Shuru
Apke Nagar Ki App…
नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी ने युवाओं के साथ मिलकर जोरदार हल्ला बोल और धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में युवाओं का धन्यवाद जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी शामिल हुए। उनके साथ सांसद डिंपल यादव जी, इकरा हसन जी, हरेंद्र मलिक जी, अयोध्या प्रसाद जी, देवेश शाक्य जी, प्रिया सरोज जी, श्रीमती रुचि वीरा जी, जियाउररहमान जी तथा पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जी भी धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।
संवाददाता सलीम मलिक
नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी ने युवाओं के साथ मिलकर जोरदार हल्ला बोल और धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में युवाओं का धन्यवाद जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी शामिल हुए। उनके साथ सांसद डिंपल यादव जी, इकरा हसन जी, हरेंद्र मलिक जी, अयोध्या प्रसाद जी, देवेश शाक्य जी, प्रिया सरोज जी, श्रीमती रुचि वीरा जी, जियाउररहमान जी तथा पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जी भी धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी ने युवाओं के साथ मिलकर जोरदार हल्ला बोल और धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में युवाओं का धन्यवाद जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी शामिल हुए। उनके साथ सांसद डिंपल यादव जी, इकरा हसन जी, हरेंद्र मलिक जी, अयोध्या प्रसाद जी, देवेश शाक्य जी, प्रिया सरोज जी, श्रीमती रुचि वीरा जी, जियाउररहमान जी तथा पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जी भी धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।1
- बिजनौर जिले के स्योहारा क्षेत्र अंतर्गत इस्लाम नगर मोहल्ले में नए स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार वर्मा, शाश्वत वर्मा, डॉक्टर प्रमोद देशवाल और सीएचसी स्योहारा अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों को उनके घर के निकट ही योग्य चिकित्सकों से समुचित जांच और दवाएं निःशुल्क मिलना शुरू हो जाएंगी। उन्होंने इसे सरकार की बहुत ही सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि युवा और जोशीले डॉक्टरों की टीम मिलने से जनता को बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दूल्हा दहेज में मिला सामान लेकर फरार हो गया है। दूल्हे पर शादी में मिले 5 लाख रुपये की नकदी और 15 तोले जेवर अपने साथ ले जाने का गंभीर आरोप लगा है।1
- बिजनौर के चांदपुर में गुलदार के हमले में मृत्यु की झूठी सूचना देकर की गई हत्या के मामले का अनावरण हुआ है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चांदपुर ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की इस वारदात को गुलदार के हमले की झूठी कहानी बनाकर छिपाने का प्रयास किया गया था, जिसे पुलिस ने बेनकाब कर दिया है।1
- नजीबाबाद में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) नजीबाबाद को ज्ञापन सौंपा है। कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन और ज्ञापन मुख्य रूप से ज़ोहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले और जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में दिया है।1
- उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव टांडा मायदास से एक मामला सामने आया है, जहां पीड़िता ने अपने पूर्व पति पर तीन तलाक, हलाला और फिर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, गांव के ही तालिब पुत्र उबैद/उबैदुल्ला ने पहले उससे प्रेम विवाह किया और कुछ समय बाद उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद हलाला की प्रक्रिया के नाम पर पीड़िता की दूसरी जगह शादी कराई गई। पीड़िता का आरोप है कि लगभग पांच महीने बाद आरोपी तालिब ने उसकी दूसरी शादी भी तुड़वा दी और दोबारा उससे संपर्क करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो अपने पास रख लिए और उन्हें वायरल करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो और वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर युवती को नगीना के एक होटल में बुलाया। आरोप है कि होटल पहुंचने पर फोटो हटाने के बहाने आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना नगीना देहात पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करने की बात कही है।1