गैस की कालाबाजारी, डायवर्जन, रिफिलिंग सम्बन्धी शिकायतों तथा अपनी समस्या हल के लिए दूरभाष व व्हाट्सएप नैनीताल 04 अप्रैल, 2026 सूवि। एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत-प्रतिशत होम/स्पॉट डिलीवरी सुनिश्चित करवाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में सभी उपजिलाधिकारियों गैस एजेंसी के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं पूर्ति अधिकारी एवं निरीक्षकों का त्वरित प्रतिक्रिया दल (7) का गठन किया गया है। क्यूआरटी द्वारा सभी गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति एवं अन्य गतिविधियों पर नजर रखते हुए आपूर्ति करायी जा रही है। जिला प्रशासन, नैनीताल द्वारा प्रसारित टोल फ्री नम्बर 1077, टेलीफोन नम्बर 08942-231179, 05842-231178 और व्हाट्सएप नंबर 8272080884 तथा जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), नैनीताल की मोबाइल नंबर के माध्यम से शनिवार को कुल 45 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति न होने के सबंध में उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करायी गयी जिसे सम्बन्धित गैस एजेंसियों के संचालकों को अवगत कराते हुए उनके व्हाट्सएप नम्बर में प्रेषित करते हुए समस्या का समाधान कराया गया। जनपद नैनीताल में स्थापित गैस एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.04.2026 को जनपद में 7709 घरेलू एवं 112 व्यावसाविक सिलेण्डर प्राप्त हुए और 8115 उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 439 उपभोगताओं को व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। घरेलू गैस का 5916 तथा व्यावसयिक का 1989 गैस सिलेण्डर का स्टॉक जिले में उपलब्ध है। जिलाधिकारी, नैनीताल द्वारा गठित क्यू आर टी द्वारा द्वारा आतिथि तक 85 गैस एजेंसियों 95 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं 90 गैस डिलीवरी वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया है। इसी क्रम में क्यूआरटी टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार तक कुल 04 एफ आई आर दर्ज करने के साथ ही, 12 घरेलू सिलेंडर, 28 व्यावसायिक सिलेंडर व 22 छोटे सिलेंडर तथा 01 पिकअप वाहन जब्त किए गए। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने अवगत कराया कि विगत 24 घंटे में जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित Whatsapp ग्रुप पर इंडेन गैस से सम्बन्धित कुल 25 उपभोक्ताओं द्वारा अपने एलपीजी बुकिंग से सम्बन्धित विवरण प्रेषित करते हुए बुकिंग उपरान्त धनराशि भुगतान किये जाने के बाद भी आपूर्ति नहीं होने का उल्लेख किया गया। उक्त प्रकार की समस्याओं के समाधान हेतु जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल, सेल्स अधिकारी इंडेन तथा जनपद नैनीताल के सभी गैस एजेन्सी के प्रबन्धकों एवं जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नैनीताल का Whatsapp ग्रुप बनाते हुए ग्रुप के माध्यम से निस्तारण हेतु भेजा गया तथा उस पर निस्तारण की रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। महाप्रबन्धक, कुमाऊँ मण्डल विकास निगम लिए के स्तर से जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सम्पूर्ण कुमाऊँ हेतु गैस आपूर्ति देखने के लिए उत्तरदायी अधिकारी को सरस मार्केट, हल्द्वानी में बैठाकर वितरण हेतु उपभोक्ताओं के नाम वाली पर्ची के साथ वाहन प्रेषित कराये जाने की व्यवस्था बनायी गयी है, जिससे कि पहले बुकिंग एवं भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता से गैस प्राप्त हो सकें। इंडेन गैस सर्विस द्वारा दिनांक 04.04.2026 से "First In-First Out" की नीति को अपनाते हुए बुकिंग की तिथि अनुसार चरणबद्ध रूप से गैस वितरण की प्रक्रिया अपनाने पर कार्यवाही की जा रही है। उक्त संबंध में जिला प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की है कि गैस की कालाबाजारी, डायवर्जन, रिफिलिंग सम्बन्धी शिकायतों तथा अपनी समस्या को उक्त दूरभाष नम्बर एवं Whatsapp पर सूचित करें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) घर से भूखी-प्यासी आई महिला-नहीं मिला गैस सिलेंडर, गुस्से में आकर गाड़ी पर चढ़ गई-रोते हुए महिला बोली मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं,,मौके पर जमकर हंगामा! बोरा गैस एजेंसी का मामला,,आखिर कब सुधरेगा सिस्टम?1
- Post by Surendra Kumar1
- Post by Talib Khan1
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर स्कूटी से नशा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 1.84 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धौलाकुड़िया तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान बिना नंबर स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (39) पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लमगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही स्कूटी को भी सीज कर दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी और हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह शामिल रहे।1
- यह खबर कुल्लू से मैं दिखा रहा हूं यहां पर बादल गिरने से बादल देखकर लोग भाग रहे हैं दूर-दूर तक,1
- "बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए नाला पार करने वाले पुल की अति आवश्यकता है।" ये दिनेशपुर वार्ड नंबर 3 हमारे 5 के बीच में है ये नाला (उधम सिंह नगर) उत्तराखंड बारिश में पानी पर नहीं होता है लोगो को दिक्कत होती है दिनेशपुर नगर पंचायत में वी बोल दिया बहुत बार पर उधर से वी कुछ नहीं हुआ ये पुल जल्दी से जल्दी बन जाए सरकार से बस इतना निवेदन है4
- विडियो देखें-लालकुऑं (उत्तराखंड) गौला निकासी गेट पर बवाल: गेट इंचार्ज से मारपीट, 11 गेट बंद, खनन कार्य ठप लालकुआं– गौला नदी के देवरामपुर निकासी गेट पर रविवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बिना तुलाई डंपरों को नदी में प्रवेश कराने को लेकर गेट इंचार्ज और खनन व्यवसाई के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि खनन व्यवसाई ने गेट इंचार्ज के साथ मारपीट कर दी और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, देवरामपुर गौला निकासी गेट पर कांटे में खराबी के चलते करीब एक दर्जन वाहन बिना तुले ही नदी में प्रवेश कर गए। इसकी सूचना मिलने पर गेट इंचार्ज सौरभ मराठा मौके पर पहुंचे और वाहन स्वामियों को वापस बुलाकर दोबारा तुलाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान खनन व्यवसाइयों ने बताया कि उनकी गाड़ियां पहले ही भर चुकी हैं और कांटे की खराबी के कारण तुलाई दर्ज नहीं हो पाई। गेट इंचार्ज ने नियमों का हवाला देते हुए वाहनों को खाली कर पुनः तुलाई कराने को कहा, जिससे एक व्यवसाई नाराज हो गया और कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि उक्त व्यवसाई ने गेट इंचार्ज के साथ हाथापाई की और घटना का वीडियो बना रहे उनके मोबाइल फोन को भी तोड़ दिया। घटना से नाराज वन विकास निगम के कर्मचारियों ने पहले देवरामपुर गेट को बंद किया और बाद में लालकुआं से लेकर हल्द्वानी के शीशमहल तक सभी 11 गौला निकासी गेटों को बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस, वन विभाग और वन निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल देवरामपुर गेट पर पुलिस और विभागीय कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि गेट इंचार्ज के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले में लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी जा रही है और जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी वाहन स्वामी की गाड़ी को सीज कर उसका गौला नदी में पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा। वहीं, देवरामपुर गेट के अध्यक्ष भगवान धामी ने कहा कि मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पूरे विवाद की जड़ कांटे में आई तकनीकी खराबी रही, जिसके चलते वाहनों की तुलाई दर्ज नहीं हो सकी और मामला बढ़ गया। गेट बंद होने से पूरे क्षेत्र में खनन कार्य ठप हो गया है, जिससे जुड़े श्रमिकों और व्यवसाइयों में भी हलचल मची हुई है। प्रशासन द्वारा गेटों को जल्द खुलवाने की कार्रवाई की जा रही है।1