logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंझनपुर में ABVP का झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला कौशाम्बी। झारखंड में ABVP कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और घटना की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। ABVP कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर ABVP आगे भी आवाज उठाती रहेगी। 📍 स्थान: मंझनपुर चौराहा, कौशाम्बी #कौशाम्बी #मंझनपुर #ABVP #ABVPKaushambi #Jharkhand #JharkhandGovernment #StudentProtest #KaushambiNews #BreakingNews #StudentVoice #Protest #Democracy

59 min ago
user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
59 min ago

मंझनपुर में ABVP का झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला कौशाम्बी। झारखंड में ABVP कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और घटना की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ है। ABVP कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रहित और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर ABVP आगे भी आवाज उठाती रहेगी। 📍 स्थान: मंझनपुर चौराहा, कौशाम्बी #कौशाम्बी #मंझनपुर #ABVP #ABVPKaushambi #Jharkhand #JharkhandGovernment #StudentProtest #KaushambiNews #BreakingNews #StudentVoice #Protest #Democracy

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Journalist Shubham Pandey
    1
    Post by Journalist Shubham Pandey
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *बाइक की टक्कर से मजदूर युवक की मौत, परिवार में कोहराम* *बाइक की टक्कर से मजदूर युवक की मौत, परिवार में कोहराम* जनपद कौशांबी।थाना संदीपनघाट, चौकी मूरतगंज क्षेत्र के भीखमपुर चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूरतगंज क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार पुत्र रमेश सुबह करीब 9 बजे घर से भीखमपुर मजदूरी करने गया था। लगभग 4 घंटे काम करने के बाद दोपहर 1 बजे वह लंच करने चंदवारिया चौराहे गया। लंच करके वापस भीखमपुर मजदूरी के लिए जाते समय जब वह भीखमपुर चौराहे से गांव की तरफ बाइक मोड़ रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक UP 70 EQ 2701 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इलाज के दौरान हुई मौत टक्कर इतनी तेज थी कि रंजीत के सिर पर गहरी चोट आ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे *जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का पता जलालपुर बोरियों, कसिया, पोस्ट मूरतगंज, कौशाम्बी बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
    1
    *बाइक की टक्कर से मजदूर युवक की मौत, परिवार में कोहराम*

*बाइक की टक्कर से मजदूर युवक की मौत, परिवार में कोहराम*
जनपद कौशांबी।थाना संदीपनघाट, चौकी मूरतगंज क्षेत्र के भीखमपुर चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक मजदूर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूरतगंज क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार पुत्र रमेश सुबह करीब 9 बजे घर से भीखमपुर मजदूरी करने गया था। लगभग 4 घंटे काम करने के बाद दोपहर 1 बजे वह लंच करने चंदवारिया चौराहे गया। 
लंच करके वापस भीखमपुर मजदूरी के लिए जाते समय जब वह भीखमपुर चौराहे से गांव की तरफ बाइक मोड़ रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक UP 70 EQ 2701 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
इलाज के दौरान हुई मौत
टक्कर इतनी तेज थी कि रंजीत के सिर पर गहरी चोट आ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे *जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का पता जलालपुर बोरियों, कसिया, पोस्ट मूरतगंज, कौशाम्बी बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
    user_रफैल अहमद
    रफैल अहमद
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गांव गांव का विकास हो यही हमारा नारा है एक बार सेवा का मौका अवश्य दें सबको देखा बार-बार रावेंद्र सिंह यादव को देखो एक बार
    1
    गांव गांव का विकास हो यही हमारा नारा है एक बार सेवा का मौका अवश्य दें
सबको देखा बार-बार रावेंद्र सिंह यादव को देखो एक बार
    user_रावेंद्र सिंह यादव युवा
    रावेंद्र सिंह यादव युवा
    खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस उत्पीड़न से परेशान युवक की मौत, अतुल सिंह ने परिजनों से मिलकर जताया शोक ऊंचाहार रायबरेली - ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के बीकरगढ़ निवासी 28 वर्षीय राजू यादव की आत्महत्या की सूचना मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अतुल सिंह ने कहा कि यदि युवक ने पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर यह कदम उठाया है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, उचित आर्थिक सहायता तथा ग्राम सभा में भूमि आवंटित किए जाने की मांग की, ताकि परिवार को भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। अतुल सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    1
    पुलिस उत्पीड़न से परेशान युवक की मौत, अतुल सिंह ने परिजनों से मिलकर जताया शोक
ऊंचाहार रायबरेली -  ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के बीकरगढ़ निवासी 28 वर्षीय राजू यादव की आत्महत्या की सूचना मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
अतुल सिंह ने कहा कि यदि युवक ने पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर यह कदम उठाया है, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, उचित आर्थिक सहायता तथा ग्राम सभा में भूमि आवंटित किए जाने की मांग की, ताकि परिवार को भविष्य में आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
अतुल सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🐍 गनपा गांव में विशालकाय अजगर का आतंक, बकरी को बनाया शिकार कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव में विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर ने एक बकरी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और काफी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 📍 स्थानीय खबरों की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए— कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। #कौशाम्बी #गनपा #सैनी #अजगर #Python #वनविभाग #SnakeRescue #KaushambiNews #KaushambiExpressNews
    1
    🐍 गनपा गांव में विशालकाय अजगर का आतंक, बकरी को बनाया शिकार

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गनपा गांव में विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर ने एक बकरी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और काफी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

📍 स्थानीय खबरों की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए— कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।

#कौशाम्बी #गनपा #सैनी #अजगर #Python #वनविभाग #SnakeRescue #KaushambiNews #KaushambiExpressNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज कल लड़कियों को क्या हो गया है कि मां बाप को छोड़कर भाई को इज्जत डुबाकर किसी के साथ भाग जा रही है और वीडियो बना के बाद में कहती है कि हमको नहीं खोजें हम फलाना के साथ शादी कर लिए सुरक्षित हैं l हमे न खोजे हमको कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार मां,बाप चाचा, भाई होगा l अरे मूर्ख लड़की जहा गई हो उसको खाने के लिए नहीं है तुमको कहा से खिलाएगा l ये आज कल teen age Bala लडक़ी ही करती है क्योंकि स्नातक के बाद लडक़ी समझदार हो जाति है
    1
    आज कल लड़कियों को क्या हो गया है कि मां बाप को छोड़कर भाई को इज्जत डुबाकर किसी के साथ भाग जा रही है 

 और वीडियो बना के बाद में कहती है कि हमको नहीं खोजें हम फलाना के साथ शादी कर लिए सुरक्षित हैं l

हमे न खोजे हमको कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार मां,बाप चाचा, भाई होगा l 

अरे मूर्ख लड़की जहा गई हो उसको खाने के लिए नहीं है तुमको कहा से खिलाएगा l

ये आज कल teen age Bala लडक़ी ही करती है क्योंकि स्नातक के बाद लडक़ी समझदार हो जाति है
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ऊंचाहार में मृतका के परिजनों ने शव के साथ किया हंगामा, FIR न दर्ज होने पर कोतवाली घेराव की कोशिश,,,,, रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नदौरा माफी गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 27 वर्षीया रत्ना देवी की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर मृतका के परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद लिखित शिकायत देने के बावजूद गुरुवार तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज नहीं की है। पुलिस की शिथिलता से नाराज परिजन व ग्रामीण मृतका का शव लेकर ऊंचाहार कोतवाली का घेराव करने निकल पड़े। हालांकि, सूचना मिलते ही हरकत में आई ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने परिजनों को मनीरामपुर पुल के पास रास्ते में ही रोक लिया। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। क्या है पूरा मामला? सलोन कोतवाली क्षेत्र के गौड़वा हसनपुर निवासी श्याम लाल ने 22 अप्रैल 2024 को अपनी बेटी रत्ना कुमारी की शादी नदौरा माफी निवासी अमरेश के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अमरेश, सास, ननद और ससुर सोने की जंजीर व एक लाख रुपये नगद दहेज की मांग को लेकर रत्ना को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका की भाभी के अनुसार, 10 अगस्त को भी पीड़िता के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें सुलह कराई गई थी। आरोप है कि 12 अगस्त को ससुराल वालों ने मिलकर रत्ना की बेरहमी से पिटाई की और फिर करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी, जबकि मामले को टुल्लू पंप से लगे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया। फिलहाल, मनीरामपुर पुल पर पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने और शांत कराने के प्रयास में जुटी हुई है, जबकि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। कोतवाल ओ पी राय ने बताया मामले में तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की जा रही है।
    1
    ऊंचाहार में मृतका के परिजनों ने शव के साथ किया हंगामा, FIR न दर्ज होने पर कोतवाली घेराव की कोशिश,,,,, 
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नदौरा माफी गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 27 वर्षीया रत्ना देवी की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर मृतका के परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद लिखित शिकायत देने के बावजूद गुरुवार तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज नहीं की है।
पुलिस की शिथिलता से नाराज परिजन व ग्रामीण मृतका का शव लेकर ऊंचाहार कोतवाली का घेराव करने निकल पड़े। हालांकि, सूचना मिलते ही हरकत में आई ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने परिजनों को मनीरामपुर पुल के पास रास्ते में ही रोक लिया।
परिजनों का साफ कहना है कि जब तक पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करती और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
क्या है पूरा मामला?
सलोन कोतवाली क्षेत्र के गौड़वा हसनपुर निवासी श्याम लाल ने 22 अप्रैल 2024 को अपनी बेटी रत्ना कुमारी की शादी नदौरा माफी निवासी अमरेश के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अमरेश, सास, ननद और ससुर सोने की जंजीर व एक लाख रुपये नगद दहेज की मांग को लेकर रत्ना को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
मृतका की भाभी के अनुसार, 10 अगस्त को भी पीड़िता के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें सुलह कराई गई थी। आरोप है कि 12 अगस्त को ससुराल वालों ने मिलकर रत्ना की बेरहमी से पिटाई की और फिर करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी, जबकि मामले को टुल्लू पंप से लगे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया।
फिलहाल, मनीरामपुर पुल पर पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने और शांत कराने के प्रयास में जुटी हुई है, जबकि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
कोतवाल ओ पी राय ने बताया मामले में तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की जा रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.