भारतीय जनता पार्टी के नेता शेर जंग सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता भारतीय जनता पार्टी के नेता शेर जंग सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता लालगंज रायबरेली । लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर छात्र संगठनों से जुड़े विवाद और रायबरेली में चल रहे राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता के दौरान शेर जंग सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को निराधार बताते हुए कहा कि पूरे मामले को तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने शिव शंकर के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे पर राजनीति करने से पहले वास्तविक तथ्यों की जानकारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों और युवाओं से जुड़े मामलों को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में सभी पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए और तथ्यों के आधार पर ही अपनी राय रखनी चाहिए। शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह शिव शंकर के साथ खड़े हैं और उनके समर्थन में अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने संबंधित मामले में लगाए जा रहे आरोपों को गलत और आधारहीन बताया। प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान शेर जंग सिंह यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा और कहा कि जनता के सामने सही तथ्य पहुंचना बेहद जरूरी है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता शेर जंग सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता भारतीय जनता पार्टी के नेता शेर जंग सिंह यादव ने की प्रेस वार्ता लालगंज रायबरेली । लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर छात्र संगठनों से जुड़े विवाद और रायबरेली में चल रहे राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखी। प्रेस वार्ता के दौरान शेर जंग सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को निराधार बताते हुए कहा कि पूरे मामले को तथ्यों के आधार पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने शिव शंकर के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी भी मुद्दे पर राजनीति करने से पहले वास्तविक तथ्यों की जानकारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों और युवाओं से जुड़े मामलों को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। ऐसे मामलों में सभी पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए और तथ्यों के आधार पर ही अपनी राय रखनी चाहिए। शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह शिव शंकर के साथ खड़े हैं और उनके समर्थन में अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने संबंधित मामले में लगाए जा रहे आरोपों को गलत और आधारहीन बताया। प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान शेर जंग सिंह यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूरे मामले पर अपना पक्ष रखा और कहा कि जनता के सामने सही तथ्य पहुंचना बेहद जरूरी है।
- फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति किया गया जागरूक फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति किया गया जागरूक रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायबरेली में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के तत्वावधान में किया गया। रायबरेली स्टेडियम से जागरूकता साइकिल रैली को रवाना किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और अन्य लोगों ने हिस्सा लेकर फिटनेस का संदेश दिया। इसी क्रम में SAI हॉस्टल से भी पत्रकारों एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को अपने दैनिक जीवन में कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने, नियमित व्यायाम करने और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रह सकते हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति सचेत करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। SAI हॉस्टल के मैनेजर एवं सहायक स्टाफ के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता अभियान में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साइकिल रैली के दौरान फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।4
- रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज विवाद के बाद समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। विधायक ने इसे अपने साथ-साथ पासी समाज के अपमान से जोड़ते हुए पुलिस और सत्ताधारी पक्ष के मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। विधायक के आरोपों के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल और गरमा गया। सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, सपा विधायक राहुल लोधी ने भी प्रदर्शन के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं वा सपा विधायकों की हत्या किए जाने की बात कही। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमाता नजर आया1
- रामपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी और बरामद साइबर फ्रॉड सामग्री रामपुर में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कथित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बच्चे का आधार बनवाने के नाम पर महिला के नाम बैंक खाता खुलवाकर साइबर अपराध की रकम निकालने का आरोप है। कार्रवाई में 29 सिम, 7 एटीएम कार्ड, 11 बैंक अकाउंट किट और 1.13 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।1
- पूर्व विधायक राकेश सिंह ने किया गांव -गांव निरिक्षण सुनी लोगो की समस्या #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #RaebareliPolice #RakeshSingh #DineshPratapSingh #Harchandpur पूर्व विधायक राकेश सिंह ने किया गांव -गांव निरिक्षण सुनी लोगो की समस्या #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #RaebareliPolice #RakeshSingh #DineshPratapSingh #Harchandpur1
- समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं राजस्व, बिजली और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें पहुंचीं, कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण सलोन, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के छतोह ब्लॉक परिसर में शनिवार, 19 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने की। समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष शिकायतें दर्ज कराईं। फरियादियों ने राजस्व, विद्युत और पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। प्राप्त सभी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि जिन मामलों का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका है, उनका भी जल्द समाधान कराया जाएगा। इस दौरान तहसील और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- *लुलु मॉल के 2 रेस्टोरेंट में कॉकरोच-गंदगी, सीज किए गए:* वेज-नॉनवेज भी साथ रखा था; लखनऊ के 8 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड लुलु मॉल के रेस्टोरेंट और मोती महल: लखनऊ के प्रतिष्ठित लुलु मॉल के रेस्टोरेंट और मोती महल रेस्टोरेंट की रसोई में भारी गंदगी और कॉकरोच रेंगते हुए मिले.खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड चेन और रेस्टोरेंट पर एक बड़ी कार्रवाई की गई है. शुक्रवार को हुई इस जांच के दौरान गंभीर स्वच्छता खामियां मिलने पर उत्तर प्रदेश के कुल 10 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) कर दिए गए हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा में जन्माष्टमी शिव कारण द्वार मनाई गई नूरुद्दीनपुर ग्राम सभा जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया शिवकरण विशेष अतिथि माननीय विधायक अशोक कोई एवं नूरुद्दीन क्षेत्रीय ग्रामीण जनता ने हर्ष के साथ भाग लिया।।1
- सवर्ण समाज ने दिखाई एकजुटता, RSP के बैनर तले हुई महापंचायत सवर्ण समाज ने दिखाई एकजुटता, RSP के बैनर तले हुई महापंचायत रायबरेली में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के तत्वावधान में सवर्ण महापंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें सवर्ण समाज की एकजुटता की ऐतिहासिक तस्वीर देखने को मिली। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी, जिला प्रभारी धर्मेंद्र त्रिवेदी और लखनऊ मंडल प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई इस महापंचायत में सवर्ण आर्मी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा समेत सभी प्रमुख संगठनों ने प्रतिभाग किया। पदाधिकारियों ने कहा कि जब सभी संगठनों के मुद्दे और विचारधारा एक है तो आवाज भी एक होनी चाहिए। बैनर भले अलग हों लेकिन मिशन एक है। महापंचायत में संकल्प लिया गया कि जनपद में सवर्ण समाज के किसी भी भाई के साथ अन्याय होने पर सभी संगठन एक साथ खड़े होंगे। एससी/एसटी एक्ट, जातिगत आरक्षण, यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध और सवर्ण आयोग गठन जैसे मुद्दों पर एक संगठन के आह्वान पर सभी बिना बुलावे के शामिल होंगे। वहीं बताया गया कि RSP राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पंकज धवरैय्या के नेतृत्व में दिल्ली में "सवर्ण जगाओ-भारत बचाओ" यात्रा चल रही है, जो 11 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के साथ समाप्त होगी। इस दौरान सलोन ब्लॉक प्रमुख कुमार आजाद सिंह ने भी पहुंचकर समाज को प्रथम बताया। महापंचायत में वीपी त्रिपाठी, अनुराधा मिश्रा, कुलप्रकाश पांडे, कल्पना शुक्ला, डॉ अवधेश सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।4