शिवगंज में होली मिलन, कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्त करने का आह्वान। आबूरोड भाजपा ने शिवगंज पहुंच जिला अध्यक्षा भंडारी के निवास पर दी पर्व की शुभकामनाएं। शिवगंज/आबूरोड। होली पर्व के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल आबूरोड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिवगंज स्थित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निवास पर पहुंच उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भंडारी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा अल्पाहार करवाया। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर परिवार की भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति एवं रूपरेखा को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटना आवश्यक है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण , मण्डल् महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, मुकेश मोदी, हरेन्द्र सिंह, मंत्री प्रीति वाजपेयी, सोशल मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी, आई टी प्रभारी संजय चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संगीता शर्मा, अलका मोदी सुनीता मिश्रा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, इम्मामुदिन , बबिता माखीजा, अभिषेक मेरु, नीलेश राणा, सूर्यप्रताप सिंह,राजा बंजारा, मूलाराम ,गोविंद माखीजा, हनीफ बेलिम,सुरेश धवलेशा, सागर राणा, मुकेश धवलेशा, गोविंद भील एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिवगंज में होली मिलन, कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्त करने का आह्वान। आबूरोड भाजपा ने शिवगंज पहुंच जिला अध्यक्षा भंडारी के निवास पर दी पर्व की शुभकामनाएं। शिवगंज/आबूरोड। होली पर्व के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल आबूरोड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिवगंज स्थित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निवास पर पहुंच उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भंडारी
ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा अल्पाहार करवाया। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर परिवार की भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति एवं रूपरेखा को लेकर भी कार्यकर्ताओं से
संवाद किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटना आवश्यक है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान
चारण , मण्डल् महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, मुकेश मोदी, हरेन्द्र सिंह, मंत्री प्रीति वाजपेयी, सोशल मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी, आई टी प्रभारी संजय चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संगीता शर्मा, अलका मोदी सुनीता मिश्रा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, इम्मामुदिन , बबिता माखीजा, अभिषेक मेरु, नीलेश राणा, सूर्यप्रताप सिंह,राजा बंजारा, मूलाराम ,गोविंद माखीजा, हनीफ बेलिम,सुरेश धवलेशा, सागर राणा, मुकेश धवलेशा, गोविंद भील एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- सिरोही जिले के कैलाश नगर थाना क्षेत्र के झाडोली वीर गांव में बुधवार को किसी बात को लेकर दोस्तों मे हुई कहासुनी के बाद सिर पर पत्थर से हमला करने पर कालूराम पुत्र बाबूलाल मेघवाल निवासी झाड़ोलीवीर की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के शव को जावाल अस्पताल कि मोर्चारी मे रखवाया। वही गुरुवार को सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने कि मांग को लेकर परिजन और समाज के लोग मृतक के शव का पोस्टमार्टम नही करवाने कि मांग पर अड़े रहे । जिस पर पुलिस ने परिजन व समाज के लोगो से समझाइस करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया जिसके बाद परिजनों कि सहमति के बाद मृतक कालूराम मेघवाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अलग अलग टीम गठित आरोपियों कि तलश शुरू कर दी हैँ1
- प्रभात आरती1
- डूंगरपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और नगर परिषद डूंगरपुर के पूर्व सभापति के के गुप्ता ने आगामी राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले डूंगरपुर नगर की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक्शन मोड पर कार्य करते हुए 5 प्रभारी के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनके द्वारा स्वच्छता को प्रभावित करने वाले 5 प्रमुख घटक के संबंध में निगरानी रखते हुए सूचनाएं और शिकायते संकलित करके ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता को रिपोर्टिंग दी जाएगी। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि डूंगरपुर नगर में भी टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। अब डूंगरपुर नगर की जनता की भी जिम्मेदारी है कि हम कहीं पर भी गंदगी नहीं फैलाएं और गंदगी करने वाले को भी रोके और टोके तथा कहीं पर भी गंदगी पाए जाने पर शीघ्र हमें सूचित करें। ब्रांड एम्बेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि शहर में निरीक्षण के समय मात्र प्रतापनगर बगीचे में ही सफाई पाई गई। प्रातः 6 से 10 बजे एवं सांय 6 से 10 बजे तक बगीचों में बागवान अपनी ड्यूटी देगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते सफाई, लाईट, तथा पेड़-पौधे को पानी देने सम्बन्धित सभी जिम्मेदारी बगीचे के अन्दर कार्य करने वाले बागवान की रहेगी। समस्या होने पर उसकी सूचना नरेन्द्र सिंह को देगा तथा इस कार्य को देखने हेतु श्री राजेश डेंडू को जिम्मेदारी दी गई है आप सीधे राजेश के मोबाईल पर बगीचे सम्बन्धित शिकायत दर्ज करवा सकते है। शहर में जगह-जगह गंदगी सम्बन्धित के लिए अमित टेलर, निजी खाली प्लॉटो को लेकर पंकज जैन को जिम्मेदारी दी गई है वही रोड़ लाईटों को लेकर मेरे द्वारा श्री गोपाल मराठा को जिम्मेदारी दी गई है। सड़कों पर गाये घूमती हुई दिखे तो आप श्री प्रवीण श्रीमाल को प्रभारी नियुक्त किया है।1
- डूंगरपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी ने पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार भी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी का गठन किया गया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में अवैध शराब भेजी जा रही है। इस पर टीम ने शनिवार सुबह बराठी गांव के आसपास निगरानी शुरू की।निगरानी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा कार आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बराठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।1
- उदयपुर जिले के घासा क्षेत्र में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध घी, मावा एवं अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही खाद्य विभाग व एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई ग्रुप ऑफिस पर मौलाना इदरीस साहब, डॉक्टर इकरार शेख, समाज सेवी राजु भाई बर्तन वाला और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने परिंडे बांधकर उसमें थाना पानी की व्यवस्था की। मौलाना इदरीस साहब ने बताया कि व्यक्ति को इंसानियत के हर वो काम करने चाहिए जिससे लोगों सहित बेजुबान को राहत मिले। बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने के अभियान को शुरू करके इन्होंने काफी अच्छा संदेश दिया। ग्रुप सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में हर वर्ष गर्मियों के मौसम में इन पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है।1
- उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में एक हृदय विदारक घटना घटी। अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया 14 वर्षीय किशोर खदान के गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान अजय डांगी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4