Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ उरई के मु. इंद्रा नगर वर्ड न0 11 का हाल #upnews #dmjalaun #yogiadityanath #jalaunnews #breakingnews
पत्रकार विकाश सिंह
ब्रेकिंग न्यूज़ उरई के मु. इंद्रा नगर वर्ड न0 11 का हाल #upnews #dmjalaun #yogiadityanath #jalaunnews #breakingnews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग न्यूज़ उरई के मु. इंद्रा नगर वर्ड न0 11 का हाल #upnews #dmjalaun #yogiadityanath #jalaunnews #breakingnews1
- एक बार फिर सुर्खियों में ग्राम पंचायत इकौना! एक और गरीब की कहानी निकल आई सामने। कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने को मजबूर गरीब परिवार की दर्दभरी दास्तान ने कालपी विधानसभा में विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी इकौना के दो तीन गरीब परिवारों के कच्चे मकान दिखा चुके हैं। अब सामने आया एक और गरीब परिवार, जो आज भी पक्की छत के इंतजार में है। सवाल सीधा है—आखिर कालपी विधानसभा क्षेत्र का विकास कहाँ हुआ? क्या विकास सिर्फ कागजों में ही हुआ है? पत्रकार सोनू महाराज की खास ग्राउंड रिपोर्ट। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। एक बार फिर सुर्खियों में ग्राम पंचायत इकौना! एक और गरीब की कहानी निकल आई सामने। कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने को मजबूर गरीब परिवार की दर्दभरी दास्तान ने कालपी विधानसभा में विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी इकौना के दो तीन गरीब परिवारों के कच्चे मकान दिखा चुके हैं। अब सामने आया एक और गरीब परिवार, जो आज भी पक्की छत के इंतजार में है। सवाल सीधा है—आखिर कालपी विधानसभा क्षेत्र का विकास कहाँ हुआ? क्या विकास सिर्फ कागजों में ही हुआ है? पत्रकार सोनू महाराज की खास ग्राउंड रिपोर्ट। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।1
- जालौन लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर अचानक गिर कच्चा मकान। जालौन लगातार हो रही बारिश से भरभरा कर अचानक गिर कच्चा मकान, मकान गिरने से मलबे में दबी 2 बाइकें, कूलर, अनाज समेत गृहस्ती का सामान, हादसे में बाल-बाल बचे घर में मौजूद परिवार के लोग, इलाके के सभासद ने लेखपाल को दी मकान गिरने की सूचना, पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के कटरा का1
- 🚨 BREAKING NEWS | बेरी-कदौरा मार्ग गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे? बेरी-कदौरा मार्ग पर मौत का सफर, जिम्मेदारों की चुप्पी पर बड़ा सवाल! 🚨 BREAKING NEWS | बेरी-कदौरा मार्ग गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे? बेरी-कदौरा मार्ग पर मौत का सफर, जिम्मेदारों की चुप्पी पर बड़ा सवाल! बेरी/कदौरा। बेरी से कदौरा होते हुए कुरारा तक जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है, जिसे देखकर सवाल उठना लाजिमी है—क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? सड़क पर जगह-जगह बने खतरनाक गड्ढे रोजाना राहगीरों की परीक्षा ले रहे हैं। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, मजदूर और मरीज आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा का गंभीर सवाल बन चुकी है। 🚨 शिकायत के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं! सड़क की स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद ग्रामीणों के मुताबिक अब तक मौके पर जांच के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। SDM से संपर्क किया गया तो PWD अधिकारी का नंबर मिला। PWD अधिकारी से बात हुई तो दूसरे अधिकारी का नंबर दिया गया और मामला आगे बढ़ते-बढ़ते मुनीम तक पहुंच गया। आखिर यह कैसी व्यवस्था है? शिकायतकर्ता को समाधान चाहिए या अधिकारियों के मोबाइल नंबरों की लंबी सूची? ⚠️ ‘गड्ढामुक्त सड़क’ के दावों की जमीनी हकीकत? सरकार सड़कें गड्ढामुक्त करने के दावे करती है, लेकिन बेरी-कदौरा मार्ग की हालत उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। लहरा, उकुरुआ, गोजोरा, ककराव, महमूदनगर, भेड़ी खुर्द, बड़ागांव, बेरी और करियापुर समेत कई गांवों के लोग इस मार्ग से रोजाना गुजरते हैं। आज गड्ढा है—कल हादसा भी हो सकता है। आज शिकायत है—कल जिम्मेदारी किसकी होगी? 🔥 विधायक-सांसद से सीधा सवाल! ग्रामीणों का सवाल है—क्या जनप्रतिनिधियों को सिर्फ चुनाव के समय गांवों की याद आती है? अगर सड़क की हालत इतनी खराब है तो अब तक संज्ञान क्यों नहीं? क्या किसी मासूम की जान जाने के बाद ही प्रशासन जागेगा? अब ग्रामीणों की मांग साफ है— 👉 मौके पर तत्काल निरीक्षण हो। 👉 सड़क की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट बने। 👉 जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। 👉 खतरनाक गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। 🚨 सबसे बड़ा सवाल—सड़क पर हादसा होने का इंतजार किसका है?1
- कदौरा से बेरी जाने बाला रोड पूरी तरह से हुआ ध्वस्त । कभी भी हो सकती है बड़ी घटना रिपोर्ट अमित गुप्ता कदौरा जालौन कदौरा/जालौन कदौरा से बेरी जाने बाला रोड पूरी तरह ध्वस्त हो गया है आप को बता दें कि कदौरा से बेरी आने जाने वाले व स्कूल जाने बालों बच्चों को लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है वहीं लगा रोड़ के किनारे मोरम का टम्प जिससे सड़क किनारे खड़े रहते हैं जिससे जाम की सामास्या बनी रहती है और रोड़ पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिससे स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत होती है।और कभी कोई बड़ी घटना हो सकती है। कभी कभी यह हाल हो जाता है कि घन्टो तक जाम लगा रहता । जब रोड ही घड़ियां डाला गया हो स्थित खराब होगी । वहीं रोड किनारे मीट की दुकान दार का हाल-चाल पुरा है। क्या इस बात जान कारी नहीं है । की रोड खराब है और कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है क्या जानकार भी क्यों अनजान है आलाधिकारी क्या कोई बड़ी घटना को दावत देने जा रहे हैं उसके बाद ही होगी कार्रवाई । फोटो परिचय3
- *➡️ वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन।* पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं वामा सारथी अध्यक्षा अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी राजीव सिरोही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर) के मार्गदर्शन में वामा सारथी कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 06 सितम्बर 2026 (रविवार) को पुलिस लाइन, कानपुर देहात में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात, डॉ० राजश्री के आदेशानुसार किया गया, जिसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, बिरहून, कानपुर देहात के चिकित्साधिकारी, डॉ0 दीप्ति शुक्ला, फार्मासिस्ट श्री शेष विजय सिंह (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शहबाजपुर, कानपुर देहात) एवं सहायक कार्मिकों द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।1
- सपा नेता अमर सिंह पाल के बयान के बाद भाजपा ने किया पलटवार *कानपुर देहात* *हनुमान जी पर टिप्पणी से गरमाई कानपुर देहात की सियासत* *आस्था बनाम बयानबाजी के बीच बढ़ा सियासी घमासान* *अमर सिंह पाल के बयान पर भाजपा का पलटवार* *धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप—कानपुर देहात में छिड़ी सियासी जुबानी जंग*1
- उरई मुख्यालय में विकास पानी में बहा! 300 मीटर कच्ची सड़क पर घुटनों तक पानी, मरीज चारपाई पर और बच्चे जलभराव पार कर स्कूल जाने को मजबूर—जिम्मेदार कौन? उरई में विकास के दावों की खुली पोल! नेता वोट के समय हाथ जोड़ते हैं, लेकिन बारिश में जनता घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर! विधानसभा उरई के मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर-11 इंद्रानगर की तस्वीरें शहर में हो रहे विकास कार्यों पर सवाल खड़े कर रही हैं। वार्ड में दर्जनों मकान बने हैं और परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं, लेकिन करीब 300 से 400 मीटर सड़क आज भी कच्ची बताई जा रही है। बारिश के बाद हालात इतने खराब हैं कि इसी रास्ते पर घुटनों से ऊपर तक पानी और कीचड़ नजर आ रहा है। सवाल यह है कि अगर किसी बुजुर्ग, महिला या बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना पड़े तो वह इस जलभराव से कैसे निकले? स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार मरीज को चारपाई पर ले जाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों की भी मजबूरी कम नहीं है। नन्हे-मुन्ने बच्चे पानी और कीचड़ से भरे रास्ते से होकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। आखिर जिम्मेदारों के सामने यह तस्वीर क्यों नहीं पहुंच रही? मकानों के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार, अस्पताल, कोर्ट, विद्यालय या किसी जरूरी काम से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे बड़ा सवाल— क्या चुनाव के समय किए गए विकास के वादे सिर्फ वोट लेने तक सीमित हैं? उरई मुख्यालय में ही 300-400 मीटर सड़क वर्षों से पक्की क्यों नहीं हो सकी? क्या नगर पालिका और संबंधित विभाग को इस जलभराव की जानकारी नहीं है? जल निकासी की स्थायी व्यवस्था आखिर कब होगी? क्या जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस रास्ते से पैदल गुजरकर जनता की परेशानी महसूस करेंगे? क्या बारिश और जलभराव खत्म होने का इंतजार किया जाएगा या अब कोई स्थायी समाधान निकलेगा? पत्रकार सोनू महाराज ने मौके पर पहुंचकर जब स्थानीय लोगों से कैमरे पर बातचीत की तो सामने आई तस्वीरें विकास के दावों पर कई गंभीर सवाल खड़े करती हैं। वीडियो पूरा देखिए और खुद देखिए—उरई शहर के वार्ड नंबर-11 इंद्रानगर में लोगों की जिंदगी किस तरह पानी और कीचड़ के बीच गुजर रही है। यह सिर्फ एक मोहल्ले की तस्वीर है। क्या उरई शहर के दूसरे मोहल्लों में भी ऐसे ही हालात हैं? वीडियो देखने के बाद अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #उरई #उरई_विधानसभा #वार्ड_नंबर_11 #इंद्रानगर #जालौन #उरई_शहर #नगरपालिका_उरई #नगर_पालिका_उरई #उरई_नगरपालिका #जिलाधिकारी_जालौन #डीएम_जालौन #जालौन_प्रशासन #नगर_पालिका_अध्यक्ष #ईओ_नगरपालिका #एसडीएम_उरई #सिटी_मजिस्ट्रेट_उरई #जनप्रतिनिधि #विधायक_उरई #उरई_विधायक #ग्राउंड_रिपोर्ट #BreakingNews #Urai #Jalaun #UraiNews #JalaunNews1