logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारत में लहसुन के बढ़ते दामों के बीच चाइनीज लहसुन की तस्करी का खेल उजागर, SSB ने 304 किलो लहसुन किया बरामद महराजगंज जनपद में भारत में लहसुन की बढ़ती कीमतों के बीच नेपाल सीमा से कथित तौर पर चाइनीज लहसुन की तस्करी का मामला सामने आया है। शीतलापुर सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 16 बोरियों में भरा कुल 304 किलोग्राम लहसुन बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद लहसुन को अवैध रूप से भारतीय सीमा में लाने का प्रयास किया जा रहा था। एसएसबी ने खेप को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमा क्षेत्र में तस्करी पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही हैं।

1 hr ago
user_DD INDIA NEWS
DD INDIA NEWS
Voice of people फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
b271fa5f-da4d-48a0-b82c-553b889e0e7d

भारत में लहसुन के बढ़ते दामों के बीच चाइनीज लहसुन की तस्करी का खेल उजागर, SSB ने 304 किलो लहसुन किया बरामद महराजगंज जनपद में भारत में लहसुन की बढ़ती कीमतों के बीच नेपाल सीमा से कथित तौर पर चाइनीज लहसुन की तस्करी का मामला सामने आया है। शीतलापुर सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 16 बोरियों में भरा कुल 304 किलोग्राम लहसुन बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद लहसुन को अवैध रूप से भारतीय सीमा में लाने का प्रयास किया जा रहा था। एसएसबी ने खेप को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमा क्षेत्र में तस्करी पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कैम्पियरगंज तहसील दिवस: डीएम-एसएसपी की सख्ती, लंबित मामलों पर जवाबदेही तय भूमि विवाद, अतिक्रमण व पुलिस प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी गोरखपुर :- कैम्पियरगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने सख्त रुख अपनाते हुए जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग सीधे जवाबदेह होंगे और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश, अतिक्रमण, रास्ता अवरोध, मारपीट, धमकी और पुलिस निष्क्रियता जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े प्रकरण रखे। कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विवाद बढ़ते जा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें ‘प्राथमिक श्रेणी’ में ली जाएं और उनका निस्तारण तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाए। भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों पर डीएम ने उपजिलाधिकारी और राजस्व टीम को निर्देश दिया कि पैमाइश और सीमांकन के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर माप कर स्पष्ट रिपोर्ट तैयार की जाए, जिसमें कब्जे की स्थिति, सीमांकन और विवाद के बिंदु साफ-साफ अंकित हों। अधूरी या भ्रामक रिपोर्ट देने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए थाना स्तर की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जा, मारपीट, धमकी और आपसी विवाद के मामलों में पुलिस की तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हर शिकायत पर मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराएं। साथ ही, लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर उनकी साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। अतिक्रमण के मामलों पर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग, नाली, खलिहान और अन्य सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा हटाया जाए। इसके लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का स्थायी समाधान हो सके। समाधान दिवस में कई प्रकरण ऐसे भी सामने आए, जिनमें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं में देरी की शिकायत की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की सूची का पुनः सत्यापन कर जल्द से जल्द लाभ दिलाया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक बाधा या देरी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए। शेष मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस के प्रकरणों की मॉनिटरिंग व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज सहित राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं का समाधान करें और किसी भी शिकायत को लंबित न रखें। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कड़ी निगरानी और प्रशासनिक सख्ती के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    2
    कैम्पियरगंज तहसील दिवस: डीएम-एसएसपी की सख्ती, लंबित मामलों पर जवाबदेही तय
भूमि विवाद, अतिक्रमण व पुलिस प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर चेतावनी
गोरखपुर :- कैम्पियरगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने सख्त रुख अपनाते हुए जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित शिकायतों को लेकर संबंधित विभाग सीधे जवाबदेह होंगे और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तय है।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश, अतिक्रमण, रास्ता अवरोध, मारपीट, धमकी और पुलिस निष्क्रियता जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े प्रकरण रखे। कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विवाद बढ़ते जा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतें ‘प्राथमिक श्रेणी’ में ली जाएं और उनका निस्तारण तय समय सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाए।
भूमि और राजस्व से जुड़े मामलों पर डीएम ने उपजिलाधिकारी और राजस्व टीम को निर्देश दिया कि पैमाइश और सीमांकन के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर माप कर स्पष्ट रिपोर्ट तैयार की जाए, जिसमें कब्जे की स्थिति, सीमांकन और विवाद के बिंदु साफ-साफ अंकित हों। अधूरी या भ्रामक रिपोर्ट देने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए थाना स्तर की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जा, मारपीट, धमकी और आपसी विवाद के मामलों में पुलिस की तत्काल हस्तक्षेप जरूरी है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि हर शिकायत पर मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करें और पीड़ित पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराएं। साथ ही, लंबित प्रकरणों की सूची तैयार कर उनकी साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
अतिक्रमण के मामलों पर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। डीएम ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग, नाली, खलिहान और अन्य सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा हटाया जाए। इसके लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का स्थायी समाधान हो सके।
समाधान दिवस में कई प्रकरण ऐसे भी सामने आए, जिनमें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं में देरी की शिकायत की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों की सूची का पुनः सत्यापन कर जल्द से जल्द लाभ दिलाया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक बाधा या देरी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल हल किया जाए। शेष मामलों को निर्धारित समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस के प्रकरणों की मॉनिटरिंग व्यक्तिगत स्तर पर की जाएगी।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज, नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज सहित राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं का समाधान करें और किसी भी शिकायत को लंबित न रखें।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दोहराया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं एसएसपी डॉ. कोस्तुभ ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कड़ी निगरानी और प्रशासनिक सख्ती के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब शिकायतों के निस्तारण में देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
    user_Rammilan kacher
    Rammilan kacher
    कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्राइवेट टीचर की बहू ने रची ऐसी साजिश की थाली भी रो पड़ी फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा का पूरा मामला, #Maharajganj #police #phrendha #murder #case #arrest प्राइवेट टीचर की बहू ने रची ऐसी साजिश की थाली भी रो पड़ी फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा का पूरा मामला, #Maharajganj #police #phrendha #murder #case #arrest
    1
    प्राइवेट टीचर की बहू ने रची ऐसी साजिश की थाली भी रो पड़ी 


फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा का पूरा मामला,


#Maharajganj 
#police 
#phrendha 
#murder 
#case
#arrest 
प्राइवेट टीचर की बहू ने रची ऐसी साजिश की थाली भी रो पड़ी 
फरेंदा क्षेत्र के सोनबरसा का पूरा मामला,
#Maharajganj 
#police 
#phrendha 
#murder 
#case
#arrest
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एस.आर. एस.डी. पब्लिक स्कूल मुजुरी में धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम महाराजगंज -पनियरा क्षेत्र के मुजुरी स्थित एस.आर. एस.डी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण शुक्ला जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि _“सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी बात कहने व करने में हिचकते नहीं हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।”_ वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि _“शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम सफलता के उच्चतम शिखर को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालयों में इस तरह के आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”_ *उपस्थित गणमान्य लोग* कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रासिकिल*, प्रधानाचार्य अखिलेश सरोज*, *रामचन्द्र यादव, मनोज वर्मा, ओपी सिंह, अरविंद सरोज, अनोखेलाल, अमर गुप्ता* सहित कई अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। *बच्चों ने बांधा समा* छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। *पल्लवी, उजाला, आराध्या, आस्मीन, सुमन, नैन्सी, अंशिका और करिश्मा* ने विशेष रूप से मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक रासिकिल ने सभी अतिथियों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।
    1
    एस.आर. एस.डी. पब्लिक स्कूल मुजुरी में धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम 
महाराजगंज -पनियरा क्षेत्र के मुजुरी स्थित एस.आर. एस.डी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अरुण शुक्ला जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि _“सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी बात कहने व करने में हिचकते नहीं हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।”_  
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने कहा कि _“शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम सफलता के उच्चतम शिखर को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालयों में इस तरह के आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”_  
*उपस्थित गणमान्य लोग*  
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रासिकिल*, प्रधानाचार्य अखिलेश सरोज*, *रामचन्द्र यादव, मनोज वर्मा, ओपी सिंह, अरविंद सरोज, अनोखेलाल, अमर गुप्ता* सहित कई अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।  
*बच्चों ने बांधा समा*
छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। 
*पल्लवी, उजाला, आराध्या, आस्मीन, सुमन, नैन्सी, अंशिका और करिश्मा* ने विशेष रूप से मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं।  
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक रासिकिल ने सभी अतिथियों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • "MOST IMPORTANT"! 👉🏾‼️अति आवश्यक ‼️ शीघ्र अतिशीघ्र शौचालय का निर्माण करवाया जाय! यह समस्या बखिरा उर्फ बाघनगर की है। ➡️ बखिरा उर्फ़ बाघ नगर, ब्लॉक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना मगहर पूर्व,मत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । 👉🏾 बखिरा उर्फ बाघनगर - मुख्य सड़क मेहदावल से खलीलाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित है । बखिरा उर्फ बाघनगर में भगवान शिव जी का प्राचीन कालीन मंदिर है। जिसे बागेश्वर नाथ ( भगेशरनाथ) जी के नाम से जाना जाता है । इस मंदिर के किनारे प्राचीन काल में स्नान करने के लिए पोखरा बनवाया गया था जिसका नवीनीकरण नगर निगम / नगर परिषद/ नगर पंचायत के अंतर्गत नवीनीकरण किया गया है जो अति सुंदर है । सप्ताह में दो बार बाजार लगता है, शनिवार और मंगलवार को बड़े पैमाने पर बाजार लगता है । दूर-दूर से व्यापारी यहां पर आते हैं । सड़क के दोनों तरफ सघन आबादी है । इसके अलावा बखिरा में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को मंदिर में भगवान शिव जी को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है । दूर- दूर से भक्त जन आते हैं । इसके अलावा मंदिर के पोखरा पर दुर्गा पूजा , गणपति, गणेश उत्सव तथा छठ पूजा जैसे विशाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जता है । 👉🏾 इन आयोजनों को देखने के लिए दूर - दूर से निवासी आते हैं तथा स्थानिय नीवासियों का तो जमघट लगा ही रहता है। ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को / स्त्री या पुरुष को शौचालय अथवा पेसाब करने की स्थित बनती है तो उन्हें खुले में काफी दुर जाकर शौच अथवा पेशाब करने की स्थिति उत्पनन हो जाति है ...... तो कहीं भी, जानवर जैसा खड़े होकर पुरुष मूतने लगता है। ➡️ क्या अगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह अच्छा लगता है ⁉️ ➡️ क्या पंचायत के अंदर काम करने वाले अधिकारी यह नहीं देखते ⁉️ ➡️ या उन्हें इसका भान नहीं है की यहां पर शौचालय होना चाहिए ❓ ऐसे हालात को देखते हुऎ, भीड़ को देखते हुऎ, बाजार / मार्केट ,गाड़ियों के आवागमन को देखते हुऎ , पोखरा पर कम से कम 20 व्यक्तियों का एक शौचालय और 15 से 20 लोगों का एक साथ पेशाब करने के लिए मूत्रालय का होना अति अवशयक है । 👉🏾 बखिरा की जनता की मांग है तथा छठ पूजा और गणेश उत्सव में आने वाले लोगों की यह शिकायतें हैं ⁉️ तो नगर पंचायत / नगर परिषद / नगर विकास प्राधिकारण बखिरा को शीघ्र अतिशीघ्र संज्ञान में लेना चाहिए ❗ 🔥 तटकाल शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए❗ विशेष ;- केवल दीवारों पर स्लोगन लिखने से नगर स्वच्छ और साफ ,कचरा मुक्त नहीं हो सकता⁉️
    1
    "MOST IMPORTANT"! 
👉🏾‼️अति आवश्यक ‼️
शीघ्र अतिशीघ्र शौचालय का निर्माण करवाया जाय! 
यह समस्या बखिरा उर्फ  बाघनगर की है। ➡️ बखिरा  उर्फ़ बाघ नगर, ब्लॉक बघौली, पुलिस स्टेशन बखिरा ,तहसील खलीलाबाद, जनपद संत कबीर नगर, परगना   मगहर पूर्व,मत्तर प्रदेश के अंतर्गत आता है । 
👉🏾 बखिरा  उर्फ बाघनगर  -  मुख्य सड़क मेहदावल से खलीलाबाद जाने वाले मार्ग पर स्थित है ।  बखिरा उर्फ बाघनगर में भगवान शिव जी का प्राचीन  कालीन मंदिर है। जिसे बागेश्वर नाथ  ( भगेशरनाथ) जी के नाम से जाना जाता है । इस मंदिर के किनारे प्राचीन काल में स्नान करने के लिए पोखरा बनवाया गया था जिसका नवीनीकरण  नगर निगम / नगर परिषद/ नगर पंचायत के अंतर्गत नवीनीकरण किया गया है जो अति सुंदर है । सप्ताह में दो बार बाजार लगता है, शनिवार और मंगलवार को बड़े पैमाने पर बाजार लगता है । दूर-दूर से व्यापारी यहां पर आते हैं ।  सड़क के दोनों तरफ सघन आबादी है । इसके अलावा बखिरा  में श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को मंदिर में भगवान शिव जी  को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है ।  दूर- दूर से भक्त जन आते हैं । इसके अलावा  मंदिर के पोखरा पर दुर्गा पूजा , गणपति, गणेश उत्सव तथा छठ पूजा जैसे विशाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जता है । 
👉🏾 इन आयोजनों को देखने के लिए दूर - दूर  से निवासी आते हैं तथा स्थानिय नीवासियों का तो जमघट लगा ही रहता  है। ऐसे में  अगर किसी भी व्यक्ति को  / स्त्री या पुरुष को शौचालय अथवा  पेसाब  करने की स्थित बनती है तो उन्हें खुले में काफी दुर जाकर शौच अथवा  पेशाब करने की स्थिति उत्पनन हो जाति है ...... तो कहीं भी, जानवर जैसा खड़े होकर पुरुष  मूतने  लगता है। 
➡️ क्या अगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों को यह अच्छा लगता है ⁉️
➡️ क्या पंचायत के अंदर काम करने वाले अधिकारी  यह नहीं देखते ⁉️
➡️  या उन्हें इसका भान नहीं है की यहां पर शौचालय होना चाहिए ❓
ऐसे हालात को देखते हुऎ,  भीड़  को देखते हुऎ, बाजार / मार्केट ,गाड़ियों के आवागमन को देखते हुऎ , पोखरा पर  कम से कम   20 व्यक्तियों का एक शौचालय  और 15 से 20 लोगों का एक साथ पेशाब  करने के लिए  मूत्रालय का होना अति अवशयक है ।  
👉🏾 बखिरा की जनता की मांग है तथा छठ पूजा और  गणेश उत्सव में आने वाले लोगों की यह शिकायतें हैं ⁉️
तो  नगर  पंचायत / नगर परिषद / नगर विकास प्राधिकारण  बखिरा  को  शीघ्र अतिशीघ्र संज्ञान में लेना चाहिए ❗  
🔥 तटकाल शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए❗
विशेष  ;-
केवल दीवारों पर स्लोगन लिखने से नगर स्वच्छ और साफ ,कचरा मुक्त नहीं हो सकता⁉️
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    7 hrs ago
  • फरेन्दा:कलयुगी बहु ने ससुर के आंख में डाली लाल मिर्च,फिर डंडे से मार मारकर कर दी हत्या..
    1
    फरेन्दा:कलयुगी बहु ने ससुर के आंख में डाली लाल मिर्च,फिर डंडे से मार मारकर कर दी हत्या..
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Maharajganj, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में जेल भेजा गया | Maharajganj News नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में जेल भेजा गया | Maharajganj News महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को लेकर भारत-नेपाल सीमा की ओर जा रहा था, जहां एसएसबी ने बालिका को रोक लिया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
    1
    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में जेल भेजा गया | Maharajganj News
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में जेल भेजा गया | Maharajganj News
महराजगंज जिले के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग को लेकर भारत-नेपाल सीमा की ओर जा रहा था, जहां एसएसबी ने बालिका को रोक लिया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नौतनवा में तस्करी पर बड़ा एक्शन! 15 लाख का यूरिया, कपड़ा और फ्लेवर्ड हुक्का बरामद | Maharajganj News नौतनवा में तस्करी पर बड़ा एक्शन! 15 लाख का यूरिया, कपड़ा और फ्लेवर्ड हुक्का बरामद | Maharajganj News
    1
    नौतनवा में तस्करी पर बड़ा एक्शन! 15 लाख का यूरिया, कपड़ा और फ्लेवर्ड हुक्का बरामद | Maharajganj News
नौतनवा में तस्करी पर बड़ा एक्शन! 15 लाख का यूरिया, कपड़ा और फ्लेवर्ड हुक्का बरामद | Maharajganj News
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.