अमरोहा में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो सगे रिश्तेदार भी शामिल अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो रिश्ते के भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अमरोहा के गांव पंजू सराय निवासी अभिषेक अपनी बहन की शादी की तैयारियों के सिलसिले में अपने तहेरे भाई विपिन और फुफेरे भाई अमित के साथ बाइक से गजरौला आया था। तीनों युवक एक ही बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, जिसे अमित चला रहा था। खादगूजर गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित और दूसरी बाइक पर सवार अक्षय पुत्र महेश चंद्र निवासी बरखेड़ा, थाना नौगावां सादात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभिषेक और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व शवों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में विपिन को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अभिषेक का इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अमरोहा में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो सगे रिश्तेदार भी शामिल अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो रिश्ते के भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के
दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अमरोहा के गांव पंजू सराय निवासी अभिषेक अपनी बहन की शादी की तैयारियों के सिलसिले में अपने तहेरे भाई विपिन और फुफेरे भाई अमित के साथ बाइक से गजरौला आया था। तीनों युवक एक ही बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, जिसे अमित चला रहा था। खादगूजर
गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित और दूसरी बाइक पर सवार अक्षय पुत्र महेश चंद्र निवासी बरखेड़ा, थाना नौगावां सादात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभिषेक और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस
मौके पर पहुंची और घायलों व शवों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में विपिन को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अभिषेक का इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- User3538Hasanpur, Amroha😂1 hr ago
- अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो रिश्ते के भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अमरोहा के गांव पंजू सराय निवासी अभिषेक अपनी बहन की शादी की तैयारियों के सिलसिले में अपने तहेरे भाई विपिन और फुफेरे भाई अमित के साथ बाइक से गजरौला आया था। तीनों युवक एक ही बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, जिसे अमित चला रहा था। खादगूजर गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित और दूसरी बाइक पर सवार अक्षय पुत्र महेश चंद्र निवासी बरखेड़ा, थाना नौगावां सादात की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभिषेक और विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व शवों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से गंभीर हालत में विपिन को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अभिषेक का इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी महिलाओं से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे हैं और उनके1
- कानपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला आया है. बच्ची का शव एक खेत में गड़ा हुआ मिला है. फिर जब शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ले जा रही थी तब ग्रामीणों की पुलिस से यूं झड़प हुई गड्ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी. प्राइवेट पार्ट में खून था. शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे. बॉडी को कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है. कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला1
- Dilari : पीलकपूर श्योराम में 27वीं तरावीह पर मुकम्मल हुआ कुरान-ए-पाक, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ Dilari : थाना डिलारी क्षेत्र स्थित पीलकपूर श्योराम गांव की जामा मस्जिद में सोमवार रात 27वीं तरावीह के दौरान कुरान-ए-पाक की तिलावत पूरी की गई। इस मोके पर मस्जिद को विशेष रूप से सजाया गया था, और बड़ी संख्या में नमाजी तरावीह की नमाज में शामिल हुए। तरावीह की नमाज में हाफिज मोहम्मद इरफान रजा ने पूरे रमजान के दौरान कुरान-ए-पाक की तिलावत मुकम्मल की। जिसे हाफिज मोहम्मद असीम और तमाम नामजियो ने ध्यानपूर्वक सुना। कुरान-ए-पाक की तिलावत पूरी होने पर मौजूद लोगों ने खुशी व्यक्त की। हाफिज मोहम्मद इरफान रजा को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया और मस्जिद कमेटी ने उन्हें उपहार भेंट कर उनकी मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर नमाजियों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी और मुल्क हिंदुस्तान और क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआएं कीं। यह रात रमजान की सबसे मुकद्द्स रातों में से एक, शब-ए-कद्र की रात भी थी, जिसे इस्लाम में अत्यंत पवित्र माना जाता है। दुआ के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों के बीच सिन्नी भी बांटी गई।इस मौके पर गांव के कई लोग और नमाजी मौजूद रहे, जिन्होंने रमजान की इस मुकद्दस घड़ी में इबादत कर देश और समाज की खुशहाली की दुआ मांगी। 5 शॉर्ट न्यूज़ हेडलाइन बना कर दो छोटी होनी चाहिए1
- Post by न्यूज़ 24 यूपी चैनल2
- मुरादाबाद मार्ग की सब्जी मंडी हटाने पहुंचा प्रशासन, व्यापारियों में हड़कंप सबहेडिंग: भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ तहसील टीम मौके पर, नोटिस को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने स्योहारा (बिजनौर)। नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित अस्थायी सब्जी मंडी को हटाने के लिए सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल और बुलडोजर की मौजूदगी से मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि मुरादाबाद मार्ग पर लग रही यह सब्जी मंडी अस्थायी रूप से संचालित की जा रही थी और इसके लिए किसी प्रकार की स्थायी अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि मंडी को हटाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए थे तथा व्यापारियों को 9 तारीख तक का समय दिया गया था। वहीं मंडी में व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि बिना आधिकारिक सूचना के अचानक मंडी हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। दूसरी ओर मंडी सचिव का कहना है कि 7 तारीख को ही मंडी व्यापारियों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी जीपीएस फोटो भी उपलब्ध है और कुछ व्यापारियों ने लिखित रूप में यह भी दे रखा है कि मंडी हटाने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और मंडी हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने नजर आए। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।3
- Post by Jpn7 News1
- मुरादाबाद: थाना मैनाठेर पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक बड़े व्यापारी के अपहरण की साजिश रच रहे थे। आरोपियों ने 'डिजाइन वर्ल्ड INC' के मालिक को अगवा कर मोटी फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बिलारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रात 16/17 मार्च 2026 को थाना मैनाठेर पुलिस टीम फरीदपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने तुरंत उमरी-सब्जीपुर रोड पर कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर दी। वहां एक सफेद बलेनो कार में सशस्त्र अपराधी व्यापारी के अपहरण का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं- सारिक उर्फ लाला (पुत्र मोहम्मद यूनूस, जयंतीपुर, थाना मझोला) इमरान (पुत्र इब्राहिम, पंडित नंगला, थाना कटघर) जाने आलम (पुत्र दिलशाद, काली मंदिर के पास, थाना मझोला) रिजवान उर्फ बड़ा (पुत्र असदउल्ला, लम्बी गली पीरगैब, थाना मुगलपुरा) इमरान (पुत्र अजीजुल रहमान, तांडी खाना, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद) बरामदगी पुलिस ने कार से एक सफेद बलेनो (फर्जी नंबर प्लेट UP-21-BP-1682, असली नंबर UP-78-FR-8015), एक देशी पिस्टल, तीन तमंचे, नौ जिंदा कारतूस, एक चाकू, बेहोश करने के लिए SUCOL इंजेक्शन-सिरिंज, रस्सी, दुपट्टा, पांच डिस्पोजेबल मास्क, सेलोटेप, पेचकश, तीन मोबाइल फोन, फर्जी आरसी और 8,160 रुपये नगद बरामद किए। पूछताछ में गिरफ्तारों ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने फैक्ट्री मालिक को टारगेट किया था। फैक्ट्री में काम करने वाले इमरान ने ही पूरी रेकी करवाई थी। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी और फिरौती मांगने के लिए अलग मोबाइल-सिम का इंतजाम किया था। इस मामले में थाना मैनाठेर में मुकदमा नंबर 58/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें बीएनएस की धारा 318(4), 338, 340(2), 336(3) तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/25 और 4/25(2) शामिल हैं। पुलिस आरोपीगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। यह गिरफ्तारी मुरादाबाद पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का एक और उदाहरण2
- इज्जतनगर थाना क्षेत्र में तीन लोगों को चाकू मारकर घायल करने की सनसनीखेज घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में अनुराग आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने हाल ही में तीन लोगों पर चाकू से हमला किया था, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में अभियान चलाया और मुठभेड़ के दौरान उसे पकड़ने का प्रयास किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विधिक कार्यवाही कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।1