logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के माती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैंड समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग, संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने रोपे गए पौधों की अधिकतम जीवितता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी, समयबद्ध सिंचाई, सुरक्षा और आवश्यकतानुसार फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को 100 प्रतिशत जियो टैगिंग पूर्ण करने तथा देखभाल संबंधी कार्यों का अभिलेखीकरण कर पंजिका अद्यतन रखने को कहा। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए गए। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पांडु नदी जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों की प्रगति देखते हुए कार्ययोजना के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जनपद के आर्द्रभूमि (वेटलैंड) क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। इस संयुक्त समीक्षा बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयगोविन्द, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अशोक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

कानपुर देहात के माती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैंड समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग, संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने रोपे गए पौधों की अधिकतम जीवितता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी, समयबद्ध सिंचाई, सुरक्षा और आवश्यकतानुसार फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को 100 प्रतिशत जियो टैगिंग पूर्ण करने तथा देखभाल संबंधी कार्यों का अभिलेखीकरण कर पंजिका अद्यतन रखने को कहा। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए गए। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पांडु नदी जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों की प्रगति देखते हुए कार्ययोजना के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जनपद के आर्द्रभूमि (वेटलैंड) क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। इस संयुक्त समीक्षा बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयगोविन्द, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अशोक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़ा-फसाद हो गया। इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और इलाके का माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। रुरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मामले की पड़ताल के बाद औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमो आहार उड़नवापुर निवासी लालू सिंह पुत्र ब्रजेश कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
    1
    कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झगड़ा-फसाद हो गया। इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और इलाके का माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की।

रुरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मामले की पड़ताल के बाद औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमो आहार उड़नवापुर निवासी लालू सिंह पुत्र ब्रजेश कुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, खनिज तथा बाट-माप सहित विभिन्न विभागों को राजस्व वसूली के वार्षिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकायेदारों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ लंबित राजस्व वादों, स्टाम्प वादों, ऑडिट आपत्तियों एवं बेदखली वादों का प्राथमिकता पर पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा एंटी भू-माफिया अभियान के तहत भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। शासन की मंशा के अनुरूप आईजीआरएस, तहसील दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनप्रतिनिधियों के संदर्भों से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क कर फीडबैक लिया जाए। साथ ही समस्त अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें आमजन से मधुर एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, परिवहन, विद्युत, वाणिज्यकर, आबकारी विभागों के अधिकारीगण, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट स्थित माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्टाम्प, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, विद्युत, वन, खनिज तथा बाट-माप सहित विभिन्न विभागों को राजस्व वसूली के वार्षिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकायेदारों पर प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ लंबित राजस्व वादों, स्टाम्प वादों, ऑडिट आपत्तियों एवं बेदखली वादों का प्राथमिकता पर पारदर्शी व समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। इसके अलावा एंटी भू-माफिया अभियान के तहत भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।

शासन की मंशा के अनुरूप आईजीआरएस, तहसील दिवस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनप्रतिनिधियों के संदर्भों से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निस्तारण के दौरान शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क कर फीडबैक लिया जाए। साथ ही समस्त अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें आमजन से मधुर एवं संवेदनशील व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, परिवहन, विद्युत, वाणिज्यकर, आबकारी विभागों के अधिकारीगण, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कल जालौन के दौरे पर रहेंगे। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे जालौन के मुख्यालय उरई पहुंचने का है, जहां मुख्यमंत्री जिले में करीब 2 घंटे रुकेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वे उरई के इंदिरा स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे में मुख्यमंत्री लगभग ₹1,200 करोड़ या इससे अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    1
    सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कल जालौन के दौरे पर रहेंगे। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे जालौन के मुख्यालय उरई पहुंचने का है, जहां मुख्यमंत्री जिले में करीब 2 घंटे रुकेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वे उरई के इंदिरा स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरे में मुख्यमंत्री लगभग ₹1,200 करोड़ या इससे अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और एसपी विनय कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालौन पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर उरई को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर इंदिरा स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में कई जिलों की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए झांसी के आईजी रेंज ने खुद ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और मोर्चे की कमान संभाली। इस दौरान निरीक्षण के समय जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे।
    1
    25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालौन पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर उरई को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर इंदिरा स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में कई जिलों की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए झांसी के आईजी रेंज ने खुद ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और मोर्चे की कमान संभाली। इस दौरान निरीक्षण के समय जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात के माती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैंड समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग, संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने रोपे गए पौधों की अधिकतम जीवितता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी, समयबद्ध सिंचाई, सुरक्षा और आवश्यकतानुसार फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को 100 प्रतिशत जियो टैगिंग पूर्ण करने तथा देखभाल संबंधी कार्यों का अभिलेखीकरण कर पंजिका अद्यतन रखने को कहा। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए गए। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पांडु नदी जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों की प्रगति देखते हुए कार्ययोजना के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जनपद के आर्द्रभूमि (वेटलैंड) क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। इस संयुक्त समीक्षा बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयगोविन्द, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अशोक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    1
    कानपुर देहात के माती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला वेटलैंड समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग, संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था और अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने रोपे गए पौधों की अधिकतम जीवितता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी, समयबद्ध सिंचाई, सुरक्षा और आवश्यकतानुसार फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को 100 प्रतिशत जियो टैगिंग पूर्ण करने तथा देखभाल संबंधी कार्यों का अभिलेखीकरण कर पंजिका अद्यतन रखने को कहा।

बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश जारी किए गए। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पांडु नदी जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों की प्रगति देखते हुए कार्ययोजना के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जनपद के आर्द्रभूमि (वेटलैंड) क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।

इस संयुक्त समीक्षा बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयगोविन्द, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अशोक कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कानपुर देहात के पिपरी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे NH 27 पर अर्टिगा और पिकअप गाड़ी के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, बिठूर नहाने जा रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा और पिकअप, दोनों ही वाहन झांसी की ओर से आ रहे थे। तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ। हालांकि, इस एक्सीडेंट में किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।
    1
    कानपुर देहात के पिपरी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे NH 27 पर अर्टिगा और पिकअप गाड़ी के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बिठूर नहाने जा रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा और पिकअप, दोनों ही वाहन झांसी की ओर से आ रहे थे। तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ। हालांकि, इस एक्सीडेंट में किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.