logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेत में लगी भीषण आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख गुरसरांय। क्षेत्र के ग्राम परसुवा में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 10 बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। यह फसल गांव निवासी पान खा पुत्र मुलायम की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देख शोर मचाया और तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा, कॉन्स्टेबल नर्वेंदर सिंह व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसान की पूरी मेहनत जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से पीड़ित किसान गहरे सदमे में है। उसने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

1 day ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

खेत में लगी भीषण आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख गुरसरांय। क्षेत्र के ग्राम परसुवा में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 10 बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। यह फसल गांव निवासी पान खा पुत्र मुलायम की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देख शोर मचाया और तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा, कॉन्स्टेबल नर्वेंदर सिंह व फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक किसान की पूरी मेहनत जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से पीड़ित किसान गहरे सदमे में है। उसने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसरांय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गुरसराय क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर फसल काटने गया था। इसी दौरान उनकी लगभग 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी उनके छोटे बेटे ने दी, जिसने युवक को किशोरी के साथ जाते हुए देखा था। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन किशोरी और युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गुरसराय क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर फसल काटने गया था। इसी दौरान उनकी लगभग 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि शाम करीब 6 बजे गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी उनके छोटे बेटे ने दी, जिसने युवक को किशोरी के साथ जाते हुए देखा था। इसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन किशोरी और युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • भरे प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी श्री राम जन्म दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं #followers #friends #highlights #KALTAKNEWS #रामनवमी #ramnavmi #viral #trendingnews
    1
    भरे प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी 
श्री राम जन्म दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 
#followers #friends #highlights #KALTAKNEWS #रामनवमी #ramnavmi #viral #trendingnews
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर के सरीला तहसील अंतर्गत बरगवां के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार सचिन पुत्र मंगल सिंह निवासी चंडौत और अन्य तीन सवार बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन अपनी कार से मामना से चंडौत जा रहे थे, तभी बरगवां के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल मैं जुटी रिपोर्ट निर्दोष राजपूत
    2
    हमीरपुर के सरीला तहसील अंतर्गत बरगवां के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि कार सवार सचिन पुत्र मंगल सिंह निवासी चंडौत और अन्य तीन सवार बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन अपनी कार से मामना से चंडौत जा रहे थे, तभी बरगवां के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल मैं जुटी 
रिपोर्ट निर्दोष राजपूत
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पीड़ित पिता ने लगाया बेटी को बेचने का आरोप पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली से मांगा न्याय आपको बता दें ग्राम फूलखिरिया निवासी सुरेश ने बताया कि उसकी बेटी 2 महीने पहले बिना बताए कहीं भाग गई थी जब उसने थाना टहरौली में शिकायत दर्ज की तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और आरोप लगाया कि कोई खोजबीन नहीं की कार्यवाही नहीं होने के बाद पीड़ित पिता को जानकारी मिलने पर बताया कि उसकी बेटी को बहला कर भगा कर ले जाने वालों ने उसकी जबरन शादी करा कर उसे बेच दिया है और पुलिस को जानकारी मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की है जिसके 4बाद पीड़ित ने आज शुक्रवार को समय 5 बजे पत्रकारों से बात कर बेटी को बरामद करने एवं आरोपियों पर कार्यवाही कर न्याय दिलाने के लिए वह दर दर भटक रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है जिससे वह अपनी बेटी को लेकर चिंतित बना हुआ है
    1
    पीड़ित पिता ने लगाया बेटी को बेचने का आरोप पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली से मांगा न्याय 
आपको बता दें ग्राम फूलखिरिया निवासी सुरेश ने बताया कि उसकी बेटी 2 महीने पहले बिना बताए कहीं भाग गई थी जब उसने थाना टहरौली में शिकायत दर्ज की तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और आरोप लगाया कि कोई खोजबीन नहीं की कार्यवाही नहीं होने के बाद पीड़ित पिता को जानकारी मिलने पर बताया कि उसकी बेटी को बहला कर भगा कर ले जाने वालों ने उसकी जबरन शादी करा कर उसे बेच दिया है और पुलिस को जानकारी मिलने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की है जिसके 4बाद पीड़ित ने आज शुक्रवार को समय 5 बजे पत्रकारों से बात कर बेटी को बरामद करने एवं आरोपियों पर कार्यवाही कर न्याय दिलाने के लिए वह दर दर भटक रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है जिससे वह अपनी बेटी को लेकर चिंतित बना हुआ है
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Ankit Gotam
    1
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Md Naimul
    4
    Post by Md Naimul
    user_Md Naimul
    Md Naimul
    Moth, Jhansi•
    11 hrs ago
  • गुरसराय। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व युवा शामिल होकर भक्ति में सराबोर नजर आए। शोभायात्रा से पूर्व परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन जयपाल सिंह चौहान, प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव एवं अवधेश सिंह फौजी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भगवान श्रीराम की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा तालाब माता मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मोदी चौराहा, कटरा बाजार, मुख्य बाजार, पायगा, पटकाना व मतावना मार्ग से होते हुए पुनः बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में विधायक जवाहर लाल राजपूत, पूर्व चेयरमैन देवेश पालीवाल, राजा जी चौहान, निहिल सिंघई, आशीष खरे, राजा केशवेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल: शोभायात्रा के दौरान पायगा स्थित जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा रामभक्तों का स्वागत किया गया। डॉ. नईम सिद्दकी, अतीक उद्दीन सिद्दकी, अख्तर राइन, रिजवान खान सहित अन्य लोगों ने जलपान की व्यवस्था कर आपसी भाईचारे और सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की, जो आकर्षण का केंद्र रही। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष व युवा शामिल होकर भक्ति में सराबोर नजर आए।
शोभायात्रा से पूर्व परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन जयपाल सिंह चौहान, प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव एवं अवधेश सिंह फौजी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भगवान श्रीराम की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा तालाब माता मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मोदी चौराहा, कटरा बाजार, मुख्य बाजार, पायगा, पटकाना व मतावना मार्ग से होते हुए पुनः बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में विधायक जवाहर लाल राजपूत, पूर्व चेयरमैन देवेश पालीवाल, राजा जी चौहान, निहिल सिंघई, आशीष खरे, राजा केशवेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल: शोभायात्रा के दौरान पायगा स्थित जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा रामभक्तों का स्वागत किया गया। डॉ. नईम सिद्दकी, अतीक उद्दीन सिद्दकी, अख्तर राइन, रिजवान खान सहित अन्य लोगों ने जलपान की व्यवस्था कर आपसी भाईचारे और सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की, जो आकर्षण का केंद्र रही।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.