Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rohit gola
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rohit gola1
- जिला बिजनोर क्षेत्र नजीबाबाद के अकबरपुर चोगावां गाँव में एक शिकारी के फंदे में गुलदार फंस गया। जिसको देखने के लिए उमड़ी भीड़। जिसके बाद गुलदार ने मारी दहाड़ इंसानों ने छूटे पसीने। उसकी दहाड़ से एक अधिकारी भागा डरकर दिखी उसको अपनी मौत।1
- 🔴 धामपुर में नगीना चौराहे पर निकली विशाल कांवड़ यात्रा, रोड जाम धामपुर (बिजनौर)। नगर के नगीना चौराहे पर विशाल कांवड़ यात्रा निकलने के दौरान भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अद्भुत और आकर्षक कांवड़ को देखने के लिए लोगों का सैलाब सड़क पर जुट गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए रोड जाम की स्थिति बन गई। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। सूचना पर पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और यातायात को सुचारु कराने का प्रयास किया। कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। #धामपुर #कांवड़यात्रा #नगीना_चौराहा2
- *5वां विशाल भंडारा एवं निःशुल्क कांवड़ शिविर में सेवा जारी नहटौर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नूरपुर–नहटौर रोड स्थित चांदपुर चुंगी के निकट लगाए गए 5वें विशाल भंडारा एवं निःशुल्क कांवड़ शिविर में सेवा लगातार जारी है। शिविर में दूर-दूर से आ रहे कांवड़ यात्रियों की सेवा श्रद्धा और समर्पण भाव से की जा रही है। कांवड़ियों के लिए विश्राम, भोजन प्रसाद तथा दवाइयों की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। शिविर में सेवादार पूरी तत्परता के साथ भोलेनाथ के भक्तों की सेवा में जुटे हुए हैं। नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष4
- बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में बेटी की शादी के लिए कर्ज़ और गिरवी की दहलीज़ पर खड़ा था परिवार, मदद करने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह।1
- लक्ष्य कॉलेज के पास दर्दनाक सड़क हादसा। मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटी की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल। पुलिस मौके पर, दो घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। 👉 सड़क पर सावधानी रखें, तेज रफ्तार जानलेवा है। #Bijnor #Syohara #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #TezRaftar #SadakHadsaa #LocalNews #Accident #ViralReel #InstaNews #NewsReel1
- स्योहारा-मुरादाबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा, चार लोग गंभीर रूप से घायल स्योहारा। स्योहारा-मुरादाबाद रोड पर लक्ष्य कॉलेज के पास बुधवार दोपहर लगभग 1:00 बजे मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन स्योहारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और स्योहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि घायलों में से दो की हालत ज्यादा गंभीर थी। आवश्यक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सभी को हायर सेंटर बिजनौर रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मोहन पुत्र खूब सिंह निवासी हाजीपुर थाना स्योहारा, रवि पुत्र भीम सिंह निवासी अमीरपुर थाना स्योहारा, शीतल पुत्री बेगराज निवासी इमरतपुर थाना अफजलगढ़ तथा सुधा पत्नी बेगराज सिंह निवासी इमरतपुर थाना अफजलगढ़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।4
- जिला बिजनोर के क्षेत्र चाँदपुर धनोरा रोड गांव बागड़पुर के पास का है ये मामला। इस खबर के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर टीम के साथ तत्काल पहुचकर किया कावडियों की सुरक्षा का इंतज़ाम। निकाल वाई कावड़ यात्रा को सावधानी के साथ।1