एसडीएम मिहीपुरवा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन.. एसडीएम ने जनसमस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया.. बहराइच। आज दिनांक 01.08. 2026 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में तहसील मिहीपुरवा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में विधुत, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी, पुलिस, विकास आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा, तहसीलदार मिहीपुरवा, नायब तहसीलदार मिहीपुरवा, पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
एसडीएम मिहीपुरवा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन.. एसडीएम ने जनसमस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया.. बहराइच। आज दिनांक 01.08. 2026 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी की
अध्यक्षता में तहसील मिहीपुरवा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में विधुत, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी, पुलिस, विकास आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के
त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें
एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा, तहसीलदार मिहीपुरवा, नायब तहसीलदार मिहीपुरवा, पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
- बहराइच: बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 265940.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 135054 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 128600, सरयू बैराज से 2286 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.92 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।1
- लखनऊ में फर्जी 'PRESS' गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, हजरतगंज में चला चेकिंग अभियान #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Hazratganj #PressVehicle #FakePress #PressChecking #LucknowPolice #UPPolice #Journalist #Media #PressVerification #PoliceAction #BreakingNews #UPNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralVideo #Press #Journalism #LawAndOrder #LucknowNews1
- देर रात्रि gen z के पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश आया जरूर सुनें1
- ग्राम पंचायत चपकहा नाली सफाई नहीं हो रही है 6 महीने बाद होती है रोटो पर पानी चलता है1
- 📚 गरीब बच्चों की शिक्षा में बढ़ा सहयोग 🇮🇳 इंडियन आर्मी के सुभाष जी ने अमित कुमार द्वारा संचालित निःशुल्क विद्यालय पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों को ज्योमेट्री बॉक्स और कॉपियां वितरित कीं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली यह पहल शिक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण है। ❤️📖1
- रेउसा में खाद की कथित कालाबाजारी का आरोप, किसानों ने कार्रवाई की उठाई मांग जिला संवाददाता सत्य प्रकाश शुक्ला सीतापुर/रेउसा। खरीफ सीजन के बीच रेउसा क्षेत्र में खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी समितियों और बिक्री केंद्रों पर उन्हें घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। कई किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे धान सहित अन्य फसलों की बुवाई और देखभाल प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों और ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में खाद की कथित कालाबाजारी की जा रही है। उनका दावा है कि बड़ी मात्रा में खाद पिकअप वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों और फैक्ट्रियों की ओर भेजी जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि खाद किसानों तक पहुंचने के बजाय इस प्रकार बाहर भेजी जाती रही तो जरूरतमंद किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इसी क्रम में शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में रही। कार्यकर्ताओं का दावा है कि वाहन में बड़ी मात्रा में खाद लदी हुई थी। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि वाहन रेउसा निवासी हर्षित पोरवाल (पुत्र सुरेश पोरवाल) का था और वाहन चालक मौके से वाहन लेकर चला गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है तथा संबंधित पक्ष का बयान भी समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था। किसानों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो खाद वितरण व्यवस्था में हो रही अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन, कृषि विभाग, पुलिस प्रशासन, उत्तर प्रदेश सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- श्रावस्ती में आम के पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय विवाहिता का शव, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी श्रावस्ती। जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर कला के प्रतापबली पुरवा में शुक्रवार सुबह 29 वर्षीय विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला सुबह घर से शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद उसका शव बाग में मिलने की सूचना से परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), क्षेत्राधिकारी (CO) तथा सिरसिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।4