logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवान पार्श्वनाथ कैवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व मनाया, अष्टांहिका महापर्व पर पाठशाला डडूका में प्रश्न मंच व फिल्म प्रदर्शन डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला डडूका द्वारा अष्टांहिका महापर्व के समापन तथा होली पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्न मंच में रहींकार तीर्थ टिंबा गामड़ी, नसियाजी, आचार्य श्रेयसांगर महाराज की भोजन चालीसा शतक विशति, आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज के आगमन तथा नवागांव के नवोदित तीर्थ नेमीधाम से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने उत्साह के साथ उत्तर देकर अपनी धार्मिक जानकारी का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अष्टांहिका महापर्व से संबंधित एक रोचक पौराणिक फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के कैवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व पर ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी गई और रंगों के पर्व होली की महत्ता पर मंगलमय चर्चा-परिचर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला के पूर्व मंत्री जय कुमार शाह साहब के 91 वर्ष की आयु में देह परिवर्तन पर उनके व्यक्तित्व और प्रेरणादायक जीवन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा णमोकारमयी विनयांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

2 hrs ago
user_धर्मेंद्र उपाध्याय
धर्मेंद्र उपाध्याय
पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

भगवान पार्श्वनाथ कैवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व मनाया, अष्टांहिका महापर्व पर पाठशाला डडूका में प्रश्न मंच व फिल्म प्रदर्शन डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला डडूका द्वारा अष्टांहिका महापर्व के समापन तथा होली पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्न मंच में रहींकार तीर्थ टिंबा गामड़ी, नसियाजी, आचार्य श्रेयसांगर महाराज की भोजन चालीसा शतक विशति, आचार्य प्रसन्न सागरजी महाराज के आगमन तथा नवागांव के नवोदित तीर्थ नेमीधाम से जुड़े रोचक प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने उत्साह के साथ उत्तर देकर अपनी धार्मिक जानकारी का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अष्टांहिका महापर्व से संबंधित एक रोचक पौराणिक फिल्म भी दिखाई गई। साथ ही 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के कैवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व पर ज्ञानवर्धक प्रस्तुति दी गई और रंगों के पर्व होली की महत्ता पर मंगलमय चर्चा-परिचर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में पाठशाला के पूर्व मंत्री जय कुमार शाह साहब के 91 वर्ष की आयु में देह परिवर्तन पर उनके व्यक्तित्व और प्रेरणादायक जीवन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा णमोकारमयी विनयांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बरोठा में CC निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार CC सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा एक वर्ष पहले सड़क पर गिट्टी डाल दी गई थी, लेकिन कथित कमीशनखोरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। लगभग एक साल तक गिट्टी सड़क पर पड़ी रही, जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित हुआ और कई छोटे-मोटे हादसे भी हुए। बाद में ठेकेदार द्वारा गिट्टी वापस उठा ली गई और बताया गया कि ठेका निरस्त (Cancel) हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कार्य का एक भी दिन काम नहीं हुआ, उसी कार्य के नाम पर कुछ लोगों द्वारा फर्जी मजदूरी भुगतान (Labour Payment) भी उठा लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बरोठा में हो रहे इस कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन और शासन मौन बना हुआ है, जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    4
    ग्राम पंचायत बरोठा में CC निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार CC सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा एक वर्ष पहले सड़क पर गिट्टी डाल दी गई थी, लेकिन कथित कमीशनखोरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
लगभग एक साल तक गिट्टी सड़क पर पड़ी रही, जिससे आमजन का आवागमन प्रभावित हुआ और कई छोटे-मोटे हादसे भी हुए। बाद में ठेकेदार द्वारा गिट्टी वापस उठा ली गई और बताया गया कि ठेका निरस्त (Cancel) हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिस कार्य का एक भी दिन काम नहीं हुआ, उसी कार्य के नाम पर कुछ लोगों द्वारा फर्जी मजदूरी भुगतान (Labour Payment) भी उठा लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बरोठा में हो रहे इस कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन और शासन मौन बना हुआ है, जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अभी तक ये सब ,ट्रेन ,ओर ,बस ,में देखा जा रहा था अब तो Flight ✈️ में भी शुरू हो गए.. कहा से आते है ये लोग.
    1
    अभी तक ये सब ,ट्रेन ,ओर ,बस ,में देखा जा रहा था अब तो Flight ✈️ में भी शुरू हो गए..
कहा से आते है ये लोग.
    user_MUNNA LAL DERAN
    MUNNA LAL DERAN
    Photographer पेटलावद, झाबुआ, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पार्क की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, सरकारी खंभे पर निजी कैमरा लगाने का भी मामला “हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले” – आयुक्त पर कथित बयान का आरोप ब्यूरो चीफ अनिल जटिया, प्रतापगढ़ प्रतापगढ़। शहर के नीमच रोड स्थित आदित्य नगर में पार्क की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद की कथित मिलीभगत से पार्क के लिए आरक्षित भूमि को क्षतिग्रस्त कर भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार आदित्य नगर में पार्क के लिए छोड़ी गई भूमि को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है। जिस स्थान पर बच्चों और आमजन के लिए पार्क विकसित किया जाना था, वहां अब कब्जे की आशंका जताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नगर के राहुल ग्वाला ने मीडिया को बताया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर नगर परिषद के आयुक्त से सवाल किया तो आयुक्त ने कथित रूप से कहा, “यह हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले।” इस कथित बयान के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।
    3
    पार्क की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, सरकारी खंभे पर निजी कैमरा लगाने का भी मामला
“हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले” – आयुक्त पर कथित बयान का आरोप
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया, प्रतापगढ़
प्रतापगढ़। शहर के नीमच रोड स्थित आदित्य नगर में पार्क की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद की कथित मिलीभगत से पार्क के लिए आरक्षित भूमि को क्षतिग्रस्त कर भूमाफियाओं को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार आदित्य नगर में पार्क के लिए छोड़ी गई भूमि को पूरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है। जिस स्थान पर बच्चों और आमजन के लिए पार्क विकसित किया जाना था, वहां अब कब्जे की आशंका जताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
नगर के राहुल ग्वाला ने मीडिया को बताया कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर नगर परिषद के आयुक्त से सवाल किया तो आयुक्त ने कथित रूप से कहा, “यह हमारी जमीन है, हम कुछ भी करें, आप कौन होते हैं पूछने वाले।” इस कथित बयान के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • डूंगरपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और नगर परिषद डूंगरपुर के पूर्व सभापति के के गुप्ता ने आगामी राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले डूंगरपुर नगर की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक्शन मोड पर कार्य करते हुए 5 प्रभारी के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनके द्वारा स्वच्छता को प्रभावित करने वाले 5 प्रमुख घटक के संबंध में निगरानी रखते हुए सूचनाएं और शिकायते संकलित करके ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता को रिपोर्टिंग दी जाएगी। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि डूंगरपुर नगर में भी टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। अब डूंगरपुर नगर की जनता की भी जिम्मेदारी है कि हम कहीं पर भी गंदगी नहीं फैलाएं और गंदगी करने वाले को भी रोके और टोके तथा कहीं पर भी गंदगी पाए जाने पर शीघ्र हमें सूचित करें। ब्रांड एम्बेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि शहर में निरीक्षण के समय मात्र प्रतापनगर बगीचे में ही सफाई पाई गई। प्रातः 6 से 10 बजे एवं सांय 6 से 10 बजे तक बगीचों में बागवान अपनी ड्यूटी देगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते सफाई, लाईट, तथा पेड़-पौधे को पानी देने सम्बन्धित सभी जिम्मेदारी बगीचे के अन्दर कार्य करने वाले बागवान की रहेगी। समस्या होने पर उसकी सूचना नरेन्द्र सिंह को देगा तथा इस कार्य को देखने हेतु श्री राजेश डेंडू को जिम्मेदारी दी गई है आप सीधे राजेश के मोबाईल पर बगीचे सम्बन्धित शिकायत दर्ज करवा सकते है। शहर में जगह-जगह गंदगी सम्बन्धित के लिए अमित टेलर, निजी खाली प्लॉटो को लेकर पंकज जैन को जिम्मेदारी दी गई है वही रोड़ लाईटों को लेकर मेरे द्वारा श्री गोपाल मराठा को जिम्मेदारी दी गई है। सड़कों पर गाये घूमती हुई दिखे तो आप श्री प्रवीण श्रीमाल को प्रभारी नियुक्त किया है।
    1
    डूंगरपुर।  स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान सरकार के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और नगर परिषद डूंगरपुर के पूर्व सभापति के के गुप्ता ने आगामी राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले डूंगरपुर नगर की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक्शन मोड पर कार्य करते हुए 5 प्रभारी के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इनके द्वारा स्वच्छता को प्रभावित करने वाले 5 प्रमुख घटक के संबंध में निगरानी रखते हुए सूचनाएं और शिकायते संकलित करके ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता को रिपोर्टिंग दी जाएगी। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि  डूंगरपुर नगर में भी टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। अब डूंगरपुर नगर की जनता की भी जिम्मेदारी है कि हम कहीं पर भी गंदगी नहीं फैलाएं और गंदगी करने वाले को भी रोके और टोके तथा कहीं पर भी गंदगी पाए जाने पर शीघ्र हमें सूचित करें।
ब्रांड एम्बेसडर श्री गुप्ता ने बताया कि शहर में निरीक्षण के समय मात्र प्रतापनगर बगीचे में ही सफाई पाई गई। प्रातः 6 से 10 बजे एवं सांय 6 से 10 बजे तक बगीचों में बागवान अपनी ड्यूटी देगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते सफाई, लाईट, तथा पेड़-पौधे को पानी देने सम्बन्धित सभी जिम्मेदारी बगीचे के अन्दर कार्य करने वाले बागवान की रहेगी। समस्या होने पर उसकी सूचना नरेन्द्र सिंह को देगा तथा इस कार्य को देखने हेतु श्री राजेश डेंडू को जिम्मेदारी दी गई है आप सीधे राजेश के मोबाईल पर बगीचे सम्बन्धित शिकायत दर्ज करवा सकते है। शहर में जगह-जगह गंदगी सम्बन्धित के लिए अमित टेलर, निजी खाली प्लॉटो को लेकर पंकज जैन को जिम्मेदारी दी गई है वही रोड़ लाईटों को लेकर मेरे द्वारा श्री गोपाल मराठा को जिम्मेदारी दी गई है। सड़कों पर गाये घूमती हुई दिखे तो आप श्री प्रवीण श्रीमाल को प्रभारी नियुक्त किया है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 min ago
  • डूंगरपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी ने पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार भी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी का गठन किया गया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में अवैध शराब भेजी जा रही है। इस पर टीम ने शनिवार सुबह बराठी गांव के आसपास निगरानी शुरू की।निगरानी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा कार आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बराठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।
    1
    डूंगरपुर। जिला पुलिस की विशेष टीम डीएसटी ने पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में की जा रही अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार भी जब्त की है।जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसटी का गठन किया गया है। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछीवाड़ा क्षेत्र की दुर्गम पहाड़ियों के रास्ते गुजरात में अवैध शराब भेजी जा रही है। इस पर टीम ने शनिवार सुबह बराठी गांव के आसपास निगरानी शुरू की।निगरानी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार एक इनोवा कार आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बराठी-चूंडावाड़ा मार्ग पर तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए।पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन और 43 पव्वे अवैध शराब बरामद की। वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। श्री राम दरबार मंदिर परिसर पोहरी पटेलान में समस्त चारधाम तीर्थ यात्रावासी परिवार एवं पाटीदार समाज पोहरी पटेलान-करावाड़ा के सानिध्य में आयोजित सामूहिक गंगोद्घापन एवं भव्य कलश यात्रा का धार्मिक आयोजन रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को पहले दिन विभिन्न वैदिक धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य आचार्य मनोज दीक्षित एवं ग्राम आचार्य दिनेश जोशी के सानिध्य में 18 कुंडाचार्य एवं उपाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में यजमान के रूप में हरिप्रसाद पाटीदार, वल्लभराम पाटीदार, केशवलाल पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, कांतीलाल पाटीदार, पंकज कुमार पाटीदार, रमेशचंद्र पाटीदार, अशोक कुमार पाटीदार, गेहरीलाल पाटीदार, भुरालाल पाटीदार एवं डूंगरसिंह राठौड़ सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे। अनुष्ठान के प्रथम दिन प्रायश्चित कर्म, हेमाद्री श्रवण, दशविधि स्नान, गणपति पूजन, मातृका पूजन, पृष्याहवाचन कर्म, भद्रगृह पूजन, भैरव पूजन, अग्नि स्थापना तथा नवग्रह पूजन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक विधि-विधानों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भैरव एवं गंगा कलश पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। शनिवार शाम को भैरव स्थापना, गंगाजी आह्वान एवं गंगा कूप पूजन यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी। इसके पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। समाजजनों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। साथ ही समाज के लोगों को एक मंच पर आने और धार्मिक संस्कारों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है। आयोजन को सफल बनाने में पाटीदार समाज के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा।
    4
    सीमलवाड़ा। श्री राम दरबार मंदिर परिसर पोहरी पटेलान में समस्त चारधाम तीर्थ यात्रावासी परिवार एवं पाटीदार समाज पोहरी पटेलान-करावाड़ा के सानिध्य में आयोजित सामूहिक गंगोद्घापन एवं भव्य कलश यात्रा का धार्मिक आयोजन रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर शनिवार को पहले दिन विभिन्न वैदिक धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न कराए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मुख्य आचार्य मनोज दीक्षित एवं ग्राम आचार्य दिनेश जोशी के सानिध्य में 18 कुंडाचार्य एवं उपाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत कराई। कार्यक्रम में यजमान के रूप में हरिप्रसाद पाटीदार, वल्लभराम पाटीदार, केशवलाल पाटीदार, ईश्वरलाल पाटीदार, कांतीलाल पाटीदार, पंकज कुमार पाटीदार, रमेशचंद्र पाटीदार, अशोक कुमार पाटीदार, गेहरीलाल पाटीदार, भुरालाल पाटीदार एवं डूंगरसिंह राठौड़ सहित उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
अनुष्ठान के प्रथम दिन प्रायश्चित कर्म, हेमाद्री श्रवण, दशविधि स्नान, गणपति पूजन, मातृका पूजन, पृष्याहवाचन कर्म, भद्रगृह पूजन, भैरव पूजन, अग्नि स्थापना तथा नवग्रह पूजन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक विधि-विधानों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भैरव एवं गंगा कलश पूजन भी विधिपूर्वक संपन्न कराया गया।
शनिवार शाम को भैरव स्थापना, गंगाजी आह्वान एवं गंगा कूप पूजन यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजन के दूसरे दिन रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी। इसके पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती तथा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है।
समाजजनों ने बताया कि इस प्रकार के सामूहिक धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। साथ ही समाज के लोगों को एक मंच पर आने और धार्मिक संस्कारों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है। आयोजन को सफल बनाने में पाटीदार समाज के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सक्रिय सहयोग रहा।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • प्रतापगढ़, 06 मार्च। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 20 फरवरी से खेल सप्ताह का आयोजन खेल प्रभारी सुमित चौहान द्वारा सफलतापूर्वक किया गया जिसमें बैडमिंटन, चेस, टेबल-टेनिस, क्रिकेट एवं रस्साकसी प्रतियोगिताएं रखी गई। प्राचार्या अश्मा आरा गौरी के प्रोत्साहन के साथ शुभारंभ किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर बैडमिंटन में छात्रों में क्रमशः पुष्कर प्रजापत एवं मो. अनस तथा छात्राओं में दीप्ति कुमावत एवं ऋषिता टांक रहे, चेस में सिद्धराज सिंह एवं प्रद्युम्न, टेबल-टेनिस में प्रद्युम्न (सिविल), रस्साकसी में प्रथम विद्युत शाखा एवं द्वितीय सिविल शाखा के छात्र रहे व क्रिकेट में प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    1
    प्रतापगढ़, 06 मार्च। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 20 फरवरी से खेल सप्ताह का आयोजन खेल प्रभारी सुमित चौहान द्वारा सफलतापूर्वक किया गया जिसमें बैडमिंटन, चेस, टेबल-टेनिस, क्रिकेट एवं रस्साकसी प्रतियोगिताएं रखी गई।
प्राचार्या अश्मा आरा गौरी के प्रोत्साहन के साथ शुभारंभ किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान पर बैडमिंटन में छात्रों में क्रमशः पुष्कर प्रजापत एवं मो. अनस तथा छात्राओं में दीप्ति कुमावत एवं ऋषिता टांक रहे, चेस में सिद्धराज सिंह एवं प्रद्युम्न, टेबल-टेनिस में प्रद्युम्न (सिविल), रस्साकसी में प्रथम विद्युत शाखा एवं द्वितीय सिविल शाखा के छात्र रहे व क्रिकेट में प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही।
प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई ग्रुप ऑफिस पर मौलाना इदरीस साहब, डॉक्टर इकरार शेख, समाज सेवी राजु भाई बर्तन वाला और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने परिंडे बांधकर उसमें थाना पानी की व्यवस्था की। मौलाना इदरीस साहब ने बताया कि व्यक्ति को इंसानियत के हर वो काम करने चाहिए जिससे लोगों सहित बेजुबान को राहत मिले। बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने के अभियान को शुरू करके इन्होंने काफी अच्छा संदेश दिया। ग्रुप सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में हर वर्ष गर्मियों के मौसम में इन पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है।
    1
    डूंगरपुर। एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान की शुरुआत शनिवार से हुई ग्रुप ऑफिस पर मौलाना इदरीस साहब, डॉक्टर इकरार शेख, समाज सेवी राजु भाई बर्तन वाला और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने परिंडे बांधकर उसमें थाना पानी की व्यवस्था की। मौलाना इदरीस साहब ने बताया कि व्यक्ति को इंसानियत के हर वो काम करने चाहिए जिससे लोगों सहित बेजुबान को राहत मिले। बेजुबानों के लिए परिंडे बांधने के अभियान को शुरू करके इन्होंने काफी अच्छा संदेश दिया। ग्रुप सदर मकरानी ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में हर वर्ष गर्मियों के मौसम में इन पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    Dungarpur, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.