logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नकली HAVELLS तार का बड़ा खेल बेनकाब, ओबरा में पुलिस की छापेमारी; 23 बंडल संदिग्ध तार जब्त ओबरा (सोनभद्र)। जनपद में नकली ब्रांडेड विद्युत सामग्री के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराजनगर में HAVELLS ब्रांड के नाम पर कथित रूप से नकली विद्युत तार बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर 23 बंडल संदिग्ध 1 एमएम विद्युत तार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बरामद तारों को कब्जे में लेकर उनकी तकनीकी जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे असली हैं या नकली। पुलिस ने इस मामले में हरीश अग्रहरी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 एवं 65 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई रामसागर पटेल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि नकली उत्पादों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि तकनीकी जांच में बरामद तार नकली पाए जाते हैं, तो मामले में और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

1 hr ago
user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नकली HAVELLS तार का बड़ा खेल बेनकाब, ओबरा में पुलिस की छापेमारी; 23 बंडल संदिग्ध तार जब्त ओबरा (सोनभद्र)। जनपद में नकली ब्रांडेड विद्युत सामग्री के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराजनगर में HAVELLS ब्रांड के नाम पर कथित रूप से नकली विद्युत तार बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर 23 बंडल संदिग्ध 1 एमएम विद्युत तार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बरामद तारों को कब्जे में लेकर उनकी तकनीकी जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे असली हैं या नकली। पुलिस ने इस मामले में हरीश अग्रहरी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 एवं 65 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई रामसागर पटेल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि नकली उत्पादों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि तकनीकी जांच में बरामद तार नकली पाए जाते हैं, तो मामले में और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नकली HAVELLS तार का बड़ा खेल बेनकाब, ओबरा में पुलिस की छापेमारी; 23 बंडल संदिग्ध तार जब्त ओबरा (सोनभद्र)। जनपद में नकली ब्रांडेड विद्युत सामग्री के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराजनगर में HAVELLS ब्रांड के नाम पर कथित रूप से नकली विद्युत तार बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर 23 बंडल संदिग्ध 1 एमएम विद्युत तार बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बरामद तारों को कब्जे में लेकर उनकी तकनीकी जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे असली हैं या नकली। पुलिस ने इस मामले में हरीश अग्रहरी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 एवं 65 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई रामसागर पटेल को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि नकली उत्पादों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि तकनीकी जांच में बरामद तार नकली पाए जाते हैं, तो मामले में और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
    1
    नकली HAVELLS तार का बड़ा खेल बेनकाब, ओबरा में पुलिस की छापेमारी; 23 बंडल संदिग्ध तार जब्त
ओबरा (सोनभद्र)। जनपद में नकली ब्रांडेड विद्युत सामग्री के कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराजनगर में HAVELLS ब्रांड के नाम पर कथित रूप से नकली विद्युत तार बेचे जाने की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर 23 बंडल संदिग्ध 1 एमएम विद्युत तार बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान बरामद तारों को कब्जे में लेकर उनकी तकनीकी जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वे असली हैं या नकली।
पुलिस ने इस मामले में हरीश अग्रहरी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 एवं 65 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना एसआई रामसागर पटेल को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि नकली उत्पादों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि तकनीकी जांच में बरामद तार नकली पाए जाते हैं, तो मामले में और भी गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बसंतु पिता पांचू की लड़की दोनो उनकी औरत रास्ता काट रहे हैं बे खौफ होकर जिला चंदौली थाना नौगढ़ उदित पुर शूरा नई बस्ती लोहसिनिया मामला जैसे रास्ता काट रहे हैं उसी तरह बनाए रास्ता को
    2
    बसंतु पिता पांचू की लड़की दोनो उनकी औरत रास्ता काट रहे हैं बे खौफ होकर जिला चंदौली 
थाना नौगढ़ उदित पुर शूरा नई  बस्ती लोहसिनिया मामला जैसे रास्ता काट रहे हैं उसी तरह बनाए रास्ता को
    user_Chandrma kumar Kumar
    Chandrma kumar Kumar
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मानपुर गांव की सड़क और पुलिया ठीक करवाने के संदर्भ में ग्राम मानपुर नवतली छपका ब्लॉक रावटसगंज घोरावल विधानसभा 400 के विधायक माननीय अनिल कुमार मौर्य जी द्वारा घोरावल रोड से मुनीलाल के घर से होते हुए 1 किलोमीटर की दूरी मानपुर नव टैली शाहगंज रजबहा तक सड़क का निर्माण कराया गया है जिसमें एक पुलिया है जिसका काम पिछले ठेकेदार द्वारा कराया गया था पुलिया में छेद हो गया है और जो अभी ठेकेदार द्वारा काम कराया गया इस रोड का उसके द्वारा भी यह पुलिया में क्षेत्र छोड़ दिया गया यह पुलिया बहुत ही खतरनाक है जिससे आने-जाने में बाधक बनता है यह गड्ढा और किसी भी समय बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता है तो मेरा माननीय विधायक जी से निवेदन है की जल से जल ठीक करने की कृपा करें और रोड 8 साल के बाद बना बढ़िया बना लेकिन 10 कम पुलिया से पलिया तक मिलने में एक भी गिट्टी ने जीएसबी का ठेकेदार द्वारा उसमें कोई चीज डाला गया अब नतीजा यह है की बरसात के दिनों में मोटरसाइकिल वाले पुलिया में गिर जा रहे हैं और जिससे बहुत बड़ी समस्या है बच्चे को आने-जाने में पढ़ने लिखने में या किसी को आने-जाने बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो इस पर विचार करके इसको जांच कर करके सही रास्ते को सही दिशा दे सके जिससे कि 2027 में आने वाले चुनाव में हम लोग भी गति दे सके नहीं तो इसका जवाब 2027 में बेहतर तरीके से दिया जाएगा धन्यवाद
    3
    मानपुर गांव की सड़क और पुलिया ठीक करवाने के संदर्भ में 
ग्राम मानपुर नवतली छपका ब्लॉक रावटसगंज घोरावल विधानसभा 400 के विधायक माननीय अनिल कुमार मौर्य जी द्वारा घोरावल रोड से मुनीलाल के घर से होते हुए 1 किलोमीटर की दूरी मानपुर नव टैली शाहगंज रजबहा तक सड़क का निर्माण कराया गया है जिसमें एक पुलिया है जिसका काम पिछले ठेकेदार द्वारा कराया गया था पुलिया में छेद हो गया है और जो अभी ठेकेदार द्वारा काम कराया गया इस रोड का उसके द्वारा भी यह पुलिया में क्षेत्र छोड़ दिया गया यह पुलिया बहुत ही खतरनाक है जिससे आने-जाने में बाधक बनता है यह गड्ढा और किसी भी समय बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता है तो मेरा माननीय विधायक जी से निवेदन है की जल से जल ठीक करने की कृपा करें और रोड 8 साल के बाद बना बढ़िया बना लेकिन 10 कम पुलिया से पलिया तक मिलने में एक भी गिट्टी ने जीएसबी का ठेकेदार द्वारा उसमें कोई चीज डाला गया अब नतीजा यह है की बरसात के दिनों में मोटरसाइकिल वाले पुलिया में गिर जा रहे हैं और जिससे बहुत बड़ी समस्या है बच्चे को आने-जाने में पढ़ने लिखने में या किसी को आने-जाने बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो इस पर विचार करके इसको जांच कर करके सही रास्ते को सही दिशा दे सके जिससे कि 2027 में आने वाले चुनाव में हम लोग भी गति दे सके नहीं तो इसका जवाब 2027 में बेहतर तरीके से दिया जाएगा धन्यवाद
    user_C B Maurya
    C B Maurya
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • "जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे" — विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर शोषण का आरोप : संदीप मिश्रा,सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने का संकल्प दोहराया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने किया। उन्होंने सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम किसानों का संरक्षण करना है, लेकिन आज किसानों का केवल शोषण किया जा रहा है। किसान अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। किसानों ने कहा कि यदि विंध्य एक्सप्रेस-वे का निर्माण वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार हुआ तो बड़ी संख्या में किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी। किसान बबलू कुमार ने कहा, "जान भले चली जाए, लेकिन अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे। एक्सप्रेस-वे बनने से किसानों को भारी नुकसान होगा और हम अंतिम दम तक इसका विरोध करेंगे।" किसान रुपेश दूबे ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी जमीन ही किसानों की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बचाने के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसान रामसिंह पटेल तथा पूर्व प्रधान शकील अहमद ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। उनका कहना था कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन लेना न्यायसंगत नहीं है और सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने हुंकार भरते हुए कहा कि "जब तक किसानों की जमीनी और अधिकार सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार किसानों की आवाज दबाने की बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे। किसान झुकने वाले नहीं हैं और अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लगातार लड़ेंगे।" प्रदर्शन के अंत में किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा आज के कार्यक्रम बबलू प्रधान रामसिंह पटेल प्रधान जी शकील अहमद सुरेश मौर्य दिनेश चेरो आकाश चौहान विजय चौहान व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे
    1
    "जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे" — विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर शोषण का आरोप : संदीप मिश्रा,सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने का संकल्प दोहराया।
प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने किया। उन्होंने सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम किसानों का संरक्षण करना है, लेकिन आज किसानों का केवल शोषण किया जा रहा है। किसान अपनी पुश्तैनी जमीन किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।
किसानों ने कहा कि यदि विंध्य एक्सप्रेस-वे का निर्माण वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार हुआ तो बड़ी संख्या में किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित होगी, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी।
किसान बबलू कुमार ने कहा, "जान भले चली जाए, लेकिन अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे। एक्सप्रेस-वे बनने से किसानों को भारी नुकसान होगा और हम अंतिम दम तक इसका विरोध करेंगे।"
किसान रुपेश दूबे ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी जमीन ही किसानों की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बचाने के लिए आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
किसान रामसिंह पटेल तथा पूर्व प्रधान शकील अहमद ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। उनका कहना था कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन लेना न्यायसंगत नहीं है और सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।
सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने हुंकार भरते हुए कहा कि "जब तक किसानों की जमीनी और अधिकार सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार किसानों की आवाज दबाने की बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करे। किसान झुकने वाले नहीं हैं और अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लगातार लड़ेंगे।"
प्रदर्शन के अंत में किसानों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा आज के कार्यक्रम बबलू प्रधान रामसिंह पटेल प्रधान जी शकील अहमद सुरेश मौर्य दिनेश चेरो आकाश चौहान विजय चौहान व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    49 min ago
  • 🚨 सोनभद्र | किसान बोले— जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे! घोरावल के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन। किसानों ने उपजाऊ पुश्तैनी जमीन बचाने की मांग उठाई और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। #सोनभद्र #विंध्यएक्सप्रेसवे #किसानआंदोलन
    1
    🚨 सोनभद्र | किसान बोले— जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे!
घोरावल के बनौरा गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे के विरोध में सैकड़ों किसानों का प्रदर्शन। किसानों ने उपजाऊ पुश्तैनी जमीन बचाने की मांग उठाई और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
#सोनभद्र #विंध्यएक्सप्रेसवे #किसानआंदोलन
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.