logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सहारनपुर की वीआईपी सर्किट हाउस रोड पर पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है। यह शहर का प्रमुख वीआईपी मार्ग है, जहाँ लगातार अधिकारियों और नेताओं का आवागमन रहता है तथा वे सर्किट हाउस में ठहरते भी हैं, फिर भी व्यवस्था सुधारी नहीं जा रही है। सड़क पर अंधेरा होने के कारण रात में गुजरने वाली महिलाओं और आम राहगीरों को भारी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हादसों और लूटपाट जैसी वारदातों की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रघुनाथ मंदिर के पास देशी शराब की दुकान स्थित है। सर्किट हाउस रोड से लेकर रघुनाथ मंदिर और एमपीएस/एनपीएस पुलिया तक सार्वजनिक स्थानों पर लोग खुलेआम शराब पीते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। शराब के नशे में धुत होकर शराबी सड़क के बीच में ही खड़े हो जाते हैं या लेट जाते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं और आने-जाने वाले वाहनों व शराबियों दोनों की जान पर खतरा बना रहता है। रात में पुलिस गश्त पर्याप्त न होने के कारण ऐसे तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से बंद स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने तथा रघुनाथ मंदिर से लेकर पुलिया तक पुलिस गश्त बढ़ाकर खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मामले पर ढिलाई को लेकर लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे क्षेत्रीय पुलिस को किसी बड़ी अनहोनी का ही इंतजार है।

11 hrs ago
user_जोगेन्द्र कल्याण
जोगेन्द्र कल्याण
Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

सहारनपुर की वीआईपी सर्किट हाउस रोड पर पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है। यह शहर का प्रमुख वीआईपी मार्ग है, जहाँ लगातार अधिकारियों और नेताओं का आवागमन रहता है तथा वे सर्किट हाउस में ठहरते भी हैं, फिर भी व्यवस्था सुधारी नहीं जा रही है। सड़क पर अंधेरा होने के कारण रात में गुजरने वाली महिलाओं और आम राहगीरों को भारी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हादसों और लूटपाट जैसी वारदातों की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रघुनाथ मंदिर के पास देशी शराब की दुकान स्थित है। सर्किट हाउस रोड से लेकर रघुनाथ मंदिर और एमपीएस/एनपीएस पुलिया तक सार्वजनिक स्थानों पर लोग खुलेआम शराब पीते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। शराब के नशे में धुत होकर शराबी सड़क के बीच में ही खड़े हो जाते हैं या लेट जाते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं और आने-जाने वाले वाहनों व शराबियों दोनों की जान पर खतरा बना रहता है। रात में पुलिस गश्त पर्याप्त न होने के कारण ऐसे तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से बंद स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने तथा रघुनाथ मंदिर से लेकर पुलिया तक पुलिस गश्त बढ़ाकर खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मामले पर ढिलाई को लेकर लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे क्षेत्रीय पुलिस को किसी बड़ी अनहोनी का ही इंतजार है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर की वीआईपी सर्किट हाउस रोड पर पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है। यह शहर का प्रमुख वीआईपी मार्ग है, जहाँ लगातार अधिकारियों और नेताओं का आवागमन रहता है तथा वे सर्किट हाउस में ठहरते भी हैं, फिर भी व्यवस्था सुधारी नहीं जा रही है। सड़क पर अंधेरा होने के कारण रात में गुजरने वाली महिलाओं और आम राहगीरों को भारी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हादसों और लूटपाट जैसी वारदातों की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रघुनाथ मंदिर के पास देशी शराब की दुकान स्थित है। सर्किट हाउस रोड से लेकर रघुनाथ मंदिर और एमपीएस/एनपीएस पुलिया तक सार्वजनिक स्थानों पर लोग खुलेआम शराब पीते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। शराब के नशे में धुत होकर शराबी सड़क के बीच में ही खड़े हो जाते हैं या लेट जाते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं और आने-जाने वाले वाहनों व शराबियों दोनों की जान पर खतरा बना रहता है। रात में पुलिस गश्त पर्याप्त न होने के कारण ऐसे तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से बंद स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने तथा रघुनाथ मंदिर से लेकर पुलिया तक पुलिस गश्त बढ़ाकर खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मामले पर ढिलाई को लेकर लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे क्षेत्रीय पुलिस को किसी बड़ी अनहोनी का ही इंतजार है।
    1
    सहारनपुर की वीआईपी सर्किट हाउस रोड पर पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है। यह शहर का प्रमुख वीआईपी मार्ग है, जहाँ लगातार अधिकारियों और नेताओं का आवागमन रहता है तथा वे सर्किट हाउस में ठहरते भी हैं, फिर भी व्यवस्था सुधारी नहीं जा रही है। सड़क पर अंधेरा होने के कारण रात में गुजरने वाली महिलाओं और आम राहगीरों को भारी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हादसों और लूटपाट जैसी वारदातों की आशंका बनी हुई है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि रघुनाथ मंदिर के पास देशी शराब की दुकान स्थित है। सर्किट हाउस रोड से लेकर रघुनाथ मंदिर और एमपीएस/एनपीएस पुलिया तक सार्वजनिक स्थानों पर लोग खुलेआम शराब पीते हैं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। शराब के नशे में धुत होकर शराबी सड़क के बीच में ही खड़े हो जाते हैं या लेट जाते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं और आने-जाने वाले वाहनों व शराबियों दोनों की जान पर खतरा बना रहता है। रात में पुलिस गश्त पर्याप्त न होने के कारण ऐसे तत्वों के हौसले बढ़े हुए हैं।

स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से बंद स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने तथा रघुनाथ मंदिर से लेकर पुलिया तक पुलिस गश्त बढ़ाकर खुले में शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मामले पर ढिलाई को लेकर लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे क्षेत्रीय पुलिस को किसी बड़ी अनहोनी का ही इंतजार है।
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सहारनपुर के थाना मंडी पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए मातागढ़ निवासी शातिर हिस्ट्रीशीटर पंकज उर्फ हमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी, एक लैपटॉप व चार्जर, नकबजनी के औजार (लोहे का सब्बल और बसौली), दो हजार रुपये नकद और 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट समेत 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मामले की शुरुआत 29 जून को हुई, जब जवाहर पार्क निवासी राजेश मदान ने अपनी एक्टिवा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना मंडी पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंडी समिति परिसर स्थित कूड़ाघर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कोतवाली नगर और कोतवाली देहात क्षेत्र से चोरी की गई दो स्कूटी बरामद हुईं। बरामद नकदी चोरी की स्कूटी बेचने से मिले पैसों में से बची हुई रकम बताई गई है। चरस बरामद होने पर पुलिस ने वाहन चोरी के साथ-साथ एनडीपीएस एक्ट में भी नया मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और उसकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी की कई अन्य घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है। फिलहाल थाना मंडी पुलिस बरामद लैपटॉप और अन्य सामान के वास्तविक मालिकों का पता लगाने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़ा था या अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था।
    1
    सहारनपुर के थाना मंडी पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए मातागढ़ निवासी शातिर हिस्ट्रीशीटर पंकज उर्फ हमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी, एक लैपटॉप व चार्जर, नकबजनी के औजार (लोहे का सब्बल और बसौली), दो हजार रुपये नकद और 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट समेत 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

मामले की शुरुआत 29 जून को हुई, जब जवाहर पार्क निवासी राजेश मदान ने अपनी एक्टिवा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना मंडी पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंडी समिति परिसर स्थित कूड़ाघर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कोतवाली नगर और कोतवाली देहात क्षेत्र से चोरी की गई दो स्कूटी बरामद हुईं। बरामद नकदी चोरी की स्कूटी बेचने से मिले पैसों में से बची हुई रकम बताई गई है। चरस बरामद होने पर पुलिस ने वाहन चोरी के साथ-साथ एनडीपीएस एक्ट में भी नया मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था और उसकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी की कई अन्य घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है। फिलहाल थाना मंडी पुलिस बरामद लैपटॉप और अन्य सामान के वास्तविक मालिकों का पता लगाने के साथ-साथ यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़ा था या अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यमुनानगर में भाजपा की टिफिन मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद पर विशेष जोर दिया गया। इस बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    1
    यमुनानगर में भाजपा की टिफिन मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद पर विशेष जोर दिया गया। इस बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
    user_Jagadhri Breaking News
    Jagadhri Breaking News
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • हरियाणा के यमुनानगर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।
    1
    हरियाणा के यमुनानगर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।
    user_FAST MEDIA HEADLINES
    FAST MEDIA HEADLINES
    Local News Reporter जगाधरी, यमुनानगर, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी आज संत रामपाल जी महाराज के रूप में धरती पर आए हैं।
    1
    पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब जी आज संत रामपाल जी महाराज के रूप में धरती पर आए हैं।
    user_Dinesh singh
    Dinesh singh
    Doiwala, Dehradun•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर वीडियो में भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान कमलनगर निवासी पवन, पुत्र नत्थन सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    1
    मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पर वीडियो में भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान कमलनगर निवासी पवन, पुत्र नत्थन सिंह के रूप में हुई है।

इस मामले में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
    user_Rashi Bulletin
    Rashi Bulletin
    Newspaper publisher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामले पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश के माध्यम से पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए और भी सख्त कदमों के ऐलान की संभावना जताई जा रही है।
    1
    पीएम नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामले पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश के माध्यम से पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए और भी सख्त कदमों के ऐलान की संभावना जताई जा रही है।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • उत्तराखंड के लक्सर में राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक एस पी सिंह ने एक प्रेसवार्ता कर मिल के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से यह भ्रामक प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा है कि चीनी मिल की आसवनी से गंदा पानी नालों में छोड़ा जा रहा है। प्रधान प्रबंधक ने क्षेत्र के किसान भाइयों को सूचित करते हुए कहा कि आसवनी और चीनी मिल दोनों ही 20 मार्च के महीने में बंद हो गई थीं, ऐसे में गंदा पानी छोड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने बताया कि शुगर मिल और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा लक्सर से लेकर शुक्रताल तक नाले व नदियों के पानी के सैंपल चेक किए गए हैं, जो मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपनी चीनी मिल के विरुद्ध किसी भी गलत प्रचार में न आने और ऐसा प्रचार न करने की अपील की है।
    1
    उत्तराखंड के लक्सर में राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक एस पी सिंह ने एक प्रेसवार्ता कर मिल के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि कुछ समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से यह भ्रामक प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा है कि चीनी मिल की आसवनी से गंदा पानी नालों में छोड़ा जा रहा है।

प्रधान प्रबंधक ने क्षेत्र के किसान भाइयों को सूचित करते हुए कहा कि आसवनी और चीनी मिल दोनों ही 20 मार्च के महीने में बंद हो गई थीं, ऐसे में गंदा पानी छोड़ने का प्रश्न ही नहीं उठता। उन्होंने बताया कि शुगर मिल और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा लक्सर से लेकर शुक्रताल तक नाले व नदियों के पानी के सैंपल चेक किए गए हैं, जो मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। उन्होंने सभी किसान भाइयों से अपनी चीनी मिल के विरुद्ध किसी भी गलत प्रचार में न आने और ऐसा प्रचार न करने की अपील की है।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.