Shuru
Apke Nagar Ki App…
एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह का संदेश: विदेश में फंसे लोग तुरंत कंट्रोल रूम से करें संपर्क
Vijay rathi
एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह का संदेश: विदेश में फंसे लोग तुरंत कंट्रोल रूम से करें संपर्क
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में एक विधवा महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है। पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे किसी न किसी बात पर गाली-गलौज और मारपीट करते रहते हैं। वे उस पर गलत आचरण का आरोप भी लगाते हैं। महिला के अनुसार, 1 मार्च की शाम अरशद, अमजद (पुत्रगण इलियास), ननद गुलफसा, लाडो, असमाना (पत्नी अमजद) और मोहम्मद नबी (पुत्र सद्दीक) उस पर गलत आचरण का आरोप लगा रहे थे। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो इन सभी लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने महिला के सिर के बाल पकड़कर लात-घूंसे मारे। अरशद ने लोहे के पंच से भी वार किया और उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1
- मुज़फ्फरनगर | चरथावल क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में पशु संरक्षण की एक सराहनीय पहल सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी पंजाबी द्वारा एक गर्भवती कुतिया का रेस्क्यू किया गया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। समय रहते उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन के माध्यम से उसकी डिलीवरी कराई इस मानवीय कार्य में चरथावल पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाने में तैनात कांस्टेबल राहुल गिरी और तजेंद्र धामा ने रेस्क्यू और उपचार की प्रक्रिया में सहयोग किया। रेस्क्यू के बाद कांस्टेबल राहुल गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और पशु की जान बचाने के लिए तत्काल कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहती है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।1
- त्योहारों / पर्वों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, आमजन से की गयी वार्ता, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । अवगत कराना है कि आगामी त्योहारों (होली, रमजान, ईद) को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री भानु भास्कर, एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा । फ्लैग मार्च नगर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों से होते हुए निकाला गया । इस दौरान महोदय द्वारा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आयोजकों से वार्ता कर आवश्यक सतर्कताएं बरतने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही विद्युत तारों, अग्निशमन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान महोदय द्वारा आमजन / गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही सभी नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों / हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम (ई) श्री संजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।3
- अवगत कराना है कि आगामी त्योहारों (होली, रमजान, ईद) को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री भानु भास्कर, एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा । फ्लैग मार्च नगर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों से होते हुए निकाला गया । इस दौरान महोदय द्वारा होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आयोजकों से वार्ता कर आवश्यक सतर्कताएं बरतने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही विद्युत तारों, अग्निशमन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान महोदय द्वारा आमजन / गणमान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही सभी नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों / हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम (ई) श्री संजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे3
- मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने मोहल्ला प्रेमपुरी में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। विधायक पंकज मलिक ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।1
- जनपद मुजफ्फरनगर के नसीरपुर गांव में शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। पैदलमार्च के दौरान लोगों ने ईरान पर हुए हमले को लेकर अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध जताया और अपनी नाराजगी व्यक्त की। गांव से निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की। लोगों ने कहा कि वे ईरान के समर्थन में और हमले के विरोध में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। पैदलमार्च के दौरान समुदाय के लोगों ने भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया। उनका कहना था कि शिया और सुन्नी समुदाय मिलकर शांति और न्याय की बात कर रहे हैं तथा किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इस मौके पर मो. अली जैदी, अम्मार जैदी, हसन अब्बास जैदी, जोहन जैदी, हुसैन अली जैदी, चांद मियां जैदी, वसी हैदर जैदी, सरफराज अब्बासी, सलीम एडवोकेट और सुकराम पाल कश्यप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से पैदलमार्च निकालते हुए प्रशासन से भी अपील की कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखा जाए। पैदलमार्च के अंत में लोगों ने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही घटनाओं को लेकर अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं और चाहते हैं कि दुनिया में शांति कायम रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मुजफ्फरनगर से संवाददाता शफीक राजपूत की रिपोर्ट1
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम होलिका दहन का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया। रात्रि 9 बजे के बाद विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। बाजार कलां में राकेश पंडित जी एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की। ढोल-नगाड़ों की गूंज और बच्चों की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना रहा। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए थाना चरथावल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। गश्त के साथ-साथ सतर्क निगरानी भी रखी गई। प्रशासन द्वारा पूर्व में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई थी। नागरिकों ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया। बाजार कलां में होलिका दहन के दौरान मुख्य रूप से सुभाष त्यागी, डॉ. कृष्ण मोहन त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार शक्ति देव त्यागी, नीरज त्यागी, सुरेश त्यागी, प्रभाष त्यागी, सचिन त्यागी, लड्डू बंसल, प्रवीण त्यागी, विजय (प्रेस वाले), दिव्यांशु त्यागी, संजीव उपाध्याय, शोभित त्यागी, कन्हैया त्यागी (मेंबर) सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। इस प्रकार चरथावल क्षेत्र में होलिका दहन का पर्व शांति, उल्लास और आपसी सद्भाव के संदेश के साथ संपन्न हुआ।2
- अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 5 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर, 02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02.03.2026 की रात्रि को थाना सिविल लाईन पुलिस संधावली अन्डर पास के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी मुजफ्फरनगर बाईपास हाईवे की तरफ से 01 गाड़ी आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी सवार व्यक्ति नही रुके तथा गाड़ी को तेजी से पीछे की तरफ मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण गाड़ी खेत में घुस गई। जिस पर 02 व्यक्ति गाड़ी से उतरकर गाड़ी को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल- बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश 1. रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी व 2. ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी घायल हो गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दोनों बदमाशो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस 32 बोर तथा 02 अवैध तमंचे मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* *1.* ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी निवासी ग्राम भूमि थाना सरूरपुर जनपद मेरठ। *2.* रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी निवासी पावटी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर। *बरामदगी का विवरणः-* 🔹 04 पिस्टल मय 05 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 32 बोर। 🔹 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर। 🔹 01 टाटा नैक्स़ॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट। 🔹 02 मोबाईल फोन *पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनो इंदौर से कम दामों में अवैध असलाह खरीद कर लाते थे तथा आसपास के जिलों में अधिक दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। आज भी हम अवैध असलाह बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 157/12 धारा 147/332/353/120बी/186/504 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *2.* मु0अ0सं0 88/17 धारा 279/33 भादवलि भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *3.* मु0अ0सं0 1152/19 धारा 386/427/504/332/353 भादवि व 7 सीएएल एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर । *4.* मु0अ0सं0 1153/19 धारा 332/353/427/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *5.* मु0अ0सं0 177/20 धारा 307 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *6.* मु0अ0सं0 176/20 धारा 307 भादवि थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *7.* मु0अ0स0 693/22 धारा 147/148/307 भादवि थाना कोतवालीनगर, मुजफ्फरनगर। *8.* मु0अ0सं0 44/23 धारा 2/3 गैग स्टर एक्ट थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *9.* मु0अ0सं0 94/23 धारा 2/3 गैग स्टर एक्ट थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। *10.* मु0अ0सं0 121/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *11.* मु0अ0सं0 22/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *12.* मु0अ0सं0 49/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 134/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर । *2.* मु0अ0स0 693/22 धारा 147/148/307 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर । *3.* मु0अ0सं0 49/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर। *नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अवैध शस्त्रों की खरीद फरोक्त करने वाले अभियुक्त हैं तथा अभियुक्त रक्षित उपरोक्त थाना सिविल लाईन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 22/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/25/28 आर्म्स में वांछित चल रहा था। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* *1.* प्र0नि0 श्री आशुतोष कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *2.* उ0नि0 श्री रेशमपाल सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *3.* उ0नि0 श्री खुशीलाल थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *4.* उ0नि0 श्री विनोद कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *5.* है0का0 354 सौरभ कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *6.* है0का0 239 जितेन्द्र कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *7.* का0 1277 राहुल कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।1
- अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 5 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 32 बोर, 02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद।* पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । *घटना का संक्षिप्त विवरण-* जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02.03.2026 की रात्रि को थाना सिविल लाईन पुलिस संधावली अन्डर पास के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी मुजफ्फरनगर बाईपास हाईवे की तरफ से 01 गाड़ी आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी सवार व्यक्ति नही रुके तथा गाड़ी को तेजी से पीछे की तरफ मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण गाड़ी खेत में घुस गई। जिस पर 02 व्यक्ति गाड़ी से उतरकर गाड़ी को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल- बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश 1. रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी व 2. ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी घायल हो गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दोनों बदमाशो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस 32 बोर तथा 02 अवैध तमंचे मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* *1.* ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी निवासी ग्राम भूमि थाना सरूरपुर जनपद मेरठ। *2.* रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी निवासी पावटी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर। *बरामदगी का विवरणः-* 🔹 04 पिस्टल मय 05 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 32 बोर। 🔹 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर। 🔹 01 टाटा नैक्स़ॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट। 🔹 02 मोबाईल फोन *पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनो इंदौर से कम दामों में अवैध असलाह खरीद कर लाते थे तथा आसपास के जिलों में अधिक दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। आज भी हम अवैध असलाह बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।4