नानपारा में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जा ध्वस्त बहराइच (नानपारा)। तहसील नानपारा में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कलवारी में गाटा संख्या 704, रकबा 0.293 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में श्मशान भूमि के रूप में दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था। इसकी शिकायत दूरभाष के माध्यम से एसडीएम नानपारा को दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बिना देर किए तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजा। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर दिया गया और सरकारी भूमि को पुनः सुरक्षित करा लिया गया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया, वहीं क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत पर इतनी त्वरित कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर न सिर्फ कब्जा हटाया जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
नानपारा में सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जा ध्वस्त बहराइच (नानपारा)। तहसील नानपारा में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी जमीन
को कब्जामुक्त करा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कलवारी में गाटा संख्या 704, रकबा 0.293 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में श्मशान भूमि के रूप में दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था। इसकी शिकायत दूरभाष के माध्यम से एसडीएम नानपारा को दी गई थी। मामले को गंभीरता से
लेते हुए एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बिना देर किए तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजा। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर दिया गया और सरकारी भूमि को पुनः सुरक्षित करा लिया गया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया, वहीं क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत
हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत पर इतनी त्वरित कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर न सिर्फ कब्जा हटाया जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
- बहराइच अफवाहों पर लगा विराम, पेट्रोल पंपों पर लौटी रौनक! पिछले कुछ समय से चल रही पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। रोडवेज स्थित पेट्रोल पंप से आई तस्वीरों और वीडियो ने साफ कर दिया है कि अब वहां न तो लंबी कतारें हैं और न ही वो भारी भीड़। भीड़ हुई 'हवा-हवाई': जो पंप कल तक खचाखच भरे थे, वहां अब शांति है। लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है, लेकिन अब पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) करने वाला कोई नहीं दिख रहा। सामान्य जनजीवन: लोग अपनी जरूरत के हिसाब से आराम से तेल ले रहे हैं। प्रशासन और जागरूक नागरिकों की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें! स्थान: रोडवेज पेट्रोल पंप, बहराइच ,,,, @highlight @highlight #BahraichPolice #up #reelsinstagram #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #co #Tel #डीजल #पेट्रोल #petrol #diesel #up1
- Post by Mithaai Lal guruji1
- माधवटांडा (पीलीभीत), 28 मार्च 2026। पौराणिक गोमती नदी उद्गम स्थल माधवटांडा स्थित विशाल माँ गोमती मंदिर परिसर में “गोमती नदी दर्शन यात्रा” का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने पूजन-अर्चन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरणविद, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गोमती नदी को जीवनदायिनी और पतितपावनी बताते हुए इसे अविरल, निर्मल और सरस सलिला बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि गोमती नदी सनातन काल से जीवनदायिनी रही है और इसकी अविरलता व जीवंतता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के पुनरोद्धार और संरक्षण के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त धन उपलब्ध कराया गया है तथा तटीय क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। गोमती दर्शन यात्रा के संयोजक अनुराग पांडेय एडवोकेट ने कहा कि गोमती नदी जल और जीवन की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने मांग की कि गोमती नदी को राज्य नदी घोषित किया जाए तथा इसे अतिक्रमण मुक्त कर इसके प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय संगठनों की ओर से मंत्री को ज्ञापन सौंपकर गोमती समेत प्रदेश की नदियों, तालाबों, पोखरों और झीलों के तटीय क्षेत्रों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षारोपण और संरक्षण की मांग की गई। जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गोमती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। वहीं डीएफओ भरत कुमार ने क्षेत्र को हरित बनाए रखने की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्माचार्य शिवानंद जी महाराज ने की, संचालन निर्भय सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्वेता सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, उपजिलाधिकारी परमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गोमती नदी तट पर स्वच्छता अभियान से हुई और समापन पर नदी को अविरल, स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। -3
- बहराइच जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय पुत्र माधव निवासी मटेरा कला, मोलाहे पुत्र रामखेलावन, शारदा प्रसाद पुत्र रामखेलावन, निर्भय पुत्र रामसागर निवासी गणेश पुरवा, रमजान अली पुत्र हबीब, मुस्तकीम पुत्र जिमीदार निवासी बरदहा बाजार, जिब्राइल पुत्र रसूल, साबिर पुत्र हसन अली, गोले पुत्र रसूल अहमद, जाहिद पुत्र मुजाहिद, अंसार पुत्र मुन्नू, मुसे पुत्र दरवर उर्फ बरकत निवासी टीकानपुरवा, टेंगा पुत्र परमेश्वर निवासी संकल्पा, कमला प्रसाद पुत्र कनौजी लाल, दिवाकर पुत्र माधवराव निवासी गौढिया तथा आलोक पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी बरदहा कला शामिल हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, कविंद्र नाथ सिंह, रामप्रवेश यादव सहित कांस्टेबल अजय कुमार, अवधेश यादव, हनुमान यादव और अरविंद राव शामिल रहे। सभी आरोपियों को शनिवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।2
- बहराइच। शहर के किसान डिग्री कॉलेज स्थित खेल मैदान में रविवार से आयोजित खेल महोत्सव में भारत और नेपाल के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में दोनों देश के खिलाड़ी शामिल होंगे। दोनों देश के बीच क्रीड़ा भारती और सीमा जागरण मंच की ओर से शुरू होने वाली खेल प्रतियोगिता से रिश्ते मजबूत होंगे। यह बात पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि सुरेश प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव से भारत और नेपाल के मध्य रिश्तों में मजबूती तो आएगी ही। साथ ही युवाओं को प्रतिभा निखारने में एक उचित स्थान मिल रहा है। किसान डिग्री कॉलेज के सचिव मेजर डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का रिश्ता है। जो काफी समय से चला आ रहा है, लेकिन ऐसे आयोजनों से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच हुए तनाव को कम करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। साथ ही सीमा वर्ती गांवों के लोगों को भी इन आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए सफलता मिलेगी। इसका शुरुआत रविवार को क्रास कंट्री दौड़ से होगी। यह रन फार नाम से शुरू होगी। नेपाल के लोगों को जोड़ने के लिए इसका आयोजन किया गया है। जिसमें प्रांत प्रचारक, एमएलसी, संगठन मंत्री अमर नाथ, समेत अन्य शामिल होंगे। प्रतियोगित में सीमा क्षेत्र की चार टीम, नेपाल की चार टीम रहेगी। इस दौरान अमरनाथ प्रान्त संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच,जिला संयोजक किसान मोर्चा सत्य प्रकाश सिंह सत्या, सभासद आशीष सिंह,देवेंद्र सिंह, डिम्पल जैन,आदित्य चंद मिश्र,डिंकु सिंह रैकवार क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अटल सिंह ,विवेक शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by AIMIM SHAFIk KHAN1
- महसी/बहराइच1
- नेपाल बॉर्डर पर तस्करी का माल बरामद,थाने के SI अजय कुमार ने पचपकरी के पास किया बरामद। #rupaidiha #bahraich #BahraichPolice #SSB1