logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रशासन की सख्त पहल: बिना पुलिस बल के ईसाई कब्रिस्तान से हटाया गया अवैध कब्जा झालू। नहटौर रोड पर स्थित ईसाई समाज के कब्रिस्तान की भूमि से प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा बिना पुलिस बल की मौजूदगी के पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील लेखपाल विवेक कुमार, चकबंदी लेखपाल सेवाराम, राजस्व निरीक्षक चकबंदी जितेंद्र कुमार व एसीओ चकबंदी भगत सिंह की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन किया गया, जिसमें कब्रिस्तान की दर्ज भूमि पर अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान का संचालन पाया गया। राजस्व टीम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मौके पर ही संबंधित पक्ष को निर्देश देकर भूमि खाली कराई गई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं ईसाई समाज के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कब्रिस्तान भूमि की स्थायी सुरक्षा की मांग की है।

3 hrs ago
user_U.P 20 NEWS
U.P 20 NEWS
Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

प्रशासन की सख्त पहल: बिना पुलिस बल के ईसाई कब्रिस्तान से हटाया गया अवैध कब्जा झालू। नहटौर रोड पर स्थित ईसाई समाज के कब्रिस्तान की भूमि से प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया। खास बात यह रही कि पूरी कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा बिना पुलिस बल की मौजूदगी के पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील लेखपाल विवेक कुमार, चकबंदी लेखपाल सेवाराम, राजस्व निरीक्षक चकबंदी जितेंद्र कुमार व एसीओ चकबंदी भगत सिंह की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन किया गया, जिसमें कब्रिस्तान की दर्ज भूमि पर अवैध रूप से वेल्डिंग की दुकान का संचालन पाया गया। राजस्व टीम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद मौके पर ही संबंधित पक्ष को निर्देश देकर भूमि खाली कराई गई। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने साफ कहा है कि धार्मिक और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं ईसाई समाज के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कब्रिस्तान भूमि की स्थायी सुरक्षा की मांग की है।

More news from Bijnor and nearby areas
  • जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा ठाकुरद्वारा रोड पर भारत सिंह, पुत्र शिव चरण सिंह पड़ा हुआ मिला। जिसको अज्ञात रिक्शा चालक ने उठाकर पहुचाया सरकारी अस्पताल। पुलिस पहुची अस्पताल वही पहुचे म्रतक के परिजन भी जिनका रो रोकर है बुरा हाल।
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा ठाकुरद्वारा रोड पर भारत सिंह, पुत्र शिव चरण सिंह पड़ा हुआ मिला। जिसको अज्ञात रिक्शा चालक ने उठाकर पहुचाया सरकारी अस्पताल। पुलिस पहुची अस्पताल वही पहुचे म्रतक के परिजन भी जिनका रो रोकर है बुरा हाल।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    4 hrs ago
  • 15 वर्ष पुराने सरकारी वाहनों का एआरटीओ द्वारा मूल्यांकन, ई-नीलामी की तैयारी बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग बिजनौर के लगभग 15 वर्ष पुराने सरकारी वाहनों का एआरटीओ विभाग द्वारा मूल्यांकन किया गया है। इन वाहनों के निस्तारण हेतु ई-लिलामी पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सम्भागीय परिवहन विभाग बिजनौर की टीम द्वारा कुल 15 वाहनों का भौतिक परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत वाहनों का मूल्यांकन तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर नीलामी की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। सम्भागीय परिवहन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक सप्ताह के भीतर मूल्यांकन रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ई-नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    3
    15 वर्ष पुराने सरकारी वाहनों का एआरटीओ द्वारा मूल्यांकन, ई-नीलामी की तैयारी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग बिजनौर के लगभग 15 वर्ष पुराने सरकारी वाहनों का एआरटीओ विभाग द्वारा मूल्यांकन किया गया है। इन वाहनों के निस्तारण हेतु ई-लिलामी पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सम्भागीय परिवहन विभाग बिजनौर की टीम द्वारा कुल 15 वाहनों का भौतिक परीक्षण किया गया। परीक्षण के उपरांत वाहनों का मूल्यांकन तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर नीलामी की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।
सम्भागीय परिवहन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग एक सप्ताह के भीतर मूल्यांकन रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ई-नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।
बिजनौर  — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिजनौर रोडवेज परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मनचले ने ड्यूटी पर तैनात महिला परिचालक के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला परिचालक ने साहस दिखाते हुए मनचले की लात-घूंसे से पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद रोडवेज कर्मचारियों ने भी मनचले को जमीन पर गिराकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान रोडवेज परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मनचले को कर्मचारियों के चंगुल से छुड़ाया। घटना को लेकर रोडवेज परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
    1
    बिजनौर रोडवेज परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मनचले ने ड्यूटी पर तैनात महिला परिचालक के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला परिचालक ने साहस दिखाते हुए मनचले की लात-घूंसे से पिटाई कर दी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद रोडवेज कर्मचारियों ने भी मनचले को जमीन पर गिराकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान रोडवेज परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सूचना पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मनचले को कर्मचारियों के चंगुल से छुड़ाया। घटना को लेकर रोडवेज परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।
    user_U.P 20 NEWS
    U.P 20 NEWS
    Local News Reporter धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुरादाबाद। थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित एक शुगर मिल से एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की सूचना से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू कर दी। कुछ समय बाद संबंधित व्यक्ति सकुशल अपने घर वापस आ गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही थाना सिविल लाइन्स पर की जा रही है। इस संबंध में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया था। व्यक्ति के सकुशल घर लौट आने के बावजूद पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    मुरादाबाद। थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित एक शुगर मिल से एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की सूचना से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू कर दी।
कुछ समय बाद संबंधित व्यक्ति सकुशल अपने घर वापस आ गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही थाना सिविल लाइन्स पर की जा रही है।
इस संबंध में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया था। व्यक्ति के सकुशल घर लौट आने के बावजूद पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके में कांवड़ यात्रा को लेकर नगीना सीओ ने पहुंचकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    1
    बिजनौर के कोतवाली देहात इलाके में कांवड़ यात्रा को लेकर नगीना सीओ ने पहुंचकर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    user_Saleem Ahmad Journalist
    Saleem Ahmad Journalist
    पत्रकार बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rohit gola
    1
    Post by Rohit gola
    user_Rohit gola
    Rohit gola
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जिला बिजनोर क्षेत्र नगीना के एक गाँव मे गोशाला की कार्य को देखकर अधिकारी हुए खुश की तारीफ। वही अनेको लोगो ने मिलकर किया अधिकारियों को सम्मानित।
    1
    जिला बिजनोर क्षेत्र नगीना के एक गाँव मे गोशाला की कार्य को देखकर अधिकारी हुए खुश की तारीफ। वही अनेको लोगो ने मिलकर किया अधिकारियों को सम्मानित।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    6 hrs ago
  • बिजनौर रोडवेज में छेड़छाड़ पर बवाल, महिला परिचालक ने मनचले को सिखाया सबक
    1
    बिजनौर रोडवेज में छेड़छाड़ पर बवाल, महिला परिचालक ने मनचले को सिखाया सबक
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • एलआईसी शाखा बिजनौर में कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल, सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन बिजनौर। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ (AIIEA) के आह्वान पर बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा बिजनौर में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने “नो वर्क नो पे” के आधार पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में एकत्र होकर श्रम कानूनों में बदलाव, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में निजीकरण की प्रक्रिया, बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने तथा संगठनात्मक अधिकारों में कटौती के प्रयासों का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि ये नीतियां कर्मचारियों के हितों के विपरीत हैं और सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर करने वाली हैं। सभा की अध्यक्षता नंद गोपाल रस्तोगी ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव राजकुमार द्वारा किया गया। कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में कपिल कुमार, रोहित कुमार, रोहिताश सिंह, मोहित त्यागी, पंकज कुमार, रितेश, संजय कुमार, गोविंद कुमार, हरिशंकर चौधरी, पूर्णिमा यादव, चिराग अग्रवाल, अर्पिता रानी, ममता रानी, अंकिता रानी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    3
    एलआईसी शाखा बिजनौर में कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल, सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
बिजनौर। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ (AIIEA) के आह्वान पर बुधवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा बिजनौर में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने “नो वर्क नो पे” के आधार पर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में एकत्र होकर श्रम कानूनों में बदलाव, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में निजीकरण की प्रक्रिया, बीमा क्षेत्र में एफडीआई बढ़ाने तथा संगठनात्मक अधिकारों में कटौती के प्रयासों का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि ये नीतियां कर्मचारियों के हितों के विपरीत हैं और सार्वजनिक क्षेत्र को कमजोर करने वाली हैं।
सभा की अध्यक्षता नंद गोपाल रस्तोगी ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव राजकुमार द्वारा किया गया। कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में कपिल कुमार, रोहित कुमार, रोहिताश सिंह, मोहित त्यागी, पंकज कुमार, रितेश, संजय कुमार, गोविंद कुमार, हरिशंकर चौधरी, पूर्णिमा यादव, चिराग अग्रवाल, अर्पिता रानी, ममता रानी, अंकिता रानी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बिजनौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष
    user_Pankaj Daksh
    Pankaj Daksh
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.