिक और करोड़ों मनुष्य को रखकर रजनीकांत का रोबोट टर्मिनेटेर मशीन बनाने के कार्यों में विरोध करने पर सभी यंत्रों से हत्या सामूहिक रूप से हत्या एक्सीडेंट में हत्या करंट से हत्या हैदराबाद में पता चलने पर शरीर ब्रेन पर नियंत्रण मांगने पर पैदा लेने के उपरांत हाईजैक करने से पूर्व का जीवन का पूरा घटना को सभी यंत्रों में दिमाग के यंत्रों में सिनेमा देखने के जैसा निकाल कर रिकॉर्डिंग करके लाखों सैनिक करोड़ मनुष्य का सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी उसके पूर्व के जीवन उसके पूर्वज का घटना को रिकॉर्डिंग करके सामूहिक रूप से प्रयोग और सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर एक साथ मिलकर हत्या एक्सीडेंट में घर में घुसकर करंट को मारकर कुत्ता बकरी को मार कर पावर को बढ़कर और सभी यंत्रों को दिमाग के यंत्रों को कुत्ता से जोड़कर अपने आप को रखकर सभी के द्वारा अपने पूर्व के जीवन सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित प्राणी लाखों सैनिक करोड़ों मनुष्य के प्रत्येक कार्यों के तर्ज पर प्रयोग के साथ प्रत्येक दिन बिजली के गति के रूप में परमाणु बम के यंत्र के तर्ज पर प्रार्थी के विरुद्ध वैसा ही नष्ट करके 15 से 16 घंटा तक प्रत्येक दिन प्रयोग वैसा ही नष्ट करके हथियार के रूप में और अपने कार्यों को सामूहिक रूप से एक साथ हजारों हिंदू मुस्लिम के समूह अपने भाषा गाली को डालकर अपने 8 वर्षों के घटना और अपने पूर्व के जीवन हजारों सिनेमा यंत्रों का सिनेमा को प्रयोग के रूप में उसको उल्टा करके अपने कार्यों को अपने द्वारा किया जाने वाला घटना और सभी के पूर्व के जीवन का घटना उसके विरुद्ध होने वाला घटना पर सभी के कार्य और सभी के दो पक्षों के कार्यों के तर्ज पर सभी यंत्रों का और भारत का साउथ इंडिया का सिनेमा इस्मार्ट शंकर पिक्चर को तैयार करके वैसा ही कार्यों को करवा कर हत्या सभी यंत्रों को एक्सेप्ट नहीं करने पर देश में नहीं रहने देकर एक साथ पुलिस सरकार हाईकोर्ट सुप्रीमकोर्ट दोनों परिवार के सदस्य सभी नष्ट करके हत्या में सम्मिलित सभी स्थानों का व्यक्ति समूह मिलकर किए जाने पर आपके द्वारा ज्यादा से ज्यादा वीडियो शेयर करने हेतु1
- खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र मै आग की लपटों से बचाई 64 यात्रियों की जान, जिला प्रशासन ने की मदद आग की लपटों से बचाई 64 यात्रियों की जान, जिला प्रशासन ने की मदद मानसी। मानसी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक टूरिस्ट बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में बिहार के 36, नेपाल के 3 और पश्चिम बंगाल के 25 समेत कुल 64 यात्री सवार थे। समय रहते दो युवकों प्रशांत कुमार और बिट्टू कुमार ने बाइक से बस को ओवरटेक कर रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की। दोनों युवकों की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और मानसी प्रखंड प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम धनंजय कुमार, आपदा विभाग के प्रभारी सह डीपीआरओ चंदन कुमार, एडीएम विजयंत कुमार, बीडीओ राजीव कुमार, सीओ लीलावती कुमारी और थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित अधिकारियों ने यात्रियों की स्थिति की जानकारी ली। पूर्वी ठाठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुजीत यादव एवं सरपंच भरत यादव ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। प्रशासन की ओर से सभी यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई। यात्रियों को बाद के सफर के लिए भोजन पैक कराकर भी दिया गया। बस में आग लगने के कारण यात्रियों के कपड़े और अन्य सामान जल गए थे। इसको देखते हुए इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार की ओर से प्रत्येक यात्री को 500 रुपये की सहायता दी गई। जिला प्रशासन ने यात्रियों को अंगवस्त्र और चप्पल भी उपलब्ध कराया। इसके बाद जिला प्रशासन ने दो बसों की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की पहल की। बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना था। उन्होंने बताया कि प्रशांत कुमार और बिट्टू कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर बस को रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की, जिससे 64 लोगों की जान बच सकी।1