बांका/चांदन:रंगों का त्योहार होली के अवसर पर रंग गुलाल लगाकर शराब और हुए हुडदंगी चांदन (बांका): बांका जिला के चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज बाजार सहित विभिन्न गांवों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने के कारण होलिका दहन एवं होली की तिथि में परिवर्तन किया गया.ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 मार्च की मध्य रात्रि में होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सामान्यतः होलिका दहन के दूसरे दिन रंगों की होली मनाई जाती है, लेकिन ग्रहण के कारण इस बार 4 मार्च को होली मनाई गई। उपेंद्रनाथ वर्मा (पुलिस अधीक्षक) एवं नवदीप शुक्ला (जिलाधिकारी) के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की तैनाती प्रमुख चौक-चौराहों और गांवों में की गई थी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। होली के अवसर पर क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग—सभी ने उत्साह के साथ त्योहार मनाया। पारंपरिक लोकगीतों के साथ ढोल-मंजीरा की थाप पर लोग झूमते नजर आए। कुछ युवाओं द्वारा गंजी फाड़ होली भी खेली गई। बुधवार देर रात तक होली का खुमार क्षेत्र में बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। चांदन, लालपुर एवं भैरोगंज बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। कुल मिलाकर चंद्र ग्रहण के कारण तिथि में बदलाव के बावजूद प्रशासनिक मुस्तैदी और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- चांदन (बांका): बांका जिला के चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज बाजार सहित विभिन्न गांवों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस वर्ष 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने के कारण होलिका दहन एवं होली की तिथि में परिवर्तन किया गया.ज्योतिषीय गणना के अनुसार 2 मार्च की मध्य रात्रि में होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सामान्यतः होलिका दहन के दूसरे दिन रंगों की होली मनाई जाती है, लेकिन ग्रहण के कारण इस बार 4 मार्च को होली मनाई गई। उपेंद्रनाथ वर्मा (पुलिस अधीक्षक) एवं नवदीप शुक्ला (जिलाधिकारी) के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों की तैनाती प्रमुख चौक-चौराहों और गांवों में की गई थी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा, जिससे कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। होली के अवसर पर क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग—सभी ने उत्साह के साथ त्योहार मनाया। पारंपरिक लोकगीतों के साथ ढोल-मंजीरा की थाप पर लोग झूमते नजर आए। कुछ युवाओं द्वारा गंजी फाड़ होली भी खेली गई। बुधवार देर रात तक होली का खुमार क्षेत्र में बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। चांदन, लालपुर एवं भैरोगंज बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। कुल मिलाकर चंद्र ग्रहण के कारण तिथि में बदलाव के बावजूद प्रशासनिक मुस्तैदी और आपसी भाईचारे के साथ होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- Post by Objectionnews1
- Post by Ajay Sharma1
- बिहार बांका जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली रंग-गुलाल और अबीर से सराबोर हुआ जिला, धूमधाम से मनी होली1
- स्वर्गीय प्रो0 विश्वजीत सिंह की जयंती पर दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित1
- भेड़ामोड पंजवारा मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम पुलिस गश्ती वाहन से एक बाइक टकराने से बाइक चालक कुंदन कुमार की मौत ।1
- rajesh kumar kushwaha1
- Post by Objectionnews1