रिश्वतखोरी में पंचायत समिति का एई गिरफ्तार जयपुर (राजस्थान) रिश्वतखोरी में पंचायत समिति का एई गिरफ्तार। मुकेश पाण्डे डिप्टी ब्यूरो चीफ जयपुर (राजस्थान) जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति भुसावर के सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपित ने परिवादी संवेदक एवं सहपरिवादी की माप पुस्तिका तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र को सत्यापित कर हस्ताक्षर करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को शिकायत मिली थी कि पंचायत समिति भुसावर, जिला भरतपुर में पदस्थ सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद द्वारा परिवादी से उक्त दस्तावेजों के सत्यापन एवं हस्ताक्षर करने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है और उसे परेशान किया जा रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी चौकी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद को परिवादी से 30 हजार रुपए रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।

- दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मध्य 'किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना' से संबंधित MOU पर हस्ताक्षर 'सहयोग से समाधान । आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के यशस्वी नेतृत्व में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और भावी पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण संकल्प साकार हुआ है। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी की अध्यक्षता एवं माननीय केंद्रीय मंत्री श्री C R Paatil जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज नई दिल्ली में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मध्य 'किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना' से संबंधित MoU पर हस्ताक्षर 'सहयोग से समाधान' और सहकारी संघवाद की भावना की सशक्त अभिव्यक्ति है। परियोजना के साकार होने से उत्तर प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से अन्नदाताओं को संबल, पेयजल की उपलब्धता को मजबूती और यमुना की अविरलता एवं निर्मलता को नई शक्ति मिलेगी। पूर्ण विश्वास है कि राज्यों का यह साझा संकल्प जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि के नए द्वार खोलते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा।1
- गुड़गांव में सिया चौहान का एक्सीडेंट वाला वीडियो हुआ वायरल देखें1
- पति पर हत्या का आरोप, वारदात के बाद फरार—गौतमपुरी में मचा हड़कंप!1
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित दिल्ली का सपना इंजीनियर्स के योगदान के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने इंजीनियर्स से अपील की कि वे पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ काम करें, दिल्ली को विकसित बनाएं और देश के विकास में भी अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार विकास के इस सफर में इंजीनियर्स के साथ है। अभियंता दिवस के इस आयोजन में DMRC को थीम बनाने के जरिए दिल्ली के विकास में इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीक की भूमिका को सामने लाया गया। दिल्ली मेट्रो ने जिस तरह लाखों लोगों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाया है, उसे इंजीनियरिंग की महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर कार्यक्रम में रेखांकित किया गया। महान अभियंता और भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती के अवसर पर आज देशभर में अभियंता दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में दिल्ली इंजीनियर्स एसोसिएशन की ओर से दिल्ली के सिविक सेंटर स्थित ऑडिटोरियम में अभियंता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार कार्यक्रम की थीम दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यानी DMRC रखी गई। दिल्ली में लोगों के आवागमन को आसान बनाने और राजधानी के अलग-अलग हिस्सों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने में DMRC के योगदान को कार्यक्रम में प्रमुखता से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने सभी इंजीनियर्स को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं दीं और दिल्ली के विकास में इंजीनियर्स की भूमिका की सराहना की।1
- दिल्ली की रफ्तार कहीं जाने वाली डीटीसी बस के पहियों को लगी लगाम दिल्ली के रफ्तार कहीं जाने वाली डीटीसी की बसों के पहिए थम गए और ड्राइवर कंडक्टर अपनी मांगों को लेकर रोड पर उतर आए और दूर-दूर तक सिर्फ डीटीसी बस सहित नजर आ रही थी और लंबा जाम जनता परेशान जनता का क्या कसूर है जवाब दें1
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली सरकार ने 10,000 छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का फ़ैसला किया है दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "दिल्ली सरकार ने 10,000 छात्रों के लिए हॉस्टल बनाने का फ़ैसला किया है, ताकि उनकी सुरक्षा और किफ़ायती आवास की सुविधा सुनिश्चित की जा सके। ये हॉस्टल लड़के और लड़कियों, दोनों तरह के छात्रों के लिए होंगे। दिल्ली की किसी भी यूनिवर्सिटी या कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। हमने हॉस्टल बनाने में सक्षम संबंधित विभागों के साथ बैठकें की हैं, सही जगहें चुनी हैं और एक पॉलिसी का ड्राफ़्ट तैयार करना शुरू कर दिया है। हमने छात्रों की ज़रूरतों और इन हॉस्टलों में ज़रूरी सुविधाओं पर अच्छी तरह से विचार किया है। मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि हम ऐसे हॉस्टल बनाएंगे जहां देश भर के माता-पिता पूरी निश्चिंतता के साथ अपने बच्चों को भेज सकें, और जहां छात्र, खाने या रहने की चिंता से मुक्त होकर पूरी तरह से अपने सपनों को पूरा करने पर ध्यान दे सकें।"1
- 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है। narendramodi के जन्मदिन 17 सितंबर को देशभर में हम सेवा दिवस मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग, समर्पित और निस्वार्थ लोक-सेवा के कार्यकाल को नमन करने के लिए समर्पित है। #SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत देशभर में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और मेडिकल कैंप सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के मंगलमय व आरोग्यपूर्ण जीवन और दीर्घायु होने तथा लंबे समय तक देश की सेवा करने की कामना एवं आशीर्वाद के साथ भाजपा के कोटिश: कार्यकर्ता और उनके करोड़ों प्रशंसक 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दिया' जलाएंगे।1
- दिल्ली में DTC बसों की हड़ताल ड्राइवर और कंडक्टर ने किया चक्का जाम।।1