logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा अपहरण, पाक्सो आदि मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर से संबधित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त-* प्रमोद कुमार पुत्र रामचंदर मिश्रा निवासी ग्राम उमरी थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 नवनीत राय थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 3. का0 रविकान्त थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

1 hr ago
user_Mantosh Jaiswal
Mantosh Jaiswal
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
2f0698c7-842d-44be-a99d-760daad334ee

थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा अपहरण, पाक्सो आदि मामले में वांछित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार- जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.08.2026 को थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर से संबधित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 121/2026 धारा 137(2) बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त-* प्रमोद कुमार पुत्र रामचंदर मिश्रा निवासी ग्राम उमरी थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा *गिरफ्तार करने वाली टीम-* 1. थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 2. उ0नि0 नवनीत राय थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर 3. का0 रविकान्त थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिटिया को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए पत्रकार, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित बताए जा रहे सच्चिदानंद हॉस्पिटल में सामने आए प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का आरोप है कि प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके चलते पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सच्चिदानंद हॉस्पिटल की जांच कर उसे सीज करने तथा कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पीड़िता को न्याय दिलाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
    1
    बिटिया को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए पत्रकार, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित बताए जा रहे सच्चिदानंद हॉस्पिटल में सामने आए प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला।
बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। 
पत्रकारों का आरोप है कि प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके चलते पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
पत्रकारों ने मांग की कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सच्चिदानंद हॉस्पिटल की जांच कर उसे सीज करने तथा कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पीड़िता को न्याय दिलाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
पत्रकारों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • युवाओं के लिए खुशखबरी! 🚨 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा, युवाओं में उम्मीद की नई किरण। 🇮🇳
    1
    युवाओं के लिए खुशखबरी! 🚨 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा, युवाओं में उम्मीद की नई किरण। 🇮🇳
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 15 साल से बदहाल सड़क, नालियों की समस्या से ग्रामीण परेशान कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरधूस गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई गलियां लंबे समय से जर्जर हैं और करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टियां, ईंट के टुकड़े और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं और उनमें गंदगी जमा दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कागजों में तस्वीर बेहतर दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क और जलनिकासी की स्थिति अलग नजर आती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क की जांच कराकर आवश्यकतानुसार निर्माण कराने तथा नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। अब देखना यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को बदहाल सड़क व नालियों की समस्या से कब राहत मिलती है।
    1
    15 साल से बदहाल सड़क, नालियों की समस्या से ग्रामीण परेशान
कुशीनगर। मोतीचक विकासखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुरधूस गांव में सड़क और नालियों की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की कई गलियां लंबे समय से जर्जर हैं और करीब 15 वर्षों से सड़क की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
मौके की तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, बिखरी गिट्टियां, ईंट के टुकड़े और कीचड़ दिखाई दे रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते की स्थिति ऐसी है कि दोपहिया वाहन चालकों को भी संभलकर आवागमन करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं है। कई जगह नालियां खुली पड़ी हैं और उनमें गंदगी जमा दिखाई देती है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही बाइक और अन्य वाहनों से आने-जाने वालों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कागजों में तस्वीर बेहतर दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सड़क और जलनिकासी की स्थिति अलग नजर आती है।
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गांव की सड़क की जांच कराकर आवश्यकतानुसार निर्माण कराने तथा नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
अब देखना यह है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार कब संज्ञान लेते हैं और ग्रामीणों को बदहाल सड़क व नालियों की समस्या से कब राहत मिलती है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ। 💥​कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा। 💥​न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'। Maharajganj Police DM Maharajganj MNTV News MYogiAdityanath
    1
    💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ।

💥​कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा।

💥​न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'।
Maharajganj Police DM Maharajganj 
MNTV News MYogiAdityanath
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया। तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।
    1
    मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया।
तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊 नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊 नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर! नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर महराजगंज जिले में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सीमा क्षेत्र और संभावित प्रभावित इलाकों में प्रशासन की नजर बनी हुई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। 👉 प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। 📍 महराजगंज | नेपाल सीमा 📰 Public Maharajganj News Public maharajganj #Maharajganj #NepalFlood #NepalFloodNews #HighAlert #MaharajganjNews #BreakingNews #GauravSinghSograwal #DMMaharajganj #NepalBorder #FloodAlert #UttarPradesh #UPNews #LatestNews #PublicMaharajganj #NewsUpdate #ViralNews #FacebookReels #FBReels #ViralVideo
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊

नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर!
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महराजगंज में हाई अलर्ट ⚠️🌊
नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए महराजगंज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर!
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मद्देनजर महराजगंज जिले में भी प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्थिति को लेकर जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
सीमा क्षेत्र और संभावित प्रभावित इलाकों में प्रशासन की नजर बनी हुई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 प्रशासन की अपील—घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
📍 महराजगंज | नेपाल सीमा
📰 Public Maharajganj News
Public maharajganj 
#Maharajganj #NepalFlood #NepalFloodNews #HighAlert #MaharajganjNews #BreakingNews #GauravSinghSograwal #DMMaharajganj #NepalBorder #FloodAlert #UttarPradesh #UPNews #LatestNews #PublicMaharajganj #NewsUpdate #ViralNews #FacebookReels #FBReels #ViralVideo
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है। इस तबाही के मंजर में 1000 लोगों के बहने की आशंका है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाढ़ से कई पॉवर प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आपात बैठक बुलाई है। वहीं राहत बचाव के लिए सेना मैदान में उतरी है।
    1
    तिब्बत की ओर से अचानक आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है।
इस तबाही के मंजर में 1000 लोगों के बहने की आशंका है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बाढ़ से कई पॉवर प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आपात बैठक बुलाई है। वहीं राहत बचाव के लिए सेना मैदान में उतरी है।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उफनती तबाही और भागती साँसें: पहाड़ियों पर जब मौत बनकर बरसी कुदरत, जान बचाने ऊँचाइयों की ओर भागे बेबस लोग। #NepalPolice Ajeet Kumar Patel DM Maharajganj Maharajganj Police DIG Range Gorakhpur MYogiAdityanath
    1
    उफनती तबाही और भागती साँसें: पहाड़ियों पर जब मौत बनकर बरसी कुदरत, जान बचाने ऊँचाइयों की ओर भागे बेबस लोग।
#NepalPolice 
Ajeet Kumar Patel 
DM Maharajganj Maharajganj Police 
DIG Range Gorakhpur MYogiAdityanath
    user_Gajendra gupta
    Gajendra gupta
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    1
    कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.