अम्बाह में खाद संकट पर किसानों का चक्काजाम, 30 मिनट तक थमा यातायात अम्बाह में खाद संकट पर किसानों का चक्काजाम, 30 मिनट तक थमा यातायात अम्बाह। मंगलवार को नगर के मुरैना रोड स्थित मुरैना तिराहे पर किसानों ने खाद नहीं मिलने से नाराज होकर करीब 30 मिनट तक चक्काजाम किया। बताया गया कि अंबाह तहसील के खाद गोदाम में सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को खाद के परमिट जारी नहीं हो सके, जिससे बड़ी संख्या में किसान परेशान हो गए। खाद वितरण में हो रही देरी से आक्रोशित किसानों ने मुरैना-अम्बाह तिराहे पर सड़क जाम कर दी। चक्काजाम के चलते मुरैना और पोरसा की ओर जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। जाम में एम्बुलेंस, डायल-112 और यात्री बसें भी फंस गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 30 मिनट तक चले इस चक्काजाम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर किसानों ने जाम समाप्त किया। किसानों का कहना है कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें बार-बार परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सर्वर व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर किसानों को बिना किसी बाधा के खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि खेती के कार्य प्रभावित न हों।
अम्बाह में खाद संकट पर किसानों का चक्काजाम, 30 मिनट तक थमा यातायात अम्बाह में खाद संकट पर किसानों का चक्काजाम, 30 मिनट तक थमा यातायात अम्बाह। मंगलवार को नगर के मुरैना रोड स्थित मुरैना तिराहे पर किसानों ने खाद नहीं मिलने से नाराज होकर करीब 30 मिनट तक चक्काजाम किया। बताया गया कि अंबाह तहसील के खाद गोदाम में सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को खाद के परमिट जारी नहीं हो सके, जिससे बड़ी संख्या में किसान परेशान हो गए। खाद वितरण में हो रही देरी से आक्रोशित किसानों ने मुरैना-अम्बाह तिराहे पर सड़क जाम कर दी। चक्काजाम के चलते मुरैना और पोरसा की ओर जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। जाम में एम्बुलेंस, डायल-112 और यात्री बसें भी फंस गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 30 मिनट तक चले इस चक्काजाम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर किसानों ने जाम समाप्त किया। किसानों का कहना है कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें बार-बार परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सर्वर व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर किसानों को बिना किसी बाधा के खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि खेती के कार्य प्रभावित न हों।
- अम्बाह: जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों का आक्रोश, सीएमओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल; कल से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी अम्बाह: जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों का आक्रोश, सीएमओ की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल; कल से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी1
- अंचल के सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र "का स्मारक कर रहा भव्यता को शिरोधार्य। आंचल की सपूत ने 11 जनवरी 2023 भारत मां के चरणों की सेवा करते हुए दी थी शहादत, मरणोपरांत महामहिम के हाथों शौर्य चक्र से किया गया था सम्मानित। बलिदान एवं संघर्ष (11जनवरी 2023 से 3 अगस्त 2026) शियाचीन ग्लेशियर शहीद शौर्य चक्र सम्मानित के बलिदान से लेकर आज तक संघर्ष जारी *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । चंबलांचल को राष्ट्र पटल पर गौरवान्वित करने वाले सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर शहर के एम. एल. डी. कॉलोनी वार्ड-03 अम्बाह निवासी *अमर शहीद हव. विवेक सिंह तोमर"शौर्य चक्र" * पैतृक गांव - रुअर तहसील-अम्बाह के सपूत का बलिदान 11 जनवरी 2023 को शियाचीन ग्लेशियर की ज्वाला डी-जेड पोस्ट (फ्रंट ऑफ चाइना 18300फीट की ऊँचाई, माइनस 52डिग्री तापमान)पर हुआ था और अंत्येष्ठि 17 जनवरी 2023 को उनके पैतृक गाँव-रुअर नहर के किनारे सरकारी जमीन पर सर्वसहमति से किया गया। 17 जनवरी 2023 से आज तक शौर्य चक्र सम्मानित बलीदानी के सम्मान, स्वाभिमान,युवाओं को राष्ट्र प्रेरणा के लिए आज तक संघर्ष जारी है # इस महान बलीदानी की स्मारक निर्माण से लेकर 03 अगस्त 2026 आज तक संघर्ष जारी है 10 विस्वा जमीन पर निर्मित यह स्मारक नहर के किनारे स्थित गर्त में बनाई गई हैं जिसमें 11फीट ऊँचाई तक मिट्टी भराव किया गया है 68 पिलरों पर निर्मित इस स्मारक में 3 अगस्त 2026 तक लगभग - 48000000(अड़तालीस लाख) रुपये खर्च हो चुके हैं। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा सहायता राशि के रूप में ---- 1) वि.स.अ. माननीय श्री - नरेन्द्र सिंह तोमर (2023 के मुरैना श्योपुर सांसद एवं कृषि मंत्री ) के द्वारा सांसद निधि से - 1000000 (दस लाख रुपये वर्ष-2024 ) 2) माननीय श्री - इच्छित गढ़पाले (मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुरैना) मनरेगा योजना [प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना] - 255343 (दो लाख पचपन हजार तीन सौ तैतालिस रुपये) 3) माननीय सांसद- श्री शिवमंगल सिंह तोमर (मुरैना श्योपुर सांसद) के द्वारा -500000 (पाँच लाख रुपये -जनवरी2025) अनुदान स्वरूप दिये गए हैं लेकिन कुछ राशि अभी तक शेष है। #***अलावा इसके मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शहीद सैनिक को दी जाने वाली सम्मान स्वरूप 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि जो आज तक प्रदान नहीं की गई न ही किसी क्षेत्रीय विधायक-सांसद ने इस सम्मान राशि के प्रति जागरूक होकर अपना कर्तव्य निभाया है । ध्यान हैं बलिदानियों की धरा जहाँ के सैनिक मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपना बलिदान राष्ट्र के लिए देते हैं वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्मान के लिए कोई कार्यवाही तक नहीं की गई है अंचल के सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र "का स्मारक कर रहा भव्यता को शिरोधार्य। आंचल की सपूत ने 11 जनवरी 2023 भारत मां के चरणों की सेवा करते हुए दी थी शहादत, मरणोपरांत महामहिम के हाथों शौर्य चक्र से किया गया था सम्मानित। बलिदान एवं संघर्ष (11जनवरी 2023 से 3 अगस्त 2026) शियाचीन ग्लेशियर शहीद शौर्य चक्र सम्मानित के बलिदान से लेकर आज तक संघर्ष जारी *भीमसेन सिंह तोमर* अंबाह । चंबलांचल को राष्ट्र पटल पर गौरवान्वित करने वाले सपूत अमर शहीद हवलदार विवेक सिंह तोमर शहर के एम. एल. डी. कॉलोनी वार्ड-03 अम्बाह निवासी *अमर शहीद हव. विवेक सिंह तोमर"शौर्य चक्र" * पैतृक गांव - रुअर तहसील-अम्बाह के सपूत का बलिदान 11 जनवरी 2023 को शियाचीन ग्लेशियर की ज्वाला डी-जेड पोस्ट (फ्रंट ऑफ चाइना 18300फीट की ऊँचाई, माइनस 52डिग्री तापमान)पर हुआ था और अंत्येष्ठि 17 जनवरी 2023 को उनके पैतृक गाँव-रुअर नहर के किनारे सरकारी जमीन पर सर्वसहमति से किया गया। 17 जनवरी 2023 से आज तक शौर्य चक्र सम्मानित बलीदानी के सम्मान, स्वाभिमान,युवाओं को राष्ट्र प्रेरणा के लिए आज तक संघर्ष जारी है # इस महान बलीदानी की स्मारक निर्माण से लेकर 03 अगस्त 2026 आज तक संघर्ष जारी है 10 विस्वा जमीन पर निर्मित यह स्मारक नहर के किनारे स्थित गर्त में बनाई गई हैं जिसमें 11फीट ऊँचाई तक मिट्टी भराव किया गया है 68 पिलरों पर निर्मित इस स्मारक में 3 अगस्त 2026 तक लगभग - 48000000(अड़तालीस लाख) रुपये खर्च हो चुके हैं। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा सहायता राशि के रूप में ---- 1) वि.स.अ. माननीय श्री - नरेन्द्र सिंह तोमर (2023 के मुरैना श्योपुर सांसद एवं कृषि मंत्री ) के द्वारा सांसद निधि से - 1000000 (दस लाख रुपये वर्ष-2024 ) 2) माननीय श्री - इच्छित गढ़पाले (मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुरैना) मनरेगा योजना [प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना] - 255343 (दो लाख पचपन हजार तीन सौ तैतालिस रुपये) 3) माननीय सांसद- श्री शिवमंगल सिंह तोमर (मुरैना श्योपुर सांसद) के द्वारा -500000 (पाँच लाख रुपये -जनवरी2025) अनुदान स्वरूप दिये गए हैं लेकिन कुछ राशि अभी तक शेष है। #***अलावा इसके मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा शहीद सैनिक को दी जाने वाली सम्मान स्वरूप 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि जो आज तक प्रदान नहीं की गई न ही किसी क्षेत्रीय विधायक-सांसद ने इस सम्मान राशि के प्रति जागरूक होकर अपना कर्तव्य निभाया है । ध्यान हैं बलिदानियों की धरा जहाँ के सैनिक मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपना बलिदान राष्ट्र के लिए देते हैं वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों के द्वारा सम्मान के लिए कोई कार्यवाही तक नहीं की गई है1
- राजाखेड़ा में चार दिन के अंतराल के बाद हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी, 1घंटे तक लगातार बरसे बादल; तापमान में गिरावट; किसानों के चेहरे खिले; निचले इलाकों में जलभराव; बिजली गुल सावन की शुरुआत के साथ ही मंगलवार दोपहर को राजाखेड़ा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 12बजे आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से खेतों में नमी आई है। सरसों और बाजरे की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसान विजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,गयाप्रसाद जोनबाल ने कहा, "बारिश से खेती को संजीवनी मिल गई है। अब बाजरे की फसल की गुड़ाई में आसानी होगी।" तेज बारिश के कारण राजाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड और कॉलोनियों की निचली सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया। बारिश के चलते करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका में नालियों की सफाई निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। धोबटी मोहल्ले की पोखर में अतिक्रमण के कारण पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह बंद है। नगर पालिका प्रशासन को इस बारे में शिकायत भी दी गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लोगों की मिली भगत से पोखर पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं इस पोखर से पानी निकासी न होने के कारण पानी का जल भरा नालियों में हो रहा है और घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिससे बीमारियां पैदा होने का खतरा बना हुआ है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राजाखेड़ा में चार दिन के अंतराल के बाद हुई झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, सड़कों पर भरा पानी, 1घंटे तक लगातार बरसे बादल; तापमान में गिरावट; किसानों के चेहरे खिले; निचले इलाकों में जलभराव; बिजली गुल सावन की शुरुआत के साथ ही मंगलवार दोपहर को राजाखेड़ा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब 12बजे आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में करीब 5-6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बारिश से खेतों में नमी आई है। सरसों और बाजरे की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। किसान विजेंद्र सिंह, विष्णु सिंह,गयाप्रसाद जोनबाल ने कहा, "बारिश से खेती को संजीवनी मिल गई है। अब बाजरे की फसल की गुड़ाई में आसानी होगी।" तेज बारिश के कारण राजाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड और कॉलोनियों की निचली सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो हो गया। बारिश के चलते करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रही। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका में नालियों की सफाई निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। धोबटी मोहल्ले की पोखर में अतिक्रमण के कारण पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह बंद है। नगर पालिका प्रशासन को इस बारे में शिकायत भी दी गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लोगों की मिली भगत से पोखर पर अतिक्रमण करवाया जा रहा है जिसमें नगर पालिका के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं इस पोखर से पानी निकासी न होने के कारण पानी का जल भरा नालियों में हो रहा है और घरों में गंदा पानी घुस रहा है जिससे बीमारियां5 पैदा होने का खतरा बना हुआ है मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।1
- युवा नेता रामवीर पोसवाल एवं कांग्रेस युवा नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में नगर पालिका ईओ को सौंपा ज्ञापन बाड़ी बाड़ी नगर में लगातार हो रही बारिश के कारण उमरेह रोड एवं सर मथुरा रोड पर गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर युवा नेता रामवीर पोसवाल एवं कांग्रेस युवा नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में सर्व समाज के लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि उमरेह रोड एवं सर मथुरा रोड पर जलभराव के कारण आमजन, स्कूली छात्र-छात्राओं, राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लंबे समय तक पानी भरे रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है तथा स्थानीय नागरिकों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि उक्त क्षेत्रों से जल निकासी की स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था शीघ्र कराई जाए, ताकि नागरिकों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो सर्व समाज के लोग जनहित में आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान सर्व समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में नगर की जलभराव समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।2
- फतेहाबाद सीएचसी में बड़ा हादसा टला, छत का प्लास्टर भरभराकर गिरा फतेहाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद में मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अस्पताल भवन की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि जिस स्थान पर प्लास्टर गिरा, उस समय वहां कोई मरीज, तीमारदार, चिकित्सक या कर्मचारी मौजूद नहीं था। यदि घटना के समय वहां लोगों की आवाजाही होती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्लास्टर गिरने की आवाज सुनकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद अस्पताल भवन की सुरक्षा को लेकर मरीजों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में सरकारी भवनों की नियमित जांच और मरम्मत कराई जानी चाहिए। उनका आरोप है कि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं होने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से भवन का तकनीकी निरीक्षण कराने तथा जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज, तीमारदार या कर्मचारी की जान जोखिम में न पड़े। फिलहाल घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन यह हादसा अस्पताल भवन की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।3
- अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, वीर शहीद दयाराम गुर्जर पंचतत्व में विलीन भरतपुर। भारतीय सेना की 16 राजपूत रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे भरतपुर जिले के दर्र (वरहेना) निवासी वीर शहीद दयाराम गुर्जर मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम विदाई के दौरान हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर रही और भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शहीद का पार्थिव शरीर सुबह एंबुलेंस से बयाना पहुंचा, जहां भारतीय सेना की 16 राजपूत रेजिमेंट की सम्मान गार्ड पहले से ही मौजूद थी। सेना के अधिकारियों एवं जवानों ने सैन्य परंपराओं के अनुसार पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक सेना के वाहन में स्थानांतरित किया। इसके बाद बयाना थाना पुलिस की अगुवाई में अंतिम यात्रा शुरू हुई। अंतिम यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। स्कूली छात्र-छात्राएं सड़क के दोनों ओर खड़े होकर "भारत माता की जय" और "इंकलाब जिंदाबाद" के नारों के साथ वीर सपूत को अंतिम सलामी देते नजर आए। जैसे ही पार्थिव शरीर शहीद के पैतृक निवास पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया और परिजनों की चीख-पुकार से हर आंख नम हो उठी। अंतिम संस्कार के दौरान भावुक कर देने वाला दृश्य तब देखने को मिला, जब शहीद की पत्नी बबलेश गुर्जर ने अपने वीर पति की अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट तक साथ चलीं। वहीं शहीद के 12 वर्षीय पुत्र ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान वह बार-बार अपने पिता को याद कर भावुक हो उठा, जिससे उपस्थित लोगों की आंखें भी नम हो गईं। जानकारी के अनुसार, शहीद दयाराम गुर्जर अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार में तहसीलदार बयाना, विधायक ऋतु बनावत, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूपा, भूरा सरपंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सेना के अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के हजारों नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने वीर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।2
- बाजरे के खेत में छिपा रखा था शराब का जखीरा! सिहोनिया पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा मुरैना। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सिहोनिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाजरे के खेत में छिपाकर रखी गई करीब 90 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 4 अगस्त 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने महरी तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर बाजरे के खेत से विभिन्न ब्रांड की बीयर, व्हिस्की और देशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड की बीयर, व्हिस्की और देशी शराब शामिल है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिहोनिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।3