राजापुर-नहर पटरी फोरलेन निर्माण में गड़बड़ी पर सीडीओ अभिषेक कुमार का सीधा एक्शन* *राजापुर-नहर पटरी फोरलेन निर्माण में गड़बड़ी पर सीडीओ अभिषेक कुमार का सीधा एक्शन* लखीमपुर के विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्त संदेश दे दिया है। राजापुर से नहर पटरी फोरलेन सड़क निर्माण में मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार ने बुधवार को औचक निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सीधा प्रहार किया।सीडीओ ने मौके पर पहुंचते ही औपचारिकता छोड़ दी और सड़क की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री का नमूना संग्रहित कराया। सैंपल को विधिवत सील कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया है। सीडीओ ने रोड पर ही पीडब्लूडी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई, निर्माण में हो रही लापरवाही को लेकर स्पष्ट किया कि सिर्फ कागज़ पर रिपोर्ट और औपचारिकताओं से काम नहीं चलेगा। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया और निर्देश दिया कि सिर्फ गुणवत्ता सुनिश्चित होने पर ही सड़क निर्माण जारी होगा। सीडीओ के सख्त रवैये ने अधिकारियों और ठेकेदारों में खलबली मचा दी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता केके झां को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि जांच में गुणवत्ता मानकों से विचलन पाया जाता है तो अनुबंध की शर्तों के तहत ठेकेदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आर्थिक दंड (पेनल्टी) लगाने की प्रक्रिया भी तय मानते हुए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने दो टूक कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाले कार्यों में लापरवाही अस्वीकार्य है। हर सड़क टिकाऊ, सुरक्षित और मानक अनुरूप होनी चाहिए। गुणवत्ता से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग, तकनीकी परीक्षण और समयबद्ध प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

- _*Ⓜ️✍️लखीमपुर:-* न बैंड, न बाजा, न बारात, न आतिशबाजी , न मैरिज लान_ _उसके बाद भी संकटा देवी चौराहे से मेला मैदान रोड तक लगा हुआ है पिछले आधे घण्टे से भयंकर जाम_ _*अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंसे हुए है*_ ⤵️1
- निघासन के बौधिया कला गांव में दर्जनों किसानों की फसल हाथियों ने रौंदी ग्रामीणों की गन्ने व केले की फसल रौंदी किसानों में रोष व्याप्त है।1
- 14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी खुलेंगे, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेगे 10 लाख को रोजगार मिलेगा3
- लखीमपुर खीरी। तहसील सदर क्षेत्र में एक पेड़ पर फंसा बेबस पक्षी आखिरकार आज सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि कल से ही उसका पैर पेड़ में उलझी डोर में फंसा था और वह तड़पता रहा। स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो सूचना नगर पालिका परिषद लखीमपुर को दी गई। टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पक्षी को सुरक्षित नीचे उतारा। जैसे ही पक्षी को आज़ादी मिली, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जताई। एक नन्हीं जान को फिर से उड़ान भरते देख माहौल भावुक हो उठा और हर चेहरे पर राहत और मुस्कान साफ झलक रही थी। 👉 यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि पतंग की डोर या प्लास्टिक कचरा खुले में छोड़ना पक्षियों के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता1
- सीतापुर से CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान। हमें बटना नहीं है एकजुट रहना है है2
- gram Mana Kheda mujra Kalvari Lakhimpur khiri Uttar Pradesh1
- लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ के आजान चौकी के अंतर्गत का मामला है मार्तिका के पति रामकुमार ने अपनी पत्नी का हत्या का आरो अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- दीवार गिरने से तीन महिला समेत चार जख्मी, हालत नाजुक लखीमपुर, शारदानगर थाने के गांव लौखनिया में टीन शेड व दीवार गिरने से छोटन पुत्र गोकुल यादव, पिंकी पुत्री दिनेश, बबली पुत्री दिनेश, कृष्णावती पत्नी छोटन जख्मी हो गई। सभी को 108 एम्बुलेन्स के माध्यम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।1
- CM Yogi Adityanath का बयान सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा।2