मोकामा की रहने वाली 70 वर्षीय शांति देवी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वृद्ध महिला रोते हुए बता रही हैं कि उनके छोटे बेटे बबलू ने उन्हें घर से ले जाकर झारखंड के गिरिडीह स्थित एक वृद्धाश्रम में छोड़ दिया। शांति देवी को यह भी ठीक से पता नहीं है कि वह किस जगह पर हैं। वीडियो में वह कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने बेटे से उन्हें वृंदावन छोड़ आने को कहा था, क्योंकि वहां दो महीने रहने के दौरान उनका मन लग गया था। लेकिन बेटे ने किसी अन्य जगह ले जाने की बात कहकर उन्हें गिरिडीह के वृद्धाश्रम में छोड़ दिया। वृद्ध महिला का कहना है कि उन्हें वहां काफी परेशानी हो रही है और वह लगातार रो-रोकर दिन गुजार रही हैं। मदर्स डे के मौके पर सामने आए इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लोगों ने शांति देवी के परिजनों और बेटे से अपील की है कि वह अपनी वृद्ध मां की सुध लें और उन्हें वापस घर ले जाएं। लोगों का कहना है कि परिवार में कठिनाइयां सभी के जीवन में आती हैं, लेकिन माता-पिता का सहारा बनना हर संतान की जिम्मेदारी है।

- बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह स्थित नई सिक्स लेन सेतु पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। समय रहते पुलिस की तत्परता से महिला और दोनों बच्चों की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, हाथीदह थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला दो बच्चों के साथ नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर-7 पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी है और नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने तत्काल एसडीपीओ रामकृष्ण को अवगत कराया, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया तथा समझाकर हाथीदह थाना लाया गया। पूछताछ में महिला की पहचान मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सरिता देवी के रूप में हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति विनोद यादव और सौतेले पुत्र द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। वहीं पति विनोद यादव ने कहा कि उसने पत्नी को मोबाइल रखने से मना किया था, लेकिन वह मोबाइल का उपयोग करती है। इस पर महिला ने बताया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हुई है और उसके काम के लिए मोबाइल जरूरी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही पति विनोद यादव को सख्त चेतावनी देते हुए महिला और दोनों बच्चों को जिम्मेनामा पर उसके सुपुर्द कर दिया।1
- नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।1
- अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन ने बिहार के बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'शीलभद्र याजी नगर' करने की मांग फिर तेज़ कर दी है। स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी के सम्मान में यह मांग 1997 से लंबित है, जिस पर पहले भी गंभीरता से विचार हुआ था। संगठन ने नए मुख्यमंत्री से पुराने प्रस्तावों की समीक्षा कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।1
- पहली बार पहुंची समस्तीपुर में रशियन जलपरी. डिज्नीलैण्ड मेले में बिखेर रही है अपना जलवा.1
- महनार के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत में सड़क नहीं, लोगों में नाराजगी महनार प्रखंड के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या 6 में आज भी लोग सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। आजादी के 76 साल बाद भी यहां के ग्रामीणों को कच्चे रास्ते और कीचड़ भरे मार्ग से गुजरना पड़ता है। हालात इतने खराब हैं कि प्रसव पीड़ा होने पर महिलाओं को खटिया पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।1
- गरीबों के मसीहा भाई राजू साहनी ने फिर एक बेटी के शादी में दिया फर्नीचर सेट सहित अन्य जरूरी सामाग्री समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत में एक गरीब परिवार की बच्ची की शादी को लेकर समाज में एक प्रेरणादायक और सराहनीय पहल देखने को मिली है,चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने रविवार 10 मई 2026 को अपने पंचायत भगवानपुर कमला के वार्ड संख्या 2 निवासी एक विधवा महिला धर्मशीला देवी पति स्वर्गीय शिबू साह की पुत्री प्रिती कुमारी की शादी के दिन एक भाई की तरह कोच, पलंग, कुर्सी, टेबुल, रजाई, गंद्दा, ट्रंक,वस्त्र सहित अन्य आवश्यक शादी सामग्री उपलब्ध कराते हुए साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया, उनके इस कार्य से गरीब परिवार को बड़ी राहत मिली और समाज में मानवता व सहयोग की मिसाल कायम हुई, इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी की इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए राजू सहनी की दीर्घायु की कामना की और कहा कि ऐसे नेक कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं, बताते चलें कि विधवा महिला धर्मशीला देवी के पति स्वर्गीय शिबू साह का देहांत 2005 में हो गया था, तब से महिला अपने चारों बेटी के साथ किसी तरह अपना जीवन यापन करते हुए तीन पुत्री की शादी पहले कर चुकी है,और सबसे छोटी पुत्री प्रिती की शादी रविवार को कर रही है,मौके पर सियाराम राय,हरी साह, प्रमोद साह, विनोद साह, पिंकी देवी, प्रियंका देवी, रिंकी देवी, माला देवी जालंधर साहनी, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे,1
- समस्तीपुर के पटोरी में व्यवहार न्यायालय के स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है, जिसमें मुखिया ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। आंदोलनकारियों ने 'पटोरी चलो, चक्का जाम करो' का नारा लगाते हुए 11 मई 2026 को पटोरी में चक्का जाम की घोषणा की है।1
- पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक CNG ऑटो पलट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गुलाब बाग में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।1