बाजरे के खेत में छिपा रखा था शराब का जखीरा! सिहोनिया पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा मुरैना। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सिहोनिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाजरे के खेत में छिपाकर रखी गई करीब 90 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 4 अगस्त 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने महरी तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर बाजरे के खेत से विभिन्न ब्रांड की बीयर, व्हिस्की और देशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड की बीयर, व्हिस्की और देशी शराब शामिल है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिहोनिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
बाजरे के खेत में छिपा रखा था शराब का जखीरा! सिहोनिया पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को दबोचा मुरैना। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए सिहोनिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाजरे के खेत में छिपाकर रखी गई करीब 90 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 4 अगस्त 2026 को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने महरी तिराहे के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर बाजरे के खेत से विभिन्न ब्रांड की बीयर, व्हिस्की और देशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध
दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांड की बीयर, व्हिस्की और देशी शराब शामिल है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिहोनिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
- अम्बाह में खाद संकट पर किसानों का चक्काजाम, 30 मिनट तक थमा यातायात अम्बाह। मंगलवार को नगर के मुरैना रोड स्थित मुरैना तिराहे पर किसानों ने खाद नहीं मिलने से नाराज होकर करीब 30 शाहेवेआलम खांन पत्रकार जिला मुरैना ब्यूरो चीफ अम्बाह में खाद संकट पर किसानों का चक्काजाम, 30 मिनट तक थमा यातायात अम्बाह। मंगलवार को नगर के मुरैना रोड स्थित मुरैना तिराहे पर किसानों ने खाद नहीं मिलने से नाराज होकर करीब 30 शाहेवेआलम खांन पत्रकार जिला मुरैना ब्यूरो चीफ मिनट तक चक्काजाम किया। बताया गया कि अंबाह तहसील के खाद गोदाम में सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को खाद के परमिट जारी नहीं हो सके, जिससे बड़ी संख्या में किसान परेशान हो गए। खाद वितरण में हो रही देरी से आक्रोशित किसानों ने मुरैना-अम्बाह तिराहे पर सड़क जाम कर दी। चक्काजाम के चलते मुरैना और पोरसा की ओर जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। जाम में एम्बुलेंस, डायल-112 और यात्री बसें भी फंस गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 30 मिनट तक चले इस चक्काजाम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश पर किसानों ने जाम समाप्त किया। किसानों का कहना है कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने और तकनीकी खामियों के कारण उन्हें बार-बार परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सर्वर व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर किसानों को बिना किसी बाधा के खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि खेती के कार्य प्रभावित न हों।1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया! जिसमें पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे! अम्बाह दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर विजय उत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे का मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा आतिशबाजी कर जीत की खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला। यह ऐतिहासिक विजय जन-जन के विश्वास, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, शेरा तोमर, वीरेंद्र सखवार,मंडल अध्यक्ष संजय सखवार, पहलाद सिंह, कोक सिंह कुशवाह, शिवनारायण सखवार, राहुल तोमर, बंटू शर्मा, संजू तोमर, मनीष तोमर भूरा बघेल, राजू तोमर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे2
- 🚨 मुरैना के बड़ा जैन मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध 🚨 मुरैना के बड़ा जैन मंदिर (पार्श्वनाथ मंदिर) में अज्ञात चोर द्वारा करीब डेढ़ किलो चांदी का छत्र चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो में संदिग्ध चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन उसके चेहरे पर मास्क होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मंदिर प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। यदि किसी व्यक्ति को वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या मुरैना पुलिस को सूचना दें। ⚠️ नोट: जब तक पुलिस जांच पूरी नहीं हो जाती, किसी भी व्यक्ति की पहचान को लेकर अपुष्ट दावे या अफवाहें साझा न करें1