logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नानपारा तहसील आठ सवाल का प्रोग्राम सिया सामुदायिक द्वारा निकल गया

2 hrs ago
user_Mithaai Lal guruji
Mithaai Lal guruji
Nanpara, Bahraich•
2 hrs ago

नानपारा तहसील आठ सवाल का प्रोग्राम सिया सामुदायिक द्वारा निकल गया

More news from Bahraich and nearby areas
  • बहराइच (नानपारा)। तहसील नानपारा में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कलवारी में गाटा संख्या 704, रकबा 0.293 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में श्मशान भूमि के रूप में दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था। इसकी शिकायत दूरभाष के माध्यम से एसडीएम नानपारा को दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बिना देर किए तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजा। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर दिया गया और सरकारी भूमि को पुनः सुरक्षित करा लिया गया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया, वहीं क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत पर इतनी त्वरित कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर न सिर्फ कब्जा हटाया जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    4
    बहराइच (नानपारा)। तहसील नानपारा में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कलवारी में गाटा संख्या 704, रकबा 0.293 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में श्मशान भूमि के रूप में दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था। इसकी शिकायत दूरभाष के माध्यम से एसडीएम नानपारा को दी गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बिना देर किए तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजा। जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर दिया गया और सरकारी भूमि को पुनः सुरक्षित करा लिया गया।
इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया, वहीं क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत पर इतनी त्वरित कार्रवाई प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है।
एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर न सिर्फ कब्जा हटाया जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    2 hrs ago
  • सरकारी भूमि पर किये गए अवैध कब्जें हुए ज़मीदोज़ बहराइच। तहसील नानपारा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम की तत्परता के चलते शिकायत मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। ग्राम पंचायत कलवारी में गाटा संख्या 704, रकबा 0.293 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में शमशान भूमि के रूप में दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था। दूरभाष पर प्राप्त हुई शिकायत के सम्बन्ध मौके पर पहुंची राजस्व टीम की जांच में शिकायत की पुष्टि होनंे पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर पुनः सुरक्षित कराया गया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर न सिर्फ कब्जा हटाया जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपेक्षा की है कि स्वेच्छा से अवैध कब्ज़ों को हटा लें अन्यथा की स्थिति में कब्ज़ा हटाने के साथ साथ सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।
    2
    सरकारी भूमि पर किये गए अवैध कब्जें हुए ज़मीदोज़ 
बहराइच। तहसील नानपारा में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। एसडीएम की तत्परता के चलते शिकायत मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त करा दिया गया। ग्राम पंचायत कलवारी में गाटा संख्या 704, रकबा 0.293 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में शमशान भूमि के रूप में दर्ज है, पर कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था। दूरभाष पर प्राप्त हुई शिकायत के सम्बन्ध मौके पर पहुंची राजस्व टीम की जांच में शिकायत की पुष्टि होनंे पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर पुनः सुरक्षित कराया गया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायत मिलने पर न सिर्फ कब्जा हटाया जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपेक्षा की है कि स्वेच्छा से अवैध कब्ज़ों को हटा लें अन्यथा की स्थिति में कब्ज़ा हटाने के साथ साथ सम्बन्धित के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • आस्था का दुरुपयोग: ढोंगी बाबा पर गंभीर आरोप महिला ने लगाया विश्वास तोड़ने और शोषण का आरोप एक स्वयंभू बाबा पर 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी आस्था और विश्वास का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया और शारीरिक शोषण किया। घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। समाज में ऐसे मामलों ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि अंधविश्वास के नाम पर लोगों का शोषण कब तक होता रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को जागरूक रहकर किसी भी तथाकथित धर्मगुरु पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।आस्था की आड़ में हैवानियत: खुद को शिव का अवतार बताने वाले ढोंगी बाबा पर दुष्कर्म का आरोप ​35 वर्षीय महिला ने लगाया विश्वास तोड़ने और शोषण का गंभीर आरोप, आरोपी फरार ​पालघर। आस्था और विश्वास के नाम पर मासूम लोगों को ठगने और उनका शोषण करने का एक और शर्मनाक मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आया है। यहाँ एक स्वयंभू बाबा, जो खुद को भगवान शिव का अवतार बताता था, पर एक 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। ​विश्वास का उठाया फायदा पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी धार्मिक आस्था का लाभ उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया। महिला का कहना है कि आरोपी ने दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर और आशीर्वाद के नाम पर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला को आरोपी की असलियत समझ आई, तब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ​पुलिस की कार्रवाई जारी शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से ही आरोपी बाबा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे ढोंगी बाबाओं के बहकावे में न आएं और सतर्क रहें। ​समाज पर उठते सवाल इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त अंधविश्वास और "फर्जी बाबाओं" के बढ़ते नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक लोग जागरूकता नहीं दिखाएंगे, तब तक धर्म की आड़ में ऐसे अपराधी मासूमों का शिकार करते रहेंगे।
    1
    आस्था का दुरुपयोग: ढोंगी बाबा पर गंभीर आरोप
महिला ने लगाया विश्वास तोड़ने और शोषण का आरोप
एक स्वयंभू बाबा पर 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी आस्था और विश्वास का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया और शारीरिक शोषण किया। घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। समाज में ऐसे मामलों ने फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि अंधविश्वास के नाम पर लोगों का शोषण कब तक होता रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि लोगों को जागरूक रहकर किसी भी तथाकथित धर्मगुरु पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए।आस्था की आड़ में हैवानियत: खुद को शिव का अवतार बताने वाले ढोंगी बाबा पर दुष्कर्म का आरोप
​35 वर्षीय महिला ने लगाया विश्वास तोड़ने और शोषण का गंभीर आरोप, आरोपी फरार
​पालघर। आस्था और विश्वास के नाम पर मासूम लोगों को ठगने और उनका शोषण करने का एक और शर्मनाक मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले से सामने आया है। यहाँ एक स्वयंभू बाबा, जो खुद को भगवान शिव का अवतार बताता था, पर एक 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।
​विश्वास का उठाया फायदा
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी धार्मिक आस्था का लाभ उठाकर उसे अपने जाल में फंसाया। महिला का कहना है कि आरोपी ने दैवीय शक्तियों का डर दिखाकर और आशीर्वाद के नाम पर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब महिला को आरोपी की असलियत समझ आई, तब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
​पुलिस की कार्रवाई जारी
शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के बाद से ही आरोपी बाबा फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऐसे ढोंगी बाबाओं के बहकावे में न आएं और सतर्क रहें।
​समाज पर उठते सवाल
इस घटना ने एक बार फिर समाज में व्याप्त अंधविश्वास और "फर्जी बाबाओं" के बढ़ते नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक लोग जागरूकता नहीं दिखाएंगे, तब तक धर्म की आड़ में ऐसे अपराधी मासूमों का शिकार करते रहेंगे।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter Bahraich, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहराइच। शहर के किसान डिग्री कॉलेज स्थित खेल मैदान में रविवार से आयोजित खेल महोत्सव में भारत और नेपाल के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में दोनों देश के खिलाड़ी शामिल होंगे। दोनों देश के बीच क्रीड़ा भारती और सीमा जागरण मंच की ओर से शुरू होने वाली खेल प्रतियोगिता से रिश्ते मजबूत होंगे। यह बात पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि सुरेश प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव से भारत और नेपाल के मध्य रिश्तों में मजबूती तो आएगी ही। साथ ही युवाओं को प्रतिभा निखारने में एक उचित स्थान मिल रहा है। किसान डिग्री कॉलेज के सचिव मेजर डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का रिश्ता है। जो काफी समय से चला आ रहा है, लेकिन ऐसे आयोजनों से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच हुए तनाव को कम करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। साथ ही सीमा वर्ती गांवों के लोगों को भी इन आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए सफलता मिलेगी। इसका शुरुआत रविवार को क्रास कंट्री दौड़ से होगी। यह रन फार नाम से शुरू होगी। नेपाल के लोगों को जोड़ने के लिए इसका आयोजन किया गया है। जिसमें प्रांत प्रचारक, एमएलसी, संगठन मंत्री अमर नाथ, समेत अन्य शामिल होंगे। प्रतियोगित में सीमा क्षेत्र की चार टीम, नेपाल की चार टीम रहेगी। इस दौरान अमरनाथ प्रान्त संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच,जिला संयोजक किसान मोर्चा सत्य प्रकाश सिंह सत्या, सभासद आशीष सिंह,देवेंद्र सिंह, डिम्पल जैन,आदित्य चंद मिश्र,डिंकु सिंह रैकवार क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अटल सिंह ,विवेक शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    4
    बहराइच। शहर के किसान डिग्री कॉलेज स्थित खेल मैदान में रविवार से आयोजित खेल महोत्सव में भारत और नेपाल के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में दोनों देश के खिलाड़ी शामिल होंगे। दोनों देश के बीच क्रीड़ा भारती और सीमा जागरण मंच की ओर से शुरू होने वाली खेल प्रतियोगिता से रिश्ते मजबूत होंगे। यह बात पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि सुरेश प्रताप सिंह ने कही। 
उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव से भारत और नेपाल के मध्य रिश्तों में मजबूती तो आएगी ही। साथ ही युवाओं को प्रतिभा निखारने में एक उचित स्थान मिल रहा है। किसान डिग्री कॉलेज के सचिव मेजर डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का रिश्ता है। जो काफी समय से चला आ रहा है, लेकिन ऐसे आयोजनों से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच हुए तनाव को कम करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। साथ ही सीमा वर्ती गांवों के लोगों को भी इन आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए सफलता मिलेगी। इसका शुरुआत रविवार को क्रास कंट्री दौड़ से होगी। यह रन फार नाम से शुरू होगी। नेपाल के लोगों को जोड़ने के लिए इसका आयोजन किया गया है। जिसमें प्रांत प्रचारक, एमएलसी, संगठन मंत्री अमर नाथ, समेत अन्य शामिल होंगे। प्रतियोगित में सीमा क्षेत्र की चार टीम, नेपाल की चार टीम रहेगी।  इस दौरान अमरनाथ प्रान्त संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच,जिला संयोजक किसान मोर्चा सत्य प्रकाश सिंह सत्या, सभासद आशीष सिंह,देवेंद्र सिंह, डिम्पल जैन,आदित्य चंद मिश्र,डिंकु सिंह रैकवार क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अटल सिंह ,विवेक शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_PradipKumar Sharma
    PradipKumar Sharma
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहराइच जिले के निंबुआरी निवासी युवक दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन वह एआरटीओ कार्यालय के पास अचेत अवस्था में मिला। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। रामगांव थाना क्षेत्र के निंबुआरी निवासी बबलू (32) दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वह प्रतिदिन की तरह सुबह घर से काम पर निकले थे, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। नगर स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास उनके अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। बबलू के भाई जयंकर घर के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बबलू को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रात में लखनऊ ले जाते समय बबलू की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
    4
    बहराइच जिले के निंबुआरी निवासी युवक दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन वह एआरटीओ कार्यालय के पास अचेत अवस्था में मिला। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। रामगांव थाना क्षेत्र के निंबुआरी निवासी बबलू (32) दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वह प्रतिदिन की तरह सुबह घर से काम पर निकले थे, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। नगर स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास उनके अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। बबलू के भाई जयंकर घर के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बबलू को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रात में लखनऊ ले जाते समय बबलू की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बहराइच, उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस लाइन, बहराइच में “रन फॉर एम्पावरमेंट” एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बहराइच ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल, बहराइच की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल से प्रथम – दीक्षा द्वितीय – संस्कृति तृतीय – हर्षिता त्रिपाठी पुलिस टीम से प्रथम – अनुपम पटेल द्वितीय – चांदनी वर्मा तृतीय – किरन यादव रहीं। इसके साथ ही मिशन शक्ति टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाजारों, विद्यालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोष्ठी, चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही 1090, 112, 181, 1076, 108, 102 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, पुलिस मॉडर्न स्कूल प्रबंधन, कर्मचारीगण तथा आमजन मौजूद रहे। बहराइच पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी की बाइट-
    4
    बहराइच, उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस लाइन, बहराइच में “रन फॉर एम्पावरमेंट” एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बहराइच ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल, बहराइच की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
पुलिस मॉडर्न स्कूल से
प्रथम – दीक्षा
द्वितीय – संस्कृति
तृतीय – हर्षिता त्रिपाठी
पुलिस टीम से
प्रथम – अनुपम पटेल
द्वितीय – चांदनी वर्मा
तृतीय – किरन यादव रहीं।
इसके साथ ही मिशन शक्ति टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाजारों, विद्यालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोष्ठी, चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
अभियान के तहत महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही 1090, 112, 181, 1076, 108, 102 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, पुलिस मॉडर्न स्कूल प्रबंधन, कर्मचारीगण तथा आमजन मौजूद रहे।
बहराइच पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी की बाइट-
    user_डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    डॉ0सै0अब्दुल ख़बीर स्वतंत्र पत्रकार
    Voice of people Nanpara, Bahraich•
    3 hrs ago
  • Post by सकील अहमद
    1
    Post by सकील अहमद
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Salman Shaikh Salman Shaikh
    1
    Post by Salman Shaikh Salman Shaikh
    user_Salman Shaikh Salman Shaikh
    Salman Shaikh Salman Shaikh
    Bahraich, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.