logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांका में बिजली तार चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; कथित सरगना फरार!

1 hr ago
user_N.k.choudhary
N.k.choudhary
बांका, बांका, बिहार•
1 hr ago

बांका में बिजली तार चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; कथित सरगना फरार!

More news from बिहार and nearby areas
  • 🚨 समुखिया मोड़ पर पुलिस को देखकर भागने लगी पिकअप, पीछा किया तो खुला बिजली तार चोरी का राज! ⚡ बांका में चोरी के बिजली तार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगी मैजिक पिकअप वैन का पीछा कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में पुराने बिजली के तार बरामद हुए। 🚔 मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। वहीं, अमरपुर के नीलमोहन राय का नाम कथित सरगना के रूप में सामने आया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 📍 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ। 📲 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पेज को फॉलो करें और पोस्ट को शेयर करना न भूलें।
    1
    🚨 समुखिया मोड़ पर पुलिस को देखकर भागने लगी पिकअप, पीछा किया तो खुला बिजली तार चोरी का राज!
⚡ बांका में चोरी के बिजली तार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगी मैजिक पिकअप वैन का पीछा कर उसे पकड़ा गया। तलाशी में पुराने बिजली के तार बरामद हुए।
🚔 मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। वहीं, अमरपुर के नीलमोहन राय का नाम कथित सरगना के रूप में सामने आया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
📍 पूरी खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल के साथ।
📲 बांका की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए पेज को फॉलो करें और पोस्ट को शेयर करना न भूलें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • बांका में बिजली तार चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; कथित सरगना फरार!
    1
    बांका में बिजली तार चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; कथित सरगना फरार!
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • चांदन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कोशी स्नातक निर्वाचन, 65.4 प्रतिशत मतदान *15 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद, पांच दलीय और 10 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम* चांदन/बांका। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। मतदान समाप्त होने के बाद सभी 15 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें 27 अक्टूबर को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। चांदन मतदान केंद्र पर कुल 639 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 529 पुरुष और 110 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान के दौरान कुल 418 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 361 पुरुष और 57 महिलाएं शामिल हुए। इस प्रकार केंद्र पर कुल 65.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान प्रक्रिया प्रोजेक्टिंग ऑफिसर सह अमरपुर बीडीओ तथा बूथ कंट्रोल पदाधिकारी सह बीपीआरओ अवनीश कुमार के नेतृत्व में संचालित की गई। मतदान केंद्र पर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया था। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के नेतृत्व में जिले में चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक निगरानी रखी गई थी। चांदन मतदान केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में मत्स्य विभाग, बांका के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सुरक्षित एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल फोन रखने की व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं पर निगरानी रखी गई तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान कराया गया। पूरे मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    1
    चांदन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कोशी स्नातक निर्वाचन, 65.4 प्रतिशत मतदान
*15 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद, पांच दलीय और 10 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में; 27 अक्टूबर को आएगा परिणाम*
चांदन/बांका। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। मतदान समाप्त होने के बाद सभी 15 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया।
अब प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें 27 अक्टूबर को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।
चांदन मतदान केंद्र पर कुल 639 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 529 पुरुष और 110 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान के दौरान कुल 418 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 361 पुरुष और 57 महिलाएं शामिल हुए। इस प्रकार केंद्र पर कुल 65.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।मतदान प्रक्रिया प्रोजेक्टिंग ऑफिसर सह अमरपुर बीडीओ तथा बूथ कंट्रोल पदाधिकारी सह बीपीआरओ अवनीश कुमार के नेतृत्व में संचालित की गई। मतदान केंद्र पर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया था। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के नेतृत्व में जिले में चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक निगरानी रखी गई थी। चांदन मतदान केंद्र पर दंडाधिकारी के रूप में मत्स्य विभाग, बांका के पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
सुरक्षित एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्र के बाहर मोबाइल फोन रखने की व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं पर निगरानी रखी गई तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान कराया गया। पूरे मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    21 hrs ago
  • भागलपुर जो एक स्मार्ट सिटी कहलाता है यह यहां एक स्मार्ट सिटी के एक वार्ड नंबर 45 में पिछले कई महीनो से एक बिजली के खंभे पर लाइट खराब हुई पड़ी है यहां के वार्ड पार्षद या कोई भी नगर निगम के अधिकारी अभी इसे दुरुस्त नहीं करवाया है ना ही इस पर कोई ध्यान है इस पर ध्यान देकर बिजली कंधे पर लाइट और विलंब सही करवा दे वार्ड नंबर 45 सिकंदर को हरिजन टोला बिजली खंभे पर लाइट की परिधियों को ठीक करा कर या नहीं लाइट की व्यवस्था कराई जाए
    1
    भागलपुर जो एक स्मार्ट सिटी कहलाता है यह यहां एक स्मार्ट सिटी के एक वार्ड नंबर 45 में पिछले कई महीनो से एक बिजली के खंभे पर लाइट खराब हुई पड़ी है यहां के वार्ड पार्षद या कोई भी नगर निगम के अधिकारी अभी इसे दुरुस्त नहीं करवाया है ना ही इस पर कोई ध्यान है इस पर ध्यान देकर बिजली कंधे पर लाइट और विलंब सही करवा दे
वार्ड नंबर 45 सिकंदर को हरिजन टोला बिजली खंभे पर लाइट की परिधियों को ठीक करा कर या नहीं लाइट की व्यवस्था कराई जाए
    user_Vidya Sagar
    Vidya Sagar
    जगदीशपुर, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • कोशी स्नातक निर्वाचन में तारापुर में 67.86 प्रतिशत मतदान तारापुर। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के तहत शुक्रवार को तारापुर प्रखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। कुल 560 मतदाताओं में से 380 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 67.86 रहा। निर्वाचन कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। मतदान करने वालों में 284 पुरुष और 96 महिला मतदाता शामिल रहीं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। मतदान के दौरान मुख्यमंत्री के बड़े भाई ई. रोहित चौधरी, अमृता चौधरी, तारापुर आईटीआई कॉलेज की उप प्राचार्य सुमन कुमारी, स्नातक मतदाता शिव कुमार सिंह, अंकित कुमार, मनीष कुमार, जगत नारायण सिंह तथा अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    1
    कोशी स्नातक निर्वाचन में तारापुर में 67.86 प्रतिशत मतदान
तारापुर। कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के तहत शुक्रवार को तारापुर प्रखंड परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। कुल 560 मतदाताओं में से 380 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 67.86 रहा।
निर्वाचन कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। मतदान करने वालों में 284 पुरुष और 96 महिला मतदाता शामिल रहीं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।
मतदान के दौरान मुख्यमंत्री के बड़े भाई ई. रोहित चौधरी, अमृता चौधरी, तारापुर आईटीआई कॉलेज की उप प्राचार्य सुमन कुमारी, स्नातक मतदाता शिव कुमार सिंह, अंकित कुमार, मनीष कुमार, जगत नारायण सिंह तथा अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज शिक्षा सेविकाओं की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, मांगों को पूरा करने की उठी आवाज हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को काली स्थान, हवेली खड़गपुर में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविका (तालिमी मरकज) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामजीवन कुमार मांझी ने की, जबकि मंच संचालन पप्पू चौधरी ने किया। बैठक में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाओं की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं और सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। बैठक में संघ के प्रखंड सचिव ने कहा कि शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाएं पिछले 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनके लंबे कार्य अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें 18 वर्ष के कार्य अनुभव के आधार पर प्राथमिक शिक्षक का दर्जा देने तथा अनुकंपा का लाभ प्रदान करने की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाओं की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें उचित सम्मान और सुविधाएं मिल सकें। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपनी समस्याओं को रखते हुए सरकार से सकारात्मक पहल करने की मांग की। इस जिला स्तरीय बैठक में संजय कुमार, सचिन दास, निर्दोष कुमार तुरी, सुनीता देवी, आकाश उर्फ मोंटी सिंह, जदयू नेता मनोज कुमार रघु, श्रवण सदा, निरंजन मांझी, रवींद्र मांझी, रिंकी कुमारी, सुनील कुमार, मनोज कुमार तुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाओं के अधिकारों, सेवा संबंधी समस्याओं और मांगों को लेकर एकजुटता के साथ आवाज उठाई गई। उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द उचित निर्णय लेगी।
    1
    शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज शिक्षा सेविकाओं की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, मांगों को पूरा करने की उठी आवाज
हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को काली स्थान, हवेली खड़गपुर में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविका (तालिमी मरकज) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामजीवन कुमार मांझी ने की, जबकि मंच संचालन पप्पू चौधरी ने किया।
बैठक में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाओं की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं और सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
बैठक में संघ के प्रखंड सचिव ने कहा कि शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाएं पिछले 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनके लंबे कार्य अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें 18 वर्ष के कार्य अनुभव के आधार पर प्राथमिक शिक्षक का दर्जा देने तथा अनुकंपा का लाभ प्रदान करने की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाओं की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें उचित सम्मान और सुविधाएं मिल सकें। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपनी समस्याओं को रखते हुए सरकार से सकारात्मक पहल करने की मांग की।
इस जिला स्तरीय बैठक में संजय कुमार, सचिन दास, निर्दोष कुमार तुरी, सुनीता देवी, आकाश उर्फ मोंटी सिंह, जदयू नेता मनोज कुमार रघु, श्रवण सदा, निरंजन मांझी, रवींद्र मांझी, रिंकी कुमारी, सुनील कुमार, मनोज कुमार तुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बैठक में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाओं के अधिकारों, सेवा संबंधी समस्याओं और मांगों को लेकर एकजुटता के साथ आवाज उठाई गई। उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द उचित निर्णय लेगी।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • 🚨 24 घंटे तक 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा रहा युवक, फिर जो हुआ…! 😱⚡ 📍 बांका से बड़ी खबर 💔 मंगेतर ने शादी से किया इनकार तो 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया युवक! बांका के मुरहारा रेलवे हॉल्ट के पास शुक्रवार से शुरू हुआ यह घटनाक्रम करीब 24 घंटे तक चला। 🚔 पुलिस और प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक की पहचान झारखंड के दुमका निवासी मनोज राय के रूप में हुई है। 🏥 टावर से नीचे उतारने के बाद युवक को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, समाजसेवी रवि सिंह ने युवक को सुरक्षित बचाने के लिए बांका प्रशासन को धन्यवाद दिया। 📺 बांका की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — Banka Today News Digital के साथ। 👉 अगर बांका से हैं आप, तो बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो जरूर करें।
    1
    🚨 24 घंटे तक 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा रहा युवक, फिर जो हुआ…! 😱⚡
📍 बांका से बड़ी खबर
💔 मंगेतर ने शादी से किया इनकार तो 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया युवक! बांका के मुरहारा रेलवे हॉल्ट के पास शुक्रवार से शुरू हुआ यह घटनाक्रम करीब 24 घंटे तक चला।
🚔 पुलिस और प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक की पहचान झारखंड के दुमका निवासी मनोज राय के रूप में हुई है।
🏥 टावर से नीचे उतारने के बाद युवक को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, समाजसेवी रवि सिंह ने युवक को सुरक्षित बचाने के लिए बांका प्रशासन को धन्यवाद दिया।
📺 बांका की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें — Banka Today News Digital के साथ।
👉 अगर बांका से हैं आप, तो बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल को फॉलो जरूर करें।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
  • मेला देखकर लौट रही होती के साथ आखिर क्या हुआ..?????????? जिला प्रशासन की प्रमुख पल
    1
    मेला देखकर लौट रही होती के साथ आखिर क्या हुआ..??????????
जिला प्रशासन की प्रमुख पल
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.