logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह स्थित नई सिक्स लेन सेतु पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। समय रहते पुलिस की तत्परता से महिला और दोनों बच्चों की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, हाथीदह थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला दो बच्चों के साथ नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर-7 पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी है और नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने तत्काल एसडीपीओ रामकृष्ण को अवगत कराया, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया तथा समझाकर हाथीदह थाना लाया गया। पूछताछ में महिला की पहचान मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सरिता देवी के रूप में हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति विनोद यादव और सौतेले पुत्र द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। वहीं पति विनोद यादव ने कहा कि उसने पत्नी को मोबाइल रखने से मना किया था, लेकिन वह मोबाइल का उपयोग करती है। इस पर महिला ने बताया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हुई है और उसके काम के लिए मोबाइल जरूरी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही पति विनोद यादव को सख्त चेतावनी देते हुए महिला और दोनों बच्चों को जिम्मेनामा पर उसके सुपुर्द कर दिया।

3 hrs ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
3 hrs ago

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह स्थित नई सिक्स लेन सेतु पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। समय रहते पुलिस की तत्परता से महिला और दोनों बच्चों की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, हाथीदह थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला दो बच्चों के साथ नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर-7 पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी है और नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने तत्काल एसडीपीओ रामकृष्ण को अवगत कराया, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया तथा समझाकर हाथीदह थाना लाया गया। पूछताछ में महिला की पहचान मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सरिता देवी के रूप में हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति विनोद यादव और सौतेले पुत्र द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। वहीं पति विनोद यादव ने कहा कि उसने पत्नी को मोबाइल रखने से मना किया था, लेकिन वह मोबाइल का उपयोग करती है। इस पर महिला ने बताया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हुई है और उसके काम के लिए मोबाइल जरूरी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही पति विनोद यादव को सख्त चेतावनी देते हुए महिला और दोनों बच्चों को जिम्मेनामा पर उसके सुपुर्द कर दिया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह स्थित नई सिक्स लेन सेतु पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। समय रहते पुलिस की तत्परता से महिला और दोनों बच्चों की जान बचा ली गई। जानकारी के अनुसार, हाथीदह थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला दो बच्चों के साथ नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर-7 पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी है और नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने तत्काल एसडीपीओ रामकृष्ण को अवगत कराया, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया तथा समझाकर हाथीदह थाना लाया गया। पूछताछ में महिला की पहचान मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सरिता देवी के रूप में हुई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति विनोद यादव और सौतेले पुत्र द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। वहीं पति विनोद यादव ने कहा कि उसने पत्नी को मोबाइल रखने से मना किया था, लेकिन वह मोबाइल का उपयोग करती है। इस पर महिला ने बताया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हुई है और उसके काम के लिए मोबाइल जरूरी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही पति विनोद यादव को सख्त चेतावनी देते हुए महिला और दोनों बच्चों को जिम्मेनामा पर उसके सुपुर्द कर दिया।
    1
    बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह स्थित नई सिक्स लेन सेतु पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगाने पहुंच गई। समय रहते पुलिस की तत्परता से महिला और दोनों बच्चों की जान बचा ली गई।
जानकारी के अनुसार, हाथीदह थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला दो बच्चों के साथ नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर-7 पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी है और नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने तत्काल एसडीपीओ रामकृष्ण को अवगत कराया, जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम को मौके पर भेजा गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया तथा समझाकर हाथीदह थाना लाया गया। पूछताछ में महिला की पहचान मरांची थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सरिता देवी के रूप में हुई।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति विनोद यादव और सौतेले पुत्र द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती है। वहीं पति विनोद यादव ने कहा कि उसने पत्नी को मोबाइल रखने से मना किया था, लेकिन वह मोबाइल का उपयोग करती है। इस पर महिला ने बताया कि वह जीविका समूह से जुड़ी हुई है और उसके काम के लिए मोबाइल जरूरी है।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही पति विनोद यादव को सख्त चेतावनी देते हुए महिला और दोनों बच्चों को जिम्मेनामा पर उसके सुपुर्द कर दिया।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • पटना में जुटे बिहार के 300 एजुकेशन पार्टनर, मंगलायतन यूनिवर्सिटी की मीट बनी चर्चा का केंद्र! पटना के The Panache स्थित कौटिल्य हॉल में 9 मई शनिवार को Mangalayatan University द्वारा भव्य “एसोसिएट मीट बिहार 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 300 यूनिवर्सिटी एसोसिएट सेंटर पार्टनर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां वीणा वादिनी के स्मरण के साथ किया गया। इसके बाद परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें यूनिवर्सिटी और सेंटर पार्टनर्स के बीच संवाद और परिचय का माहौल बना। इस मौके पर यूनिवर्सिटी की ओर से चमन गोयल, हेमंत जी, दिनेश जी और विकास जोशी मौजूद रहे। वहीं Unidesk India के नेशनल कोऑर्डिनेटर अमन कुमार भी अपनी पूरी सेंटर टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया। कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से नए कोर्स, नई शैक्षणिक सुविधाएं और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सेंटर पार्टनर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए और यूनिवर्सिटी के साथ अपने जुड़ाव को लेकर सकारात्मक बातें रखीं। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ हर सत्र का स्वागत किया। इसके बाद क्वेश्चन-आंसर सेशन आयोजित किया गया, जिसमें एसोसिएट पार्टनर्स ने अपने सवाल रखे। यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों ने सभी प्रश्नों का विस्तार से जवाब दिया और उनकी शंकाओं को दूर किया। कार्यक्रम के अंत में सभी एसोसिएट सेंटर पार्टनर्स को शील्ड और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के साथ इस भव्य एसोसिएट मीट का समापन हुआ।
    1
    पटना में जुटे बिहार के 300 एजुकेशन पार्टनर, मंगलायतन यूनिवर्सिटी की मीट बनी चर्चा का केंद्र!
पटना के The Panache स्थित कौटिल्य हॉल में 9 मई शनिवार को Mangalayatan University द्वारा भव्य “एसोसिएट मीट बिहार 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 300 यूनिवर्सिटी एसोसिएट सेंटर पार्टनर शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां वीणा वादिनी के स्मरण के साथ किया गया। इसके बाद परिचय सत्र आयोजित हुआ, जिसमें यूनिवर्सिटी और सेंटर पार्टनर्स के बीच संवाद और परिचय का माहौल बना।
इस मौके पर यूनिवर्सिटी की ओर से चमन गोयल, हेमंत जी, दिनेश जी और विकास जोशी मौजूद रहे। वहीं Unidesk India के नेशनल कोऑर्डिनेटर अमन कुमार भी अपनी पूरी सेंटर टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से नए कोर्स, नई शैक्षणिक सुविधाएं और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सेंटर पार्टनर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए और यूनिवर्सिटी के साथ अपने जुड़ाव को लेकर सकारात्मक बातें रखीं।
पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ हर सत्र का स्वागत किया। इसके बाद क्वेश्चन-आंसर सेशन आयोजित किया गया, जिसमें एसोसिएट पार्टनर्स ने अपने सवाल रखे। यूनिवर्सिटी प्रतिनिधियों ने सभी प्रश्नों का विस्तार से जवाब दिया और उनकी शंकाओं को दूर किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी एसोसिएट सेंटर पार्टनर्स को शील्ड और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के साथ इस भव्य एसोसिएट मीट का समापन हुआ।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    48 min ago
  • नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।
    1
    नालंदा के बिंद प्रखंड स्थित राजोपुर दरवेशपुरा गाँव में एक शादी समारोह में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गाँववालों और बारातियों ने मिलकर जमकर नाच-गाना किया और पूरे उत्साह के साथ खूब मस्ती की।
    user_Chandradeep kumar
    Chandradeep kumar
    बिंद, नालंदा, बिहार•
    8 hrs ago
  • लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका* TRE-4 अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज, महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के विरोध में रविवार को भाकपा माले, आइसा एवं आरवाईए के संयुक्त तत्वावधान में ताजपुर गांधी चौक से विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पूतला फूंका। कार्यक्रम के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अभ्यर्थियों पर की गई कार्रवाई की निंदा की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। महिला अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। नेताओं ने सरकार से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, अभ्यर्थियों की मांगों को अविलंब पूरा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आरवाईए के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने किया। मौके पर मो० एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो, मो० रहमान, मोतीलाल सिंह, उपेंद्र शर्मा, चांद बाबू, मो० शाद, सरवर वसीम, बस्साम तौहीदी, राजद के दीपक लाल निरहुआ आदि उपस्थित थे।
    2
    लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री का पूतला फूंका*

TRE-4 अभ्यर्थियों पर पटना में हुए लाठीचार्ज, महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के विरोध में रविवार को भाकपा माले, आइसा एवं आरवाईए के संयुक्त तत्वावधान में ताजपुर गांधी चौक से विरोध मार्च निकालकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पूतला फूंका।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अभ्यर्थियों पर की गई कार्रवाई की निंदा की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। महिला अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है।
नेताओं ने सरकार से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, अभ्यर्थियों की मांगों को अविलंब पूरा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आरवाईए के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने किया। मौके पर मो० एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो, मो० रहमान, मोतीलाल सिंह, उपेंद्र शर्मा, चांद बाबू, मो० शाद, सरवर वसीम, बस्साम तौहीदी, राजद के दीपक लाल निरहुआ आदि उपस्थित थे।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    29 min ago
  • बिना हेलमेट आज मिला फूल, कल से कटेगा चालान.
    1
    बिना हेलमेट आज मिला फूल, कल से कटेगा चालान.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • महनार के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत में सड़क नहीं, लोगों में नाराजगी महनार प्रखंड के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या 6 में आज भी लोग सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। आजादी के 76 साल बाद भी यहां के ग्रामीणों को कच्चे रास्ते और कीचड़ भरे मार्ग से गुजरना पड़ता है। हालात इतने खराब हैं कि प्रसव पीड़ा होने पर महिलाओं को खटिया पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।
    1
    महनार के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत में सड़क नहीं, लोगों में नाराजगी
महनार प्रखंड के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत के वार्ड संख्या 6 में आज भी लोग सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। आजादी के 76 साल बाद भी यहां के ग्रामीणों को कच्चे रास्ते और कीचड़ भरे मार्ग से गुजरना पड़ता है। हालात इतने खराब हैं कि प्रसव पीड़ा होने पर महिलाओं को खटिया पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • समस्तीपुर के पटोरी में व्यवहार न्यायालय के स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है, जिसमें मुखिया ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। आंदोलनकारियों ने 'पटोरी चलो, चक्का जाम करो' का नारा लगाते हुए 11 मई 2026 को पटोरी में चक्का जाम की घोषणा की है।
    1
    समस्तीपुर के पटोरी में व्यवहार न्यायालय के स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है, जिसमें मुखिया ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। आंदोलनकारियों ने 'पटोरी चलो, चक्का जाम करो' का नारा लगाते हुए 11 मई 2026 को पटोरी में चक्का जाम की घोषणा की है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक CNG ऑटो पलट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गुलाब बाग में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    1
    पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक CNG ऑटो पलट गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गुलाब बाग में हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.