Shuru
Apke Nagar Ki App…
दीपक जी श्रीमाल द्वारा आज के रक्तदान शिविर पर 'शतकवीर' रिपोर्टिंग
VAGAD news24
दीपक जी श्रीमाल द्वारा आज के रक्तदान शिविर पर 'शतकवीर' रिपोर्टिंग
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VAGAD news241
- डूंगरपुर। जिले के निकटवर्ती डबाईचा में पैसे निकाल के अपने निजी काम से घर लौट रहे दो बाईकों पर सवार चार चचेरे भाईयों से अज्ञात बदमाशो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चारो का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार बोसलाती पाटिया निवासी राकेश पिता नरसी पाण्डोर, सुरेश पिता हकरा पांडोर ओर जीवतराम पिता हकरा पांडोर शनिवार रात 9 बजे दबाईचा से तीनों पैसे निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में लौटते समय 5 से अधिक अज्ञात बदमाशो ने तीनों के साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। वही थोड़ी देर बाद ही उसी मार्ग से अपने घर लौट रहा तीनो का एक अन्य भाई नरेश पिता मगन पाण्डोर डबाईचा की ओर बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी कजरीफला स्कूल के निकट बदमाशो ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तीनो को पहले छानी सीएचसी ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उनको 108 ईएमटी मुकेश चंद्र डामोर पायलट कालूराम काटरा, ईएमटी नितिन मीणा ओर पायलट पवन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो युवकों का उपचार चल रहा है। चारों युवकों के सर ओर हाथों ओर पीठ पर गंभीर चोटे पहुंची है।1
- पहाड़ियों के रास्ते गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, पुलिस वाहन को टक्कर मार तस्कर हुए फरार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने शनिवार को शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहाड़ियों के गुप्त रास्तों से इनोवा कार के जरिए गुजरात तस्करी की जा रही विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब की भारी मात्रा जब्त की गई है। - मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा में घेराबंदी जिला विशेष टीम को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी रास्तों का उपयोग कर तस्कर अवैध शराब की खेप गुजरात सीमा पार करवाने वाले हैं। इस सूचना पर जिला विशेष टीम प्रभारी मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरोठी क्षेत्र में निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक सफेद रंग की इनोवा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने घबराहट में पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले गए। पुलिस ने हार न मानते हुए तस्करों का पीछा किया। कुछ दूरी पर पीछा करने के बाद बरोठी-चूण्डावाडा मार्ग पर तस्कर गाड़ी छोड़कर घने जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। - 81 कार्टन शराब और वाहन जब्त पुलिस ने लावारिस मिली इनोवा कार की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के कुल 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। जब्त की गई शराब और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में जिला विशेष टीम के मोहनपाल सिंह, मगनलाल, आशिष, जितेन्द्र, गौरव और बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी के साथ अब्दुल मुनाफ, लोकेन्द्र सिंह व कुन्दन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- डूंगरपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी ने पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार भी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी का गठन किया गया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में अवैध शराब भेजी जा रही है। इस पर टीम ने शनिवार सुबह बराठी गांव के आसपास निगरानी शुरू की।निगरानी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा कार आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बराठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।1
- Post by Mahendra Meena3
- welcome to contacting babu nanu Electrical &data networking Smart Home Contracting Please let us know how we can help you kuwait city 🇰🇼 I'm Indian 🇮🇳👏👏1
- Post by Prakash nagda1
- Post by VAGAD news241