तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द डूंगरपुर। जिले के दोवडा थाना क्षेत्र के चितरेटी घाटी के पास एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवती सहित दो लोग घायल हो गये | घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | वही शव को मोर्चरी में रखवाया गया है | डूंगरपुर जिले की दोवडा थाना पुलिस ने अनुसार गड़ा मालजी निवासी बाबूलाल कटारा ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा सुनील कटारा अपने दोस्त साहिल और एक युवती ट्विंकल के साथ बाइक से पुनाली से आ रहे थे | इस दौरान जब वे चितरेटी घाटी के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जनरल हॉस्पिटल डूंगरपुर ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, साहिल और टींकल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया है। वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपर्द डूंगरपुर। जिले के दोवडा थाना क्षेत्र के चितरेटी घाटी के पास एक बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार युवती सहित दो लोग घायल हो गये | घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | वही शव को मोर्चरी में रखवाया गया है | डूंगरपुर जिले की दोवडा थाना पुलिस ने अनुसार गड़ा मालजी निवासी बाबूलाल कटारा ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा सुनील कटारा अपने दोस्त साहिल और एक युवती ट्विंकल के साथ बाइक से पुनाली से आ रहे थे | इस दौरान जब वे चितरेटी घाटी के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जनरल हॉस्पिटल डूंगरपुर ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं, साहिल और टींकल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया है। वही पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
- डूंगरपुर। जिले के हिराता गांव में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालते समय एक युवक का हाथ मशीन में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार हिराता गांव निवासी कौशल पुत्र सूरजमल कटारा शुक्रवार दाेपहर करीब 12 बजे घर से थ्रेसर मशीन लेकर गांव के एक खेत में गेहूं निकालने गया था। इसी दौरान मशीन में गेहूं डालते समय उसका एक हाथ अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शोर मचाने पर पास में मौजूद लोगों ने तुरंत थ्रेसर मशीन बंद कर उसका हाथ बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस के पायलट दिनेश रोत और ईएमटी मनीष रोत मौके पर पहुंचे और घायल कौशल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की अाेर से उसका उपचार किया जा रहा है।1
- होली के त्योहार पर माण्डाखेत में युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार1
- डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला डडूका द्वारा अष्टांहिका महापर्व के समापन तथा होली पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्न मंच में रहींकार तीर्थ टिंबा गामड़ी, नसियाजी, आचार्य श्रेयसांगर महाराज की भोजन चालीसा शतक विशति, आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज के आगमन तथा नवागांव के नवोदित तीर्थ नेमीधाम से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने उत्साह के साथ उत्तर देकर अपनी धार्मिक जानकारी का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अष्टांहिका महापर्व से संबंधित एक रोचक पौराणिक फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के कैवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व पर ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी गई और रंगों के पर्व होली की महत्ता पर मंगलमय चर्चा-परिचर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला के पूर्व मंत्री जय कुमार शाह साहब के 91 वर्ष की आयु में देह परिवर्तन पर उनके व्यक्तित्व और प्रेरणादायक जीवन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा णमोकारमयी विनयांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।1
- उदयपुर जिले के घासा क्षेत्र में मिलावटखोरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध घी, मावा एवं अन्य खाद्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही खाद्य विभाग व एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।1
- Post by Ramchand maida1
- शिवगंज में होली मिलन, कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्त करने का आह्वान। आबूरोड भाजपा ने शिवगंज पहुंच जिला अध्यक्षा भंडारी के निवास पर दी पर्व की शुभकामनाएं। शिवगंज/आबूरोड। होली पर्व के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा नगर मंडल आबूरोड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शिवगंज स्थित जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी के निवास पर पहुंच उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भंडारी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई तथा अल्पाहार करवाया। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर परिवार की भावना के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति एवं रूपरेखा को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटना आवश्यक है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंहल, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण , मण्डल् महामंत्री दिनेश कुमार, भगवती सिंह, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, देवेंद्र निगम, मुकेश मोदी, हरेन्द्र सिंह, मंत्री प्रीति वाजपेयी, सोशल मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी, आई टी प्रभारी संजय चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संगीता शर्मा, अलका मोदी सुनीता मिश्रा, निर्वतमान पार्षद दीपक कुमार, इम्मामुदिन , बबिता माखीजा, अभिषेक मेरु, नीलेश राणा, सूर्यप्रताप सिंह,राजा बंजारा, मूलाराम ,गोविंद माखीजा, हनीफ बेलिम,सुरेश धवलेशा, सागर राणा, मुकेश धवलेशा, गोविंद भील एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसेडर श्री के.के. गुप्ता द्वारा आज स्वच्छता के संबंध में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में ब्रांड एंबेसेडर श्री गुप्ता ने नगरीय निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा शहर में प्रतिदिन नियमित सफाई सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही खाली भूखंडों की नियमित साफ-सफाई करवाई जाए ताकि गंदगी और मच्छरों के प्रकोप को रोका जा सके। उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों के बेहतर रखरखाव और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने शहर के बगीचों को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाए रखने के लिए घास की नियमित कटाई, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था तथा बड़े उद्यानों में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश रावल सहित नगरीय निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।4
- उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलाना खुर्द में एक हृदय विदारक घटना घटी। अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गया 14 वर्षीय किशोर खदान के गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान अजय डांगी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था।1
- Post by Parmeshvar redash1