logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जयपुर के चोमू-गोविंदगढ़ में राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को अपने प्राचार्य डॉ. बी.एम. सिंह के बाड़मेर स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज परिसर से विरोध मार्च निकाला और गोविंदगढ़-कालाडेरा मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर गोविंदगढ़ पुलिस उपाधीक्षक शिवा शर्मा और थाना अधिकारी विनोद सांखला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना और शांतिपूर्ण तरीके से समझाइश कर मार्ग खुलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। छात्राओं ने पुलिस उपाधीक्षक शिवा शर्मा को उच्च शिक्षा मंत्री, कॉलेज शिक्षा आयुक्त और जयपुर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें डॉ. बी.एम. सिंह का बाड़मेर स्थानांतरण रद्द कर उन्हें गोविंदगढ़ महाविद्यालय में ही बनाए रखने की मांग की गई है। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी।

1 day ago
user_Jaiprakash mishra
Jaiprakash mishra
चौमू, जयपुर, राजस्थान•
1 day ago

जयपुर के चोमू-गोविंदगढ़ में राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को अपने प्राचार्य डॉ. बी.एम. सिंह के बाड़मेर स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज परिसर से विरोध मार्च निकाला और गोविंदगढ़-कालाडेरा मार्ग को दो घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर गोविंदगढ़ पुलिस उपाधीक्षक शिवा शर्मा और थाना अधिकारी विनोद सांखला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी मांगों को सुना और शांतिपूर्ण तरीके से समझाइश कर मार्ग खुलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। छात्राओं ने पुलिस उपाधीक्षक शिवा शर्मा को उच्च शिक्षा मंत्री, कॉलेज शिक्षा आयुक्त और जयपुर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें डॉ. बी.एम. सिंह का बाड़मेर स्थानांतरण रद्द कर उन्हें गोविंदगढ़ महाविद्यालय में ही बनाए रखने की मांग की गई है। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी।

More news from Jaipur and nearby areas
  • जयपुर जिले के मनोहरपुर (शाहपुरा) उप-पंजीयक कार्यालय में एक पंजीयन लिपिक द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने और कथित रूप से रिश्वत की मांग करने का मामला गरमा गया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। संरक्षक एडवोकेट उपेंद्र कुमार आत्रेय के नेतृत्व में आयोजित एक आवश्यक बैठक के बाद वकीलों ने उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है, जिससे न्यायिक और रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। घटना को लेकर भारत सरकार के नोटरी पब्लिक एडवोकेट इंद्रजीत वर्मा ने पंजीयन लिपिक रमेश चंद निठारवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि जब वे कार्यालय में एक हक त्याग पत्र (Relinquishment Deed) पंजीकृत कराने गए, तो लिपिक ने जमाबंदी पर झूठा ऋण (Loan) बताकर काम करने से मना कर दिया। विरोध करने पर लिपिक ने न केवल अपशब्दों का प्रयोग और अभद्रता की, बल्कि दस्तावेज पास करने के बदले ₹15,000 की रिश्वत भी मांगी। इस विवाद के बाद अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाहपुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी को आरोपी लिपिक के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। बैठक और प्रदर्शन में एडवोकेट रसीद मोहम्मद, परस राम जाट, सुनील शुक्ला, अशोक व्यास, परवेज खान, बी.एस. बेनीवाल, प्रेम प्रकाश हलकारा सहित बड़ी संख्या में वकील उपस्थित थे। वकीलों के इस कदम को स्टांप वेंडर्स का भी पूरा समर्थन मिला, जिसमें नेहपाल सिंह यादव, राजेश वर्मा, कृष्ण सैनी, सुल्तान सहित कई लोग मौके पर विरोध जताने के लिए मौजूद रहे।
    1
    जयपुर जिले के मनोहरपुर (शाहपुरा) उप-पंजीयक कार्यालय में एक पंजीयन लिपिक द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने और कथित रूप से रिश्वत की मांग करने का मामला गरमा गया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। संरक्षक एडवोकेट उपेंद्र कुमार आत्रेय के नेतृत्व में आयोजित एक आवश्यक बैठक के बाद वकीलों ने उग्र विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है, जिससे न्यायिक और रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं।

घटना को लेकर भारत सरकार के नोटरी पब्लिक एडवोकेट इंद्रजीत वर्मा ने पंजीयन लिपिक रमेश चंद निठारवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि जब वे कार्यालय में एक हक त्याग पत्र (Relinquishment Deed) पंजीकृत कराने गए, तो लिपिक ने जमाबंदी पर झूठा ऋण (Loan) बताकर काम करने से मना कर दिया। विरोध करने पर लिपिक ने न केवल अपशब्दों का प्रयोग और अभद्रता की, बल्कि दस्तावेज पास करने के बदले ₹15,000 की रिश्वत भी मांगी।

इस विवाद के बाद अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शाहपुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी को आरोपी लिपिक के खिलाफ सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। बैठक और प्रदर्शन में एडवोकेट रसीद मोहम्मद, परस राम जाट, सुनील शुक्ला, अशोक व्यास, परवेज खान, बी.एस. बेनीवाल, प्रेम प्रकाश हलकारा सहित बड़ी संख्या में वकील उपस्थित थे। वकीलों के इस कदम को स्टांप वेंडर्स का भी पूरा समर्थन मिला, जिसमें नेहपाल सिंह यादव, राजेश वर्मा, कृष्ण सैनी, सुल्तान सहित कई लोग मौके पर विरोध जताने के लिए मौजूद रहे।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    20 hrs ago
  • कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के मार्गदर्शन में झोटवाड़ा के चित्रकूट स्टेडियम, वैशाली नगर में एक विशाल रोजगार मेले का सफल आयोजन हुआ, जिसमें 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुईं। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले दिन से ही राजस्थान में रोजगारपरक और आर्थिक उन्नति का माहौल बनाने के लिए काम शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि राज्य में 24 से अधिक रोजगार मेलों के आयोजन से हजारों युवाओं को रोजगार मिल चुका है। कर्नल राठौड़ ने कहा कि शिक्षा, पर्यटन और पेट्रोलियम के क्षेत्रों में राजस्थान सशक्त है और बेहतर निवेश नीतियों के परिणाम स्वरूप कंपनियों को ₹2200 करोड़ का लाभ हुआ है। इस लाभ से किसान, युवा, महिलाएं और समाज का हर वर्ग तरक्की और खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को उनके निवास के पास ही रोजगार प्रदान करना है और इसी व्यावहारिक नीति के कारण रोजगार मेलों की सफलता का प्रतिशत पिछली सरकार से कहीं अधिक रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और पीएम सेतु योजना राजस्थान के युवाओं को सशक्त बनाते हुए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। ये योजनाएं राज्य की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भर राजस्थान के संकल्प को भी नई मजबूती दे रही हैं। अंत में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    1
    कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के मार्गदर्शन में झोटवाड़ा के चित्रकूट स्टेडियम, वैशाली नगर में एक विशाल रोजगार मेले का सफल आयोजन हुआ, जिसमें 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुईं। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले दिन से ही राजस्थान में रोजगारपरक और आर्थिक उन्नति का माहौल बनाने के लिए काम शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि राज्य में 24 से अधिक रोजगार मेलों के आयोजन से हजारों युवाओं को रोजगार मिल चुका है।

कर्नल राठौड़ ने कहा कि शिक्षा, पर्यटन और पेट्रोलियम के क्षेत्रों में राजस्थान सशक्त है और बेहतर निवेश नीतियों के परिणाम स्वरूप कंपनियों को ₹2200 करोड़ का लाभ हुआ है। इस लाभ से किसान, युवा, महिलाएं और समाज का हर वर्ग तरक्की और खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को उनके निवास के पास ही रोजगार प्रदान करना है और इसी व्यावहारिक नीति के कारण रोजगार मेलों की सफलता का प्रतिशत पिछली सरकार से कहीं अधिक रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और पीएम सेतु योजना राजस्थान के युवाओं को सशक्त बनाते हुए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। ये योजनाएं राज्य की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भर राजस्थान के संकल्प को भी नई मजबूती दे रही हैं। अंत में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    19 hrs ago
  • जयसिंहपुरा (विराटनगर) निवासी और उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुनील कुमार धनवंता का भव्य स्वागत किया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए गए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के सफल और प्रभावी संचालन के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा है। इस सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित सीएसआईआर (CSIR) परिसर के वैज्ञानिक प्रेक्षागृह में 30वें दीक्षांत समारोह के दौरान किया गया। बहराइच जिले में इस विशेष टीकाकरण अभियान के तहत कुल 2,508 सत्रों का आयोजन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित 41,723 पात्र किशोरियों के लक्ष्य के मुकाबले कुल 37,814 किशोरियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण सुनिश्चित कर 90.73 प्रतिशत की शानदार सफलता दर्ज की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजय कुमार के अनुसार, महिलाओं में होने वाले घातक सर्वाइकल कैंसर के करीब 99 फीसदी मामलों के पीछे 'ह्यूमन पैपिलोमा वायरस' (HPV) का संक्रमण होता है। यह वायरस सामान्य संपर्क, हाथ मिलाने या साथ बैठकर भोजन करने से नहीं फैलता, बल्कि असुरक्षित शारीरिक और श्लेष्मा झिल्ली के निकट संपर्क से फैलता है। संक्रमण का कोई शुरुआती लक्षण नहीं दिखता और कुछ मामलों में यह 10 से 15 वर्षों तक बने रहने के बाद सर्वाइकल कैंसर का रूप ले लेता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 9 से 14 वर्ष की आयु में दिया जाने वाला एचपीवी टीका सबसे अधिक प्रभावी साबित होता है क्योंकि यह शरीर में वायरस के खिलाफ मजबूत एंटीबॉडीज तैयार करता है। अधिकारियों ने इसे पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित बताते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। सम्मान मिलने के बाद सीडीओ सुनील धनवंता ने इस बड़ी सफलता का श्रेय स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस), पंचायती राज विभाग और जिला प्रशासन के आपसी तालमेल और कड़े परिश्रम को दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपनी 9 से 14 वर्ष की बेटियों को समय पर टीका लगवाने की अपील की है।
    1
    जयसिंहपुरा (विराटनगर) निवासी और उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सुनील कुमार धनवंता का भव्य स्वागत किया गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए गए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान के सफल और प्रभावी संचालन के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा है। इस सम्मान समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित सीएसआईआर (CSIR) परिसर के वैज्ञानिक प्रेक्षागृह में 30वें दीक्षांत समारोह के दौरान किया गया।

बहराइच जिले में इस विशेष टीकाकरण अभियान के तहत कुल 2,508 सत्रों का आयोजन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित 41,723 पात्र किशोरियों के लक्ष्य के मुकाबले कुल 37,814 किशोरियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण सुनिश्चित कर 90.73 प्रतिशत की शानदार सफलता दर्ज की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संजय कुमार के अनुसार, महिलाओं में होने वाले घातक सर्वाइकल कैंसर के करीब 99 फीसदी मामलों के पीछे 'ह्यूमन पैपिलोमा वायरस' (HPV) का संक्रमण होता है। यह वायरस सामान्य संपर्क, हाथ मिलाने या साथ बैठकर भोजन करने से नहीं फैलता, बल्कि असुरक्षित शारीरिक और श्लेष्मा झिल्ली के निकट संपर्क से फैलता है। संक्रमण का कोई शुरुआती लक्षण नहीं दिखता और कुछ मामलों में यह 10 से 15 वर्षों तक बने रहने के बाद सर्वाइकल कैंसर का रूप ले लेता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, 9 से 14 वर्ष की आयु में दिया जाने वाला एचपीवी टीका सबसे अधिक प्रभावी साबित होता है क्योंकि यह शरीर में वायरस के खिलाफ मजबूत एंटीबॉडीज तैयार करता है। अधिकारियों ने इसे पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित बताते हुए अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। सम्मान मिलने के बाद सीडीओ सुनील धनवंता ने इस बड़ी सफलता का श्रेय स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस), पंचायती राज विभाग और जिला प्रशासन के आपसी तालमेल और कड़े परिश्रम को दिया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपनी 9 से 14 वर्ष की बेटियों को समय पर टीका लगवाने की अपील की है।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    19 hrs ago
  • दौसा में हाईवे पुलिया निर्माण कार्य के चलते 20 जुलाई को कलेक्ट्रेट पावर हाउस से संचालित 11 केवी आगरा रोड-प्रथम और आगरा रोड-द्वितीय फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सहायक अभियंता (एचटीएम) नेहा मीणा ने बताया कि 11 केवी आगरा रोड-प्रथम फीडर से होने वाली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सूर्य मंदिर, गंगा विहार, संत सुंदरदास स्मारक, करणी नगर, संगम विहार, गोविंद देवजी मंदिर, श्रीनगर, पायलट नगर, सरस्वती कॉलेज, श्रीराम होटल, खेड़ली पेट्रोल पंप, नवोदय विद्यालय और इस फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी। इसके बाद, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 11 केवी आगरा रोड-द्वितीय फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस समय अवधि में इम्पल्स कॉलेज, कपिल विहार, सरस दूध डेयरी, बिचलवास रोड, गिर्राज मंदिर, अतिथि होटल, सत्कार होटल, हवेली होटल, जोरावर नगर, गोविंद देवजी मंदिर के सामने का क्षेत्र, सुभी हॉस्पिटल, राजाहेड़ा और इस फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।
    1
    दौसा में हाईवे पुलिया निर्माण कार्य के चलते 20 जुलाई को कलेक्ट्रेट पावर हाउस से संचालित 11 केवी आगरा रोड-प्रथम और आगरा रोड-द्वितीय फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की सहायक अभियंता (एचटीएम) नेहा मीणा ने बताया कि 11 केवी आगरा रोड-प्रथम फीडर से होने वाली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सूर्य मंदिर, गंगा विहार, संत सुंदरदास स्मारक, करणी नगर, संगम विहार, गोविंद देवजी मंदिर, श्रीनगर, पायलट नगर, सरस्वती कॉलेज, श्रीराम होटल, खेड़ली पेट्रोल पंप, नवोदय विद्यालय और इस फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रहेगी।

इसके बाद, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक 11 केवी आगरा रोड-द्वितीय फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इस समय अवधि में इम्पल्स कॉलेज, कपिल विहार, सरस दूध डेयरी, बिचलवास रोड, गिर्राज मंदिर, अतिथि होटल, सत्कार होटल, हवेली होटल, जोरावर नगर, गोविंद देवजी मंदिर के सामने का क्षेत्र, सुभी हॉस्पिटल, राजाहेड़ा और इस फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    21 min ago
  • दौसा जिले की बैजुपाडा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोटवाड़ा में मुख्य और आम रास्ते की खस्ताहाल स्थिति से ग्रामीण बेहद त्रस्त हैं। ग्राम लोटवाड़ा के 'मालीयो की ढाणी सुसी का बास' वाले इस रास्ते की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जहां जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। इस बदहाल रास्ते के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, अस्पताल जाने वाले बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के संपादन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस उबड़-खाबड़ और कीचड़युक्त रास्ते पर फिसलने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इस गंभीर जन समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत लोटवाड़ा के सरपंच महोदय को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल राहत देने की मांग की है। पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने सरपंच से विनम्र निवेदन किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस समस्या पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए। ग्रामीणों ने इस मुख्य रास्ते की मरम्मत करवाने और जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने की पुरजोर गुहार लगाई है।
    1
    दौसा जिले की बैजुपाडा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोटवाड़ा में मुख्य और आम रास्ते की खस्ताहाल स्थिति से ग्रामीण बेहद त्रस्त हैं। ग्राम लोटवाड़ा के 'मालीयो की ढाणी सुसी का बास' वाले इस रास्ते की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है, जहां जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है। इस बदहाल रास्ते के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों, अस्पताल जाने वाले बुजुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के संपादन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस उबड़-खाबड़ और कीचड़युक्त रास्ते पर फिसलने के कारण कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

इस गंभीर जन समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत लोटवाड़ा के सरपंच महोदय को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल राहत देने की मांग की है। पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने सरपंच से विनम्र निवेदन किया है कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस समस्या पर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए। ग्रामीणों ने इस मुख्य रास्ते की मरम्मत करवाने और जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराने की पुरजोर गुहार लगाई है।
    user_Santosh Saini
    Santosh Saini
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Breaking Live News
    1
    Post by Breaking Live News
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    20 hrs ago
  • जयपुर जिले के बस्सी उपखंड के अंतर्गत बांसखोह में स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आज भैया यश कुमार गुप्ता के जन्मदिन के विशेष अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर के नेतृत्व में भैया यश कुमार गुप्ता और उनके पिताजी, मीडिया कर्मी योगेश कुमार गुप्ता का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान भैया यश को जन्मदिन की ढेर सारी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर ने योगेश कुमार गुप्ता के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कहीं भी किसी भी क्षेत्र की कोई भी खबर हो, योगेश जी के द्वारा उन्हें 24 घंटे पल-पल की खबरों की अपडेट मिलती रहती है। इसके बाद मीडिया कर्मी योगेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
    1
    जयपुर जिले के बस्सी उपखंड के अंतर्गत बांसखोह में स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आज भैया यश कुमार गुप्ता के जन्मदिन के विशेष अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर के नेतृत्व में भैया यश कुमार गुप्ता और उनके पिताजी, मीडिया कर्मी योगेश कुमार गुप्ता का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान भैया यश को जन्मदिन की ढेर सारी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य राम खिलाड़ी गुर्जर ने योगेश कुमार गुप्ता के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कहीं भी किसी भी क्षेत्र की कोई भी खबर हो, योगेश जी के द्वारा उन्हें 24 घंटे पल-पल की खबरों की अपडेट मिलती रहती है। इसके बाद मीडिया कर्मी योगेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • दौसा नगर में पहली बार प्रभु श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की पावन रथयात्रा निकलने जा रही है। श्री संत सुंदरदास खंडेलवाल वैश्य स्मारक समिति एवं युवा समिति, दौसा द्वारा इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह रथयात्रा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 3:00 बजे सोमनाथ महादेव मंदिर, दौसा से प्रस्थान करेगी। यहाँ से रवाना होकर यह भव्य रथयात्रा श्याम मंदिर चरण धाम तक का सफर तय करेगी। सनातन परंपरा में जगन्नाथ रथयात्रा का विशेष महत्व माना गया है और मान्यता है कि इस पावन रथयात्रा में प्रभु के दर्शन करने, रथ की रस्सी खींचने व सेवा करने से अनेक यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष कृपा से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार इस ऐतिहासिक एवं पुण्यमयी अवसर पर पधारकर सहभागिता करने की अपील की गई है। इस दौरान सायं 5:00 बजे मानगंज, दौसा में विशेष स्वागत, पुष्पवर्षा एवं महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें शामिल होकर लोग दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ उठा सकते हैं।
    1
    दौसा नगर में पहली बार प्रभु श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की पावन रथयात्रा निकलने जा रही है। श्री संत सुंदरदास खंडेलवाल वैश्य स्मारक समिति एवं युवा समिति, दौसा द्वारा इस ऐतिहासिक अवसर पर भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह रथयात्रा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 3:00 बजे सोमनाथ महादेव मंदिर, दौसा से प्रस्थान करेगी। यहाँ से रवाना होकर यह भव्य रथयात्रा श्याम मंदिर चरण धाम तक का सफर तय करेगी।

सनातन परंपरा में जगन्नाथ रथयात्रा का विशेष महत्व माना गया है और मान्यता है कि इस पावन रथयात्रा में प्रभु के दर्शन करने, रथ की रस्सी खींचने व सेवा करने से अनेक यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ की विशेष कृपा से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार इस ऐतिहासिक एवं पुण्यमयी अवसर पर पधारकर सहभागिता करने की अपील की गई है। इस दौरान सायं 5:00 बजे मानगंज, दौसा में विशेष स्वागत, पुष्पवर्षा एवं महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें शामिल होकर लोग दिव्य दर्शन का पुण्य लाभ उठा सकते हैं।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    24 min ago
  • जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके में कल रात 3 बजे भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भर जाने से वहां सैकड़ों गाड़ियां पानी के बहाव में बह गईं।
    1
    जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके में कल रात 3 बजे भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भर जाने से वहां सैकड़ों गाड़ियां पानी के बहाव में बह गईं।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.