बहराइच पुलिस लाइन में “रन फॉर एम्पावरमेंट” का आयोजन बहराइच पुलिस लाइन में “रन फॉर एम्पावरमेंट” का आयोजन बहराइच, उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस लाइन, बहराइच में “रन फॉर एम्पावरमेंट” एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बहराइच ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल, बहराइच की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल से प्रथम – दीक्षा द्वितीय – संस्कृति तृतीय – हर्षिता त्रिपाठी पुलिस टीम से प्रथम – अनुपम पटेल द्वितीय – चांदनी वर्मा तृतीय – किरन यादव रहीं। इसके साथ ही मिशन शक्ति टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बाजारों, विद्यालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोष्ठी, चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही 1090, 112, 181, 1076, 108, 102 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, पुलिस मॉडर्न स्कूल प्रबंधन, कर्मचारीगण तथा आमजन मौजूद रहे। बहराइच पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी की बाइट-
बहराइच पुलिस लाइन में “रन फॉर एम्पावरमेंट” का आयोजन बहराइच पुलिस लाइन में “रन फॉर एम्पावरमेंट” का आयोजन बहराइच, उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति 5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस लाइन, बहराइच में “रन फॉर एम्पावरमेंट” एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बहराइच ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल, बहराइच की
छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। दौड़ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मॉडर्न स्कूल से प्रथम – दीक्षा द्वितीय – संस्कृति तृतीय – हर्षिता त्रिपाठी पुलिस टीम से प्रथम – अनुपम पटेल द्वितीय – चांदनी वर्मा तृतीय – किरन यादव रहीं। इसके साथ ही मिशन शक्ति टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया
जा रहा है। बाजारों, विद्यालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोष्ठी, चौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक
किया गया। साथ ही 1090, 112, 181, 1076, 108, 102 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, पुलिस मॉडर्न स्कूल प्रबंधन, कर्मचारीगण तथा आमजन मौजूद रहे। बहराइच पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी की बाइट-
- बहराइच अफवाहों पर लगा विराम, पेट्रोल पंपों पर लौटी रौनक! पिछले कुछ समय से चल रही पेट्रोल की किल्लत की अफवाहों का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। रोडवेज स्थित पेट्रोल पंप से आई तस्वीरों और वीडियो ने साफ कर दिया है कि अब वहां न तो लंबी कतारें हैं और न ही वो भारी भीड़। भीड़ हुई 'हवा-हवाई': जो पंप कल तक खचाखच भरे थे, वहां अब शांति है। लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है, लेकिन अब पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) करने वाला कोई नहीं दिख रहा। सामान्य जनजीवन: लोग अपनी जरूरत के हिसाब से आराम से तेल ले रहे हैं। प्रशासन और जागरूक नागरिकों की अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित रहें! स्थान: रोडवेज पेट्रोल पंप, बहराइच ,,,, @highlight @highlight #BahraichPolice #up #reelsinstagram #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #co #Tel #डीजल #पेट्रोल #petrol #diesel #up1
- Post by Mithaai Lal guruji1
- माधवटांडा (पीलीभीत), 28 मार्च 2026। पौराणिक गोमती नदी उद्गम स्थल माधवटांडा स्थित विशाल माँ गोमती मंदिर परिसर में “गोमती नदी दर्शन यात्रा” का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने पूजन-अर्चन, वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरणविद, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गोमती नदी को जीवनदायिनी और पतितपावनी बताते हुए इसे अविरल, निर्मल और सरस सलिला बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि गोमती नदी सनातन काल से जीवनदायिनी रही है और इसकी अविरलता व जीवंतता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गोमती नदी के पुनरोद्धार और संरक्षण के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त धन उपलब्ध कराया गया है तथा तटीय क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। गोमती दर्शन यात्रा के संयोजक अनुराग पांडेय एडवोकेट ने कहा कि गोमती नदी जल और जीवन की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने मांग की कि गोमती नदी को राज्य नदी घोषित किया जाए तथा इसे अतिक्रमण मुक्त कर इसके प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय संगठनों की ओर से मंत्री को ज्ञापन सौंपकर गोमती समेत प्रदेश की नदियों, तालाबों, पोखरों और झीलों के तटीय क्षेत्रों में पंचवटी प्रजाति के वृक्षारोपण और संरक्षण की मांग की गई। जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गोमती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। वहीं डीएफओ भरत कुमार ने क्षेत्र को हरित बनाए रखने की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्माचार्य शिवानंद जी महाराज ने की, संचालन निर्भय सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन स्वेता सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, उपजिलाधिकारी परमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गोमती नदी तट पर स्वच्छता अभियान से हुई और समापन पर नदी को अविरल, स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। -3
- बहराइच जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय पुत्र माधव निवासी मटेरा कला, मोलाहे पुत्र रामखेलावन, शारदा प्रसाद पुत्र रामखेलावन, निर्भय पुत्र रामसागर निवासी गणेश पुरवा, रमजान अली पुत्र हबीब, मुस्तकीम पुत्र जिमीदार निवासी बरदहा बाजार, जिब्राइल पुत्र रसूल, साबिर पुत्र हसन अली, गोले पुत्र रसूल अहमद, जाहिद पुत्र मुजाहिद, अंसार पुत्र मुन्नू, मुसे पुत्र दरवर उर्फ बरकत निवासी टीकानपुरवा, टेंगा पुत्र परमेश्वर निवासी संकल्पा, कमला प्रसाद पुत्र कनौजी लाल, दिवाकर पुत्र माधवराव निवासी गौढिया तथा आलोक पुत्र चंद्र प्रकाश निवासी बरदहा कला शामिल हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, कविंद्र नाथ सिंह, रामप्रवेश यादव सहित कांस्टेबल अजय कुमार, अवधेश यादव, हनुमान यादव और अरविंद राव शामिल रहे। सभी आरोपियों को शनिवार शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।2
- बहराइच। शहर के किसान डिग्री कॉलेज स्थित खेल मैदान में रविवार से आयोजित खेल महोत्सव में भारत और नेपाल के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में दोनों देश के खिलाड़ी शामिल होंगे। दोनों देश के बीच क्रीड़ा भारती और सीमा जागरण मंच की ओर से शुरू होने वाली खेल प्रतियोगिता से रिश्ते मजबूत होंगे। यह बात पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि सुरेश प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव से भारत और नेपाल के मध्य रिश्तों में मजबूती तो आएगी ही। साथ ही युवाओं को प्रतिभा निखारने में एक उचित स्थान मिल रहा है। किसान डिग्री कॉलेज के सचिव मेजर डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी का रिश्ता है। जो काफी समय से चला आ रहा है, लेकिन ऐसे आयोजनों से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दोनों देश के बीच हुए तनाव को कम करने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी है। साथ ही सीमा वर्ती गांवों के लोगों को भी इन आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए सफलता मिलेगी। इसका शुरुआत रविवार को क्रास कंट्री दौड़ से होगी। यह रन फार नाम से शुरू होगी। नेपाल के लोगों को जोड़ने के लिए इसका आयोजन किया गया है। जिसमें प्रांत प्रचारक, एमएलसी, संगठन मंत्री अमर नाथ, समेत अन्य शामिल होंगे। प्रतियोगित में सीमा क्षेत्र की चार टीम, नेपाल की चार टीम रहेगी। इस दौरान अमरनाथ प्रान्त संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच,जिला संयोजक किसान मोर्चा सत्य प्रकाश सिंह सत्या, सभासद आशीष सिंह,देवेंद्र सिंह, डिम्पल जैन,आदित्य चंद मिश्र,डिंकु सिंह रैकवार क्रीड़ा भारती अध्यक्ष अटल सिंह ,विवेक शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by AIMIM SHAFIk KHAN1
- महसी/बहराइच1
- नेपाल बॉर्डर पर तस्करी का माल बरामद,थाने के SI अजय कुमार ने पचपकरी के पास किया बरामद। #rupaidiha #bahraich #BahraichPolice #SSB1