*धामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन* *रिपोर्ट तनवीर राणा* बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड अल्हैपुर-धामपुर के अंतर्गत सियाराम रॉयल पैलेस, स्योहारा रोड, धामपुर में किया गया। यह समारोह 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जोड़ों ने एक साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार राणा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक लि. लखनऊ के डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिंह और भाजपा बिजनौर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बॉबी) शामिल हुए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी अल्हैपुर-धामपुर एवं जिला समाज कल्याण विभाग, बिजनौर के सहयोग से किया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहीं और माहौल उत्सवपूर्ण बना रहा।

- धामपुर में CM सामूहिक विवाह समारोह: सैकड़ों जोड़ों ने लिए सात फेरे, विधायक अशोक कुमार राणा ने दिया आशीर्वाद1
- श्रीमती शशि जैन चेयरमैन नगर पालिका परिषद अमरोहा की ओर से जनपद के अधिकारियों , कर्मचारी सभी सम्मानित अमरोहा वासियों सभी अधिकारियों कर्मचारियों पालिका स्टाफ ,सभासदों ईद की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं1
- अमरोहा के गजरौला पंहुचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी गुर्जर गजरौला के फाजलुर फाटक पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। संभल सीओ के बयान पर बोले यह मेरी नसीहत है सीओ साहब को वर्दी उतार कर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए वीओ- आपको बता दें कि दिल्ली से नुरपुर जाते समय आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी का गजरौला फाजलपुर रेलवे फाटक के पास पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद। रावेन्द्र भाटी भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश कुमार के आवास वहाँ पर पंहुचे जहाँ पर भीम आर्मी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत फौंदापुरिया और पूर्व सभासद काविंदर सिंह ने शॉल ओढाकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर स्वागत किया। इस अवसर आसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार, भीम आर्मी जिला संयोजक अजब सिंह, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य देवेंद्र बैसला, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत फौंदापुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत अम्बेडकर, लीगल सेल जिलाध्यक्ष एडवोकेट योगेन्द्र सिंह, जिला महासचिव अथर अहसान, गजरौला नगर अध्यक्ष युसुफ सैफी, चंद्र शेखर आजाद, विपिन आजाद, प्रयांशु कुमार, इकबाल चौधरी, विकास राज, देवीलाल गौतम, मोनू धोरिया आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। बाइक- रविंद्र भाटी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र भाटी गुर्जर2
- Post by Ajay1
- Post by India News1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी महिलाओं से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे हैं और उनके1
- Post by नीरज कुमार1
- Post by Jpn7 News1
- अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो रिश्ते के भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अमरोहा के गांव पंजू सराय निवासी अभिषेक अपनी बहन की शादी की तैयारियों के सिलसिले में अपने तहेरे भाई विपिन और फुफेरे भाई अमित के साथ बाइक से गजरौला आया था। तीनों युवक एक ही बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, जिसे अमित चला रहा था। खादगूजर गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित और दूसरी बाइक पर सवार अक्षय पुत्र महेश चंद्र निवासी बरखेड़ा, थाना नौगावां सादात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभिषेक और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व शवों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में विपिन को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अभिषेक का इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।4