Shuru
Apke Nagar Ki App…
MAHARAJ SINGH
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर। थाना व ब्लॉक मदनापुर क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर डूंडा में आयोजित बुद्ध कथा महोत्सव में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं और भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों का श्रवण कर रहे हैं। यह महोत्सव 7 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुआ था, जिसका समापन आज 13 फरवरी 2026 को किया जाएगा। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से “बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि, संघं शरणं गच्छामि” के उच्चारण के साथ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण स्थापित हो गया। महोत्सव में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तथा सायं 7 बजे से रात्रि तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन औरैया से आईं गायिका प्रज्ञा शाक्य एवं मोहन बौद्ध द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा उनके द्वारा बताए गए मध्यम मार्ग पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है। कथा वाचकों ने बताया कि भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी (वर्तमान नेपाल) में शाक्य वंश के राजकुमार सिद्धार्थ के रूप में हुआ था। सांसारिक सुख-सुविधाओं का त्याग कर उन्होंने मानव जीवन के दुखों के समाधान की खोज के लिए कठोर तपस्या और साधना की। बोधगया में ज्ञान प्राप्ति के बाद उन्होंने अहिंसा, करुणा, सत्य और शांति का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके उपदेश आज भी मानवता को सन्मार्ग की ओर प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम के रामऔतार चौकीदार, वीरेश मौर्य, रामनिवास मौर्य, राजेश मौर्य, सर्वेश मौर्य, दुर्वेश मौर्य, शिव कुमार, रक्षपाल मौर्य, वीरपाल मौर्य, बुधपाल मौर्य सहित अन्य ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि आज कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।4
- समाजसेवा में फिर आगे आए वरिष्ठ सर्जन — सड़क हादसे में मृत महिला के परिजनों को दी सांत्वना शाहजहाँपुर/ जनपद में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ सर्जन डॉ. के. पी. गुप्ता एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते नजर आए। प्रशासन की ओर से पर्याप्त मदद न मिलने के बीच उन्होंने स्वयं आगे बढ़कर सड़क दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 फरवरी 2026 को ग्राम प्रथ्वीपुर-मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में श्रीमती द्रोपदी (उम्र लगभग 60 वर्ष), पत्नी प्रहलाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने एक घर से दूसरे घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डॉ. के. पी. गुप्ता तत्काल मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का संबल दिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि विपत्ति की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहे। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित संवेदनशीलता और मदद नहीं दिखाई दी, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। वहीं डॉ. गुप्ता के इस मानवीय कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे हमेशा जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं और समाज सेवा में उनकी भूमिका प्रेरणादायक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।1
- सरनाम सिंह यादव जी को सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के अध्यक्ष पद पर विजय के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! 🌹1
- शाहजहांपुर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी सीएमओ विवेक मिश्रा ने पत्रकार वार्ता कार्यक्रम रखा पत्रकारों के सवालों के जवाब तीखे लगने पर जवाब न देकर बी सी मीटिंग का हवाला देकर खा सकते नजर आए1
- शाहजहांपुर,12 फरवरी । महिला की न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने वाले अरोपी युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सदर बाजार थाना क्षेत्र निवासी महिला का आरोप था कि करीब डेढ वर्ष से वो एमनजई निवासी गाजी खान के साथ रिलेशनशिप में थी। आरोपी ने एक कैफे में उसके साथ सबंध बनाए लेकिन इस दौरान आरोपी गाजी खान ने उसके न्यूड फोटो और वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि महिला ने जब अरोपी युवक गाजी खान से सम्बन्ध खत्म कर लिए तो गाजी खान उसकी न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की मांग करने लगा।महिला की तहरीर पर पुलिस ने गाजी खान और एक युवती सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार,पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर गाजी खान को राजघाट तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।2
- शाहजहांपुर : शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार के नेतृत्व में संस्था को बच्चो को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में यातायात निरीक्षक श्रीमान बच्चू सिंह जी एवं उप निरीक्षक श्रीमान विनय पाण्डे जी।1
- सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत, डॉ. के.पी. गुप्ता ने पहुंचकर दी सांत्वना2
- दलित की बारात नहीं चढ़ने देने का आरोप, इलाके में तनाव #एटा में दलित दूल्हे की बारात रोके जाने का आरोप सामने आया है। मामला सकीट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीपल टोला का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शाक्य समाज के एक व्यक्ति के बेटे के तिलक समारोह में दलित समाज के लोग डीजे पर डांस करने लगे। इस पर मना करने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देर रात जब दलित समाज की बारात चढ़ रही थी, तभी रास्ते में शाक्य समाज के कार्यक्रम में बज रहे डीजे को लेकर फिर विवाद हुआ। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।1
- 👌👌 बहुत सुंदर। स्वामी विवेकानंद जी1