आदर्श विद्या मंदिर सावर का शानदार परिणाम: सभी कक्षाएं 100% पास, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, सावर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की अरुण, उदय, प्रभात, प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, षष्ठम एवं सप्तमी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम विधिवत घोषित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि देवली के प्रतिष्ठित व्यवसायी बनवारी लाल गुप्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी रामपाल अग्रवाल, नोरत रांटा एवं यशस्वी गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग के अधिकारी राजेन्द्र प्रताप सिंह शक्तावत ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बनवारी लाल सोनी द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई। परीक्षा प्रभारी आचार्य घीसा नाथ योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 164 भैया-बहिनों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। उन्होंने इसे विद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। समारोह के दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को एक महत्वपूर्ण सौगात भी मिली। विद्यालय के कोषाध्यक्ष अभिषेक मित्तल की प्रेरणा से अतिथियों द्वारा शिशु वाटिका के विद्यार्थियों के शैक्षणिक उपयोग हेतु 43 इंच की एलईडी टीवी (लगभग 43 हजार रुपये मूल्य) भेंट की गई, जिस पर विद्यालय परिवार ने आभार जताया। इसके अलावा सत्र 2025-26 में सर्वाधिक प्रवेश दिलाने वाले आचार्य, दीदी एवं वाहन चालकों को भी पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के सचिव चंद्रप्रकाश वैष्णव, कोषाध्यक्ष अभिषेक मित्तल, पूर्व सदस्य चंद्रप्रकाश शर्मा सहित अभिभावकगण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन आचार्य घीसा नाथ योगी ने किया।

- कोटा में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ नजर आया। उसे रोककर तलाशी लेने पर बाइक के बैग में एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच में यह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर इसकी मात्रा 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया1
- जंग का आज 32 वां दिन: तेल अबीब में ईरानी हमले के बाद की इमारतें मलबे में तब्दील...1
- महिला प्रोफेसर बोलीं-PhD स्टूडेंट पीछा करता है:फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है, पूर्व पार्षद बेल बजाकर डराता है1
- Post by Ramkesh Nareda1
- बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट (24-27 मार्च) में डूंगरपुर की नेहा चौबीसा ने अंतरराष्ट्रीय संसद के स्पीकर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर वागड़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। 'यंग माइंड्स, सस्टेनेबल फ्यूचर, ग्लोबल इंपैक्ट' विषय पर आधारित इस सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ नेहा के प्रभावी संचालन और नेतृत्व कौशल के लिए उन्हें 'यूथ डेलीगेट' सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नेहा ने अपनी इस सफलता को वैश्विक स्तर पर संसदीय प्रक्रियाओं और विभिन्न संस्कृतियों को समझने का एक अनमोल अवसर बताया है।1
- कापरेन में विजय कॉलोनी में सूखे खेजड़ी के पेड़ से मंडरा रहा खतरा, कॉलोनी वासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन।1
- सोनकच्छ महावीर जयंती शोभायात्रा, भक्ति और जयघोष से गूंजा,#madhyapradesh #sonkatchnews #latestupdates1
- Post by Mayur times news1
- जंग का आज 32 वां दिन: वीडियो ईरान के इस्फहान शहर का है, ट्रंप ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपलोड किया है...1