झरिया में चंद्रशेखर अग्रवाल के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब, पदयात्रा में दिखा व्यापक समर्थन धनबादः धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत मंगलवार को झरिया क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। जामाडोबा स्थित अयोध्या नगरी में भोलेनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अभियान की शुरुआत हुई, जिसके बाद उनका काफिला आलम नगर, शास्त्री नगर, डुमरी-3 नंबर, डुमरी-4 नंबर, गुरुद्वारा साहिब, भौरा स्टेशन, डिगवाडीह बाजार, हुसैन नगर और ऊपर कुली समेत कई इलाकों में पहुंचा। इस दौरान अग्रवाल ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि धनबाद को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे और विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। समर्थकों के आग्रह पर दुख हारिणी मंदिर से झरिया इंदिरा चौक तक पदयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग में समर्थकों ने उनके पक्ष में नारे लगाए और अपना समर्थन व्यक्त किया। अग्रवाल ने कहा कि जनता का मिल रहा अपार स्नेह और समर्थन उनके लिए प्रेरणा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें अवसर मिला तो धनबाद के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।

- वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर दोबारा कुर्की-जब्ती,डीसीपी सहित दो थानों की पुलिस रही मौजूद।1
- जी हां दोस्तो हम लोग इनसे मिल चुके है टैलेंटेड लडका है सपोर्ट करे आप सब मस्त लडका है 🚫#viralmithun 🚫1
- कतरास वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रत्याशी ज्योति कुमारी की बड़ी गौतनी का निधन समर्थकों में शोक का लहर1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को पोद्दार बिल्डिंग बैंक मोड़ में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से अपनी बात रखी। आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के प्रयासों के कारण ही आज नगर निगम चुनाव संपन्न हो पा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही धनबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, पारदर्शिता और सुशासन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।1
- चुनाव के बीच गठबंधन में टकराव, झामुमो कांग्रेस की राह होगी अलग?1
- Post by BINOD KUMAR1
- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना ढाबा के समीप दिल्ली – कोलकाता मार्ग पर मंगलवार की सुबह 7 बजे हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपना ढाबा के ऑपोजिट जीटी रोड किनारे एक भारी वाहन खड़ी अवस्था में थी, तभी राजगंज की ओर से आ रही पिक अप वाहन ने खड़ी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर एक पिक अप वाहन सवार की मौत हो जाने की सूचना है वहीं दो अन्य घायल हैं।1
- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में चला सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने चिपकाए स्टिकर।1