Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीएसपी का वफादार नेता अली हैदर शहंशाह
मुजीब आलम पत्रकार
बीएसपी का वफादार नेता अली हैदर शहंशाह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बीएसपी का वफादार नेता अली हैदर शहंशाह1
- उरई, जिला जालौन त्योहारों को लेकर उरई में पुलिस की पैदल गश्त, एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर उरई में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा तथा कोतवाली उरई पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों, सर्राफा बाजार, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। पैदल गश्त के माध्यम से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी दी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।1
- एक ही छत के नीचे मिलेगी न्यायिक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात, 1 नवंबर को लगेगा मेगा शिविर* *राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में होगा आयोजन, पात्र लाभार्थियों को मौके पर योजनाओं से जोड़ने की होगी पहल* * रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन जनपद के आमजन को न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 1 नवंबर 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, विवादों के समाधान तथा लोक अदालत से संबंधित जानकारी के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (पूर्णकालिक) मनाली चन्द्रा ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का विशेष उद्देश्य गरीब, वंचित, महिलाओं, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंद वर्गों को न्यायिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि जानकारी अथवा संसाधनों के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों और सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि शिविर में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आमजन को संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्रता के अनुसार लाभान्वित करने की कार्रवाई की जाएगी। यह शिविर लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान, विधिक अधिकारों की जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं तथा जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करें। रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन1
- ग्राम ऐंधा में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ टेसू ओर झिझिया का विवाह, चढ़ावे की रस्म ने मोहा मन ऐंधा (जालौन)। जनपद जालौन के ग्राम ऐंधा में टेसू ओर झिझिया विवाह का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूरे उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विवाह की सदियों पुरानी लोक परंपराओं का सुंदर नजारा देखने को मिला। चढ़ावे की रस्म को विधि-विधान और परंपरागत तरीके से निभाया गया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो किसी वास्तविक विवाह समारोह का आयोजन हो रहा हो। पारंपरिक रस्मों, रीति-रिवाजों और लोक संस्कृति की झलक ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं और ग्रामीणों ने परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्मों में भाग लिया और इस आयोजन को यादगार बनाया। टेसू विवाह जैसे पारंपरिक आयोजन ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आधुनिकता के दौर में भी ग्राम ऐंधा में इस तरह की परंपराओं का उत्साहपूर्वक निर्वहन करना क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों के लगाव को दर्शाता है। गांव में आयोजित इस अनूठे विवाह समारोह की चर्चा ग्रामीणों के बीच बनी रही। पारंपरिक चढ़ावे की रस्म ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया और लोगों को अपनी पुरानी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर दिया।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में आयोजन को लेकर उत्साह दिखाई दिया।ग्रामीण क्षेत्रों में टेसू-झिझिया से जुड़ी परंपराएं आपसी मेलजोल, भाईचारे और लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐंधा गांव में निकली इस बारात ने पुरानी परंपराओं के प्रति लोगों के लगाव को दर्शाया।इस कार्यक्रम में मौजूद बच्चे खुशी,साक्षी, आकांक्षा, दीक्षा,काजल,सुमन, अनुष्का, शिवन्या,अभी, प्रदुम्न, कार्तिक, प्रहलाद, कौशल,निहाल,सुमित, हर्षित,सोहम,कंचन, कृष्ण कांत,मनीष, रुद्रविक, जीवांश जसवंत,गोलू, बबलू लोग बारात लेकर आए।3
- जालौन: उरई में ईको ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायल जालौन। उरई में महेंद्रा एजेंसी के पास सड़क हादसा हो गया। यहां एक ईको गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल सिरसा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद घायलों को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जालौन: उरई में ईको ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायल जालौन। उरई में महेंद्रा एजेंसी के पास सड़क हादसा हो गया। यहां एक ईको गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल सिरसा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद घायलों को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।2
- कोंच के ग्राम जखोली में चक्कर आने से तखत से गिरी 80 वर्षीय महिला, सिर में गंभीर चोट; उरई मेडिकल कॉलेज रेफर जालौन के कोंच क्षेत्र में बुधवार सुबह चक्कर आने से तखत से नीचे गिरकर 80 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, जखोली गांव निवासी कलावती (80) पत्नी स्वर्गीय श्यामबिहारी शर्मा बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के अंदर तखत पर खड़ी होकर कुछ काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आ गया, जिससे वह अपना संतुलन खो बैठीं और तखत से नीचे जमीन पर गिर गईं। नीचे गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद घर में मौजूद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। महिला को घायल अवस्था में देखकर परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। परिजन घायल महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग चिंतित हैं। फिलहाल महिला को चक्कर आने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नही मिल सकी।1
- यातायात पुलिस द्वारा स्लिपर बसों की सघन चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया जनपद कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा एवं बस यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद में संचालित एवं अन्य जनपदों से आने वाली स्लिपर बसों की सघन जांच की गई तथा अभियान के क्रम में प्रतिदिन रात्रि में स्लिपर बसों एवं अन्य यात्री वाहनों की नियमित चेकिंग की जाएगी।चेकिंग के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित निर्धारित मानकों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। मुख्य रूप से बसों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं स्थिति, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम की उपलब्धता, ड्राइवर एवं कंडक्टर के लाइसेंस की जांच, चालकों की ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच, निर्धारित मानकों के अनुरूप इमरजेंसी गेट की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा किसी प्रकार की संदिग्ध अथवा ज्वलनशील वस्तुओं की जांच की गई। यात्रियों से इमरजेंसी गेट की जानकारी एवं आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी पूछताछ की गई।अभियान के दौरान नियमों एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में धान खरीद पर उठे सवाल, तौल में धांधली और कटौती के आरोप किसानों का आरोप—एक लाख रुपये पर 2 प्रतिशत की कटौती, ढेर के नीचे बचा धान भी ले रहे पल्लेदार; किसान यूनियन करेगा एसडीएम से शिकायत एंकर -जालौन। धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जालौन में धान खरीद के दौरान कथित कटौती और तौल में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। किसानों का आरोप है कि धान बेचने के दौरान उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों कुंतल धान मंडी में पहुंच रहा है, लेकिन खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर किसान परेशान हैं। किसानों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि एक लाख रुपये के भुगतान पर दो प्रतिशत तक की कटौती की जा रही है। इसके अलावा तौल के दौरान ढेर के नीचे बचा करीब 10 से 15 किलो धान भी पल्लेदारों द्वारा ले लिए जाने की शिकायत सामने आई है। यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है, तो किसानों को होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी तय करना जरूरी होगा। तीन दिन से 15 दिन तक भुगतान का इंतजार किसानों का कहना है कि धान बेचने के बाद भुगतान मिलने में तीन दिन से लेकर 15 दिन तक का समय लग रहा है। ऐसे में किसानों को अपनी जरूरतों के लिए पैसों का इंतजार करना पड़ता है। खेती की लागत, खाद, बीज और अन्य खर्चों के बीच भुगतान में देरी तथा कथित कटौती किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। रोजाना हजारों कुंतल धान की आवक, जिम्मेदार कौन? मंडी में प्रतिदिन हजारों कुंतल धान पहुंचने के बीच किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि तौल और भुगतान में गड़बड़ी हो रही है, तो इसकी निगरानी कौन कर रहा है? किसानों का कहना है कि छोटी-छोटी कटौतियों से भी बड़ी रकम का नुकसान हो सकता है। ऐसे में खरीद प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और किसानों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। मंडी सचिव ने क्या कहा? इस संबंध में मंडी सचिव अंकित गुप्ता का कहना है कि उनके पास अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी तौल के दौरान ढेर के नीचे बचा 10 से 15 किलो धान खरीदे.शिकायत मिलने पर संबंधित मामले में कार्रवाई की जाएगी। किसान यूनियन करेगा एसडीएम से शिकायत मामले को लेकर किसान यूनियन के अध्यक्ष देव सिंह पटेल ने बताया कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर अगले दिन एसडीएम से शिकायत करेंगे। यूनियन की ओर से कथित कटौती, तौल में गड़बड़ी और भुगतान में देरी जैसे मुद्दों को अधिकारियों के सामने उठाया जाएगा। अब सवाल यह है कि किसानों की मेहनत की कमाई पर कथित कटौती और तौल में गड़बड़ी के आरोपों की जांच कब होगी? क्या संबंधित अधिकारी खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर किसानों को राहत दिलाएंगे, या किसानों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा? अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। बाईट -किसान स्थान -जालौन रिपोर्टर -भीम राजावत Mo. 9628800458 स्लग -जालौन में धान खरीद पर उठे सवाल, तौल में धांधली और कटौती के आरोप किसानों का आरोप—एक लाख रुपये पर 2 प्रतिशत की कटौती, ढेर के नीचे बचा धान भी ले रहे पल्लेदार; किसान यूनियन करेगा एसडीएम से शिकायत एंकर -जालौन। धान खरीद को लेकर किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जालौन में धान खरीद के दौरान कथित कटौती और तौल में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। किसानों का आरोप है कि धान बेचने के दौरान उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों कुंतल धान मंडी में पहुंच रहा है, लेकिन खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर किसान परेशान हैं। किसानों की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि एक लाख रुपये के भुगतान पर दो प्रतिशत तक की कटौती की जा रही है। इसके अलावा तौल के दौरान ढेर के नीचे बचा करीब 10 से 15 किलो धान भी पल्लेदारों द्वारा ले लिए जाने की शिकायत सामने आई है। यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है, तो किसानों को होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी तय करना जरूरी होगा। तीन दिन से 15 दिन तक भुगतान का इंतजार किसानों का कहना है कि धान बेचने के बाद भुगतान मिलने में तीन दिन से लेकर 15 दिन तक का समय लग रहा है। ऐसे में किसानों को अपनी जरूरतों के लिए पैसों का इंतजार करना पड़ता है। खेती की लागत, खाद, बीज और अन्य खर्चों के बीच भुगतान में देरी तथा कथित कटौती किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। रोजाना हजारों कुंतल धान की आवक, जिम्मेदार कौन? मंडी में प्रतिदिन हजारों कुंतल धान पहुंचने के बीच किसानों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि तौल और भुगतान में गड़बड़ी हो रही है, तो इसकी निगरानी कौन कर रहा है? किसानों का कहना है कि छोटी-छोटी कटौतियों से भी बड़ी रकम का नुकसान हो सकता है। ऐसे में खरीद प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और किसानों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। मंडी सचिव ने क्या कहा? इस संबंध में मंडी सचिव अंकित गुप्ता का कहना है कि उनके पास अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी तौल के दौरान ढेर के नीचे बचा 10 से 15 किलो धान खरीदे.शिकायत मिलने पर संबंधित मामले में कार्रवाई की जाएगी। किसान यूनियन करेगा एसडीएम से शिकायत मामले को लेकर किसान यूनियन के अध्यक्ष देव सिंह पटेल ने बताया कि वह किसानों की समस्याओं को लेकर अगले दिन एसडीएम से शिकायत करेंगे। यूनियन की ओर से कथित कटौती, तौल में गड़बड़ी और भुगतान में देरी जैसे मुद्दों को अधिकारियों के सामने उठाया जाएगा। अब सवाल यह है कि किसानों की मेहनत की कमाई पर कथित कटौती और तौल में गड़बड़ी के आरोपों की जांच कब होगी? क्या संबंधित अधिकारी खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर किसानों को राहत दिलाएंगे, या किसानों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा? अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। बाईट -किसान4