चार युवकों के साथ रास्ता रोक कर की अज्ञात बदमाशों ने की मारपीट, चारों का जिला अस्पताल में इलाज जारी डूंगरपुर। जिले के निकटवर्ती डबाईचा में पैसे निकाल के अपने निजी काम से घर लौट रहे दो बाईकों पर सवार चार चचेरे भाईयों से अज्ञात बदमाशो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चारो का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार बोसलाती पाटिया निवासी राकेश पिता नरसी पाण्डोर, सुरेश पिता हकरा पांडोर ओर जीवतराम पिता हकरा पांडोर शनिवार रात 9 बजे दबाईचा से तीनों पैसे निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में लौटते समय 5 से अधिक अज्ञात बदमाशो ने तीनों के साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। वही थोड़ी देर बाद ही उसी मार्ग से अपने घर लौट रहा तीनो का एक अन्य भाई नरेश पिता मगन पाण्डोर डबाईचा की ओर बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी कजरीफला स्कूल के निकट बदमाशो ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तीनो को पहले छानी सीएचसी ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उनको 108 ईएमटी मुकेश चंद्र डामोर पायलट कालूराम काटरा, ईएमटी नितिन मीणा ओर पायलट पवन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो युवकों का उपचार चल रहा है। चारों युवकों के सर ओर हाथों ओर पीठ पर गंभीर चोटे पहुंची है।
चार युवकों के साथ रास्ता रोक कर की अज्ञात बदमाशों ने की मारपीट, चारों का जिला अस्पताल में इलाज जारी डूंगरपुर। जिले के निकटवर्ती डबाईचा में पैसे निकाल के अपने निजी काम से घर लौट रहे दो बाईकों पर सवार चार चचेरे भाईयों से अज्ञात बदमाशो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चारो का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार बोसलाती पाटिया निवासी राकेश पिता नरसी पाण्डोर, सुरेश पिता हकरा पांडोर ओर जीवतराम पिता हकरा पांडोर शनिवार रात 9 बजे दबाईचा से तीनों पैसे निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में लौटते समय 5 से अधिक अज्ञात बदमाशो ने तीनों के साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। वही थोड़ी देर बाद ही उसी मार्ग से अपने घर लौट रहा तीनो का एक अन्य भाई नरेश पिता मगन पाण्डोर डबाईचा की ओर बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी कजरीफला स्कूल के निकट बदमाशो ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तीनो को पहले छानी सीएचसी ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उनको 108 ईएमटी मुकेश चंद्र डामोर पायलट कालूराम काटरा, ईएमटी नितिन मीणा ओर पायलट पवन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो युवकों का उपचार चल रहा है। चारों युवकों के सर ओर हाथों ओर पीठ पर गंभीर चोटे पहुंची है।
- डूंगरपुर। जिले के निकटवर्ती डबाईचा में पैसे निकाल के अपने निजी काम से घर लौट रहे दो बाईकों पर सवार चार चचेरे भाईयों से अज्ञात बदमाशो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चारो का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार बोसलाती पाटिया निवासी राकेश पिता नरसी पाण्डोर, सुरेश पिता हकरा पांडोर ओर जीवतराम पिता हकरा पांडोर शनिवार रात 9 बजे दबाईचा से तीनों पैसे निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में लौटते समय 5 से अधिक अज्ञात बदमाशो ने तीनों के साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। वही थोड़ी देर बाद ही उसी मार्ग से अपने घर लौट रहा तीनो का एक अन्य भाई नरेश पिता मगन पाण्डोर डबाईचा की ओर बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी कजरीफला स्कूल के निकट बदमाशो ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तीनो को पहले छानी सीएचसी ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उनको 108 ईएमटी मुकेश चंद्र डामोर पायलट कालूराम काटरा, ईएमटी नितिन मीणा ओर पायलट पवन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो युवकों का उपचार चल रहा है। चारों युवकों के सर ओर हाथों ओर पीठ पर गंभीर चोटे पहुंची है।1
- पहाड़ियों के रास्ते गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, पुलिस वाहन को टक्कर मार तस्कर हुए फरार संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने शनिवार को शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहाड़ियों के गुप्त रास्तों से इनोवा कार के जरिए गुजरात तस्करी की जा रही विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब की भारी मात्रा जब्त की गई है। - मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा में घेराबंदी जिला विशेष टीम को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी रास्तों का उपयोग कर तस्कर अवैध शराब की खेप गुजरात सीमा पार करवाने वाले हैं। इस सूचना पर जिला विशेष टीम प्रभारी मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरोठी क्षेत्र में निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक सफेद रंग की इनोवा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने घबराहट में पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले गए। पुलिस ने हार न मानते हुए तस्करों का पीछा किया। कुछ दूरी पर पीछा करने के बाद बरोठी-चूण्डावाडा मार्ग पर तस्कर गाड़ी छोड़कर घने जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। - 81 कार्टन शराब और वाहन जब्त पुलिस ने लावारिस मिली इनोवा कार की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के कुल 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। जब्त की गई शराब और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में जिला विशेष टीम के मोहनपाल सिंह, मगनलाल, आशिष, जितेन्द्र, गौरव और बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी के साथ अब्दुल मुनाफ, लोकेन्द्र सिंह व कुन्दन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- डूंगरपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी ने पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार भी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी का गठन किया गया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में अवैध शराब भेजी जा रही है। इस पर टीम ने शनिवार सुबह बराठी गांव के आसपास निगरानी शुरू की।निगरानी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा कार आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बराठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।1
- Post by Mahendra Meena3
- Post by VAGAD news241
- सीमलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरथुना में राज्य सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 55 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार भोई ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें और उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय स्टाफ ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को काफी लाभ मिल रहा है। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों में हिर सिंह डामोर, चैन सिंह डामोर, भवान सिंह डामोर, डायालाल डामोर, लक्ष्मण सिंह डामोर, अभय सिंह डामोर एवं प्रताप सिंह डामोर उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय स्टाफ में निलेश कुमार जोशी, प्रवीण पाटीदार, अरविंद कुमार लबाना, धूल सिंह डामोर सहित साइकिल वितरण प्रभारी कारीलाल डामोर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं2
- welcome to contacting babu nanu Electrical &data networking Smart Home Contracting Please let us know how we can help you kuwait city 🇰🇼 I'm Indian 🇮🇳👏👏1
- एमएमबी ग्रुप ने परिंडे बांधकर की बेजुबानों की सेवा की शुरुआत संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही बेजुबान पक्षियों के लिए दाना-पानी का संकट खड़ा हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए जिले के अग्रणी सेवाभावी संगठन एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर ने अपने वार्षिक अभियान की शुरुआत की है। ग्रुप द्वारा मस्तान बाबा की पावन स्मृति में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के इस पुण्य कार्य का आगाज शनिवार को ग्रुप ऑफिस (ए.के. मोटर गैरेज) से किया गया। इस दौरान मौलाना इदरीस साहब, प्रख्यात चिकित्सक डॉ. इकरार शेख, समाजसेवी राजू भाई बर्तन वाला और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने सामूहिक रूप से परिंडे बांधे और उनमें दाना-पानी भरकर अभियान को गति दी। - इंसानियत का धर्म है दूसरों की सेवा : मौलाना इदरीस अभियान के शुभारंभ पर मौलाना इदरीस साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि अल्लाह ने हमें इंसान बनाया है, तो हमारा यह फर्ज बनता है कि हम इंसानियत के हर उस काम को करें जिससे सृष्टि के हर जीव को राहत मिले। उन्होंने ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि मस्तान बाबा की याद में यह ग्रुप जिस शिद्दत के साथ समाज सेवा के कार्यों में जुटा है, वह पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। बेजुबानों के लिए शुरू किया गया यह अभियान समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रहा है। - संभाग भर में कायम की सेवा की मिसाल कार्यक्रम में मौजूद डॉ. इकरार शेख और समाजसेवी राजू भाई बर्तन वाला ने ग्रुप की सेवाओं को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि एमएमबी ग्रुप न केवल डूंगरपुर बल्कि पूरे संभाग में अपनी निस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है। ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि मस्तान बाबा की याद में यह अभियान हर वर्ष गर्मियों में चलाया जाता है। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि ग्रुप केवल परिंडे बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हीं स्थानों का चयन किया जाता है जहाँ नियमित रूप से दाना-पानी भरने की जिम्मेदारी तय हो सके, ताकि पक्षियों को निरंतर राहत मिलती रहे।1