logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

30 करोड़ भूमिहार ब्राह्मण और क्षत्रिय हैं इस देश में। आज समय है अपनी ताकत और एकता दिखाने का ! दिल्ली यूनिवर्सिटी में पत्रकार बहन रुचि तिवारी के साथ जो हुआ, @sauravjbt

2 hrs ago
user_Saurav Jbt
Saurav Jbt
Chef चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
2 hrs ago

30 करोड़ भूमिहार ब्राह्मण और क्षत्रिय हैं इस देश में। आज समय है अपनी ताकत और एकता दिखाने का ! दिल्ली यूनिवर्सिटी में पत्रकार बहन रुचि तिवारी के साथ जो हुआ, @sauravjbt

More news from बिहार and nearby areas
  • 30 करोड़ भूमिहार ब्राह्मण और क्षत्रिय हैं इस देश में। आज समय है अपनी ताकत और एकता दिखाने का ! दिल्ली यूनिवर्सिटी में पत्रकार बहन रुचि तिवारी के साथ जो हुआ, @sauravjbt
    1
    30 करोड़ भूमिहार ब्राह्मण और क्षत्रिय हैं इस देश में। आज समय है अपनी ताकत और एकता दिखाने का ! दिल्ली यूनिवर्सिटी में पत्रकार बहन रुचि तिवारी के साथ जो हुआ, @sauravjbt
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Chef चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • पुलवामा शहीदों की स्मृति में “ब्लैक डे” मनाया गया शेखपुरा (मखदुमपुर) — पारा मेडिकल स्टियूचुट, शेखपुरा (मखदुमपुर) में 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों की स्मृति में “ब्लैक डे” मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा गार्डों ने एकत्र होकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 🕯️ दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने मौन धारण कर वीर जवानों के बलिदान को नमन किया और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। पूरे परिसर में गंभीर एवं भावुक वातावरण देखने को मिला। ⚫ काला बैज लगाकर जताया शोक इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं गार्डों ने काला बैज धारण कर “ब्लैक डे” मनाया। काला रंग शोक और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, जिसके माध्यम से सभी ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए शहीदों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। 🇮🇳 देशभक्ति नारों से गूंजा परिसर कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “शहीद अमर रहें” जैसे देशभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। विद्यार्थियों ने कहा कि देश के वीर जवानों के कारण ही हम सुरक्षित हैं और उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। 🎖️ शहीदों के बलिदान को बताया अमर संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति की भावना बनाए रखने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। 🙏 देश के लिए समर्पण का लिया संकल्प कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    1
    पुलवामा शहीदों की स्मृति में “ब्लैक डे” मनाया गया
शेखपुरा (मखदुमपुर) — पारा मेडिकल स्टियूचुट, शेखपुरा (मखदुमपुर) में 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों की स्मृति में “ब्लैक डे” मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा गार्डों ने एकत्र होकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
🕯️ दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने मौन धारण कर वीर जवानों के बलिदान को नमन किया और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। पूरे परिसर में गंभीर एवं भावुक वातावरण देखने को मिला।
⚫ काला बैज लगाकर जताया शोक
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं गार्डों ने काला बैज धारण कर “ब्लैक डे” मनाया। काला रंग शोक और सम्मान का प्रतीक माना जाता है, जिसके माध्यम से सभी ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए शहीदों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
🇮🇳 देशभक्ति नारों से गूंजा परिसर
कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “शहीद अमर रहें” जैसे देशभक्ति नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। विद्यार्थियों ने कहा कि देश के वीर जवानों के कारण ही हम सुरक्षित हैं और उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
🎖️ शहीदों के बलिदान को बताया अमर
संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति की भावना बनाए रखने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
🙏 देश के लिए समर्पण का लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    13 hrs ago
  • करंडे विद्यालय में महाशिवरात्रि पर शिव–पार्वती विवाह की भव्य झांकी। गौरतलब है कि शनिवार को पीoएम श्री +2 परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, करंडे में पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह प्रसंग का मनोहारी मंचन किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राओं ने हिमालय दरबार, शिव बारात के आगमन तथा वैदिक रीति-रिवाज से सम्पन्न विवाह समारोह के दृश्यों को अत्यंत जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया। झांकी के दौरान उपस्थित अभिभावक और अतिथि भाव-विभोर हो उठे तथा तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए शिक्षकों के सहयोग की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक रजनीश कुमार सहित सुभाष कुमार, अनुष्का कुमारी, कुंदन कुमार, जय किशन कुमार, विक्रम कुमार, मुकेश एवं सतेन्द्र कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन शनिवार शाम 4 बजे हुआ।
    4
    करंडे विद्यालय में महाशिवरात्रि पर शिव–पार्वती विवाह की भव्य झांकी। गौरतलब है कि शनिवार को पीoएम श्री +2 परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, करंडे में पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्राओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह प्रसंग का मनोहारी मंचन किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी छात्राओं ने हिमालय दरबार, शिव बारात के आगमन तथा वैदिक रीति-रिवाज से सम्पन्न विवाह समारोह के दृश्यों को अत्यंत जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया। झांकी के दौरान उपस्थित अभिभावक और अतिथि भाव-विभोर हो उठे तथा तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए शिक्षकों के सहयोग की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत शिक्षक रजनीश कुमार सहित सुभाष कुमार, अनुष्का कुमारी, कुंदन कुमार, जय किशन कुमार, विक्रम कुमार, मुकेश एवं सतेन्द्र कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन शनिवार शाम 4 बजे हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • शनिवार सुबह करण्डे थाना क्षेत्र के लुटौत मोड़ के पास एक ट्रैक्टर पर लगी मिक्चर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छठियारा गांव निवासी सतीश मोची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम मोची, कुंदन मोची, बसंत मोची सहित चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर छठियारा से लुटौत में ढलाई कार्य करने जा रहे थे। मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और मजदूर नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    शनिवार सुबह करण्डे थाना क्षेत्र के लुटौत मोड़ के पास एक ट्रैक्टर पर लगी मिक्चर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छठियारा गांव निवासी सतीश मोची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विक्रम मोची, कुंदन मोची, बसंत मोची सहित चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर छठियारा से लुटौत में ढलाई कार्य करने जा रहे थे। मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और मजदूर नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • चैंपियन स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
    1
    चैंपियन स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
    user_Vishwnath kumar gupta
    Vishwnath kumar gupta
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह आगामी 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।समिति की ओर से बताया गया कि उत्सव के अवसर पर माता का अलौकिक भाव श्रृंगार, 56 भोग अर्पण, महाआरती, विशेष पूजन एवं संध्या प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
    1
    लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान के तत्वावधान में श्री श्री 1008 नवदुर्गा माता का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह आगामी 18 फरवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।समिति की ओर से बताया गया कि उत्सव के अवसर पर माता का अलौकिक भाव श्रृंगार, 56 भोग अर्पण, महाआरती, विशेष पूजन एवं संध्या प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।
समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Rajiv Ranjan
    1
    Post by Rajiv Ranjan
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    1 hr ago
  • चेवाड़ा अंबेडकर भवन में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार, तीन मामलों का हुआ निष्पादन चेवाड़ा। शनिवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में जमीनी विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व से लंबित छह मामलों पर सुनवाई की गई, वहीं चार नए मामले भी प्रस्तुत किए गए। अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व के लंबित मामलों में से तीन मामलों का निष्पादन आपसी सहमति एवं आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर किया गया। शेष मामलों पर सुनवाई जारी है तथा संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जनता दरबार के दौरान करंडे थाना पुलिस एवं चेवाड़ा थाना पुलिस के पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। दोनों थाना क्षेत्रों से संबंधित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जमीनी विवाद जैसे मामलों के त्वरित समाधान के लिए जनता दरबार एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों को न्यायालय के लंबित प्रक्रियाओं से राहत मिलती है और स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान संभव हो पाता है। कार्यक्रम का समापन शनिवार शाम 4:00 बजे हुआ।
    1
    चेवाड़ा अंबेडकर भवन में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार, तीन मामलों का हुआ निष्पादन
चेवाड़ा। शनिवार को अंबेडकर भवन, चेवाड़ा में जमीनी विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में पूर्व से लंबित छह मामलों पर सुनवाई की गई, वहीं चार नए मामले भी प्रस्तुत किए गए।
अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व के लंबित मामलों में से तीन मामलों का निष्पादन आपसी सहमति एवं आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर किया गया। शेष मामलों पर सुनवाई जारी है तथा संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जनता दरबार के दौरान करंडे थाना पुलिस एवं चेवाड़ा थाना पुलिस के पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे। दोनों थाना क्षेत्रों से संबंधित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
प्रशासन की ओर से कहा गया कि जमीनी विवाद जैसे मामलों के त्वरित समाधान के लिए जनता दरबार एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों को न्यायालय के लंबित प्रक्रियाओं से राहत मिलती है और स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान संभव हो पाता है। कार्यक्रम का समापन शनिवार शाम 4:00 बजे हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.