logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव गांव का विकास हो यही हमारा नारा है एक बार सेवा का मौका अवश्य दें सबको देखा बार-बार रावेंद्र सिंह यादव को देखो एक बार

3 hrs ago
user_रावेंद्र सिंह यादव युवा
रावेंद्र सिंह यादव युवा
खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

गांव गांव का विकास हो यही हमारा नारा है एक बार सेवा का मौका अवश्य दें सबको देखा बार-बार रावेंद्र सिंह यादव को देखो एक बार

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गांव गांव का विकास हो यही हमारा नारा है एक बार सेवा का मौका अवश्य दें सबको देखा बार-बार रावेंद्र सिंह यादव को देखो एक बार
    1
    गांव गांव का विकास हो यही हमारा नारा है एक बार सेवा का मौका अवश्य दें
सबको देखा बार-बार रावेंद्र सिंह यादव को देखो एक बार
    user_रावेंद्र सिंह यादव युवा
    रावेंद्र सिंह यादव युवा
    खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हथगाम-थरियांव मार्ग को लेकर तीसरे दिन भी जन आंदोलन, सड़क निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीण हथगाम, 12 अगस्त। हथगाम-थरियांव मार्ग की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रवासियों का जन आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बंदीपुर चौराहे पर चल रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर सड़क की बदहाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से सड़क के स्थायी समाधान की मांग की। बीएमपी के मंडल प्रभारी जयचंद यादव ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। समाजसेवी बाबू सिंह खरहरा के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों का ध्यान हथगाम-थरियांव मार्ग की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित कर सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराना है। बाबू सिंह खरहरा ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क की दुर्दशा झेल रही है। अब जनता को एकजुट होकर अपने हक की आवाज मजबूती से उठानी होगी। समाजसेवी एवं लेखक शिव सिंह सागर समेत क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन में सहभागिता करते हुए मांगों का समर्थन किया। आंदोलनकारियों ने सड़क का तत्काल चौड़ीकरण, इंटरलॉकिंग फुटपाथ का निर्माण, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई। आंदोलन में नरेश कुमार लोधी, दीपक लोधी, उधम सिंह, शिव नारायण लोधी, सुधार सिंह यादव, राहुल सिंह राजपूत, गोवर्धन सिंह यादव, फूल सिंह, निर्भय यादव, श्यामलाल, शिवकुमार यादव, पवन सिंह यादव, मनोज कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप यादव, वसीक अहमद, राजू फतेहपुरी, राघवेंद्र यादव समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने चेताया कि यदि सड़क निर्माण को लेकर जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    2
    हथगाम-थरियांव मार्ग को लेकर तीसरे दिन भी जन आंदोलन, सड़क निर्माण की मांग पर अड़े ग्रामीण

हथगाम, 12 अगस्त। हथगाम-थरियांव मार्ग की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्रवासियों का जन आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बंदीपुर चौराहे पर चल रहे आंदोलन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर सड़क की बदहाली के खिलाफ आवाज बुलंद की। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से सड़क के स्थायी समाधान की मांग की।
बीएमपी के मंडल प्रभारी जयचंद यादव ने आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है।
समाजसेवी बाबू सिंह खरहरा के नेतृत्व में शुरू हुए आंदोलन का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों का ध्यान हथगाम-थरियांव मार्ग की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित कर सड़क की समस्या का स्थायी समाधान कराना है। बाबू सिंह खरहरा ने कहा कि क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क की दुर्दशा झेल रही है। अब जनता को एकजुट होकर अपने हक की आवाज मजबूती से उठानी होगी।
समाजसेवी एवं लेखक शिव सिंह सागर समेत क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन में सहभागिता करते हुए मांगों का समर्थन किया। आंदोलनकारियों ने सड़क का तत्काल चौड़ीकरण, इंटरलॉकिंग फुटपाथ का निर्माण, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई।
आंदोलन में नरेश कुमार लोधी, दीपक लोधी, उधम सिंह, शिव नारायण लोधी, सुधार सिंह यादव, राहुल सिंह राजपूत, गोवर्धन सिंह यादव, फूल सिंह, निर्भय यादव, श्यामलाल, शिवकुमार यादव, पवन सिंह यादव, मनोज कुमार, धीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप यादव, वसीक अहमद, राजू फतेहपुरी, राघवेंद्र यादव समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
क्षेत्रवासियों ने चेताया कि यदि सड़क निर्माण को लेकर जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
    user_Devendra Kumar Soni
    Devendra Kumar Soni
    Credit reporting agency खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ कृषकों तक ससमय पहुँचाया जाए- कुलजीत सिंह मा. सदस्य, कृषि समृद्धि आयोग, उत्तर प्रदेश, कुलजीत सिंह ने माॅ शीतला अतिथि गृह, सयारा में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मा. सदस्य ने अधिकारियों से संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने खाद, बीज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मत्स्य पालन एवं पशुओं के टीकाकरण आदि की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप समस्त विभागों में संचालित योजनाओं का लाभ कृषकों तक ससमय पहुँचाया जाए तथा अनुदान से सम्बन्धित योजनाओं में नियमानुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जाए।
    1
    शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ कृषकों तक ससमय पहुँचाया जाए- कुलजीत सिंह
मा. सदस्य, कृषि समृद्धि आयोग, उत्तर प्रदेश, कुलजीत सिंह ने माॅ शीतला अतिथि गृह, सयारा में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 
मा. सदस्य ने अधिकारियों से संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने खाद, बीज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मत्स्य पालन एवं पशुओं के टीकाकरण आदि की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप समस्त विभागों में संचालित योजनाओं का लाभ कृषकों तक ससमय पहुँचाया जाए तथा अनुदान से सम्बन्धित योजनाओं में नियमानुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जाए।
    user_आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    आर्या शुक्ला पत्रकार दारानगर भारत न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर-कड़ा धाम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभासद राहुल कुशवाहा ने घर-घर जाकर तिरंगा वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की अपील की। सभासद राहुल कुशवाहा ने लोगों को तिरंगे के महत्व और देशप्रेम के बारे में जानकारी देते हुए देश की प्रभुता, एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके सम्मान के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अभियान के दौरान लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का संकल्प लिया। ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।
    1
    कौशाम्बी। नगर पंचायत दारानगर-कड़ा धाम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभासद राहुल कुशवाहा ने घर-घर जाकर तिरंगा वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की अपील की।
सभासद राहुल कुशवाहा ने लोगों को तिरंगे के महत्व और देशप्रेम के बारे में जानकारी देते हुए देश की प्रभुता, एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके सम्मान के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
अभियान के दौरान लोगों में भी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का संकल्प लिया।
ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • ऊंचाहार: करंट से महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा ऊंचाहार: करंट से महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा ​ऊंचाहार (रायबरेली): क्षेत्र के नदौरा माफी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। ​यह है पूरा मामला ​नदौरा माफी गांव निवासी अमरेश की पत्नी रत्ना देवी की बुधवार को टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। ​रास्ते में रोका गया शव वाहन, चौराहे पर किया प्रदर्शन ​परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर गुरुवार को परिजन और ग्रामीण मृतका का शव लेकर ऊंचाहार कोतवाली की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। ​इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने ऊंचाहार चौराहे पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। स्थिति को संभालते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाकर शांत कराया। ​चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद परिजन आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    1
    ऊंचाहार: करंट से महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
ऊंचाहार: करंट से महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
​ऊंचाहार (रायबरेली):
क्षेत्र के नदौरा माफी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया।
​यह है पूरा मामला
​नदौरा माफी गांव निवासी अमरेश की पत्नी रत्ना देवी की बुधवार को टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
​रास्ते में रोका गया शव वाहन, चौराहे पर किया प्रदर्शन
​परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी से नाराज होकर गुरुवार को परिजन और ग्रामीण मृतका का शव लेकर ऊंचाहार कोतवाली की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
​इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने ऊंचाहार चौराहे पर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। स्थिति को संभालते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाकर शांत कराया।
​चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद परिजन आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🇮🇳 नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजा वंदे मातरम् का जयघोष भरवारी, कौशाम्बी। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2026 को नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक भुवनेश्वर तिवारी, बालमुकुंद त्रिपाठी, माया तिवारी, प्रज्ञा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे। 🇮🇳 तिरंगा हाथ में, देशभक्ति दिल में—छात्रों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश। 🏷️ Tags: #Kaushambi #Bharwari #KaushambiNews #KaushambiExpressNews #NationalInterCollegeBharwari #BharwariNews #VandeMataram #VandeMataram150 #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #TirangaYatra #TirangaRally #NCC #NCCCadets #IndianFlag #IndependenceDay2026 #AzadiKaAmritMahotsav #DeshBhakti #Patriotism #UPNews #UttarPradeshNews #KaushambiPolice #Kausambhi #JaiHind 🇮🇳
    1
    🇮🇳 नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजा वंदे मातरम् का जयघोष

भरवारी, कौशाम्बी। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2026 को नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।

रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी एवं प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने कैडेट्स एवं विद्यार्थियों को वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक भुवनेश्वर तिवारी, बालमुकुंद त्रिपाठी, माया तिवारी, प्रज्ञा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहे।

🇮🇳 तिरंगा हाथ में, देशभक्ति दिल में—छात्रों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश।

🏷️ Tags:

#Kaushambi #Bharwari #KaushambiNews #KaushambiExpressNews #NationalInterCollegeBharwari #BharwariNews #VandeMataram #VandeMataram150 #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #TirangaYatra #TirangaRally #NCC #NCCCadets #IndianFlag #IndependenceDay2026 #AzadiKaAmritMahotsav #DeshBhakti #Patriotism #UPNews #UttarPradeshNews #KaushambiPolice #Kausambhi #JaiHind 🇮🇳
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पुलिस प्रताड़ना के आरोप में जांच के आश्वासन पर पोस्टमार्टम को राजी हुए परिजन ऊंचाहार, रायबरेली। पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में गुरुवार को परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीकरगढ़ गांव निवासी माताबदल यादव के पुत्र राजू यादव ने बुधवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजू पर उसके हत्यारोपी बहनोई को पुलिस के सामने पेश कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर पुलिस द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के साथ जगतपुर, गदागंज, डलमऊ और महराजगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बसवई गांव निवासी राजकुमार समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन परिजन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। गुरुवार को एएसपी आलोक सिंह, एसडीएम विवेक राजपूत और सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने परिजनों को समझाया। मृतक के पिता माताबदल ने तीन नामजद व अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
    1
    पुलिस प्रताड़ना के आरोप में जांच के आश्वासन पर पोस्टमार्टम को राजी हुए परिजन
ऊंचाहार, रायबरेली। पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में गुरुवार को परिजन दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीकरगढ़ गांव निवासी माताबदल यादव के पुत्र राजू यादव ने बुधवार को घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजू पर उसके हत्यारोपी बहनोई को पुलिस के सामने पेश कराने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी को लेकर पुलिस द्वारा उसे प्रताड़ित किया गया, जिससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।
घटना के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के साथ जगतपुर, गदागंज, डलमऊ और महराजगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बसवई गांव निवासी राजकुमार समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया, लेकिन परिजन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
गुरुवार को एएसपी आलोक सिंह, एसडीएम विवेक राजपूत और सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने परिजनों को समझाया। मृतक के पिता माताबदल ने तीन नामजद व अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.