logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचाल समाज चौखला चौरासी का प्रथम सामूहिक ढूंढोत्सव सम्पन्न, समन्वय, उत्साह और सामाजिक एकता का बना उदाहरण सीमलवाड़ा। पंचाल समाज चौखला चौरासी की ओर से प्रथम सामूहिक ढूंढोत्सव का भव्य आयोजन पीठ कस्बे में स्थित सलालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस सामूहिक आयोजन में समाज के 10 परिवारों के बच्चों का ढूंढोत्सव एक साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें चौखला क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए ननिहाल पक्ष व रिश्तेदारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज की एकता, आपसी समन्वय, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। ढूंढोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रत्येक ढूंढोत्सव परिवार के लिए बैलून से तोरण द्वार बनाकर अलग-अलग सुसज्जित मंच तैयार किए गए थे। कार्यक्रम में आए मेहमानों व रिश्तेदारों ने यजमान परिवारों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। पीठ निवासी लक्ष्मीकांत पंचाल ने सभी ननिहाल पक्ष को मां त्रिपुरासुंदरी की आकर्षक तस्वीर भेंट की, वहीं बेड़सा के भोगीलाल पंचाल और वागपुर के केशवलाल पंचाल ने 500-500 रुपये का सहयोग प्रदान किया। ललित विकासनगर ने मंच की चार तस्वीरें, जीतेन्द्र पीठ ने बैनर तथा पंकज सीमलवाड़ा ने पेयजल की व्यवस्था का खर्च वहन किया। इसके अलावा अन्य भामाशाहों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। चौखला की ओर से सभी यजमानों को साफा बांधकर तथा यजमान पत्नियों को साड़ी और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी यजमान परिवारों का ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में नाचते-गाते स्वागत करते हुए सलालेश्वर महादेव मंदिर से पंडाल तक लाया गया और उन्हें उनके आवंटित मंचों पर विराजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां त्रिपुरासुंदरी, मां चामुंडा और भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्रों पर तिलक, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सलालेश्वर महादेव मंदिर और हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर चौरासी चौखला अध्यक्ष कारीलाल पंचाल, पूर्व अध्यक्ष धनेश्वर मांडली, नटवरलाल गेंजी, मगनलाल धम्बोला, कचरूलाल विकासनगर, केशवलाल वागपुर, डायालाल पीठ, अहमदाबाद से रमनलाल पंचाल, चंद्रेश पंचाल, विक्रम पंचाल, पारसोला चौखरा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचाल, विजेंद्र, गणेशलाल पुनाली, भगवतीलाल मुंगेड, सुरेंद्र डूंगरपुर, हंसमुख पुनाली, अमृतलाल डूंगरपुर, जगदीश झोसावा, ललित सागवाड़ा, लक्ष्मण भीलूड़ा, अमृतलाल भीलूड़ा, मोहन भीलूड़ा, जगदीश चिखली, किरीट चिखली, पंकज फतेपुरा, कचरूलाल देवल, नारायण उदयपुर, देवजी डूंगरपुर, शिवलाल पीठ, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ललितादेवी पाडली, शंकरलाल खेरवाड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। आयोजन में चौरासी चौखरे के युवाओं एवं समाजजनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें नटवरलाल लिखी बड़ी, पंकज सीमलवाड़ा, जीतेन्द्र पीठ, अरुण विकासनगर, गटुलाल गेंजी, संजय विकासनगर, लक्ष्मीकांत, मुकेश, देवीलाल, ईश्वरलाल, भरतलाल, रजनीकांत, किरीट, पोपटलाल, भावेश, देवेंद्र, यशवंत, सोहन, सुंदर, दीनदयाल, सुरेश, जगदीश, प्रवीण, रमेशचंद्र, नटवरलाल, बंशीलाल, भोगीलाल, राकेश, राजेश, अनिल, राहुल, मनीष, ललित, दिनेश, जयंतीलाल, डायालाल, अजय, कन्हैयालाल सहित मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक आयोजनों से बढ़ती है एकता और होती है आर्थिक बचत कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने सामूहिक आयोजनों की महत्ता पर भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक सामाजिक कार्यक्रमों से समाज के परिवारों के समय और धन की बचत होती है, साथ ही समाज में आपसी मेलजोल और एकता भी मजबूत होती है। व्यक्तिगत आयोजनों की तुलना में सामूहिक कार्यक्रमों से लाखों रुपये की बचत होती है और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। सफल आयोजन को देखते हुए चौरासी चौखरे की ओर से वर्ष 2026 में सामूहिक गंगोद्घाटन तथा वर्ष 2027 में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसका समाजजनों ने स्वागत किया। प्लास्टिक मुक्त रहा पूरा कार्यक्रम इस आयोजन की एक विशेषता यह भी रही कि पूरा कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त रखा गया। आयोजकों ने किसी भी प्रकार की डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पारंपरिक और पुनः उपयोग योग्य सामग्री के प्रयोग की समाजजनों ने सराहना की। अंत में महादेव मंदिर ट्रस्ट मंडल का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की जानकारी चौखला महामंत्री गटुलाल पंचाल एवं नटवरलाल पंचाल ने दी।

5 hrs ago
user_Gunwant kalal
Gunwant kalal
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
5 hrs ago

पंचाल समाज चौखला चौरासी का प्रथम सामूहिक ढूंढोत्सव सम्पन्न, समन्वय, उत्साह और सामाजिक एकता का बना उदाहरण सीमलवाड़ा। पंचाल समाज चौखला चौरासी की ओर से प्रथम सामूहिक ढूंढोत्सव का भव्य आयोजन पीठ कस्बे में स्थित सलालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस सामूहिक आयोजन में समाज के 10 परिवारों के बच्चों का ढूंढोत्सव एक साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें चौखला क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए ननिहाल पक्ष व रिश्तेदारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज की एकता, आपसी समन्वय, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। ढूंढोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रत्येक ढूंढोत्सव परिवार के लिए बैलून से तोरण द्वार बनाकर अलग-अलग सुसज्जित मंच तैयार किए गए थे। कार्यक्रम में आए मेहमानों व रिश्तेदारों ने यजमान परिवारों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। पीठ निवासी लक्ष्मीकांत पंचाल ने सभी ननिहाल पक्ष को मां त्रिपुरासुंदरी की आकर्षक तस्वीर भेंट की, वहीं बेड़सा के भोगीलाल पंचाल और वागपुर के

6f70ea73-e34f-4477-8b2d-a08b432dfd0c

केशवलाल पंचाल ने 500-500 रुपये का सहयोग प्रदान किया। ललित विकासनगर ने मंच की चार तस्वीरें, जीतेन्द्र पीठ ने बैनर तथा पंकज सीमलवाड़ा ने पेयजल की व्यवस्था का खर्च वहन किया। इसके अलावा अन्य भामाशाहों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। चौखला की ओर से सभी यजमानों को साफा बांधकर तथा यजमान पत्नियों को साड़ी और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी यजमान परिवारों का ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में नाचते-गाते स्वागत करते हुए सलालेश्वर महादेव मंदिर से पंडाल तक लाया गया और उन्हें उनके आवंटित मंचों पर विराजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां त्रिपुरासुंदरी, मां चामुंडा और भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्रों पर तिलक, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सलालेश्वर महादेव मंदिर और हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर चौरासी चौखला अध्यक्ष कारीलाल पंचाल, पूर्व अध्यक्ष धनेश्वर मांडली, नटवरलाल गेंजी, मगनलाल धम्बोला, कचरूलाल विकासनगर, केशवलाल वागपुर, डायालाल पीठ, अहमदाबाद

a80d8bf9-ed9c-45e7-8064-28835a9dff22

से रमनलाल पंचाल, चंद्रेश पंचाल, विक्रम पंचाल, पारसोला चौखरा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचाल, विजेंद्र, गणेशलाल पुनाली, भगवतीलाल मुंगेड, सुरेंद्र डूंगरपुर, हंसमुख पुनाली, अमृतलाल डूंगरपुर, जगदीश झोसावा, ललित सागवाड़ा, लक्ष्मण भीलूड़ा, अमृतलाल भीलूड़ा, मोहन भीलूड़ा, जगदीश चिखली, किरीट चिखली, पंकज फतेपुरा, कचरूलाल देवल, नारायण उदयपुर, देवजी डूंगरपुर, शिवलाल पीठ, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ललितादेवी पाडली, शंकरलाल खेरवाड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। आयोजन में चौरासी चौखरे के युवाओं एवं समाजजनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें नटवरलाल लिखी बड़ी, पंकज सीमलवाड़ा, जीतेन्द्र पीठ, अरुण विकासनगर, गटुलाल गेंजी, संजय विकासनगर, लक्ष्मीकांत, मुकेश, देवीलाल, ईश्वरलाल, भरतलाल, रजनीकांत, किरीट, पोपटलाल, भावेश, देवेंद्र, यशवंत, सोहन, सुंदर, दीनदयाल, सुरेश, जगदीश, प्रवीण, रमेशचंद्र, नटवरलाल, बंशीलाल, भोगीलाल, राकेश, राजेश, अनिल, राहुल, मनीष, ललित, दिनेश, जयंतीलाल, डायालाल, अजय, कन्हैयालाल सहित मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक आयोजनों से बढ़ती है एकता और होती है आर्थिक बचत कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने सामूहिक आयोजनों की महत्ता पर भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार

b3a89e56-9290-43fb-aac9-69c41e9efabc

के सामूहिक सामाजिक कार्यक्रमों से समाज के परिवारों के समय और धन की बचत होती है, साथ ही समाज में आपसी मेलजोल और एकता भी मजबूत होती है। व्यक्तिगत आयोजनों की तुलना में सामूहिक कार्यक्रमों से लाखों रुपये की बचत होती है और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। सफल आयोजन को देखते हुए चौरासी चौखरे की ओर से वर्ष 2026 में सामूहिक गंगोद्घाटन तथा वर्ष 2027 में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसका समाजजनों ने स्वागत किया। प्लास्टिक मुक्त रहा पूरा कार्यक्रम इस आयोजन की एक विशेषता यह भी रही कि पूरा कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त रखा गया। आयोजकों ने किसी भी प्रकार की डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पारंपरिक और पुनः उपयोग योग्य सामग्री के प्रयोग की समाजजनों ने सराहना की। अंत में महादेव मंदिर ट्रस्ट मंडल का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की जानकारी चौखला महामंत्री गटुलाल पंचाल एवं नटवरलाल पंचाल ने दी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरथुना में राज्य सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 55 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार भोई ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें और उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय स्टाफ ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को काफी लाभ मिल रहा है। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों में हिर सिंह डामोर, चैन सिंह डामोर, भवान सिंह डामोर, डायालाल डामोर, लक्ष्मण सिंह डामोर, अभय सिंह डामोर एवं प्रताप सिंह डामोर उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय स्टाफ में निलेश कुमार जोशी, प्रवीण पाटीदार, अरविंद कुमार लबाना, धूल सिंह डामोर सहित साइकिल वितरण प्रभारी कारीलाल डामोर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
    2
    सीमलवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरथुना में राज्य सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 55 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, विद्यालय प्रशासन एवं स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार भोई ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकें और उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय स्टाफ ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को काफी लाभ मिल रहा है।
साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों में हिर सिंह डामोर, चैन सिंह डामोर, भवान सिंह डामोर, डायालाल डामोर, लक्ष्मण सिंह डामोर, अभय सिंह डामोर एवं प्रताप सिंह डामोर उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय स्टाफ में निलेश कुमार जोशी, प्रवीण पाटीदार, अरविंद कुमार लबाना, धूल सिंह डामोर सहित साइकिल वितरण प्रभारी कारीलाल डामोर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिले के निकटवर्ती डबाईचा में पैसे निकाल के अपने निजी काम से घर लौट रहे दो बाईकों पर सवार चार चचेरे भाईयों से अज्ञात बदमाशो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चारो का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार बोसलाती पाटिया निवासी राकेश पिता नरसी पाण्डोर, सुरेश पिता हकरा पांडोर ओर जीवतराम पिता हकरा पांडोर शनिवार रात 9 बजे दबाईचा से तीनों पैसे निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में लौटते समय 5 से अधिक अज्ञात बदमाशो ने तीनों के साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। वही थोड़ी देर बाद ही उसी मार्ग से अपने घर लौट रहा तीनो का एक अन्य भाई नरेश पिता मगन पाण्डोर डबाईचा की ओर बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी कजरीफला स्कूल के निकट बदमाशो ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तीनो को पहले छानी सीएचसी ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उनको 108 ईएमटी मुकेश चंद्र डामोर पायलट कालूराम काटरा, ईएमटी नितिन मीणा ओर पायलट पवन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो युवकों का उपचार चल रहा है। चारों युवकों के सर ओर हाथों ओर पीठ पर गंभीर चोटे पहुंची है।
    1
    डूंगरपुर। जिले के निकटवर्ती डबाईचा में पैसे निकाल के अपने निजी काम से घर लौट रहे दो बाईकों पर सवार चार चचेरे भाईयों से अज्ञात बदमाशो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिन्हें 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चारो का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार बोसलाती पाटिया निवासी राकेश पिता नरसी पाण्डोर, सुरेश पिता हकरा पांडोर ओर जीवतराम पिता हकरा पांडोर शनिवार रात 9 बजे दबाईचा से तीनों पैसे निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में लौटते समय 5 से अधिक अज्ञात बदमाशो ने तीनों के साथ मारपीट कर उनको घायल कर दिया। वही थोड़ी देर बाद ही उसी मार्ग से अपने घर लौट रहा तीनो का एक अन्य भाई नरेश पिता मगन पाण्डोर डबाईचा की ओर बाइक से वापस घर जा रहा था। तभी कजरीफला स्कूल के निकट बदमाशो ने उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। तीनो को पहले छानी सीएचसी ले जाया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद उनको 108 ईएमटी मुकेश चंद्र डामोर पायलट कालूराम काटरा, ईएमटी नितिन मीणा ओर पायलट पवन सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा तीनो युवकों का उपचार चल रहा है। चारों युवकों के सर ओर हाथों ओर पीठ पर गंभीर चोटे पहुंची है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पहाड़ियों के रास्ते गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, पुलिस वाहन को टक्कर मार तस्कर हुए फरार ​संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने शनिवार को शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहाड़ियों के गुप्त रास्तों से इनोवा कार के जरिए गुजरात तस्करी की जा रही विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब की भारी मात्रा जब्त की गई है। - ​मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा में घेराबंदी जिला विशेष टीम को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी रास्तों का उपयोग कर तस्कर अवैध शराब की खेप गुजरात सीमा पार करवाने वाले हैं। इस सूचना पर जिला विशेष टीम प्रभारी मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरोठी क्षेत्र में निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक सफेद रंग की इनोवा कार आती हुई दिखाई दी। ​पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने घबराहट में पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले गए। पुलिस ने हार न मानते हुए तस्करों का पीछा किया। कुछ दूरी पर पीछा करने के बाद बरोठी-चूण्डावाडा मार्ग पर तस्कर गाड़ी छोड़कर घने जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। - ​81 कार्टन शराब और वाहन जब्त ​पुलिस ने लावारिस मिली इनोवा कार की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के कुल 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। जब्त की गई शराब और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। ​इस सफल कार्रवाई में जिला विशेष टीम के मोहनपाल सिंह, मगनलाल, आशिष, जितेन्द्र, गौरव और बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी के साथ अब्दुल मुनाफ, लोकेन्द्र सिंह व कुन्दन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    पहाड़ियों के रास्ते गुजरात भेजी जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, पुलिस वाहन को टक्कर मार तस्कर हुए फरार
​संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम ने शनिवार को शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पहाड़ियों के गुप्त रास्तों से इनोवा कार के जरिए गुजरात तस्करी की जा रही विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब की भारी मात्रा जब्त की गई है।
- ​मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा में घेराबंदी
जिला विशेष टीम को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गम पहाड़ी रास्तों का उपयोग कर तस्कर अवैध शराब की खेप गुजरात सीमा पार करवाने वाले हैं। इस सूचना पर जिला विशेष टीम प्रभारी मदन लाल के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बरोठी क्षेत्र में निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक सफेद रंग की इनोवा कार आती हुई दिखाई दी। ​पुलिस टीम ने जब संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने घबराहट में पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी और तेज रफ्तार में गाड़ी भगा ले गए। पुलिस ने हार न मानते हुए तस्करों का पीछा किया। कुछ दूरी पर पीछा करने के बाद बरोठी-चूण्डावाडा मार्ग पर तस्कर गाड़ी छोड़कर घने जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
- ​81 कार्टन शराब और वाहन जब्त
​पुलिस ने लावारिस मिली इनोवा कार की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई पाई गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के कुल 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। जब्त की गई शराब और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
​इस सफल कार्रवाई में जिला विशेष टीम के मोहनपाल सिंह, मगनलाल, आशिष, जितेन्द्र, गौरव और बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी के साथ अब्दुल मुनाफ, लोकेन्द्र सिंह व कुन्दन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी ने पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार भी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी का गठन किया गया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में अवैध शराब भेजी जा रही है। इस पर टीम ने शनिवार सुबह बराठी गांव के आसपास निगरानी शुरू की।निगरानी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा कार आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बराठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।
    1
    डूंगरपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी ने पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार भी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी का गठन किया गया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में अवैध शराब भेजी जा रही है। इस पर टीम ने शनिवार सुबह बराठी गांव के आसपास निगरानी शुरू की।निगरानी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा कार आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बराठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • welcome to contacting babu nanu Electrical &data networking Smart Home Contracting Please let us know how we can help you kuwait city 🇰🇼 I'm Indian 🇮🇳👏👏
    1
    welcome to contacting babu nanu Electrical &data networking Smart Home
Contracting Please let us know how we can help you kuwait city 🇰🇼 I'm Indian 🇮🇳👏👏
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by VAGAD news24
    1
    Post by VAGAD news24
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Mahendra Meena
    3
    Post by Mahendra Meena
    user_Mahendra Meena
    Mahendra Meena
    Iron works ऋषभदेव, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। पंचाल समाज चौखला चौरासी की ओर से प्रथम सामूहिक ढूंढोत्सव का भव्य आयोजन पीठ कस्बे में स्थित सलालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस सामूहिक आयोजन में समाज के 10 परिवारों के बच्चों का ढूंढोत्सव एक साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें चौखला क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए ननिहाल पक्ष व रिश्तेदारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज की एकता, आपसी समन्वय, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला। ढूंढोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रत्येक ढूंढोत्सव परिवार के लिए बैलून से तोरण द्वार बनाकर अलग-अलग सुसज्जित मंच तैयार किए गए थे। कार्यक्रम में आए मेहमानों व रिश्तेदारों ने यजमान परिवारों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। पीठ निवासी लक्ष्मीकांत पंचाल ने सभी ननिहाल पक्ष को मां त्रिपुरासुंदरी की आकर्षक तस्वीर भेंट की, वहीं बेड़सा के भोगीलाल पंचाल और वागपुर के केशवलाल पंचाल ने 500-500 रुपये का सहयोग प्रदान किया। ललित विकासनगर ने मंच की चार तस्वीरें, जीतेन्द्र पीठ ने बैनर तथा पंकज सीमलवाड़ा ने पेयजल की व्यवस्था का खर्च वहन किया। इसके अलावा अन्य भामाशाहों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। चौखला की ओर से सभी यजमानों को साफा बांधकर तथा यजमान पत्नियों को साड़ी और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी यजमान परिवारों का ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में नाचते-गाते स्वागत करते हुए सलालेश्वर महादेव मंदिर से पंडाल तक लाया गया और उन्हें उनके आवंटित मंचों पर विराजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां त्रिपुरासुंदरी, मां चामुंडा और भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्रों पर तिलक, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सलालेश्वर महादेव मंदिर और हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर चौरासी चौखला अध्यक्ष कारीलाल पंचाल, पूर्व अध्यक्ष धनेश्वर मांडली, नटवरलाल गेंजी, मगनलाल धम्बोला, कचरूलाल विकासनगर, केशवलाल वागपुर, डायालाल पीठ, अहमदाबाद से रमनलाल पंचाल, चंद्रेश पंचाल, विक्रम पंचाल, पारसोला चौखरा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचाल, विजेंद्र, गणेशलाल पुनाली, भगवतीलाल मुंगेड, सुरेंद्र डूंगरपुर, हंसमुख पुनाली, अमृतलाल डूंगरपुर, जगदीश झोसावा, ललित सागवाड़ा, लक्ष्मण भीलूड़ा, अमृतलाल भीलूड़ा, मोहन भीलूड़ा, जगदीश चिखली, किरीट चिखली, पंकज फतेपुरा, कचरूलाल देवल, नारायण उदयपुर, देवजी डूंगरपुर, शिवलाल पीठ, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ललितादेवी पाडली, शंकरलाल खेरवाड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। आयोजन में चौरासी चौखरे के युवाओं एवं समाजजनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें नटवरलाल लिखी बड़ी, पंकज सीमलवाड़ा, जीतेन्द्र पीठ, अरुण विकासनगर, गटुलाल गेंजी, संजय विकासनगर, लक्ष्मीकांत, मुकेश, देवीलाल, ईश्वरलाल, भरतलाल, रजनीकांत, किरीट, पोपटलाल, भावेश, देवेंद्र, यशवंत, सोहन, सुंदर, दीनदयाल, सुरेश, जगदीश, प्रवीण, रमेशचंद्र, नटवरलाल, बंशीलाल, भोगीलाल, राकेश, राजेश, अनिल, राहुल, मनीष, ललित, दिनेश, जयंतीलाल, डायालाल, अजय, कन्हैयालाल सहित मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक आयोजनों से बढ़ती है एकता और होती है आर्थिक बचत कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने सामूहिक आयोजनों की महत्ता पर भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक सामाजिक कार्यक्रमों से समाज के परिवारों के समय और धन की बचत होती है, साथ ही समाज में आपसी मेलजोल और एकता भी मजबूत होती है। व्यक्तिगत आयोजनों की तुलना में सामूहिक कार्यक्रमों से लाखों रुपये की बचत होती है और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है। सफल आयोजन को देखते हुए चौरासी चौखरे की ओर से वर्ष 2026 में सामूहिक गंगोद्घाटन तथा वर्ष 2027 में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसका समाजजनों ने स्वागत किया। प्लास्टिक मुक्त रहा पूरा कार्यक्रम इस आयोजन की एक विशेषता यह भी रही कि पूरा कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त रखा गया। आयोजकों ने किसी भी प्रकार की डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पारंपरिक और पुनः उपयोग योग्य सामग्री के प्रयोग की समाजजनों ने सराहना की। अंत में महादेव मंदिर ट्रस्ट मंडल का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की जानकारी चौखला महामंत्री गटुलाल पंचाल एवं नटवरलाल पंचाल ने दी।
    4
    सीमलवाड़ा। पंचाल समाज चौखला चौरासी की ओर से प्रथम सामूहिक ढूंढोत्सव का भव्य आयोजन पीठ कस्बे में स्थित सलालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इस सामूहिक आयोजन में समाज के 10 परिवारों के बच्चों का ढूंढोत्सव एक साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें चौखला क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए ननिहाल पक्ष व रिश्तेदारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज की एकता, आपसी समन्वय, उत्साह और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला।
ढूंढोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। प्रत्येक ढूंढोत्सव परिवार के लिए बैलून से तोरण द्वार बनाकर अलग-अलग सुसज्जित मंच तैयार किए गए थे। कार्यक्रम में आए मेहमानों व रिश्तेदारों ने यजमान परिवारों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। पीठ निवासी लक्ष्मीकांत पंचाल ने सभी ननिहाल पक्ष को मां त्रिपुरासुंदरी की आकर्षक तस्वीर भेंट की, वहीं बेड़सा के भोगीलाल पंचाल और वागपुर के केशवलाल पंचाल ने 500-500 रुपये का सहयोग प्रदान किया। ललित विकासनगर ने मंच की चार तस्वीरें, जीतेन्द्र पीठ ने बैनर तथा पंकज सीमलवाड़ा ने पेयजल की व्यवस्था का खर्च वहन किया। इसके अलावा अन्य भामाशाहों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
चौखला की ओर से सभी यजमानों को साफा बांधकर तथा यजमान पत्नियों को साड़ी और ऊपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सभी यजमान परिवारों का ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में नाचते-गाते स्वागत करते हुए सलालेश्वर महादेव मंदिर से पंडाल तक लाया गया और उन्हें उनके आवंटित मंचों पर विराजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां त्रिपुरासुंदरी, मां चामुंडा और भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्रों पर तिलक, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही सलालेश्वर महादेव मंदिर और हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर चौरासी चौखला अध्यक्ष कारीलाल पंचाल, पूर्व अध्यक्ष धनेश्वर मांडली, नटवरलाल गेंजी, मगनलाल धम्बोला, कचरूलाल विकासनगर, केशवलाल वागपुर, डायालाल पीठ, अहमदाबाद से रमनलाल पंचाल, चंद्रेश पंचाल, विक्रम पंचाल, पारसोला चौखरा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचाल, विजेंद्र, गणेशलाल पुनाली, भगवतीलाल मुंगेड, सुरेंद्र डूंगरपुर, हंसमुख पुनाली, अमृतलाल डूंगरपुर, जगदीश झोसावा, ललित सागवाड़ा, लक्ष्मण भीलूड़ा, अमृतलाल भीलूड़ा, मोहन भीलूड़ा, जगदीश चिखली, किरीट चिखली, पंकज फतेपुरा, कचरूलाल देवल, नारायण उदयपुर, देवजी डूंगरपुर, शिवलाल पीठ, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ललितादेवी पाडली, शंकरलाल खेरवाड़ा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
आयोजन में चौरासी चौखरे के युवाओं एवं समाजजनों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें नटवरलाल लिखी बड़ी, पंकज सीमलवाड़ा, जीतेन्द्र पीठ, अरुण विकासनगर, गटुलाल गेंजी, संजय विकासनगर, लक्ष्मीकांत, मुकेश, देवीलाल, ईश्वरलाल, भरतलाल, रजनीकांत, किरीट, पोपटलाल, भावेश, देवेंद्र, यशवंत, सोहन, सुंदर, दीनदयाल, सुरेश, जगदीश, प्रवीण, रमेशचंद्र, नटवरलाल, बंशीलाल, भोगीलाल, राकेश, राजेश, अनिल, राहुल, मनीष, ललित, दिनेश, जयंतीलाल, डायालाल, अजय, कन्हैयालाल सहित मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।
सामूहिक आयोजनों से बढ़ती है एकता और होती है आर्थिक बचत
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने सामूहिक आयोजनों की महत्ता पर भी विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक सामाजिक कार्यक्रमों से समाज के परिवारों के समय और धन की बचत होती है, साथ ही समाज में आपसी मेलजोल और एकता भी मजबूत होती है। व्यक्तिगत आयोजनों की तुलना में सामूहिक कार्यक्रमों से लाखों रुपये की बचत होती है और समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है।
सफल आयोजन को देखते हुए चौरासी चौखरे की ओर से वर्ष 2026 में सामूहिक गंगोद्घाटन तथा वर्ष 2027 में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसका समाजजनों ने स्वागत किया।
प्लास्टिक मुक्त रहा पूरा कार्यक्रम
इस आयोजन की एक विशेषता यह भी रही कि पूरा कार्यक्रम प्लास्टिक मुक्त रखा गया। आयोजकों ने किसी भी प्रकार की डिस्पोजल सामग्री का उपयोग नहीं किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पारंपरिक और पुनः उपयोग योग्य सामग्री के प्रयोग की समाजजनों ने सराहना की।
अंत में महादेव मंदिर ट्रस्ट मंडल का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन की जानकारी चौखला महामंत्री गटुलाल पंचाल एवं नटवरलाल पंचाल ने दी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.