पोहरी पटेलान में कल सामूहिक गंगोद्घापन व भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पहले दिन हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान सीमलवाड़ा। श्री राम दरबार मंदिर परिसर पोहरी पटेलान में समस्त चारधाम तीर्थ यात्रावासी परिवार एवं पाटीदार समाज पोहरी पटेलान-करावाड़ा के सानिध्य में आयोजित सामूहिक गंगोद्घापन एवं भव्य कलश यात्रा का धार्मिक आयोजन रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को पहले दिन विभिन्न वैदिक धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य आचार्य मनोज दीक्षित एवं ग्राम आचार्य दिनेश जोशी के सानिध्य में 18 कुंडाचार्य एवं उपाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में यजमान के रूप में हरिप्रसाद पाटीदार, वल्लभराम पाटीदार, केशवलाल पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, कांतीलाल पाटीदार, पंकज कुमार पाटीदार, रमेशचंद्र पाटीदार, अशोक कुमार पाटीदार, गेहरीलाल पाटीदार, भुरालाल पाटीदार एवं डूंगरसिंह राठौड़ सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे। अनुष्ठान के प्रथम दिन प्रायश्चित कर्म, हेमाद्री श्रवण, दशविधि स्नान, गणपति पूजन, मातृका पूजन, पृष्याहवाचन कर्म, भद्रगृह पूजन, भैरव पूजन, अग्नि स्थापना तथा नवग्रह पूजन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक विधि-विधानों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भैरव एवं गंगा कलश पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। शनिवार शाम को भैरव स्थापना, गंगाजी आह्वान एवं गंगा कूप पूजन यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी। इसके पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। समाजजनों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। साथ ही समाज के लोगों को एक मंच पर आने और धार्मिक संस्कारों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है। आयोजन को सफल बनाने में पाटीदार समाज के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा।
पोहरी पटेलान में कल सामूहिक गंगोद्घापन व भव्य कलश यात्रा, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पहले दिन हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान सीमलवाड़ा। श्री राम दरबार मंदिर परिसर पोहरी पटेलान में समस्त चारधाम तीर्थ यात्रावासी परिवार एवं पाटीदार समाज पोहरी पटेलान-करावाड़ा के सानिध्य में आयोजित सामूहिक गंगोद्घापन एवं भव्य कलश यात्रा का धार्मिक आयोजन रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को पहले दिन विभिन्न वैदिक धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य
आचार्य मनोज दीक्षित एवं ग्राम आचार्य दिनेश जोशी के सानिध्य में 18 कुंडाचार्य एवं उपाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में यजमान के रूप में हरिप्रसाद पाटीदार, वल्लभराम पाटीदार, केशवलाल पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, कांतीलाल पाटीदार, पंकज कुमार पाटीदार, रमेशचंद्र पाटीदार, अशोक कुमार पाटीदार, गेहरीलाल पाटीदार, भुरालाल पाटीदार एवं डूंगरसिंह राठौड़ सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे। अनुष्ठान के प्रथम दिन प्रायश्चित कर्म, हेमाद्री श्रवण, दशविधि स्नान, गणपति पूजन, मातृका पूजन, पृष्याहवाचन कर्म, भद्रगृह पूजन, भैरव पूजन, अग्नि स्थापना तथा नवग्रह
पूजन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक विधि-विधानों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भैरव एवं गंगा कलश पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। शनिवार शाम को भैरव स्थापना, गंगाजी आह्वान एवं गंगा कूप पूजन यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी। इसके
पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। समाजजनों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। साथ ही समाज के लोगों को एक मंच पर आने और धार्मिक संस्कारों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है। आयोजन को सफल बनाने में पाटीदार समाज के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा।
- सीमलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरथुना में राज्य सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 55 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार भोई ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें और उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय स्टाफ ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को काफी लाभ मिल रहा है। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों में हिर सिंह डामोर, चैन सिंह डामोर, भवान सिंह डामोर, डायालाल डामोर, लक्ष्मण सिंह डामोर, अभय सिंह डामोर एवं प्रताप सिंह डामोर उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय स्टाफ में निलेश कुमार जोशी, प्रवीण पाटीदार, अरविंद कुमार लबाना, धूल सिंह डामोर सहित साइकिल वितरण प्रभारी कारीलाल डामोर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं2
- पहाड़ियों के रास्ते गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, पुलिस वाहन को टक्कर मार तस्कर हुए फरार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने शनिवार को शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहाड़ियों के गुप्त रास्तों से इनोवा कार के जरिए गुजरात तस्करी की जा रही विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब की भारी मात्रा जब्त की गई है। - मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा में घेराबंदी जिला विशेष टीम को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी रास्तों का उपयोग कर तस्कर अवैध शराब की खेप गुजरात सीमा पार करवाने वाले हैं। इस सूचना पर जिला विशेष टीम प्रभारी मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरोठी क्षेत्र में निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक सफेद रंग की इनोवा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने घबराहट में पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले गए। पुलिस ने हार न मानते हुए तस्करों का पीछा किया। कुछ दूरी पर पीछा करने के बाद बरोठी-चूण्डावाडा मार्ग पर तस्कर गाड़ी छोड़कर घने जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। - 81 कार्टन शराब और वाहन जब्त पुलिस ने लावारिस मिली इनोवा कार की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के कुल 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। जब्त की गई शराब और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में जिला विशेष टीम के मोहनपाल सिंह, मगनलाल, आशिष, जितेन्द्र, गौरव और बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी के साथ अब्दुल मुनाफ, लोकेन्द्र सिंह व कुन्दन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- डूंगरपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और नगर परिषद डूंगरपुर के पूर्व सभापति के के गुप्ता ने आगामी राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले डूंगरपुर नगर की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक्शन मोड पर कार्य करते हुए 5 प्रभारी के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनके द्वारा स्वच्छता को प्रभावित करने वाले 5 प्रमुख घटक के संबंध में निगरानी रखते हुए सूचनाएं और शिकायते संकलित करके ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता को रिपोर्टिंग दी जाएगी। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि डूंगरपुर नगर में भी टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। अब डूंगरपुर नगर की जनता की भी जिम्मेदारी है कि हम कहीं पर भी गंदगी नहीं फैलाएं और गंदगी करने वाले को भी रोके और टोके तथा कहीं पर भी गंदगी पाए जाने पर शीघ्र हमें सूचित करें। ब्रांड एम्बेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि शहर में निरीक्षण के समय मात्र प्रतापनगर बगीचे में ही सफाई पाई गई। प्रातः 6 से 10 बजे एवं सांय 6 से 10 बजे तक बगीचों में बागवान अपनी ड्यूटी देगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते सफाई, लाईट, तथा पेड़-पौधे को पानी देने सम्बन्धित सभी जिम्मेदारी बगीचे के अन्दर कार्य करने वाले बागवान की रहेगी। समस्या होने पर उसकी सूचना नरेन्द्र सिंह को देगा तथा इस कार्य को देखने हेतु श्री राजेश डेंडू को जिम्मेदारी दी गई है आप सीधे राजेश के मोबाईल पर बगीचे सम्बन्धित शिकायत दर्ज करवा सकते है। शहर में जगह-जगह गंदगी सम्बन्धित के लिए अमित टेलर, निजी खाली प्लॉटो को लेकर पंकज जैन को जिम्मेदारी दी गई है वही रोड़ लाईटों को लेकर मेरे द्वारा श्री गोपाल मराठा को जिम्मेदारी दी गई है। सड़कों पर गाये घूमती हुई दिखे तो आप श्री प्रवीण श्रीमाल को प्रभारी नियुक्त किया है।1
- डूंगरपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी ने पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार भी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी का गठन किया गया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में अवैध शराब भेजी जा रही है। इस पर टीम ने शनिवार सुबह बराठी गांव के आसपास निगरानी शुरू की।निगरानी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा कार आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बराठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।1
- welcome to contacting babu nanu Electrical &data networking Smart Home Contracting Please let us know how we can help you kuwait city 🇰🇼 I'm Indian 🇮🇳👏👏1
- Post by VAGAD news241
- Post by Mahendra Meena3
- सीमलवाड़ा। पंचाल समाज चौखला चौरासी की ओर से प्रथम सामूहिक ढूंढोत्सव का भव्य आयोजन पीठ कस्बे में स्थित सलालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस सामूहिक आयोजन में समाज के 10 परिवारों के बच्चों का ढूंढोत्सव एक साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें चौखला क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए ननिहाल पक्ष व रिश्तेदारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज की एकता, आपसी समन्वय, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। ढूंढोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रत्येक ढूंढोत्सव परिवार के लिए बैलून से तोरण द्वार बनाकर अलग-अलग सुसज्जित मंच तैयार किए गए थे। कार्यक्रम में आए मेहमानों व रिश्तेदारों ने यजमान परिवारों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। पीठ निवासी लक्ष्मीकांत पंचाल ने सभी ननिहाल पक्ष को मां त्रिपुरासुंदरी की आकर्षक तस्वीर भेंट की, वहीं बेड़सा के भोगीलाल पंचाल और वागपुर के केशवलाल पंचाल ने 500-500 रुपये का सहयोग प्रदान किया। ललित विकासनगर ने मंच की चार तस्वीरें, जीतेन्द्र पीठ ने बैनर तथा पंकज सीमलवाड़ा ने पेयजल की व्यवस्था का खर्च वहन किया। इसके अलावा अन्य भामाशाहों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। चौखला की ओर से सभी यजमानों को साफा बांधकर तथा यजमान पत्नियों को साड़ी और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी यजमान परिवारों का ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में नाचते-गाते स्वागत करते हुए सलालेश्वर महादेव मंदिर से पंडाल तक लाया गया और उन्हें उनके आवंटित मंचों पर विराजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां त्रिपुरासुंदरी, मां चामुंडा और भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्रों पर तिलक, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सलालेश्वर महादेव मंदिर और हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर चौरासी चौखला अध्यक्ष कारीलाल पंचाल, पूर्व अध्यक्ष धनेश्वर मांडली, नटवरलाल गेंजी, मगनलाल धम्बोला, कचरूलाल विकासनगर, केशवलाल वागपुर, डायालाल पीठ, अहमदाबाद से रमनलाल पंचाल, चंद्रेश पंचाल, विक्रम पंचाल, पारसोला चौखरा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचाल, विजेंद्र, गणेशलाल पुनाली, भगवतीलाल मुंगेड, सुरेंद्र डूंगरपुर, हंसमुख पुनाली, अमृतलाल डूंगरपुर, जगदीश झोसावा, ललित सागवाड़ा, लक्ष्मण भीलूड़ा, अमृतलाल भीलूड़ा, मोहन भीलूड़ा, जगदीश चिखली, किरीट चिखली, पंकज फतेपुरा, कचरूलाल देवल, नारायण उदयपुर, देवजी डूंगरपुर, शिवलाल पीठ, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ललितादेवी पाडली, शंकरलाल खेरवाड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। आयोजन में चौरासी चौखरे के युवाओं एवं समाजजनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें नटवरलाल लिखी बड़ी, पंकज सीमलवाड़ा, जीतेन्द्र पीठ, अरुण विकासनगर, गटुलाल गेंजी, संजय विकासनगर, लक्ष्मीकांत, मुकेश, देवीलाल, ईश्वरलाल, भरतलाल, रजनीकांत, किरीट, पोपटलाल, भावेश, देवेंद्र, यशवंत, सोहन, सुंदर, दीनदयाल, सुरेश, जगदीश, प्रवीण, रमेशचंद्र, नटवरलाल, बंशीलाल, भोगीलाल, राकेश, राजेश, अनिल, राहुल, मनीष, ललित, दिनेश, जयंतीलाल, डायालाल, अजय, कन्हैयालाल सहित मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक आयोजनों से बढ़ती है एकता और होती है आर्थिक बचत कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने सामूहिक आयोजनों की महत्ता पर भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक सामाजिक कार्यक्रमों से समाज के परिवारों के समय और धन की बचत होती है, साथ ही समाज में आपसी मेलजोल और एकता भी मजबूत होती है। व्यक्तिगत आयोजनों की तुलना में सामूहिक कार्यक्रमों से लाखों रुपये की बचत होती है और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। सफल आयोजन को देखते हुए चौरासी चौखरे की ओर से वर्ष 2026 में सामूहिक गंगोद्घाटन तथा वर्ष 2027 में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसका समाजजनों ने स्वागत किया। प्लास्टिक मुक्त रहा पूरा कार्यक्रम इस आयोजन की एक विशेषता यह भी रही कि पूरा कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त रखा गया। आयोजकों ने किसी भी प्रकार की डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पारंपरिक और पुनः उपयोग योग्य सामग्री के प्रयोग की समाजजनों ने सराहना की। अंत में महादेव मंदिर ट्रस्ट मंडल का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की जानकारी चौखला महामंत्री गटुलाल पंचाल एवं नटवरलाल पंचाल ने दी।4