Shuru
Apke Nagar Ki App…
पक्षियों के लिए परिंडे बांधों अभियान की हुई शुरुआत, बेजुबानों का हलक होगा तर डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई ग्रुप ऑफिस पर मौलाना इदरीस साहब, डॉक्टर इकरार शेख, समाज सेवी राजु भाई बर्तन वाला और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने परिंडे बांधकर उसमें थाना पानी की व्यवस्था की। मौलाना इदरीस साहब ने बताया कि व्यक्ति को इंसानियत के हर वो काम करने चाहिए जिससे लोगों सहित बेजुबान को राहत मिले। बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने के अभियान को शुरू करके इन्होंने काफी अच्छा संदेश दिया। ग्रुप सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में हर वर्ष गर्मियों के मौसम में इन पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है।
Dungarpur Fast News
पक्षियों के लिए परिंडे बांधों अभियान की हुई शुरुआत, बेजुबानों का हलक होगा तर डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई ग्रुप ऑफिस पर मौलाना इदरीस साहब, डॉक्टर इकरार शेख, समाज सेवी राजु भाई बर्तन वाला और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने परिंडे बांधकर उसमें थाना पानी की व्यवस्था की। मौलाना इदरीस साहब ने बताया कि व्यक्ति को इंसानियत के हर वो काम करने चाहिए जिससे लोगों सहित बेजुबान को राहत मिले। बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने के अभियान को शुरू करके इन्होंने काफी अच्छा संदेश दिया। ग्रुप सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में हर वर्ष गर्मियों के मौसम में इन पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई ग्रुप ऑफिस पर मौलाना इदरीस साहब, डॉक्टर इकरार शेख, समाज सेवी राजु भाई बर्तन वाला और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने परिंडे बांधकर उसमें थाना पानी की व्यवस्था की। मौलाना इदरीस साहब ने बताया कि व्यक्ति को इंसानियत के हर वो काम करने चाहिए जिससे लोगों सहित बेजुबान को राहत मिले। बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने के अभियान को शुरू करके इन्होंने काफी अच्छा संदेश दिया। ग्रुप सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में हर वर्ष गर्मियों के मौसम में इन पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है।1
- सीमलवाड़ा। पंचाल समाज चौखला चौरासी की ओर से प्रथम सामूहिक ढूंढोत्सव का भव्य आयोजन पीठ कस्बे में स्थित सलालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस सामूहिक आयोजन में समाज के 10 परिवारों के बच्चों का ढूंढोत्सव एक साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें चौखला क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए ननिहाल पक्ष व रिश्तेदारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज की एकता, आपसी समन्वय, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। ढूंढोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रत्येक ढूंढोत्सव परिवार के लिए बैलून से तोरण द्वार बनाकर अलग-अलग सुसज्जित मंच तैयार किए गए थे। कार्यक्रम में आए मेहमानों व रिश्तेदारों ने यजमान परिवारों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। पीठ निवासी लक्ष्मीकांत पंचाल ने सभी ननिहाल पक्ष को मां त्रिपुरासुंदरी की आकर्षक तस्वीर भेंट की, वहीं बेड़सा के भोगीलाल पंचाल और वागपुर के केशवलाल पंचाल ने 500-500 रुपये का सहयोग प्रदान किया। ललित विकासनगर ने मंच की चार तस्वीरें, जीतेन्द्र पीठ ने बैनर तथा पंकज सीमलवाड़ा ने पेयजल की व्यवस्था का खर्च वहन किया। इसके अलावा अन्य भामाशाहों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। चौखला की ओर से सभी यजमानों को साफा बांधकर तथा यजमान पत्नियों को साड़ी और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी यजमान परिवारों का ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में नाचते-गाते स्वागत करते हुए सलालेश्वर महादेव मंदिर से पंडाल तक लाया गया और उन्हें उनके आवंटित मंचों पर विराजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां त्रिपुरासुंदरी, मां चामुंडा और भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्रों पर तिलक, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सलालेश्वर महादेव मंदिर और हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर चौरासी चौखला अध्यक्ष कारीलाल पंचाल, पूर्व अध्यक्ष धनेश्वर मांडली, नटवरलाल गेंजी, मगनलाल धम्बोला, कचरूलाल विकासनगर, केशवलाल वागपुर, डायालाल पीठ, अहमदाबाद से रमनलाल पंचाल, चंद्रेश पंचाल, विक्रम पंचाल, पारसोला चौखरा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचाल, विजेंद्र, गणेशलाल पुनाली, भगवतीलाल मुंगेड, सुरेंद्र डूंगरपुर, हंसमुख पुनाली, अमृतलाल डूंगरपुर, जगदीश झोसावा, ललित सागवाड़ा, लक्ष्मण भीलूड़ा, अमृतलाल भीलूड़ा, मोहन भीलूड़ा, जगदीश चिखली, किरीट चिखली, पंकज फतेपुरा, कचरूलाल देवल, नारायण उदयपुर, देवजी डूंगरपुर, शिवलाल पीठ, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ललितादेवी पाडली, शंकरलाल खेरवाड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। आयोजन में चौरासी चौखरे के युवाओं एवं समाजजनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें नटवरलाल लिखी बड़ी, पंकज सीमलवाड़ा, जीतेन्द्र पीठ, अरुण विकासनगर, गटुलाल गेंजी, संजय विकासनगर, लक्ष्मीकांत, मुकेश, देवीलाल, ईश्वरलाल, भरतलाल, रजनीकांत, किरीट, पोपटलाल, भावेश, देवेंद्र, यशवंत, सोहन, सुंदर, दीनदयाल, सुरेश, जगदीश, प्रवीण, रमेशचंद्र, नटवरलाल, बंशीलाल, भोगीलाल, राकेश, राजेश, अनिल, राहुल, मनीष, ललित, दिनेश, जयंतीलाल, डायालाल, अजय, कन्हैयालाल सहित मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक आयोजनों से बढ़ती है एकता और होती है आर्थिक बचत कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने सामूहिक आयोजनों की महत्ता पर भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक सामाजिक कार्यक्रमों से समाज के परिवारों के समय और धन की बचत होती है, साथ ही समाज में आपसी मेलजोल और एकता भी मजबूत होती है। व्यक्तिगत आयोजनों की तुलना में सामूहिक कार्यक्रमों से लाखों रुपये की बचत होती है और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। सफल आयोजन को देखते हुए चौरासी चौखरे की ओर से वर्ष 2026 में सामूहिक गंगोद्घाटन तथा वर्ष 2027 में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसका समाजजनों ने स्वागत किया। प्लास्टिक मुक्त रहा पूरा कार्यक्रम इस आयोजन की एक विशेषता यह भी रही कि पूरा कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त रखा गया। आयोजकों ने किसी भी प्रकार की डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पारंपरिक और पुनः उपयोग योग्य सामग्री के प्रयोग की समाजजनों ने सराहना की। अंत में महादेव मंदिर ट्रस्ट मंडल का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की जानकारी चौखला महामंत्री गटुलाल पंचाल एवं नटवरलाल पंचाल ने दी।4
- Post by VAGAD news241
- मगवास में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित, 977 बालिकाओं को मिली साइकिल1
- डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला डडूका द्वारा अष्टांहिका महापर्व के समापन तथा होली पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्न मंच में रहींकार तीर्थ टिंबा गामड़ी, नसियाजी, आचार्य श्रेयसांगर महाराज की भोजन चालीसा शतक विशति, आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज के आगमन तथा नवागांव के नवोदित तीर्थ नेमीधाम से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने उत्साह के साथ उत्तर देकर अपनी धार्मिक जानकारी का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अष्टांहिका महापर्व से संबंधित एक रोचक पौराणिक फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के कैवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व पर ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी गई और रंगों के पर्व होली की महत्ता पर मंगलमय चर्चा-परिचर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला के पूर्व मंत्री जय कुमार शाह साहब के 91 वर्ष की आयु में देह परिवर्तन पर उनके व्यक्तित्व और प्रेरणादायक जीवन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा णमोकारमयी विनयांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।1
- उदयपुर जिले के घासा क्षेत्र में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध घी, मावा एवं अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही खाद्य विभाग व एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।1
- डूंगरपुर। जिले के दोवडा थाना क्षेत्र के चितरेटी घाटी के पास एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवती सहित दो लोग घायल हो गये | घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | वही शव को मोर्चरी में रखवाया गया है | डूंगरपुर जिले की दोवडा थाना पुलिस ने अनुसार गड़ा मालजी निवासी बाबूलाल कटारा ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा सुनील कटारा अपने दोस्त साहिल और एक युवती ट्विंकल के साथ बाइक से पुनाली से आ रहे थे | इस दौरान जब वे चितरेटी घाटी के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जनरल हॉस्पिटल डूंगरपुर ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, साहिल और टींकल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया है। वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |1
- सीमलवाड़ा। श्री राम दरबार मंदिर परिसर पोहरी पटेलान में समस्त चारधाम तीर्थ यात्रावासी परिवार एवं पाटीदार समाज पोहरी पटेलान-करावाड़ा के सानिध्य में आयोजित सामूहिक गंगोद्घापन एवं भव्य कलश यात्रा का धार्मिक आयोजन रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को पहले दिन विभिन्न वैदिक धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य आचार्य मनोज दीक्षित एवं ग्राम आचार्य दिनेश जोशी के सानिध्य में 18 कुंडाचार्य एवं उपाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में यजमान के रूप में हरिप्रसाद पाटीदार, वल्लभराम पाटीदार, केशवलाल पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, कांतीलाल पाटीदार, पंकज कुमार पाटीदार, रमेशचंद्र पाटीदार, अशोक कुमार पाटीदार, गेहरीलाल पाटीदार, भुरालाल पाटीदार एवं डूंगरसिंह राठौड़ सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे। अनुष्ठान के प्रथम दिन प्रायश्चित कर्म, हेमाद्री श्रवण, दशविधि स्नान, गणपति पूजन, मातृका पूजन, पृष्याहवाचन कर्म, भद्रगृह पूजन, भैरव पूजन, अग्नि स्थापना तथा नवग्रह पूजन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक विधि-विधानों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भैरव एवं गंगा कलश पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। शनिवार शाम को भैरव स्थापना, गंगाजी आह्वान एवं गंगा कूप पूजन यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी। इसके पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। समाजजनों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। साथ ही समाज के लोगों को एक मंच पर आने और धार्मिक संस्कारों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है। आयोजन को सफल बनाने में पाटीदार समाज के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा।4
- उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में एक हृदय विदारक घटना घटी। अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया 14 वर्षीय किशोर खदान के गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान अजय डांगी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था।1